प्राचीन भारत में स्थापत् प्रश्नोत्तरी : Ancient History Quiz Part-19 | UPSCSITE

Ancient History Quiz Part-19, ancient history quiz part-19, Architecture in Ancient India MCQ, architecture in ancient india questions, प्राचीन भारत में स्थापत् प्रश्नोत्तरी, प्राचीन भारत में स्थापत् mcq, प्राचीन भारत में स्थापत् questions, architecture in ancient india quiz in hindi, ancient history quiz part-19, ancient history previous year questions, history old paper, ancient history quiz part-19, 

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है प्राचीन भारत का इतिहास के प्राचीन भारत में स्थापत् प्रश्नोत्तरी : Ancient History Quiz Part-19 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

प्राचीन भारत में स्थापत् प्रश्नोत्तरी : Ancient History Quiz Part-19

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ प्राचीन भारत में स्थापत् प्रश्नोत्तरी : Ancient History Quiz Part-19 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

361. खजुराहो के मंदिर संबंधित हैं?

  1. बौद्ध धर्म 
  2. हिंदू धर्म 
  3. हिंदू धर्म और जैन धर्म 
  4. जैन धर्म 

उत्तर – C

खजुराहो में 85 मंदिरों के निर्माण का उल्लेख मिलता है। ये मंदिर है चंदेल शासकों द्वारा बनवाए गए। ये  मंदिर वैष्णव, शैव, शक्त एवं जैन धर्म से संबंधित है। 

362. खजुराहो का मतंगेश्वर मंदिर समर्पित है?

  1. विष्णु को 
  2. शिव को 
  3. सूर्य का 
  4. पार्वती को 

उत्तर – B

खजुराहो का मतंगेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है यह मंदिर संभवत: राजा धंग के काल में निर्मित हुआ। इन मंदिरों के निर्माण शैली नागर है।

363. निम्न में से कौन सा मंदिर खजुराहो में नहीं है? 

  1. कंदरिया महादेव 
  2. चौसठ योगिनी 
  3. दशावतार 
  4. चित्रगुप्त 

उत्तर – C 

दशावतार मंदिर देवगढ़ (ललितपुर) में स्थित है तथा यह मंदिर गुप्तकालीन है। शेष सभी मंदिर खजुराहो में स्थिति और चंदेल राजाओं के द्वारा बनवाए गए हैं। 

364. निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व धरोहर स्थल (वर्ल्ड हेरिटेज साइट) नहीं है?

  1. खजुराहो के मंदिर 
  2. भीमबेटका की गुफाएं 
  3. सांची के स्तूप 
  4. मांडू का महल 

उत्तर – D

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल म. प्र. के इतिहासिक स्थलों में खजुराहो के मंदिर, भीमबेटका की गुफाएं एवं सांची का स्तूप शामिल है। मांडू का महल इस सूची में सम्मिलित नहीं किया गया है।

365. निम्नलिखित में से किसका शिकार द्रविड़ शैली में बना हुआ है?

  1. भीतरगांव मंदिर 
  2. ग्वालियर का तेली मंदिर 
  3. कंदरिया महादेव मंदिर 
  4. ओसिया मंदिर 

उत्तर – B 

ग्वालियर के तेली मंदिर का शिकार द्रविड़ शैली में बना है, जबकि नक्काशियां एवं मूर्तियां उत्तर भारतीय शैली में बनी है। इसकी वास्तु शैली में हिंदू और बौद्ध वास्तुकला का मिश्रण है। 

प्राचीन भारत में स्थापत् प्रश्नोत्तरी

366. निम्नलिखित में से किस केंद्र में एक सौ से अधिक बौद्ध गुफाएं हैं?

  1. अजंता 
  2. काले 
  3. कन्हेरी 
  4. राजगृह  

उत्तर – C

महाराष्ट्र में मुंबई शहर में के पश्चिमी क्षेत्र में बसे बोरीवली के उत्तर में (संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों के भीतर) कन्हेरी की गुफाएं स्थित है। यहां कुल 109 गुफाएं उपलब्ध है, जिनका निर्माण पहली शताब्दी ई. पू. में किया गया था। इन गुफाओं में अधिकांशत: बौद्ध मठ है, जो बौद्ध भिक्षुओं के निवास, अध्ययन और ध्यान के लिए बने हैं।

367. आबू का जैन मंदिर किससे बना है?

  1. बलुआ पत्थर से 
  2. चूना पत्थर से 
  3. ग्रेनाइट से  
  4. संगमरमर से 

उत्तर – D

आबू के दिलवाड़ा जैन मंदिर संगमरमर के बने हैं, जिनका निर्माण गुजरात के चालुक्य (सोलंकी) शासक भीमदेव प्रथम के सामंत विमलाशाह ने करवाया था। 

368. निम्नलिखित नगरों में से किस एक के निकट पालीताणा मंदिर अवस्थित है? 

  1. भावनगर
  2. माउंट आबू
  3. नासिक
  4. उज्जैन

उत्तर – A

पालीताणा का पवित्र जैन मंदिर गुजरात के भावनगर जिले की शत्रुंजय पहाड़ियों पर अवस्थित हैं। यह मंदिर जैन तीर्थकर आदिनाथ को समर्पित है।

369. एलिफेंटा की गुफाएं मुख्यत: निम्न धर्म के मतावलंबियों के उपयोग के लिए काटकर बनाई गई थी?

  1. बौद्ध धर्म 
  2. जैन धर्म 
  3. शैव धर्म 
  4. वैष्णव धर्म 

उत्तर – C 

एलिफेंटा के प्रसिद्ध गुफा मंदिरों का निर्माण राष्ट्रकुल शासकों द्वारा कराया गया था। यहां से सात गुफा मंदिर प्राप्त हुआ है, जिनमें हिंदू धर्म (मुख्यता: शिव) से संबंधित मूर्तियां हैं। साथ ही यहां दो बौद्ध गुफाएं भी है।  इन गुफाओं का निर्माण काल 5वीं से 6वीं शती ई. माना जाता है। यहां से प्रसिद्ध त्रिमूर्ति शिव की प्रतिमा प्राप्त हुई है।

370. प्राचीन भारत में गुप्तकाल से संबंधित गुफा चित्रांकन के केवल दो उदाहरण उपलब्ध है। इनमें से एक अजंता की गुफाओं में किया गया चित्रांकन है। गुप्त काल के चित्रांकन का दूसरा अवशिष्ट किस स्थान पर उपलब्ध है?

  1. बाघ गुफाएं 
  2. एलोरा गुफाएं 
  3. लोमस ऋषि गुफा 
  4. नासिक गुफाएं 

उत्तर – A

गुप्तकाल में गुफा चित्रांकन का दूसरा उदाहरण बाघ की गुफाएं हैं, जिनकी तिथि गुप्तकालीन है। इन गुफाओं के चित्र लोक जीवन से संबंधित है तथा अजंता गुफाओं के चित्र बौद्ध धर्म से संबंधित है। जबकि लोमस ऋषि गुफा मौर्यकालीन है, जो कि बराबर की पहाड़ियों में स्थित है, जो बिहार के जहानाबाद जिले में है। नासिक गुफाएं सातवाहन काल की है।

प्राचीन भारत में स्थापत् प्रश्नोत्तरी

371. एलोरा गुफाएं का निर्माण कराया था?

  1. पल्लवों ने 
  2. चोलों ने 
  3. राष्ट्रकूटो ने 
  4. पालों ने 

उत्तर – C

राष्ट्रकूट शासक उत्साही निर्माता थे। उन्होंने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित एलोरा गुफाओं का निर्माण करवाया। यह गुफाएं शैलकृत स्थापत्य के लिए विश्व प्रसिद्ध है। वर्ष 1983 में यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर स्मारक घोषित किया गया।

372. निम्नलिखित में से कौन-से एक शैलकृत स्थापत्य  का उदाहरण है?

  1. तटीय मंदिर, मामल्लापुरम
  2. राजराजेश्वर मंदिर, तंजावूर
  3. कैलाश मंदिर, एलोरा
  4. जगन्नाथ मंदिर, पुरी

उत्तर – C

एलोरा का कैलाश मंदिर शैलकृत स्थापत्य का आश्चर्य माना जाता हैं। द्रविड़ शैली के इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट शासक कृष्ण प्रथम ने करवाया था।

373. किस धर्म को राष्ट्कूटों का संरक्षण प्राप्त था?

  1. बौद्ध धर्म
  2. जैन धर्म
  3. शैव धर्म
  4. शक्ति धर्म

उत्तर – B

राष्ट्रकूट शासकों के समय वैसे तो ब्राह्मण धर्म का महत्व था, किंतु ब्राह्मण धर्म की तुलना में जैन धर्म का अधिक प्रचार-प्रसार तथा इस राजकीय संरक्षण भी प्राप्त था। राष्ट्रकूट शासक अमोघवर्ष के गुरु जैनाचार्य जिनसेन थे, जिसने आदिपुराण की रचना कि। उस समय शासकों तथा सामंतो के साथ-साथ सेनापति पदों पर भी अनेक जैन धर्मनुयायियों की नियुक्ति की जाती थी।

374. भारतीय शिलावस्तु के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए?

  1. बदामी की गुफाएं भारत की प्राचीनतम अवशिष्ट शैलकृत गुफाएं हैं। 
  2. बराबर की शैलकृत गुफाएं सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा मूलतः आजीविकों के लिए बनवाई गई थी। 
  3. एलोरा में, गुफाएं विभिन्न धर्मों के लिए बनाई गई थी। 

उपरोक्त कथनों में से कौन- सा / से सही है / है ?

  1. केवल 1 
  2. केवल 2 और 3 
  3. केवल 3 
  4. 1,2 और 3 

उत्तर – C

बराबर की शैलकृत गुफाएं सम्राट अशोक ने अपने राज्याभिषेक के 12वें वर्ष आजीविकों को प्रदान की थी। इन गुफाओं में ‘कर्ण चौपण’ , ‘विश्वझोपड़ी’ और ‘सुदामा गुफ़ा’ प्रमुख हैं। एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित हैं। गुफाओं में 1 से 12 तक बौध्दो, 13 से 29 तक हिंदुओं 30 से 34 तक जैनों से संबंधित है। इस प्रकार ये गुफाएं विभिन्न धर्मों से संबंधित है। बदामी की शैलीकृत गुफाएं भारत की प्राचीनतम (Oldest) गुफाएं नहीं है। भारत की प्राचीनतम गुफाएं भीमबेटका की मानी जाती है। इस प्रकार कथन 1 तथा 2 गलत है, जबकि कथन 3 सही है।

375. अजंता की कला को इनमें से किसने प्रश्रय (सहायता) दिया?

  1. चालुक्य 
  2. पल्लव 
  3. वाकाटक  
  4. गंग

उत्तर – C 

अजंता की गुफाएं औरंगाबाद (महाराष्ट्र) जिले में स्थित है। ये गुफाएं वाकाटको के अधीन राजसी संरक्षित और जागीरदारों द्वारा निर्मित करवाई गई थी। इन गुफाओं को गुप्त शासकों का भी संरक्षण प्राप्त था। ये गुफाएं अपने भित्तिचित्रो तथा मूर्तिकारी के लिए बेजोड़ समझी जाती है। अजंता में मुख्यतः बौध्द धर्म की महायान शाखा से संबंधित चित्र है।

प्राचीन भारत में स्थापत् प्रश्नोत्तरी

376. अजंता की गुफाएं निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

  1. रामायण
  2. महाभारत
  3. जातक कथाएं
  4. पंचतंत्र कहानियां

उत्तर – C

अजंता के चित्र तकनीकी दृष्टि से विश्व के प्रथम स्थान रखते है। इन गुफाओं में अनेक प्रकार के फूल-पत्तियों, वृक्षों तथा पशु आकृतियों की सजावट तथा बुद्ध का बौद्धिसत्वों की प्रतिमाओं के चित्रण में जातक ग्रंथों से ली गई कहानियां का वर्णनात्मक दृश्य के रूप में प्रयोग हुआ है। ये चित्रण में जातक ग्रंथो से ली गई कहानियों का वर्णनात्मक दृश्य के रूप में प्रयोग हुआ है। ये चित्र अधिकतर जातक कथाओं को दर्शाते हैं।

377. निम्नलिखित ऐतेहासिक स्थलों पर विचार कीजिए-

  1. अजंता की गुफाएं
  2. लेपाक्षी मंदिर
  3. सांची स्तूप

उपयुक्त स्थानों में से कौन सा भित्ति चित्र कला के लिए भी जाना जाता है?

  1.  केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. 1, 2 और 3
  4. कोई नहीं

उत्तर – B

अजंता की गुफाओं एवं लेपाक्षी मंदिर में भित्ति चित्रकला के साक्ष्य एकदम स्पष्ट है, परंतु सांची स्तूप में भित्ति चित्रकला के साथ स्पष्ट नहीं है। स्तूप के चारों और लगे तोरण बुद्ध के जीवन की घटनाओं तथा जातक कथाओं के चित्रों से भरे हैं और नीचे से ऊपर तक अलंकृता हैं। चूंकि तोरण स्तूप के भाग के रूप में नहीं माने जा सकते हैं, अतः विकल्प 2 अभीष्ट उत्तर होगा।

378. मोढेरा का सूर्य मंदिर किस राज्य में स्थित है?

  1. बिहार
  2. गुजरात
  3. उड़ीसा
  4. बंगाल

उत्तर – B

मोढेरा का सूर्य मंदिर गुजरात में स्थित है। इसका निर्माण सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम द्वारा करया गया था।

379. उड़ीसा में नष्ट होने से बचे निम्नाकिंत मंदिरों में सर्वाधिक बड़ा और सबसे ऊंचा मंदिर कौन है?

  1. ब्रह्मेश्वर मंदिर
  2. जगन्नाथ मंदिर
  3. लिंगराज मंदिर
  4. राजा रानी मंदिर

उत्तर – C

ओड़ीसा (उड़ीसा) के नष्ट होने से बचे प्रश्नगत मंदिरों में सर्वाधिक बड़ा और सबसे ऊंचा मंदिर लिंगराज मंदिर है, जो कि 180 फीट ऊंचा है। इसके शिक्षा पर आमलक तथा कलश है और इसके जगमोहन की छत पिरामिड के आकार की है। लिंगराज मंदिर शुद्ध नागर शैली में बना है।

380. जगन्नाथ मंदिर किस राज्य में है?

  1. बंगाल
  2. उड़ीसा
  3. केरल
  4. उत्तर प्रदेश

उत्तर – B

जगननाथ मंदिर उड़ीसा राज्य के पूरी जिले में स्थित है। इसी राज्य में प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर (भुवनेश्वर) तथा कोर्णाक सूर्य मंदिर (पुरी) स्थित है। यह समय मंदिर नागर शैली में बने हैं।

UPSCSITE के साथ ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ प्राचीन भारत में स्थापत् प्रश्नोत्तरी : Ancient History Quiz Part-19 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

UPSC के लिए UPSCSITE की सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास प्राचीन भारत में स्थापत् प्रश्नोत्तरी : Ancient History Quiz Part-19 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “प्राचीन भारत में स्थापत् प्रश्नोत्तरी : Ancient History Quiz Part-19 | UPSCSITE”

Leave a Comment