Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz : Modern History Quiz Part-17 | UPSCSITE

Modern History Quiz Part-17, Bengal Partition Swadeshi Movement Mcq, Bengal Partition Swadeshi Movement questions, Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz, Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz in hindi, Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz for UPSC, modern history previous year questions, GK Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz, history old paper,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है आधुनिक भारत का इतिहास के Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz : Modern History Quiz Part-17 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz : Modern History Quiz Part-17

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz : Modern History Quiz Part-17 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

321. निम्नलिखित में सबसे बाद में क्या हुआ? UPPCS(Pre)2000 

  1. हड़प नीति 
  2. बंगाल का विभाजन 
  3. स्थायी बंदोबस्त 
  4. सहायक संधि 

उत्तर – B

उपर्यूक्त घटनाओं में सर्वप्रथम 1793 ई. में लॉर्ड कार्नवालिस ने स्थायी बंदोबस्त प्रणाली लागू की। लॉर्ड वेलेजली (1798-1805) ने भारतीय राज्यों को अंग्रेजी राजनैतिक परिधि में लाने के लिए सहायक संधि प्रणाली का प्रयोग किया। लॉर्ड डलहौजी (1848-56) ने अंग्रेजी साम्राज्य का विस्तार करने हेतु हड़प नीति का प्रयोग किया। प्रश्नगत विकल्पों में सबसे बाद में लॉर्ड कर्जन द्वारा वर्ष 1905 में बंगाल का विभाजन किया गया। 

322. बंग-भंग विरोधी आंदोलन का प्रारंभ किस तिथि से हुआ? UPPCS(Pre)1994 

  1. 20 जुलाई, 1950 
  2. 7 अगस्त, 1905 
  3. 16 अक्टूबर, 1905 
  4. 7 नवंबर, 1905 

उत्तर – B

ब्रिटिश सरकार ने 20 जुलाई, 1905 को बंगाल विभाजन के निर्णय की घोषणा कर दी। 7 अगस्त, 1905 को कलकत्ता के टाउन हॉल में एक ऐतिहासिक बैठक में स्वदेशी आंदोलन की विधिवत घोषित कर दी गई। इसमें ऐतिहासिक बहिष्कार प्रस्ताव पारित हुआ। इसी के बाद से बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में बंग-भंग विरोधी आंदोलन औपचारिक रूप से एकजुट होकर प्रारंभ हो गया। 16 अक्टूबर, 1905 को बंगाल विभाजन प्रभावी हो गया। 

323. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में 16 अक्टूबर, 1905 निम्नलिखित कारणों में से किसके लिए प्रसिद्ध है? IAS(Pre)2009 

  1. कलकत्ता के टाउन हॉल में स्वदेशी आंदोलन की औपचारिक घोषणा की गई थी 
  2. बंगाल का विभाजन हुआ 
  3. दादाभाई नौरोजी ने घोषणा की कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लक्ष्य स्वराज है 
  4. लोकमान्य तिलक ने पूना में स्वदेशी आंदोलन प्रारंभ किया 

उत्तर – B

324. बंग-भंग के बाद-सा आंदोलन शुरू हुआ था? BPSC(Pre)2015 

  1. सविनय अवज्ञा आंदोलन 
  2. स्वदेशी आंदोलन 
  3. भारत छोड़ो आंदोलन 
  4. असहयोग आंदोलन 

उत्तर – B

325. 1905 में बंगाल विभाजन किस वायसराय ने किया? BPSC(Pre)1997, UKUDA/LDA(Pre)2003 

  1. लॉर्ड हार्डिंग 
  2. लॉर्ड कर्जन 
  3. लॉर्ड लिट्टन 
  4. लॉर्ड मिंटो 

उत्तर – B 

बंगाल का विभाजन लॉर्ड कर्जन (1899-1905) के काल में वर्ष 1905 में किया गया था। इसके निर्णय की घोषणा 20 जुलाई, 1905 को की गई थी तथा यह 16 अक्टूबर, 1905 से लागू हुआ। वर्ष 1911 के दिल्ली दरबार में बंगाल के विभाजन को निरस्त करने की घोषणा की गई। 

Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz

326. बंगाल के विभाजन के समय, बंगाल का लेफ्टिनेंट गवर्नर था- UPPCS(Pre)2014 

  1. सर एन्डूज फ्रेजर 
  2. एच.एच. रिजले 
  3. ब्रोडिक 
  4. ए.टी. एरुन्डेल 

उत्तर – A

सर एन्डूज हेंडरसन लीथ फ्रेजर भारतीय सेवा अधिकारी थे। इन्होंने वर्ष 1903 से 1908 तक बंगाल के लेफिटनेंट गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। बंगाल विभाजन (1905) की योजना में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। 

327. निम्नलिखित में से किसने बंगाल के विभाजन (1905) ने विरोध में हुए आंदोलन का नेतृत्व किया था? UPPCS(Pre)2011 

  1. सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने 
  2. सी.आर. दास ने 
  3. आशुतोष मुखर्जी ने 
  4. रविंद्रनाथ टैगोर ने 

उत्तर – A

बंगाल के विभाजन (1905) के विरोध में हुए प्रारंभिक आंदोलन का नेतृत्व सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने किया था। 

328. निम्नलिखित में से कौन ‘स्वदेशी’ आंदोलन का आलोचक था एवं पूर्वी तथा पश्चिमी के मध्य एक बेहतर संबंध का समर्थक था? UP Lower Sub(Pre)2009 

  1. डब्ल्यू.सी. बनर्जी 
  2. एस.एन. बनर्जी 
  3. आर.एन. टैगोर 
  4. बी.जी. तिलक 

उत्तर – C 

रविंद्रनाथ टैगोर ‘स्वदेशी’ आंदोलन के आलोचक थे तथा पूर्व (East) एवं पश्चिमी (West) सभ्यता के मध्य एक बेहतर समन्वय संबंध के समर्थक थे। 

329. बंगाल के में ब्रिटेन की वस्तुओं के बहिष्कार का सुझाव सर्वप्रथम किसने दिया था? UP Lower Sub(Pre)2004, UPPCS(Mains)2011 

  1. अरविंद घोष ने 
  2. कृष्ण कुमार मित्र ने 
  3. मोतीलाल घोष ने 
  4. सतीश चंद्र मुखर्जी ने 

उत्तर – B 

बंगाल में ब्रिटेन की वस्तुओं के बहिष्कार का सुझाव सर्वप्रथम बंगाल पत्रिका ‘संजीवनी’ के संपादक कृष्ण कुमार मित्र ने अपने पत्रिका  के 13 जुलाई, 1905 के अंत में दिया था। 

330. ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार को राष्ट्रीय नीति के रूप में अपनाया गया था- UPRO ARO(Pre)2014 

  1. 1899 में 
  2. 1901 में 
  3. 1903 में 
  4. 1905 में 

उत्तर – D

लॉर्ड कर्जन ने 20 जुलाई, 1905 को बंगाल विभाजन की घोषणा की जिसके परिणामस्वरूप 7 अगस्त, 1905 को कलकत्ता के टाउन हॉल में स्वदेशी आंदोलन की घोषणा की गई। इसी बैठक में ऐतिहासिक ‘बहिष्कार प्रस्ताव’ पारित हुआ, जिसमें वस्तुओं के बहिष्कार को राष्ट्रीय नीति के रूप में अपनाया गया। 

Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz

331. बंगाल का विभाजन मुख्यतः किया गया था- UP Lower Sub(Pre)1998 

  1. हिंदूओं और मुसलमानों को विभाजित करने के लिए 
  2. प्रशासनिक सुविधा के लिए 
  3. बंगाली राष्ट्रवाद की वृद्धि को दुर्बल करने के लिए 
  4. बंगाल के विकास के लिए 

उत्तर – C

ऊपरी तौर पर यधपि ब्रिटिश सरकार ने इसका उद्देश्य प्रशासनिक सुविधा बताया था, परंतु वास्तव में बंगाल विभाजन मुख्यत: बंगाली राष्ट्रवाद की वृद्धि को दुर्बल करने के लिए किया गया था। तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन के अनुसार, ‘अंग्रेजी हुकूमत का या प्रयास कलकत्ता को सिंघासनाच्युत करना तथा बंगाल आबादी का बंटवारा करना था, एक ऐसे केंद्र को समाप्त करना था, जहां से बंगाल एवं पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का संचालन होता था और साजिशें टची जाती थीं। 

332. ‘स्वदेशी’ और ‘बहिष्कार’ पहली बार किस घटना के दौरान संघर्ष की विधि के रूप में अपनाया गए थे? IAS(Pre)2016 

  1. बंगाल विभाजन के विरुद्ध आंदोलन 
  2. होमरूल आंदोलन 
  3. असहयोग आंदोलन 
  4. साइमन कमीशन की भारत यात्रा 

उत्तर – A

333. स्वदेशी आंदोलन के प्रारंभ का तत्कालीन कारण क्या था? IAS(Pre)2010 

  1. लॉर्ड कर्जन द्वारा किया गया बंगाल विभाजन। 
  2. लोकमान्य तिलक पर अधिरोपित 18 महीने के सख्त कारावास का दंडदेश। 
  3. लाला लाजपत राय तथा अजीत सिंह की गिरफ्तारी व निर्वाचन; तथा पंजाब कोलोनाइजेशन बिल पास किया जाना। 
  4. चातेकर बंधुओं को मृत्युदंड की सजा सुनाया जाना। 

उत्तर – A

स्वदेशी आंदोलन के प्रारंभ का तत्कालीन कारण बंगाल विभाजन था। इस अवधारणा के मुख्य प्रस्तुतकर्ता अरविंद घोष, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, बिपिन चंद्र पाल तथा लाला लाजपत राय थे। ये लोग स्वदेशी आंदोलन को पूरे देश में लागू करना चाहते थे, किंतु उदारवादी गुट इसके विरुद्ध था। 

334. बंगाली 1905 ई. में विभाजित हुआ जिसके विरोध के फलस्वरूप दुबारा विभाजित हुआ- BPSC(Pre)2003 

  1. 1906 में 
  2. 1916 में  
  3. 1911 में 
  4. 1909 में 

उत्तर – C 

दिसंबर, 1911 में ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम और महारानी मेरी के भारत आगमन पर उनके स्वागत हेतु दिल्ली में एक दरबार का आयोजन किया गया। दिल्ली दरबार मे ही 12 दिसंबर, 1911 को सम्राट ने बंगाल विभाजन को रद्द घोषित किया, साथ ही कलकत्ता की जगह दिल्ली को भारत की नई राजधानी बनाए जाने की घोषणा की। घोषणा के अनुरूप बंगाल को एक नए प्रांत के रूप में पुनर्गठित किया गया। उड़ीसा तथा बिहार को इससे अलग कर दिया गया। असम को एक नया प्रांत बनाया गया, जैसा कि उसकी स्थिति 1874 ई. में थी तथा सिलहट को इसमें जोड़ दिया गया। 

335. 1905 में लॉर्ड कर्जन द्वारा किया गया बंगाल का विभाजन कब तक बना रहा? IAS(Pre)2014 

  1. प्रथम विश्व युद्ध तक, जिसमे अंग्रेजों को भारतीय सैनिकों की आवश्यकता पड़ी और विभाजन समाप्त किया गया 
  2. सम्राट जॉर्ज पंचम द्वारा दिल्ली में 1911 के शाही दरबार मे कर्जन के अधिनियम को निराकृत किए जाने तक 
  3. महात्मा गांधी द्वारा अपना सविनय अवज्ञा आंदोलन आरंभ करने तक 
  4. भारत में 1947 में हुए विभाजन तक, जब पूर्वी बंगाल, पूर्वी पाकिस्तान बन गया 

उत्तर – B

Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz

336. निम्नलिखित में से किसने स्वदेशी आंदोलन का नेतृत्व दिल्ली में किया था? UPPCS(Pre)2011 

  1. बाल गंगाधर तिलक ने 
  2. अजीत सिंह ने 
  3. लाजपत राय ने 
  4. सैयद हैदर रजा ने 

उत्तर – D

337. स्वदेशी की भावना से ओत-प्रोत भारत के चरमपंथी राष्ट्रवादी आंदोलन काल के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? IAS(Pre)2002 

  1. लियाकत हुसैन ने बारिशाल के मुस्लिम किसानों के आंदोलनों में  उनका नेतृत्व किया। 
  2. 1898 में राष्ट्रीय शिक्षा की योजना सतीश चंद्र मुखर्जी द्वारा तैयार की गई। 
  3. बंगाल नेशनल कॉलेज की स्थापना वर्ष 1906 में हुई जिसके प्रधानाचार्य अरबिंद घोष थे। 
  4. टैगोर ने आत्मशक्ति की उपासना का उपदेश दिया, जिसका मुख्य उद्देश्य गांवों का सामाजिक और आर्थिक पुनरूद्वार करना था। 

उत्तर – A

उपर्युक्त कथनों में कथन (1) असत्य है। बारिसाल के मुस्लिम किसानों के आंदोलनों में उनका नेतृत्व किया था स्वदेशी आंदोलन में उनको नेतृत्व अश्वनी कुमार दत्त ने किया था। 

338. स्वदेशी आंदोलन के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है? UP Lower Sub(Pre)2002 

  1. कुछ विशिष्ट मुसलमान आंदोलन में शामिल हुए 
  2. स्त्रियों ने आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की 
  3. आंदोलन ने बंगाल के किसानों को न तो अधिक प्रभावित किया और न ही वे इसमें शामिल हुए 
  4. यह बंगाल तक ही सीमित रहा

उत्तर – D

स्वदेशी आंदोलन समाज के विभिन्न तबकों के कुछ विशिष्ट मुसलमानों को ही अपने साथ ले सका। पहली बार इस आंदोलन में स्त्रियां घर से बाहर निकलीं, प्रदर्शनों में हिस्सा लेने लगीं तथा धरने पर बैठने लगी। परंतु यह आंदोलन बंगाल के किसानों को प्रभावित नहीं कर सका, केवल बारिसाल ही इसका अपवाद रहा। मुख्यतः यह आंदोलनों शहरों के उच्च एवं मध्यम वर्ग तक ही सीमित रहा। स्वदेशी आंदोलन केवल बंगाल तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि लाला लाजपत राय, तिलक और अरबिंद घोष ने देश में इसका प्रचार किया। इस प्रकार कथन (4) सही नहीं है। 

Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz

339. स्वदेशी आंदोलन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- IAS(Pre)2019 

  1. इसने देशी शिल्पकारों के कौशल तथा उद्योग को पुनर्जीवित करने में योगदान किया। 
  2. स्वदेशी आंदोलन के एक अवयव के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा परिषद की स्थापना हुई थी। 

उपर्युक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं? 

  1. केवल 1 
  2. केवल 2 
  3. 1 और 2 दोनों 
  4. न तो 1, न ही 2 

उत्तर – C

स्वदेशी आंदोलन ने भारतीय शिल्पकारों तथा उद्योगों को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कलकत्ता कस्टम ऑफिस के अनुसार, इस दौरान सूती वस्त्र आयात में लगभग 22 प्रतिशत और जूता-चप्पल आयात में लगभग 68 प्रतिशत की कमी आई थी तथा हथकरघा उद्योग, रेशम एवं वस्त्र उधोग, लौह एवं इस्पात उद्योग, चमड़ा उधोग आदि को इससे व्यापक प्रोत्साहन मिला था। स्वदेशी आंदोलन के दौरान वर्ष 1906 में राष्ट्रीय शिक्षा परिषद का गठन किया गया था, जो कि स्वदेशी आंदोलन का मुख्य घटक थी। इसका उद्देश्य साहित्यिक, वैज्ञानिक और औद्योगिक क्षेत्र में स्वदेशी नियंत्रण के तहत राष्ट्रीय शिक्षा को बल प्रदान करना था। 

340. ब्रिटिश पत्रकार एच.डब्ल्यू. नेविंसन जुड़े थे- UPPCS(Pre)2014 

  1. असहयोग आंदोलन से 
  2. सविनय अवज्ञ आंदोलन से 
  3. स्वदेशी आंदोलन से 
  4. भारत छोड़ो आंदोलन से 

उत्तर – C

ब्रिटिश पत्रकार एच.डब्ल्यू. नेविन्सन स्वदेशी आंदोलन से जुड़े थे। इन्होंने चार महीने तक भारत में रहकर मैनचेस्टर गर्जियन, ग्लास्गो हेराल्ड तथा डेली कॉर्निकल के लिए रिपोर्टिंग की थी। बाद में इन्होंने इस रिपोर्ट को ‘द न्यू स्पिरिट इन इंडिया’ नाम से पुस्तक के रूप में संपादित किया था।

Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz

UPSCSITE के साथ ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz : Modern History Quiz Part-17 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz : Modern History Quiz Part-17 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Bengal Partition Swadeshi Movement Quiz : Modern History Quiz Part-17 | UPSCSITE”

Leave a Comment