तुगलक वंश Quiz : Medieval History Quiz Part-4 | UPSCSITE

Medieval History Quiz Part-4, Tughlaq Dynasty MCQ, Tughlaq Dynasty questions, तुगलक वंश Quiz, तुगलक वंश Quiz in hindi, medieval history quiz part-4, Tughlaq Dynasty Quiz in hindi, medieval history quiz part-4, तुगलक वंश quiz, medieval history previous year questions, तुगलक वंश quiz, history old paper, medieval history quiz part-4, तुगलक वंश quiz,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है मध्यकालीन भारत का इतिहास के तुगलक वंश Quiz : Medieval History Quiz Part-4 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

तुगलक वंश Quiz : Medieval History Quiz Part-4

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘मध्यकालीन भारत का इतिहास’ तुगलक वंश Quiz : Medieval History Quiz Part-4 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

61. किस वंश के सुल्तानों ने सबसे अधिक समय तक देश में राज्य किया?

  1. खिलजी वंश 
  2. लोदी वंश 
  3. दास वंश 
  4. तुगलक वंश  

उत्तर-D

गुलाम वंश  के सुल्तानों ने 1206 से 1290 ई. तक शासन किया। खिलजी वंश ने 1290 से 1320 ई. तक शासन किया। लोदी वंश के शासकों ने 1451 से 1526 ई.  तक शासक किया। तुगलक वंश के शासकों ने 1320 से 1412 ई. तक शासन किया। इस प्रकार तुगलक वंश का शासन सबसे दीर्घकालिक था।

62. दिल्ली सल्तनत का सर्वाधिक विद्वान शासक जो खगोलशास्त्र, गणित एवं आयुर्विज्ञान सहित अनेक विद्याओं में माहिर था-

  1. इल्तुतमिश 
  2. अलाउद्दीन खिलजी  
  3. मोहम्मद बिन तुगलक 
  4. सिकंदर लोदी 

उत्तर-C 

दिल्ली सल्तनत के सभी सुल्तानों में मुहम्मद बिन तुगलक (1325-1351) सर्वाधिक विद्वान एवं शिक्षित शासक था। वह खगोलशास्त्र, गणित एवं आयुर्विज्ञान सहित अनेक विधाओ में निपुण था। 

63.’अमीर-ए- कोही’ एक नया विभाग किस सुल्तान द्वारा शुरू किया गया था?

  1. अलाउद्दीन खिलजी 
  2. फिरोज शाह तुगलक 
  3. मोहम्मद बिन तुगलक 
  4. सिकंदर लोदी 

उत्तर-C 

मोहम्मद बिन तुगलक ने कृषि उन्नति के लिए एक नया विभाग ‘दीवान- ए- अमीर- कोही’ के स्थापना की। इस विभाग का मुख्य कार्य कृषकों को प्रत्यक्ष सहायता देकर अधिक भूमि कृषि कार्य के अधीन लाना था। मिल की भूमि का एक लंबा टुकड़ा इस कार्य के लिए चुना गया। भूमि पर कृषि सुधार किए गए और फसलो चक्र के अनुरूप हेर-फेर के साथ विभिन्न फसलों की खेती की गई।

 64. दिल्ली के किस सुल्तान ने एक प्रीता कृषि विभाग की स्थापना की एवं फसल चक्र की योजना बनाई थी?

  1. इल्तुतमिश 
  2. बलबन 
  3. अलाउद्दीन खिलजी 
  4. मोहम्मद बिन तुगलक 

उत्तर-D 

उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखें ।

65. दीवान- कोही किससे संबंधित है? 

  1. मोहम्मद तुगलक  
  2. फिरोज तुगलक 
  3. अकबर 
  4. अलाउद्दीन 

उत्तर-A 

उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखें। 

तुगलक वंश Quiz

66. मोहम्मद बिन तुगलक अपनी राजधानी दिल्ली से ले गया- 

  1. दौलताबाद 
  2. कालिंजर 
  3. कन्नैज 
  4. लाहौर  

उत्तर-A 

मोहम्मद तुगलक के प्रयोगों में एक सबसे महत्वपूर्ण था, राजधानी दिल्ली से दौलताबाद (देवगिरी) ले जाना। मोहम्मद तुगलक द्वारा राजधानी परिवर्तन के विभिन्न कारण बताए गए हैं। बरनी के अनुसार साम्राज्य के केंद्र में होने के कारण देवगिरी को राजधानी बनाया गया। 

67. दिल्ली से दौलताबाद राजधानी के संस्थानतरण का आदेश दिया था-

  1. सुल्तान फिरोज तुगलक ने 
  2. सुल्तान गयासुद्दीन तुगलक ने 
  3. सुल्तान मुबारक ने 
  4. सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक ने 

उत्तर-D

उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखें। 

68. भारत में सर्वप्रथम सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन किया था?

  1. अकबर ने 
  2. अलाउद्दीन खिलजी ने 
  3. बहलोल लोदी ने 
  4. मोहम्मद बिन तुगलक ने

उत्तर-D 

मोहम्मद तुगलक ने अपने समय में विभिन्न प्रकार के सिक्के चलाए और उन सभी का उचित मूल्य निश्चित किया, परंतु सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन उसकी एक विशिष्टता रही। बरनी के कथनानुसार खजाने में चांदी की कमी और साम्राज्य विस्तार की नीति को कार्यरूप में परिणत करने की वजह से मोहम्मद बिन तुगलक को सांकेतिक मुद्रा चलानी पड़ी। ईरान में कैरवात खां के समय में सांकेतिक मुद्रा चलाई गई थी, यद्यपि वहां यह प्रयोग असफल हुआ था।

परंतु चीन में कुबलाई खां के समय में संकेतिक मुद्रा का प्रयोग सफलतापूर्वक किया गया था। संभवतया नवीन अन्वेषणों का प्रयोग करने वाले मोहम्मद तुगलक ने उन देशों से प्रेरणा प्राप्त की। आधुनिक इतिहासकारों का यह भी कहना है कि उसने समय में संपूर्ण विश्व में चांदी की कमी हो गई थी और भारत में तो बहुत ही कमी थी, इस कारण उसे सांकेतिक मुद्रा चलाई।

69. निम्नलिखित में से कौन  पहला सुल्तान था, जिसने भारत में संकेतिक मुद्रा का प्रचलन किया?

  1. इल्तुतमिश 
  2. बलबन 
  3. मोहम्मद बिन तुगलक 
  4. बहलोल लोदी 

उत्तर-C 

मोहम्मद तुगलक का शासनकाल क्रांतिकारी योजनाओं के लिए जाना जाता है, जिसमें उसकी प्रमुख योजना मुद्रा व्याख्या से संबंधित थी। सुल्तान ने तांबे तथा इससे मिश्रित कांसे के सिक्के जारी किए, जिनका मूल्य तत्कालीन जारी चांदी के सिक्के के बराबर था, जिसे ‘सांकेतिक मुद्रा’ कहा गया। ऐसा प्रयोग करने वाला मुहम्मद बिन तुगलक भारत का पहला सुल्तान था। यह योजना बाजार में अव्यवस्था उत्पन्न होने के कारण असफल रही। 

70. मध्यकालीन यात्री एवं लेखक इब्नबतूता किस देश का निवासी था?

  1. पारस 
  2. मोरक्को 
  3. मिस्र 
  4. अफगानिस्तान 

उत्तर – B 

तुगलक वंश Quiz

71. मूर देश का यात्री इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया?

  1. मोहम्मद बिन तुगलक 
  2. बाबर 
  3. अकबर 
  4. महमूद ग़जनी 

उत्तर-A 

इब्नबतूता (1337- 1347) ई. मोरक्को मूल का अफ्रीकी यात्री था। यह मोहम्मद बिन तुगलक के कार्यकाल (1325- 51 ई.) में भारत आया। मोहम्मद बिन तुगलक ने इसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया था।

72. इब्नबतूता भारत में किसके शासन में आया?

  1. बहलोल लोदी 
  2. फिरोज तुगलक 
  3. गयासुद्दीन तुगलक 
  4. मोहम्मद बिन तुगलक 

उत्तर-D 

उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

73. किसने सल्तनतकाल में डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण दिया है?

  1. अमीर खुसरो
  2. इब्नबतूता 
  3. सुल्तान फिरोजशाह
  4.  जियाउद्दीन बरनी 

उत्तर-B 

सल्तनत काल में डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण हमें इब्नबतूता के  यात्रा वृत्तांत द्वारा प्राप्त होता है। यह मोरक्को के तानजीर प्रदेश का निवासी था। और मोहम्मद तुगलक के शासनकाल में भारत आया था। ‘किताब उल- रेहला’ उसकी प्रसिद्ध पुस्तक है।

74. कश्मीर घाटी के अंतिम मुस्लिम शासक युसूफ शाह चक, जिन्हें गुमल सम्राट अकबर द्वारा बिहार में निर्वाचित किया गया था दफन हैं।

  1. पाटलिपुत्र में 
  2. राजगीर में 
  3. मुंगेर में 
  4. नालंदा में 
  5. उपयुक्त में से कोई नहीं / उपयुक्त में से एक से अधिक 

उत्तर-D 

कश्मीर घाटी के अंतिम मुगल शासक युसूफ शाह चक जिसे मुगल सम्राट अकबर द्वारा  निर्वासित किया गया था। युसूफ शाह चक की मृत्यु 1492 ई. में निर्वासिन के दौरान बिहार में हुए जिसे नालंदा में दफनाया गया है।

75. होली त्यौहार के सार्वजनिक उत्सव में भाग लेने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था?

  1. फिरोज शाह तुगलक 
  2. मोहम्मद बिन तुगलक 
  3. सिकंदर लोदी 
  4. बहलोल लोदी 

उत्तर-B 

दिल्ली के सुल्तानों में मुहम्मद बिन तुगलक प्रथम सुल्तान था, जो हिंदुओं के त्योहारों, मुख्यतया होली में भाग लेता था।

तुगलक वंश Quiz

76. दिल्ली के किस मुस्लिम शासक ने निधन पर एक इतिहासकार ने कहा, “राजा को प्रजा से मुक्ति मिली व उन्हें राजा से”?

  1. बलबन 
  2. मोहम्मद बिन तुगलक 
  3. अलाउद्दीन खिलजी 
  4. शेरशाह 

उत्तर-B 

मुहम्मद बिन तुगलक जब दौलताबाद में  था तभी तागी (Taghi) के नेतृत्व में गुजरात में एक विद्रोह हुआ। सुल्तान स्वयं इस गिरोह को दबाने के लिए गुजरात गया। तागी पराजित हुआ और भागकर सिंधु चला गया। सुल्तान गुजरात में शांति- व्यवस्था स्थापित कर तागी को समाप्त करने के लिए सिंधु की ओर रवाना हुआ। मार्ग में ही सुल्तान बीमार पड़ा और भट्टा के निकट 20 मार्च, 1351 को उसकी मृत्यु हो गई। उसके निधन पर  बदायूंनी ने  लिखा है, “सुल्तान को उसकी प्रजा से और प्रजा को अपने सुल्तान से मुक्ति मिल गई”।  

77. इतिहासकार बदायूंनी ने किसकी मृत्यु पर कहा था कि “सुल्तान को अपनी प्रजा से और प्रजा को सुल्तान से मुक्ति मिल गई”?

  1. अलाउद्दीन खिलजी 
  2. बलबन 
  3. इल्तुतमिश 
  4. मुहम्मद बिन तुगलक 

उत्तर-D 

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें

78. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने बेरोजगारों को रोजगार दिलवाया?

  1. अलाउद्दीन खिलजी 
  2. मोहम्मद बिन तुगलक 
  3. फिरोज तुगलक 
  4. शेरशाह सूरी 

उत्तर-C 

फिरोज शाह तुगलक ने सामान्य लोगों की भलाई के लिए कुछ उपकार के कार्य किए। नियुक्त के लिए एक दफ्तर (रोजगार दफ्तर) खोलकर तथा प्रत्येक मनुष्य के गुण एवं योग्यता की पूरी जांच- पड़ताल के बाद यथासंभव अधिक- से- अधिक लोगों को नियुक्त देकर उसने बेकारी की समस्या को हल करने का प्रयास किया।

79. बेरोजगारों के सहायतार्थ, दिल्ली के निम्नलिखित सुल्तानों में से किसने ‘रोजगार कार्यालय’ की स्थापना की थी?

  1. बलबन ने 
  2. अलाउद्दीन खिलजी ने 
  3. मोहम्मद बिन तुगलक ने 
  4. फिरोज शाह तुगलक ने 

उत्तर-D 

उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

80. दिल्ली का सुल्तान जो दान-दक्षिणा के बारे में काफी ध्यान रखता था और इसके लिए एक विभाग ‘दीवान-ए-खैरात’ स्थापित किया, वह था-

  1. इल्तुतमिश 
  2. फिरोज तुगलक 
  3. गयासुद्दीन शाह 
  4. बहलोल लोदी 

उत्तर-B

फिरोज शाह तुगलक संतों एवं धार्मिक व्यक्तियों को जागीर एवं संपत्ति दान करता था। उसने एक विभाग ‘दीवाने-ए- खैरात’ स्थापित किया था, जो गरीब मुसलमानों, अनाथ स्त्रियों एवं विधवाओ को  आथिक सहायता देता था और निर्धन मुसलमान लड़कियों के विवाह की व्यवस्था करता था। 

UPSCSITE के साथ ‘मध्यकालीन भारत का इतिहास’ तुगलक वंश Quiz : Medieval History Quiz Part-4 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास तुगलक वंश Quiz : Medieval History Quiz Part-4 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “तुगलक वंश Quiz : Medieval History Quiz Part-4 | UPSCSITE”

Leave a Comment