सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत Quiz : Ancient Indian History Quiz Mcq [Part-2] | UPSCSITE

Ancient Indian History Quiz Mcq [Part-2], ancient indian history quiz, indus valley mcq, indus valley questions, सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत Quiz, सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत mcq, सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत questions, सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत quiz in hindi, सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत, ancient history previous year questions, history old paper,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है प्राचीन भारत का इतिहास के सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत Quiz – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत Quiz : Ancient Indian History Quiz Mcq [Part-2] 

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत Quiz : Ancient Indian History Quiz Mcq [Part-2] की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

21. ताम्रपाषाण काल में महाराष्ट्र के लोग मतृकों को घर के फर्श के नीचे किस तरह रखकर दफनाते थे? UPPCS Pre 1997

  1. उत्तर से दक्षिण की ओर 
  2. पूर्व से पश्चिम की ओर 
  3. दक्षिण से उत्तर की ओर
  4. पश्चिम से पूर्व की ओर 

उत्तर – A

महाराष्ट्र की ताम्रपाषाण कालीन संस्कृति (जोरवे संस्कृति) नेवासा दैमाबाद, कौठे, चंदौली, इनामगांव आदि पुरास्थलों में घरों से मृतकों को अस्थि कलश में रखकर उत्तर से दक्षिण स्थिति में घरों के फर्श के नीचे दफनाए जाने के साक्ष्य मिले हैं। कब्र में मिट्टी की हंडियां और तांबे की कुछ वस्तुएं भी रखी जाती थी।

22. निम्नलिखित में से किस स्थल से मानव कंकाल के साथ कुत्ते का कंकाल भी शवाधान से प्राप्त हुआ हैं? UP Lower Sub (Pre) 2008

  1. ब्रह्मागिरी 
  2. बुर्जहोम 
  3. चिरांद
  4. मास्की 

उत्तर- B

जम्मू एवं कश्मीर में श्रीनगर के निकट उत्तर-पश्चिम में स्थित बुर्जहोम से नवपाषाणिक अवस्था में मानव कंकाल के साथ कुत्ते का कंकाल भी शवाधान से प्राप्त हुआ है। गर्तावास (गड्ढों वाले घर) भी यहां की प्रमुख विशेषता है।

23. ‘भारतीय पूरातत्व का जनक’ किसे कहा जाता है? MPPCS Pre 2017

  1. अलेक्जेंडर कनिघंम 
  2. जॉन मार्शल
  3. मार्टिमर ह्वीलर
  4. जेम्स प्रिसेप

उत्तर- A

अलेक्जेंडर कनिंघम (1814-1823 ई.) को एक ब्रिटिश सेनाधिकारी के रूप में बंगाल इंजीनियस के साथ काम करने के लिए तैनात किया गया था। उन्हें ही ‘भारतीय पुरातत्व के जनक’ के रूप में जाना जाता है।

24. राष्ट्रीय मानव सग्रंहालय कहां पर है? MPPCS Pre 1997

  1. गुवाहाटी 
  2. बस्तर 
  3. भोपाल 
  4. चेन्नई 

उत्तर- C

राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, जिसका नाम बदलकर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कर दिया गया है, भोपाल (म.प्र.) में स्थित है। यह भारत सरकार के संस्कृति विभाग के अंतर्गत स्वायत्तशासी संगठन है।

25. मानव समाज विलक्षण है, क्योंकि वह मुख्यतया आश्रित होता है- UPPCS Spl (Mains) 2004

  1. संस्कृति पर
  2. अर्थव्यवस्था पर 
  3. धर्म पर 
  4. विज्ञान पर 

उत्तर – B

 मानव समाज विलक्षण या विशिष्ट होता है, क्योंकि वह मुख्यत: अर्थव्यवस्था पर आश्रित होता है अर्थव्यवस्था में जैसे-जैसे परिवर्तन होता जाता है।  वैसे-वैसे समाज परिवर्तित होता जाता है। जैसे खाद्य संग्राहक, कृषि उत्पादन, उद्योग आदि अर्थव्यवस्था  में जैसे-जैसे परिवर्तन होता गया सामाजिक व्यवस्था उसी अनुरूप में  बदलती गई संस्कृति, धर्म, विज्ञान आदि अर्थव्यवस्था में उत्पादन के साधनों में परिवर्तन के अनुसार ही परिवर्तित होते रहते हैं।

सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत Quiz

26. हड़प्पा निम्नलिखित में से किस सभ्यता से  संबद्ध हैं? MPPCS Pre 1999

  1. सुमेरियन सभ्यता 
  2. सिंधु घाटी सभ्यता
  3. वैदिक सभ्यता
  4. मेसोपोटामिया सभ्यता

उत्तर- B

हड़प्पा नामक  पुरास्थल सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित है। इस सभ्यता का प्रथम पुरातात्विक प्रमाण हड़प्पा से प्राप्त होने के कारण सैंधव  सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है। कालानुक्रम  की दृष्टि से यह सभ्यता मिश्र एवं मेसोपोटामिया की प्राचीन सभ्यताओ के समकालीन थी।

27. सिंधु सभ्यता सबंधित है- UPPCS Pre 1996

  1. प्रागैतिहासिक युग से
  2. आद्य-ऐतिहासिक युग से
  3. ऐतिहासिक युग से
  4. उत्तर-ऐतिहासिक युग से

उत्तर- B

सैंधव सभ्यता आध-ऐतिहासिक काल की सभ्यता है क्योंकि, यहां पर लेखन काल का ज्ञान तो है किंतु अभी तक इसे पढ़ा नहीं जा सकता है। अत: इतिहास निर्माण में इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

28. सिंधु घाटी की सभ्यता गैर-आर्य थी, क्योंकि – UPPCS GIC 2010

  1. वह नगरीय सभ्यता थी।
  2. उसकी अपनी लिपि थी। 
  3. उसकी खेतिहर अर्थव्यवस्था थी।
  4. उसका विस्तार नर्मदा घाटी तक था। 

उत्तर- A

सिंधु घाटी की सभ्यता गैर-आर्य मुख्य रूप से इसलिए थी, क्योंकि वह नगरीय सभ्यता थी, जबकि आर्य सभ्यता ग्रामीण थी।

29. सिंधु घाटी सभ्यता को आर्यों से पूर्व की रखे जाने का महत्वपूर्ण कारक है- UPPCS Pre 1990

  1. लिपि 
  2. नगर योजना
  3. तांबा 
  4. मृदभांड 

उत्तर- D

सिंधु घाटी सभ्यता लिपि ज्ञान और नगर नियोजन आदि के संदर्भ में प्रारंभिक आर्यों से अधिक विकसित थी। पुरातात्विक साक्ष्यों में अलग-अलग काल में पाए गए मृदभांड ही सिंधु घाटी सभ्यता को आर्यों से पूर्व का सिद्ध करते हैं। काले रंग की आकृतियों से चित्रित लाल मृद्रभांड जहां हड़प्पा सभ्यता की विशेषता है, वही धूसर एवं चित्रित धूसर मृदभांड (जो बाद के हैं) आर्यों से संबंधित माने गए हैं।

30. सिंधु घाटी संस्कृति वैदिक सभ्यता से भिन्न थी, क्योंकि – UPPCS Spl (Mains) 2004

  1. इसके पास विकसित शहरी जीवन की सुविधाएं थी। 
  2. इसके पास चित्रलेखीय लिपि थी।
  3. इसके पास लोहे और रक्षा शास्त्रों के ज्ञान का अभाव था।
  4. उपयुक्त सभी 

उत्तर – D

सिंधु घाटी संस्कृति वैदिक सभ्यता से अनेक बातों में भिन्न थी। सिंधु घाटी सभ्यता नगरीय थी, जबकि वैदिक सभ्यता ग्रामीण थी। सिंधु सभ्यता की लिपि भावचित्रात्मक थी। वैदिक सभ्यता के लोग लोहे तथा रक्षा शास्त्रों के ज्ञान से युक्त थे, जबकि सिंधु घाटी की सभ्यता में लोहे के ज्ञान का अभाव था।

सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत Quiz

31. हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का प्रमुख स्रोत हैं- UPPCS Pre 1996

  1. शिलालेख
  2. पक्की मिट्टी की मुहरो पर अंकित लेख
  3. पुरातात्विक खुदाई
  4. उपयुक्त सभी 

उत्तर- C

हड़प्पा सभ्यता की लिपि का वाचन अभी नहीं हो सका है,अतः सभ्यता के संबद्ध अनेको पुरास्थलों से पुरावशोष ही हड़प्पा संस्कृति के विशिष्ट तत्वो पर प्रकाश डालते हैं।

32. सिंधु घाटी के निवासियों की सभ्यता को जानने का मूल स्रोत हैं, वहां पाई गई- RAS Pre 1996

  1. मोहरें 
  2. बर्तन, जेवर, हथियार तथा औज़ार
  3. मंदिर 
  4. लिपि 

उत्तर- A

सैंधव सभ्यता से संबद्ध विभिन्न पूरास्थलों की खुदाई के फलस्वरुप वहां से प्राप्त 3000 से अधिक मोहरें इस सभ्यता के विषय में जानकारी के सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन हैं। मुहरों पर अंकित चित्रों के माध्यम से सैंधव सभ्यता के विभिन्न कार्यकलापों एवं विशवसों पर प्रकाश पड़ता है।

33. भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं- IAS Pre 1994

  1. हड़प्पा संस्कृति में
  2. पश्चिमी भारत की ताम्रपाषाण संस्कृति में
  3. वैदिक संहिताओं में
  4. चांदी के आहत सिक्कों में

उत्तर- A

हड़प्पावासियों को चांदी की जानकारी थी। मोहनजोदड़ो और हड़प्पा के निवासियों के मध्य  इसके विधिवत प्रयोग के साक्ष्य मिलते हैं। ये लोग राजस्थान की जावर और अजमेर खानों से चांदी प्राप्त करते रहे होंगे।

34. हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था? 40th BPSC Pre 1995

  1. लाल
  2. नीला-हरा
  3. पांडु 
  4. नीला 

उत्तर- A

प्रारंभिक हड़प्पा सभ्यता में पैर से चालित चाक का प्रयोग किया जाता था। परिपक्व हड़प्पा के दौर में हाथ से चालित चाकों का प्रयोग किया जाने लगा था। डिजाइन के आधार पर इन बर्तनों की दो श्रेणियां थी- एक तो बिना डिजाइन वाले बर्तन तथा दूसरे चित्रित मृदभांड। मृदभांडो को बनाने वाली मिट्टी में रेत का मिश्रण किया जाता था, जिनको पकाने पर यह हल्के भूरे लाल रंग के रूप में ग्रहण कर लेती थी। इन मृदभांडो के ऊपरी हिस्सों में  लाल रंग की पुताई कर दी जाती थी तथा निचले हिस्सों में काले रंग से विभिन्न प्रकार की चित्रकारी के जाते थी।

35. मूर्ति पूजा का आरंभ कब से माना जाता हैं? UPPCS Pre 1992

  1. पूर्व आर्य (Pre Aryan)
  2. उत्तर वैदिक काल
  3. मौर्य काल
  4. कुषाण काल 

उत्तर- A

मूर्ति पूजा का प्रारंभ पूर्व आर्य काल से माना जाता है। सैंधव सभ्यता में मूर्ति पूजा प्रचलित थी, इसके उदाहरण अनेक सैंधव पुरास्थानों से प्राप्त मातृ देवी की मृण मूर्तियां तथा मुहरों पर प्राप्त चित्र है।

सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत Quiz

36. निम्निखित पशुओं में से किस एक का हड़प्पा संस्कृति में पाई मुहरों औऱ टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण (Representation) नहीं हुआ था? IAS Pre 2001

  1. गाय 
  2. हाथी 
  3. गैंडा 
  4. बाघ

उत्तर- A

हड़प्पा संस्कृति की मुहरो एवं टेराकोटा कलाकृतियों में गाय का चित्रण नहीं मिलता जबकि हाथी, गैंडा, बाघ,हिरण, भीड़ आदि का अंकन मिलता है। गाय का महत्व वैदिक काल में प्राप्त हुआ।

37. निम्नलिखित में से कौन-सा एक हड़प्पा स्थल नहीं है? IAS Pre 2019

  1. चन्हूदड़ों
  2. कोटदीजी 
  3. सोहगौरा 
  4. देसलपुर

उत्तर- C

सोहगौरा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे स्थित एक गांव है। यहां से मौर्यकालीन  ताम्रपत्र अभिलेख मिला है, जिसमें यहां अन्नागार होने का विवरण मिलता है। चन्हूदडो, कोटदीजी और देसलपुर तीनों हड़प्पा सभ्यता से जुड़े नगर थे। चन्हुद्दो और कोटदीजी वर्तमान पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तथा देसलपुर गुजरात गुजरात के कच्छ में स्थित है।

38. एक जूते हुए खेत की खोज की गई थी- UPPCS Mains 2005

  1. मोहनजोदड़ो में 
  2. कालीबंगा में 
  3. हड़प्पा में 
  4. लोथल में 

उत्तर- B

39. हड़प्पा किस नदी के किनारे अवस्थित है? JPSC Mains 2016

  1. व्यास 
  2. सतलज 
  3. रावी
  4. घग्गर 

उत्तर- C

40. सैंधव सभ्यता का महान स्नानागार कहाँ से प्राप्त हुआ है? UPPCS Pre 1992

  1. मोहनजोदड़ो 
  2. हड़प्पा 
  3. लोथल 
  4. कालीबंगा

उत्तर- A

सैंधव सभ्यता के महान स्नानागार के साक्ष्य मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुए हैं। इसकी लंबाई उत्तर से दक्षिण की ओर 55 मीटर और चौड़ाई पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर 33 मीटर है।

सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत Quiz

UPSCSITE के साथ ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत Quiz : Ancient Indian History Quiz Mcq [Part-2] की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

For any query regarding UPSC, test series, subjectwise mock test. You can comment in the comment section below or send your query to email address.

Join Telegram Channel – Link
Join Whatsapp Group – Link
Doubt Discussion Group – Join us

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, test series 2022 & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

UPSC के लिए UPSCSITE की सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत Quiz : Ancient Indian History Quiz Mcq [Part-2] के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

1 thought on “सैंधव सभ्यता एवं संस्कृत Quiz : Ancient Indian History Quiz Mcq [Part-2] | UPSCSITE”

Leave a Comment