Ancient History Quiz Part-10 Mcq : जैन धर्म प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Ancient History Quiz Part-10 Mcq, ancient history quiz part-10 mcq, Jainism MCQ, jainism questions, जैन धर्म प्रश्नोत्तरी, जैन धर्म mcq, जैन धर्म questions, jainism quiz in hindi, ancient history quiz part-10 mcq, ancient history previous year questions, history old paper, ancient history quiz part-10 mcq, 

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है प्राचीन भारत का इतिहास के Ancient History Quiz Part-10 Mcq : जैन धर्म प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Ancient History Quiz Part-10 Mcq : जैन धर्म प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ Ancient History Quiz Part-10 Mcq : जैन धर्म प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

181. महावीर जैन की मृत्यु निम्नलिखित में से किस नगर में हुई?

  1. राजगीर
  2. सांची
  3. पावापुरी
  4. समस्तीपुर

उत्तर- C

72 वर्ष की आयु में लगभग राजगृह (राजगीर) के समीप स्थित पावापुरी नामक स्थान पर महावीर स्वामी ने शरीर त्याग दिया।

182. तीर्थंकर शब्द संबंधित है-

  1. बौद्ध
  2. ईसाई
  3. हिंदू
  4. जैन

उत्तर- D

‘तीर्थंकर’ शब्द जैन धर्म से संबंधित है। जैन धर्म में कुल 24 तीर्थंकर माने जाते हैं, जिन्होंने समय-समय पर जैनधर्म का प्रचार प्रसार किया। जैन धर्म के प्रथम तीर्थ ऋषभदेव थे तथा अंतिम तीर्थंकर महावीर स्वामी थे।

183. जैन तीर्थंकरो के क्रम में अंतिम कौन था?

  1. पार्श्वनाथ
  2. ऋषभदेव
  3. महावीर
  4. मणिसुवर्त

उत्तर- C

184. निम्नलिखित में से कौन एक जैन तीर्थकर नहीं था?

  1. चंद्रप्रभु
  2. नाथमुनि
  3. नेमी
  4. संभव

उत्तर- B

नाथ मुनि जैन तीर्थ कर नहीं थे।

185. प्रभासगिरि जिनका तीर्थ स्थल है, वह है-

  1. बौद्ध
  2. जैन
  3. शैव
  4. वैष्णव

उत्तर- B

प्रभासगिरी उत्तर प्रदेश के कौशांबी स्थित जैन तीर्थ स्थल है। कौशांबी का प्रभासगिरी स्थल छठवें जैन तीर्थकर पदमप्रभ से संबंधित है।

Ancient History Quiz Part-10 Mcq

186. जैन धर्म में ‘पूर्ण ज्ञान’ के लिए क्या शब्द है?

  1. जिन
  2. रत्न
  3. कैवल्य
  4. निर्वाण

उत्तर- C

जैन धर्म में ‘पूर्ण ज्ञान’ के लिए कैवल्य शब्द का प्रयोग किया गया है। महावीर स्वामी को 12 वर्षों की कठोर तपस्या तथा साधना के पश्चात जृम्भिकाग्राम के समीप ऋजुपालिका नदी के तट पर 1 साल वृक्ष के नीचे के कैवल्य (पूर्ण ज्ञान) प्राप्त हुआ था।

187. त्रिरत्न सिद्धांत सम्यक ज्ञान, सम्यक चरित्र एवं सम्यक ज्ञान जिस धर्म की महिमा है, वह है-

  1. बौद्ध धर्म
  2. ईसाई धर्म
  3. जैन धर्म
  4. उपयुक्त में से कोई नहीं

उत्तर- C

जैन धर्म में मोक्ष के लिए तीन साधन आवश्यक बताए गए हैं- सम्यक धारण (दर्शन), सम्यक चरित्र एवं सम्यक ज्ञान। इन तीनों को जैन धर्म में ‘त्रिरत्न’ की संज्ञा दी गई है।

188. स्यादवाद सिद्धांत है-

  1. लोकायत धर्म का
  2. शैव धर्म का
  3. जैन धर्म का
  4. वैष्णव धर्म का

उत्तर- C

महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे, इन्होंने वेदों की अपुरुषेयता स्वीकार करने से इनकार कर दिया था तथा धार्मिक-सामाजिक रूढ़ियों एवं पाखंडो का विरोध किया। उन्होंने आत्मवादियों तथा नास्तिकों एकांतिक मतों को छोड़कर बीच का मार्ग अपनाया जिसे ‘अनेकांतवाद’ अथवा ‘स्यादवाद’ कहा गया।

189. जैन धर्म के अनुसार, सृष्टि की रचना एवं पालन-पोषण –

  1. सार्वभौमिक विधान से हुआ है।
  2. सार्वभौमिक सत्य से हुआ है।
  3. सार्वभौमिक आस्था से हुआ है।
  4. सार्वभौमिक आत्मा से हुआ है।

उत्तर- A

जैन दर्शन के अनुसार, समस्त विश्व जीव तथा अजीव नामक दो नित्य एवं स्वतंत्र तत्वों से मिलकर बना है।

जीव चेतन तत्व है, जबकि अजीव अचेतन जड़ तत्व हैं। यहां जीव से तात्पर्य उपनिषदों की सार्वभौमिक आत्मा से ना होकर व्यक्तिगत आत्मा से है । जैन मतानुसार, आत्माएं अनेक होती तथा सृष्टि के कण-कण में जीवो का वास है। अतः विकल्प A सही है, जिसमें उल्लेखित है कि जैन दर्शन के अनुसार सृष्टि की रचना एवं पालन पोषण सार्वभौमिक विधान से हुआ है। इसका कोई संचालक या नियंत्रण करता नहीं है ।

190. अनेकतांबाद निम्नलिखित में से किसका क्रोड सिद्धांत एवं दर्शन है?

  1. बौद्धमत
  2. जैन मत
  3. सिख मत
  4. वैष्णव मत

उत्तर- B

अनेकतांवाद जैन धर्म का क्रोड सिद्धांत एवं दर्शन हैं। इसे सप्तभंगी सिद्धांत भी कहते हैं।

Ancient History Quiz Part-10 Mcq

191. निम्नलिखित में से कौन सा धर्म ‘विश्व विनाशकारी प्रलय’ की अवधारणा में विश्वास नहीं करता ?

  1. बौद्ध धर्म
  2. जैन धर्म
  3. हिंदू धर्म
  4. इस्लाम

उत्तर- B

जैन धर्म में ईश्वर की कल्पना नहीं की गई है। जगत की सृष्टि नहीं की गई है, उनके अनुसार संसार नित्य और और शाश्वत है। इसमें किसी समय प्रलय नहीं होता।

192. जैन धर्म का आधारभूत बिंदु है-

  1. कर्म
  2. निष्ठा
  3. अहिंसा
  4. विराग

उत्तर- C

अहिंसा जैन धर्म का आधारभूत बिंदु है। जैन धर्म में सम्यक चरित्र के अंतर्गत परिव्राजकों अथवा तापसों के लिए अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य अपरिग्रह नामक पंच महाव्रत की व्यवस्था की गई है।

193. यापनीय किसका एक संप्रदाय था?

  1. बौद्ध धर्म का
  2. जैन धर्म का
  3. शैव धर्म का
  4. वैष्णव धर्म का

उत्तर- B

‘यापनीय’ जैन धर्म का एक संप्रदाय था। जिसकी उत्पत्ति यद्यपि दिगंबर संप्रदाय से हुई तथापि यह कतिपय श्वेतांबर मान्यताओं का भी पालन करते थे।

194. भारत के धार्मिक प्रथाओं के संदर्भ में ‘स्थानकवासी’ संप्रदाय का संबंध किससे है?

  1. बौद्ध मत
  2. जैन मत
  3. वैष्णव मत
  4. शैव मत

उत्तर- B

स्थानकवासी श्वेतांबर जैनों का एक संप्रदाय है। इसकी स्थापना 1476 ईस्वी में हुई थी। यह संप्रदाय अपने पूर्ववर्ती सुधारवादी संप्रदाय ‘लोंका’ जिसकी स्थापना लोकाशा ने की थी, से उत्पन्न हुआ।

इस संप्रदाय के लोग मूर्तियों की पूजा नहीं करते।

195. निम्नलिखित में से कौन सबसे पूर्वकालिक जैन ग्रंथ कहलाता है?

  1. बारह अंक 
  2. बारह उपांग
  3. चौदह पूर्व
  4. चौदह उपपूर्व

उत्तर- C

चौदह पूर्व प्राचीनतम जैन ग्रंथ हैं।अंतिम राजा के समय में सभभूतविजय तथा भद्रबाहु जैन संघ के अध्यक्ष थे तथा ये ही महावीर द्वारा प्रदत्त 14 पूर्वों के विषय में जानने वाले अंतिम व्यक्ति थे।

Ancient History Quiz Part-10 Mcq

196. प्रारंभिक जैन साहित्य निम्नलिखित में से किस भाषा में लिखे गए?

  1. अर्ध-मगधी
  2. पाली
  3. प्राकृत
  4. संस्कृत

उत्तर- A

प्रायः सभी प्रारंभिक धार्मिक जैन साहित्य प्राकृत के विशिष्ट शाखा अर्धमगधी में लिखे गए हैं। इसके बारह अंग अर्धमगधी में ही है बाद में जैन धर्म ने प्राकृत भाषा को अपनाया।

यह ग्रंथ ईसा की छठी शताब्दी में गुजरात में वल्लभी नामक स्थान पर अंतिम रूप से संकलित किए गए हैं।

आज जैन साहित्य में लगभग सभी भाषाओं में अनुदित है।

197. निम्नलिखित में से कौन सा स्थल पार्श्वनाथ से संबंध होने के कारण जैन-सिद्ध क्षेत्र माना जाता है?

  1. चंपा
  2. पावा
  3. सम्मेद शिखर
  4. ऊर्जयंत

उत्तर- C

पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर थे, जिनका जन्म वाराणसी में महावीर स्वामी से 250 वर्ष पहले लगभग 850 ई. पूर्व में हुआ था। काशी के शासक इक्ष्वाकुवंश अश्वसेन उनके पिता थे तथा महारानी वामा उनकी माता।

30 वर्ष की आयु के बाद उन्होंने गृह त्याग कर अपना जीवन वैराग्य और तपशचर्या में लगाया। वाराणसी के निकट आश्रमपद उद्यान में समाधिस्थ होकर कठिन तपस्या करने के उपरांत, उन्होंने 84वें दिन कैवल्य प्राप्त हुआ। पार्श्वनाथ का परिनिर्वाण सम्मेत शिखर क्षेत्र माना जाता है।

198. निम्नलिखित में से कौन सा आरंभिक जैन साहित्य का भाग नहीं है?

  1. थेरीगाथा
  2. आचारंगसूत्र
  3. सूत्रकृतांग
  4. बृहतकल्पसूत्र

उत्तर- A

थेरीगाथा बौद्ध साहित्य है। आचारांगसूत्र, सूत्रकृतांग और बृहतकल्पसूत्र आरंभिक जैन साहित्य के भाग हैं।

199. भगवान महावीर का प्रथम शिष्य था।

  1. जमाली
  2. योसुद
  3. विपिन
  4. प्रभाष

उत्तर- A

भगवान महावीर की पत्नी का नाम यशोदा था, उनसे प्रियदर्शन नामक एक पुत्री उत्पन्न हुई। उस पुत्री का विवाह जमाली नाम के क्षत्रिय से हुआ था, जो बाद में महावीर स्वामी का अनुयाई बन गया यह उनका प्रथम शिष्य था।

200. किस जनसभा में अंतिम रूप से श्वेताम्बर आगम का संपादन हुआ?

  1. वैशाली में
  2. वल्लभ में
  3. पावा में
  4. पाटलिपुत्र में

उत्तर- D

चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में पाटलिपुत्र में प्रथम जैन सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें श्वेतांबर आगम का संपादन किया गया।

UPSCSITE के साथ ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ Ancient History Quiz Part-10 Mcq : जैन धर्म प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

UPSC के लिए UPSCSITE की सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Ancient History Quiz Part-10 Mcq : जैन धर्म प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

2 thoughts on “Ancient History Quiz Part-10 Mcq : जैन धर्म प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment