भारत पर मुस्लिम आक्रमण Quiz : Medieval History Quiz Part-1 | UPSCSITE

Medieval History Quiz Part-1, Muslim Invasion of India MCQ, Muslim Invasion of India questions, भारत पर मुस्लिम आक्रमण Quiz, भारत पर मुस्लिम आक्रमण Quiz in hindi, medieval history quiz part-1, Muslim Invasion of India Quiz in hindi, medieval history quiz part-1, भारत पर मुस्लिम आक्रमण quiz, medieval history previous year questions, भारत पर मुस्लिम आक्रमण quiz, history old paper, medieval history quiz part-1, भारत पर मुस्लिम आक्रमण quiz,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है मध्यकालीन भारत का इतिहास के भारत पर मुस्लिम आक्रमण Quiz : Medieval History Quiz Part-1 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

भारत पर मुस्लिम आक्रमण Quiz : Medieval History Quiz Part-1

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘मध्यकालीन भारत का इतिहास’ भारत पर मुस्लिम आक्रमण Quiz : Medieval History Quiz Part-1 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. पैंगबर हज़रत मोहम्मद का जन्म हुआ था –

  1. 570 ई.में
  2. 622 ई.में
  3. 642 ई.में
  4. 670 ई.में

उत्तर – A

‘मक्का’ सऊदी अरब में स्थित हैं, यहीं पर 570 ई. में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था। इसी कारण यह स्थान मुस्लिम अनुयायियों का पवित्र तीर्थ स्थल है। इनकी मृत्यु 632 ई. में हुई थी।

2. हिंद (भारत) की जनता के संदर्भ में ‘हिंदू’ शब्द का प्रथम बार प्रयोग किया था-

  1. यूनानियों ने 
  2. रोमवासियों ने 
  3. चीनियों ने 
  4. अरबों ने 

उत्तर – D

ऋग्वेद के उल्लिखित ‘भारत’ कबीले के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा। परंपरानुसार दुष्यंत के पुत्र भारत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा है। कुछ विद्वानों के अनुसार ऋषभदेव के ज्येष्ठ  पुत्र, भरत के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा है ईरानियों ने इस देश को ‘हिंदुस्तान’ कहकर संबोधित किया है तथा यूनानियो ने इसे ‘इंडिया’ कहा है। हिंद (भारत) की जनता के संदर्भ में ‘हिंदू’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अरबों द्वारा किया गया था।

3. भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी था-

  1. कुतुबुद्दीन ऐबक 
  2. महमूद गजनी 
  3. मुहम्मद बिन कासिम 
  4. मोहम्मद गोरी  

उत्तर – C

प्रशनगत विकल्पों में भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी मुहम्मद बिन कासिम था।आठवीं शती ई. के प्रारंभ में मुहम्मद बिन कासिम ने नेतृत्व में सिंध पर अरब आक्रमण हुआ, किंतु उसका कोई स्थायी परिणाम नहीं हुआ  अरबों का राज्य सींघ और मुल्तान के पूर्व में नहीं फैल सका तथा उनकी शक्ति क्षीण हो गई।

4. मुहम्मद बिन कासिम था-

  1. तुर्क
  2. मंगोल 
  3. अरब 
  4. तुर्क- अफगान 

उत्तर – C

मुहम्मद बिन कासिम एक अरबी था। वह इराक के राजा अल- हज्जाज का भतीजा और दामाद दोनों था। जिस समय उसने सिंध पर आक्रमण किया उसकी आयु मात्र 17 वर्ष थी। 

5. इसमें से कौन गजनी राजवंश का संस्थापक था?

  1. अल्पतगीन 
  2. महमूद 
  3. सेबुक्तिगीन 
  4. इस्माइल 

उत्तर – A

गजनी वंश का संस्थापक अल्पतगीन था गजनी वंश का अन्य नाम यामिनी वंश भी है। अल्पतगीन ने गजनी को अपनी राजधानी बनाया। इस समय उत्तर- पश्चिमी भारत में हिंदूशाही राजवंश का राज्य था, जिसका विस्तार हिंदूकुश पर्वतमाला तक था  

भारत पर मुस्लिम आक्रमण Quiz

6. पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान था-

  1. अबुल फजल 
  2. अब्दुल कादिर बदायूंनी 
  3. अलबरूनी 
  4. दारा शिकोह 

उत्तर – C

पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान अलबरूनी था  उसका जन्म 972 ई. में हुआ था। वह खीवा (प्राचीन ख़्वारिज्म)  देश का रहने वाला था। वह महमूद गजनवी के साथ भारत आया था।

7. महमूद गजनवी के साथ भारत आने वाला प्रसिद्ध इतिहासकार कौन था?

  1.  फरिश्ता 
  2. अलबरूनी 
  3. अफीफ 
  4. इब्नबतूता 

उत्तर – B

उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

8. अलबरूनी भारत में आया था-

  1. नौवीं शताब्दी ई. में 
  2. दसवीं शताब्दी ई. में 
  3. ग्यारहवीं शताब्दी में  ई. में 
  4. बारहवीं शताब्दी ई. में 

उत्तर – C

उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या दखें।

9. निम्नलिखित कथनों में से कौन अलबरूनी के संबंध में सही नहीं है?

  1.  वह एक धर्मनिरपेक्ष लेखक था। 
  2. उसका ग्रंथ उस समय के जीवंत भारत से प्रभावित था। 
  3. वह संस्कृत का विद्वान था। 
  4. वह त्रिकोणमिति का विशेषज्ञ था। 

उत्तर – A 

अलबरूनी एक धर्मनिरपेक्ष के लेखक नहीं था। 

10. निम्नलिखित में से किसने महमूद गजनी के हमले के बाद सोमनाथ मंदिर का पुननिर्माण किया?

  1. भीमराज प्रथम 
  2. भीमदेव 
  3. मूलराज 
  4. जयसिंह सिद्धराज 

उत्तर – B 

महमूद गजनवी के सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण (1026 ई.) के समय यहां का शासक भीमदेव प्रथम (1022-63 ई.) था। संपत्ति  लूटकर वापस लौट गया  महमूद के जाने के बाद भीमदेव प्रथम ने सोमनाथ मंदिर का पुननिर्माण करवाया था।

भारत पर मुस्लिम आक्रमण Quiz

11. निम्नलिखित में से मध्य एशिया के किस शासक ने 1192 में उत्तर भारत को जीता?

  1. जलालुद्दीन मंगबरनी 
  2. ग़जनी का महमूद 
  3. शहाबुद्दीन मोहम्मद गोरी 
  4. चंगेज़ खां 

उत्तर – C

मध्य एशिया के शासक शिहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी ने 1192 ई. उत्तर भारत को जीता शिहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी का प्रथम आक्रमण 1175 ई. में मुल्तान पर हुआ और 1205 ई. तक वह साम्राज्य- विस्तार अथवा पूर्वविजित राज्य की रक्षा के लिए भारत पर चढ़ाई करता रहा। उसने 1175 -76 ई. में मुल्तान और उस पर आक्रमण किया 1178 गुजरात पर आक्रमण किया और 1191 ई. में पृथ्वीराज चौहान के साथ तराइन की लड़ाई लड़ी। इस युद्ध में मुहम्मद गौरी की पराजय हुई। तथपि तराइन के दूसरे युद्ध (1192 ई.) में पृथ्वीराज की हार और उसके साथ ही एक केंद्रीय मुस्लिम राजनीतिक व्यवस्था स्थापित हुई, जो बाद तक कायम रही।

12. मोहम्मद गोरी को सबसे पहले किसने पराजित किया?

  1. भीम II 
  2. पृथ्वीराज चौहान 
  3. जयचंद 
  4. पृथ्वीराज II 

उत्तर – A

1178 ई. में मुहम्मद गोरी ने गुजरात पर आकर किया, किंतु मूलराज II या भीम II ने अपने योग्य एवं साहसी विधवा मां नायिका देवी के नेतृत्व में  आबू पर्वत के निकट गोरी का मुकाबला किया और उसे परास्त कर दिया। यह गोरी की भारत में पहली पराजय थी।

13. मुहम्मद गोरी ने जयचंद्र को किस युद्ध में पराजित किया था?

  1. तराइन का युद्ध (1191 ई.) 
  2.  तराइन का युद्ध (1192 ई.) 
  3. तराइन का युद्ध (1194 ई.) 
  4. कन्नौज का युद्ध (1194 ई.)

उत्तर – C

1194 ई. में  चंदावर के युद्ध में मुहम्मद गोरी ने कन्नौज के गहड़वाल राजा जयचंद्र को पराजित किया था। चंदवार, वर्तमान फिरोजाबाद जिले में यमुना तट पर स्थित है। 

14. 1194 के चंदवाद के युद्ध में मुहम्मद गोरी ने किसे हराया था? 

  1. कुमारपाल 
  2. जयचंद्र 
  3. गोविंदराज 
  4. भीम द्वितीय 

उत्तर – B 

उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखें। 

15. युद्ध जिसमें भारत में मुस्लिम शक्ति की स्थापना हुई-

  1. तराइन का प्रथम युद्ध  
  2. तराइन का द्वितीय युद्ध 
  3. पानीपत का प्रथम युद्ध 
  4. पानीपत का द्वितीय युद्ध 

उत्तर – B

1192 ईस्वी में तराइन के द्वितीय युद्ध में मोहम्मद गोरी द्वारा पृथ्वीराज चौहान की पराजय के बाद भारत में मुस्लिम शक्ति की स्थापना हुई। गोरी की सजगता और श्रेष्ठ युद्ध प्रणाली के कारण मुसलमानों की जीत हुई। यह युद्ध भारतीय इतिहास में अत्यधिक महत्वपूर्ण था।

भारत पर मुस्लिम आक्रमण Quiz

16. किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी है?

  1.  मोहम्मद गोरी 
  2. अलाउद्दीन खिलजी 
  3. अकबर 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 

उत्तर – A

मुहम्मद गोरी के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी है और दूसरे तरफ कलमा (अरबी में) खुदा हुआ है।

17. भारत में मुहम्मद गोरी ने किसको प्रथम अत्त प्रदान किया था? 

  1. ताजुद्दीन यल्दौज 
  2. कुतुबुद्दीन ऐबक 
  3. शमशुद्दीन इल्तुतमिश 
  4. नसीरुद्दीन कुबाचा 

उत्तर – B 

गोरी की विजयों के बाद शीघ्र ही उत्तर भारत में उक्त प्रथा स्थापित हो गई। 1192 – 1206 ई. तक कुतुबुद्दीन ऐबक ने गोरी के प्रतिनिधि के रूप में उत्तरी भारत की विजित भागों का प्रशासन संभाला  इस अवधि में ऐबक ने उत्तरी भारत में तुर्की शक्ति का विस्तार भी किया।

18. बिहार का प्रथम मुस्लिम विजेता कौन था?

  1. मालिक इब्राहिम
  2. इल्तुतमिश
  3. बख्तियार ख़िलजी
  4. अली मर्दान ख़िलजी

उत्तर – C

19. ‘नालंदा बिहार’ का विध्वंस किया था –

  1. बख्तियार ख़िलजी
  2. कुतुबुद्दीन ऐबक 
  3. मोहम्मद बिन तुगलक 
  4. अलाउद्दीन खिलजी

उत्तर – A

20. रेशम बुनकरों की श्रेणी की जानकारी निम्नलिखित किस शिलालेख से मिलती है?

  1. दशपुर शिलालेख
  2. प्रयाग प्रशस्ति
  3. एरन शिलालेख 
  4. हाथी गुफा शिलालेख

उत्तर – A

दशपुर (मंदसौर) शिलालेख कुमारगुप्त के शासनकाल का है। इस लेख में कुमारगुप्त का राज्यपाल वन्धुवर्मा का उल्लेख मिलता हैं। इसमें सूर्य मंदिर निर्माण का उल्लेख मिलता है। यहां से प्राप्त लेख में ‘पट्टवाय श्रेणी’ (रेशमी सूत बुनने वालों की समिति) तथा इंदौर लेख में ‘तौलिक श्रेणी’ का उल्लेख मिलता है।

UPSCSITE के साथ ‘मध्यकालीन भारत का इतिहास’ भारत पर मुस्लिम आक्रमण Quiz : Medieval History Quiz Part-1 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास भारत पर मुस्लिम आक्रमण Quiz : Medieval History Quiz Part-1 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “भारत पर मुस्लिम आक्रमण Quiz : Medieval History Quiz Part-1 | UPSCSITE”

Leave a Comment