Ancient History Quiz Part-14 Mcq : मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Ancient History Quiz Part-14 Mcq, ancient history quiz part-14 mcq, Post Mauryan Period MCQ, Post Mauryan Period questions, मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी, मौर्योत्तर काल mcq, मौर्योत्तर काल questions, Post Mauryan Period quiz in hindi, ancient history quiz part-14 mcq, ancient history previous year questions, history old paper, ancient history quiz part-14 mcq, 

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है प्राचीन भारत का इतिहास के Ancient History Quiz Part-14 Mcq : मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Ancient History Quiz Part-14 Mcq : मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ Ancient History Quiz Part-14 Mcq : मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

261. सेल्यूकस, जिनको अलेक्जेंडर द्वारा सिंध एवं अफगानिस्तान का प्रशासक नियुक्त किया गया था, को किस भारतीय राजा ने हराया था?

  1.  समुद्रगुप्त 
  2. अशोक 
  3. बिंदुसार 
  4. चंद्रगुप्त 

उत्तर -D

मौर्य वंश के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य ने सिकंदर के साम्राज्य के पूर्वी भाग के शासक सेल्यूकस की आक्रमणकारी सेना को 305 ई. पू. में परास्त किया था 

262. अशोक के निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें दक्षिण भारतीय राज्यों का उल्लेख हुआ है?

  1. तृतीय मुख्य शिलालेख 
  2. द्वितीय मुख्य शिलालेख 
  3. नवां मुख्य शिलालेख 
  4. प्रथम स्तंभ अभिलेख 

उत्तर -B

अशोक के अभिलेखों को तीनों वर्गों में विभाजित किया गया है- (1) शिलालेख,(2) स्तंभ लेख एवं (3) गुहालेख। अशोक के द्वितीय वृहद्र शिलालेख में चोल, पाण्ड्य, सतियपुत्त, केरलपुत्त आदि दक्षिण भारतीय राज्यों का उल्लेख मिलता है। 

263. भारत का प्रथम अस्पताल एवं औषधि-बाग निर्माण करवाया था?

  1. अशोक ने 
  2. चंद्रगुप्त मौर्य ने 
  3. भगवान महावीर ने 
  4. धन्वंतरि ने 

उत्तर -A

अशोक ने लोकहित के लिए छायादार वृक्ष, धर्मशालाएं बनवाई तथा कुएं भी खुदाया। अशोक ने अपने शासनकाल में मनुष्यों व पशुओं के लिए उपयोगी औषधियों हेतु प्रथम अस्पताल (औषधालय एवं औषधि-बागो का निर्माण करवाया।

264. “अशोक न बौध्द होते हुए भी हिंदू धर्म में आस्था नहीं छोड़ी” इसका प्रमाण हैं?

  1. तीर्थयात्रा 
  2. मोच के मौज में विशवास 
  3. ‘देवनामप्रिय’ की उपाधि 
  4. पशु चिकित्सालय खोलें 

उत्तर – C 

अशोक 272 ई. पू. के लगभग मगध के राजसिंहासन पर बैठा तथा 269 ईसा पूर्व के लगभग उसका राज्यभिषेक हुआ। उसने अभिलेखों में उसे ‘देवनामप्रिय’ ( दवानामप्रिय), ‘ देवानां प्रियदसी’ कहा गया है, जिसका अर्थ है- देवताओं का प्रिय देखने में सुंदर। इससे उसकी हिंदू धर्म में आस्था के सकेत  मिलते हैं।

265. निम्नलिखित में से कौन -सा अधिकारी मौर्य प्रशासन का भाग नहीं था?

  1. अग्रहारिक 
  2. युक्त 
  3. प्रदेशिक 
  4. राजूक 

उत्तर – A

अशोक के खेलों में उसके प्रशासन के कुछ महत्वपूर्ण पदअधिकारियों के नाम मिलते हैं। अशोक के तृतीय शिलालेख में तीन पदाधिकारी हैं-

1. युक्त- ये जिले के अधिकारी होते थे, जो राजस्व वसूल करते थे।

2. राजुक- ये पहले केवल राजस्व विभाग का ही कार्य करते थे किंतु बाद में उन्हें न्यायिक अधिकार भी प्रदान कर दिया गया।

3. प्रादेशिक यह मंडल का प्रधान अधिकारिता था।  यह वर्तमान में संभागीय आयुक्त के तहत है, इसे न्याय का भी कार्य करना पड़ता था।

Ancient History Quiz Part-14 Mcq

266. निम्नलिखित में से किसे सवरश्रेष्ठ स्तूप मानते हैं? 

  1. अमरावती
  2. भरहुत 
  3. सांची 
  4. सारनाथ 

उत्तर – C

267. सारनाथ स्तंभ का निर्माण किया था?

  1. हर्षवर्धन ने 
  2. अशोक ने 
  3. गौतम बुद्ध ने 
  4. कनिष्क ने 

उत्तर – B 

सारनाथ स्तंभ का निर्माण अशोक ने कराया था। 

इस स्तंभ के शीर्ष पर सिंह की आकृति बनी है, जो शक्ति का प्रतीक है। इस प्रतिकृती को भारत सरकार ने अपने प्रतीक चिन्ह के रूप में लिया है। यह स्तंभ मौर्ययुगीन वस्तु कला का सबसे अच्छे उदाहरण है।मौर्ययुगीन सभी स्तंभ चुनार के बलुआ पत्थरों से निर्मित हैं।

268. लिपि का प्रथम उद्ववाचन किस पर उत्कीर्ण अक्षरों से किया गया ?

  1. पत्थर की पट्टियों पर 
  2. मुहरों पर 
  3. स्तंभों पर 
  4. सिक्कों पर 

उत्तर – A

ब्राह्मी लिपि का प्रथम उद्ववाचन पत्थर की (शिलालेखो) पर उत्कीर्ण, अक्षरों से किया गया था। इस कार्य को संपादित करने वाले प्रथम विद्वान ‘सर जेम्स प्रिसेप’ थे जिन्होंने अशोक के अभिलेखों को पढ़ने का श्रेय हासिल किया।

269. प्राचीन भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी एक लिपि दाएं ओर से बाई ओर लिखी जाती थी?

  1. ब्राही
  2. नंदनगरी
  3. शारदा
  4. खरोष्ठी

उत्तर – D

प्राचीन भारत में खरोष्ठी लिपि दाएं से बाएं लिखी जाती थी। इसे पढ़ने का श्रेय मैसन, प्रिंसेप, नोरिस, लैसेन, कनिंघम आदि विद्वानों को है। यह मुख्यतः उत्तर-पश्चिम भारत की लिपि थी।

270.अशोक का अपने शिलालेखों में सामान्यतः जिस नाम से उल्लेख हुआ है, वह है-

  1. चक्रवर्ती
  2. धर्मदेव
  3. धर्मकीर्ति
  4. प्रियदर्शी

उत्तर – D

अशोक के अभिलेखों में सर्वत्र उसे देवानाप्रिय, देवताओं का प्रिय अथवा देखने में सुंदर-देवनाम प्रियदर्शी तथा राजा आदि की उपाधियों से संबोधित किया गया है। पुराणों में उसे ‘अशोकवर्द्धन’ को कहा गया है।

Ancient History Quiz Part-14 Mcq

271. निम्नलिखित में से किस उभारदार मूर्ति (रिलीफ़ स्कल्पचर) शिलालेख में अशोक के प्रस्तर रूप चित्र के साथ ‘राणयो अशोक’ (राजा अशोक) उल्लखित हैं?

  1. कंगनहल्ली
  2. सांची
  3. शाहबाजगढ़ी
  4. सोहगौरा

उत्तर – A

कर्नाटक के गुलबर्गा जिले में भीमा नदी के किनारे कंगनहल्ली में बौद्ध स्तूप है। यहां सम्राट अशोक का रानी के साथ प्रस्तर पर रूप चित्र उत्कीर्ण किया गया है, जिसके नीचे ‘राणयो अशोक’ (राजा अशोक) लिखा है।

272. अशोक का रुम्मनदेई स्तंभ संबंधित है-

  1. बुद्ध के जन्म से
  2. बुद्ध की ज्ञान प्राप्ति से
  3. बुध के प्रथम उपदेश से
  4. बुद्ध के शरीर त्याग से

उत्तर – A

अशोक ने अपने राज्यभिषेक के 20 वर्ष बाद लुंबिनी की यात्रा की तथा वहां एक शिला स्तंभ (रुम्मनदेई लघु स्तम्भ लेख) स्थापित किया। बुद्ध के जन्म भूमि होने के कारण लोग लुम्बिनी ग्राम का भोग कर माफ कर दिया तथा भू राजस्व 1/6 से घटाकर 1/8 कर दिया।

273. गुर्जरा शिलालेख, जिसमें अशोक का नाम उल्लेख किया गया है, कहां स्थित है?

  1. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में
  2. मध्यप्रदेश के दतिया जिले में
  3. राजस्थान के जयपुर जिले में
  4. बिहार के पंचायत जिले में

उत्तर – B

अशोक का नाम उल्लेख करने वाला गुर्जरा लघु शिलालेख मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित है।

274. केवल वह स्तम्भ जिसमें अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है-

  1. मास्की का लघु स्तम्भ
  2. रुम्मनदेई स्तंभ
  3. क्वीन स्तम्भ
  4. भाब्रू स्तम्भ

उत्तर – D

भाब्रू (बैराट) स्तंभ लेख में अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है। यही अभिलेख अशोक को बौद्ध धर्मावलम्बी भी प्रमाणित करता है।

Ancient History Quiz Part-14 Mcq

275. कालसी प्रसिद्ध है ?

  1. बौद्ध चैत्योंतू हेतु
  2. फारसी सिक्कों के कारण 
  3. अशोक के शिलालेख के कारण 
  4. गुप्तकालीन मंदिरों हेतु 

उत्तर-C 

कालसी, उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित है। यहां से अशोक का शिलालेख मिला है। इसलिए कालसी का ऐतिहासिक महत्व है।

276. अशोक के निम्न अभिलेखों में से पूर्वरूपेण धार्मिक सहिष्णुता के प्रति समर्पित कौन-सा अभिलेख है?

  1. शिलालेख XIII
  2. शिलालेख XII
  3. स्तम्भलेख VII
  4. भाब्रू लघु शिलालेख 

उत्तर-B

अशोक के दीघ्र शिलालेख XII में सभी संप्रदायों के सार की वृद्धि होने की कामना की गई है तथा धार्मिक सहिष्णुता हेतु पालनीय उपाय बताए गए है।

277. अशोक के जो प्रमुख शिलालेख(Rock Edicts) संगम राज्य के विषय में हमें बताते हैं, उनमें सम्मिलित है?

  1. I और X शिलालेख 
  2. I और एक XI शिलालेख 
  3. II और XIII शिलालेख 
  4. II और XIV शिलालेख 

उत्तर-C

अशोक के दूसरे (II) एवं तेरहवें (XIII) शिलालेख में संगम राज्यो- चोल, पांडव, सतीयपुत्त एवं केरलपुत्त सहित ताम्रपणी (श्रीलंका) की सूचना मिलती है।

278. प्रसिद्ध यूनानी राजदूत मेगास्थनीज भारत में किसके- दरबार में आए थे? 

  1. अशोक 
  2. हर्षवर्धन 
  3. चंद्रगुप्त मौर्य 
  4. हेमू 

उत्तर -C

मेगस्थनीज, सेल्यूकस ‘निकेटर’ द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य की राज्य सभा में भेजा गया यूनानी राजदूत था।

279. मेगास्थनीज ने भारतीय समाज को कितने श्रेणियों में विभाजित किया?

  1. चार
  2. पांच
  3. छः
  4. सात

उत्तर- D

मेगास्थनीज ने तत्कालीन भारत समाज को सात श्रेणियों में विभाजित किया, जो इस प्रकार है-

  1. दार्शनिक
  2. कृषक
  3. पशुपालक
  4. कारीगर
  5. योद्धा
  6. निरीक्षण
  7. मंत्री ।

मेगास्थनीज भारतीय समाज में दास प्रथा प्रचलित होने का उल्लेख नहीं करता है।

280. मौर्य काल में टैक्स को छुपाने (चोरी) के लिए क्या दंड दिया जाता था?

  1. मृत्युदंड
  2. सामानों की कुर्की (जब्ती)
  3. कारावास
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- A

मेगास्थनीज की पुस्तक ‘इंडिका’ में पाटलिपुत्र के नगर प्रशासन का वर्णन मिलता है। इसके अनुसार पाटलिपुत्र नगर का प्रशासन 30 सदस्यों की विभिन्न समितियों द्वारा होता है। इसकी कुल 6 समितियां में होती थी तथा प्रत्येक समिति में 5 सदस्य होते थे। छठीं समिति का कार्य बिक्री कर वसूल करना था। करों कि चोरी करने वाले को मृत्युदंड दिया जाता था, विकल्प A सही उत्तर है।

UPSCSITE के साथ ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ Ancient History Quiz Part-14 Mcq : मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

UPSC के लिए UPSCSITE की सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Ancient History Quiz Part-14 Mcq : मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Ancient History Quiz Part-14 Mcq : मौर्योत्तर काल प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment