प्राचीन साहित्य Quiz : Ancient History Quiz Part-22 | UPSCSITE

Ancient History Quiz Part-22, ancient history quiz part-22, Ancient Literature MCQ, Ancient Literature questions, प्राचीन साहित्य Quiz, प्राचीन साहित्य Quiz questions, Ancient Literature quiz in hindi, ancient history quiz part-22, प्राचीन साहित्य quiz, ancient history previous year questions, प्राचीन साहित्य quiz, history old paper, ancient history quiz part-22, प्राचीन साहित्य quiz, प्राचीन साहित्य quiz in hindi, 

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है प्राचीन भारत का इतिहास के प्राचीन साहित्य Quiz : Ancient History Quiz Part-22 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

प्राचीन साहित्य Quiz : Ancient History Quiz Part-22

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ प्राचीन साहित्य Quiz : Ancient History Quiz Part-22 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

421. निम्न में से किस चीनी यात्री ने चालुक्यों के शासनकाल में चीन एवं भारत के संबंधों का विवरण दिया है?

  1. फाह्रान 
  2. ह्रेनसांग 
  3. इत्सिंग 
  4. मात्वालीन 

उत्तर – D

मात्वालिन नमक चीनी यात्री ने चालुक्यों के शासनकाल में चीन एवं भारत के संबंधों का विवरण दिया है।

422. किस राजवंश ने उत्तर भारत पर शासन नही किया है?

  1. चालुक्य  
  2. राजपूत 
  3. गुप्त 
  4. मौर्य 

उत्तर – A 

दिए गए विकल्पों में चालुक्य वंश ने उत्तर भारत पर शासन नही किया था। इसका शासन मुख्यतः दक्कन एवं द.भारत में केंद्रीत था। इनकी राजधानी बादामी (वातापी) थी। पुलकेशिन द्वितीय बदामी के चालुक्य वंश का सर्वप्रथम शासक था, जिसने हर्षवर्धन को संभवतः पराजित किया था। इसके अतिरिक्त चालुक्यों की कुछ छोटी शाखाएं भी थी, जिसमें सबसे महत्त्वपूर्ण कल्याणी के चालुक्य थे।

423. कदंब राजाओं की राजधानी थी-

  1. तंजौर
  2. वनवासी
  3. कांची
  4. बादामी

उत्तर- B

कदंब राजाओं की राजधानी वनवासी थी। इस राजवंश (कदंब) की स्थापना मयूरशर्मन ने की थी। कदंब राज्य को पुलकेशिन-II ने अपने राज्य में मिला लिया था। उल्लेखनीय है कि तंजौर चोलों की, कांची पल्लवों की एवं बादामी चालुक्यों की  राजधानी थी।

424. निम्नलिखित में से कौन- सा एक काकतीय राज्य में अति महत्वपूर्ण समुद्र पत्तन था?

  1. काकीनाडा 
  2. मोटूपल्ली 
  3. मछलीपटनम (मसूलीपटनम) 
  4. नेल्लुरु 

उत्तर – B

मोटूपल्ली काकतीय राज्य में एक अति महत्वपूर्ण समुद्र पत्तन था। यह समुद्र पत्तन वर्तमान में आंध्र प्रदेश के कृष्ण जिले में स्थित है। इटली यात्री मार्कोपोलो ने इस स्थान का दौरा किया था। मार्कोपोलो ने काकतीय राजाओ के  शासनकाल के दौरान के आंध्र प्रदेश की समृद्धि और शक्ति के बारे में उल्लेख किया है। तेरहवीं शताब्दी के मध्य के गणपति राजाओं द्वारा जारी मोटूपल्ली शिलालेख से यह ज्ञात होता है कि इस पत्तन से कपूर, गुलाब का पानी, हाथी दांत, मोती, मूंगा, रेशम, काली मिर्च आदि वस्तुओं का आयात-निर्यात किया जाता था।

425. दक्षिण भारत के किस वंश के राजा ने रोम राज्य में एक दूत 26 ई. पू. में भेजा था?  

  1. चोल  
  2. चेर 
  3. पाण्ड्य 
  4. चालुक्य 

उत्तर- C

दक्षिण भारत के पाण्ड्य वंश के राजा ने रोम राज्य में एक दूत 26 ई. पू. में भेजा था। पाण्ड्य वंश के शासकों ने भारत के दक्षिणी हिस्से पर शासन किया। इसकी राजधानी मदुरई थी।

प्राचीन साहित्य Quiz

426. मीनाक्षी मंदिर स्थित हैं-

  1. मदुरई में
  2. पुटुकोट्टई में
  3. श्री रंगम में
  4. तंजावुर में 

उत्तर – A

मीनाक्षी मंदिर मदुरई में स्थित है। ध्यातव्य हैं कि मदुरई पाण्ड्यों की राजधानी थी। संगम काल में प्रथम एवं तृतीय संगम यही आयोजित किए गए थे, जिनके अध्यक्षतः क्रमशः आचार्य अगस्त्य एवं नक्कीरर ने की थी।

427. ‘इतिहास के पिता’ की पदवी सही अर्थों में निम्न में से किससे संबंधित है?

  1. हेरोडोटस
  2. यूरिपीडिज
  3. थ्यूसिडाइडिस
  4. सुकरात

उत्तर – A

यूनानी लेखक हेरोडोटस (5वीं शती ई.पू.) को ‘इतिहास का पिता’ कहा जाता। ‘हिस्टोरिका’ उसकी प्रसिद्ध पुस्तक हैं, जिसमें 5वीं शती ई.पू. के भारत-फारस संबंधों का विवरण (अनुश्रुतियों के आधार पर) मिलता है।

428. मुद्राराक्षस का लेख निम्न में से कौन है?

  1. अश्वघोष
  2. विशाखदत्त
  3. कालिदास
  4. भास

उत्तर – B

मुद्राराक्षस की रचना विशाखदत्त ने की थी। इस ग्रंथ में मौर्य इतिहास, मुख्यतः चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन पर प्रकाश से पड़ता है।

429. वराहमिहिर की पंचासिद्धांतिका आधारित हैं-

  1. पर्शियन ज्योति विद्या पर
  2. यूनानी ज्योतिविद्या पर
  3. ईरानी ज्योति विद्या पर
  4. मेसोपोटामियन ज्योति विद्या पर

उत्तर – B

वराहमिहिर की पंचसिद्धांतिका दिए गए विकल्पों में से यूनानी (Greek) ज्योतिविधा पर आधारित है।

430. ‘राजतरंगिणी’ के लेख कल्हण के समय शासक था-

  1. जयसिंह
  2. हर्ष
  3. गोविंदचंद्र
  4. जयचंद्र

उत्तर- A

‘राजतरंगिणी’ के लेखक कल्हण के समय कश्मीर का शासक जय सिंह (1128-1149ई) था। उसी के शासनकाल के दौरान 1148-1149 ई. में कल्हण ने अपनी महान कृति ‘राजतरंगिणी’ को पूरा किया। राजतरंगिणी में कुल 8 तरंग तथा 7826 श्लोक हैं। प्रथम तीन तरंगों में अत्यंत प्राचीन काल का कश्मीर का परम्परागत इतिहास हैं। चौथे व छठे तरंगों में ककोर्ट तथा उत्पल वंशों का इतिहास हैं। सांतवें और आठवें तरंगों में लोहार वंश का इतिहास हैं।

प्राचीन साहित्य Quiz

431. निम्नलिखित चार ग्रन्थों में से कौन-सा विश्वकोशीय ग्रन्थ हैं?

  1. अमरकोश
  2. सिद्धांतशिरोमणि
  3. वृहत्संहिता
  4. अष्टांगहृदय

उत्तर – C

बृहतसंहिता गुप्तकाल में वाराहमिहिर द्वारा संस्कृत में रचित विश्वकोश हैं।

432. निम्नलिखित में से किस भारतीय गणितज्ञ ने दशमलव स्थानिक मान की खोज की थी?

  1. भास्कर ने 
  2. वाराहमिहिर ने
  3. ब्रम्हागुप्त ने
  4. आर्यभट्ट ने

उत्तर- D

आर्यभट्ट नामक भारतीय गणितज्ञ ने दशमलव स्थानिक मान की खोज की थी। आर्यभट्ट ने ‘आर्यभट्टीय ग्रन्थ’ को रचना की थी, जो वैदिक गणित का प्रमुख ग्रन्थ हैं।

433  ‘मताविलास प्रहसन’ का लेखक कौन था?

  1. गौतमीपुत्र सातकर्णि
  2. महाक्षत्रप रुद्रदामन
  3. महेंद्र वर्मन
  4. पुलकेशिन द्वितीय

उत्तर – C

‘मताविलास प्रहसन’ एक संस्कृत नाटक हैं। इसके लेखक पल्लव नरेश महेंद्र वर्मन हैं। इसमें तत्कालीन सामाजिक एवं धार्मिक जीवन के बारे में विवरण मिलता है। यह एक परिहास नाटक है, जिसमें धार्मिक आडम्बरों पर कटाक्ष किया गया हैं।

434. ‘मनुस्मृति’ मुख्यतः संबंधित हैं-

  1. समाज-व्यवस्था से
  2. कानून से 
  3. अर्थव्यवस्था से
  4. राज्य-कार्य पध्दति से

उत्तर- A

‘मनुस्मृति’ जिसमें कुल 18 स्मृतियां सम्मिलित है, कि रचना मनु द्वारा की गई मानी जाती है। मनुस्मृति प्राचीन भारतीय समाज-व्यवस्था तथा हिन्दू विधि से संबंधित हैं। मनु को प्राचीन भारत का प्रथम एवं महान विधि निर्माता ने माना जाता है।

435. शुन्य का अविष्कार किया था –

  1. आर्यभट्ट ने 
  2. वाराहमिहिर ने
  3. भास्कर प्रथम ने
  4. किसी अज्ञात भारतीय ने

उत्तर – D

शून्य का आविष्कार ईसा पूर्व दूसरी शती में किसी अज्ञात भारतीय ने किया था। अरबों ने इसे भारत से सीखा और यूरोप में फैलाया। अरब देश में शून्य का प्रयोग सबसे पहले 873 ई. में पाया जाता है।

प्राचीन साहित्य Quiz

436. निम्न में से सबसे प्राचीन वाद्य यंत्र हैं-

  1. सितार 
  2. वीणा 
  3. सरोद
  4. तबला 

उत्तर – B

दिए गए विकल्पों में सर्वाधिक प्राचीन वाद्य यंत्र वीणा हैं। यह प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति एवं संगीत का भाग रही है जबकि सितार, सरोद एवं तबला मध्यकालीन वाद्य यंत्र हैं।

437. ‘पृथ्वीराज रासो’ के लेखक हैं-

  1. कल्हण
  2. बिल्हण
  3. जयानक
  4. चंदबरदाई

उत्तर – D

चौहानवंशी शासक पृथ्वीराज-III (रायपिथौरा) के दरबारी कवि चंदबरदाई ने ‘पृथ्वीराज रासो’ की रचना की। इसमें चौहानों को अग्निकुंड से उत्पन्न बताया गया हैं।

438. ‘पृथ्वीराज विजय’ का लेखक कौन हैं?

  1. चन्दबरदाई
  2. पृथ्वीराज चौहान
  3. जयानक
  4. नयनचन्द सूरी

उत्तर – C

‘पृथ्वीराज विजय’ के लेखक जयानक हैं।

439. पाल वंश का संस्थापक कौन था?

  1. धर्मपाल
  2. देवपाल
  3. गोपाल
  4. रामपाल

उत्तर- C

पाल वंश का संस्थापक गोपाल था। पाल वंश एक क्षत्रिय वंश था। वह बौद्ध मतानुयायी था तथा नालंदा में उसने एक विहार का निर्माण करवाया था।

440. निम्नलिखित में से किसने राष्ट्रकूट साम्रज्य की नींव रखी?

  1. अमोघवर्ष – I
  2. दन्तिदूर्ग
  3. ध्रुव
  4. कृष्ण- I

उत्तर – B

राष्ट्रकूट वंश की स्थापना 736 ई. दन्तिदूर्ग ने की। दन्तिदूर्ग के संबंध में कहा जाता हैं कि उज्जयिनी में उसने हिरण्यगर्भ (महादान) यज्ञ करवाया था।

UPSCSITE के साथ ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ प्राचीन साहित्य Quiz : Ancient History Quiz Part-22 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

UPSC के लिए UPSCSITE की सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास प्राचीन साहित्य Quiz : Ancient History Quiz Part-22 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “प्राचीन साहित्य Quiz : Ancient History Quiz Part-22 | UPSCSITE”

Leave a Comment