Delhi Sultanate-Sahitya Quiz : Medieval History Quiz Part-8 | UPSCSITE

Medieval History Quiz Part-8, Delhi Sultanate-Sahitya MCQ, Delhi Sultanate-Sahitya questions, Delhi Sultanate-Sahitya Quiz, Delhi Sultanate-Sahitya Quiz in hindi, medieval history quiz part-8, Delhi Sultanate Administration Quiz in hindi, medieval history quiz part-8, medieval history previous year questions, Delhi Sultanate-Sahitya quiz, history old paper, medieval history quiz part-8,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है मध्यकालीन भारत का इतिहास के Delhi Sultanate-Sahitya Quiz : Medieval History Quiz Part-8 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Delhi Sultanate-Sahitya Quiz : Medieval History Quiz Part-8

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘मध्यकालीन भारत का इतिहास’ Delhi Sultanate-Sahitya Quiz : Medieval History Quiz Part-8 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

141. ‘किताब-ए – हिंदी’ रचना के प्रसिद्ध लेखक का क्या नाम था?

  1. हसन निजामी 
  2. मिनहाज- उस- सिराज 
  3. अलबरूनी 
  4. शम्स- ए- सिराज अफीम 

उत्तर – C

किताब- उल- हिंद की रचना अलबरूनी ने की थी। अरब से आने वाले यात्रियों में अलबरूनी प्रमुख था, इसका वास्तविक नाम अबू रेहान था। उसकी महत्वपूर्ण कृति तहकीके- हिंद अथवा किताब- उल- हिंद से तत्कालीन भारतीय सामाजिक- संस्कृतिक व्यवस्था पर विशेष विवरण प्राप्त होता है।

142. अमीर खुसरो का जन्म हुआ था?

  1. आगरा में
  2. बाराबंकी में 
  3. एटा में 
  4. इटावा में 

उत्तर – C 

अबुल हसन यामिनुद्दीन खुरसो जिसे प्रायः अमीर खुरसो के नाम से जाना जाता है, का जन्म 1253 ई. (651 हिजरी) में उत्तर प्रदेश के वर्तमान कासगंज (काशीरामनगर) जिले के पटियाली नामक स्थान पर हुआ था।खुरसो ने स्वयं को ‘तूती- ए- हिंद’ कहा है। 

नोट –  अमीर खुसरो का जन्म 1252 ई. (NCERT मध्यकालीन भारत) अथवा 1253 ई. (हरीशचंद्र चंद्र वर्मा भाग-I के अनुसार) है।

143. ‘तूती- ए- हिंद’ अमीर खुसरो का जन्म हुआ था –

  1. पट्टी में 
  2. पाटली में 
  3. पटियाली में 
  4. पटियाला में 

उत्तर – C 

उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

144. निम्नलिखित में से किसने स्वयं को ‘हिन्दोस्तान का तोता’ कहा?

  1. कुतुबन 
  2. उस्मान 
  3. अमीर खुसरो 
  4. अमीर हसन 

उत्तर – C

उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

145. अमीर खुसरो ने किसके विकास में अग्रगामी की भूमिका निभाई?

  1. ब्रज भाषा 
  2. अवधी 
  3. खड़ी बोली 
  4. भोजपुरी 

उत्तर – C

खुरसो ने विभिन्न भारतीय बोलचाल की भाषाओं को सिखा, विशेषता: हिंदी जिससे वह सर्वाधिक प्रेम करता था। खुरसो पहला मुसलमान था, जिसने भारतीय होने का दावा किया था। वह स्वयं कहता था कि- “मैं भरतीय और हिंदी बोलता हूं।” उसने खड़ी बोली के विकास में अग्रगामी भूमिका निभाई थी।

Delhi Sultanate-Sahitya Quiz

146. प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो निम्नलिखित में से किस बादशाह के दरबार में संबद्ध था?

  1. नवाब आसफुदौला 
  2. गयासुद्दीन बलबन 
  3. मोहम्मद शाह ‘रंगीला’ 
  4. कुतुबुद्दीन ऐबक 

उत्तर – B 

अमीर खुसरो आरंभ में बलबन के सबसे बड़े पुत्र महमूद की सेवा में रहा। मंगोलों के साथ एक मुकाबले में महमूद मारा गया। मंगोलों ने अमीर खुसरो को बंदी बना लिया। किंतु किसी तरह वह जेल से भागने में सफल रहा और बलबन के राजदरबार से संबद्ध हो गया। अमीर खुसरो बलबन, कैकुबाद, जलालुद्दीन, अलाउद्दीन खिलजी, मुबारकशाह, गयासुद्दीन तुगलक तथा मुहम्मद बिन तुगलक के शासन के अंतर्गत रहा।1325 ई. में मुहम्मद बिन तुगलक के सत्ता संभालने के वर्ष में ही अमीर खुरसो की मुत्यु हो गई। वह सूफी संत निजामुद्दीन औलिया का शिष्य था।

147. प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो दरबार में रहे –

  1. अलाउदीन खिलजी के 
  2. इल्तुतमिश के 
  3. मोहम्मद बिन तुगलक के 
  4. कुतुबुद्दीन ऐबक के 

उत्तर – A 

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

148. अमीर खुसरो किसका दरबारी कवि था?

  1. मोहम्मद बिन तुगलक 
  2. अलाउद्दीन खिलजी 
  3. शेरशाह सूरी 
  4. हुमायूं 

उत्तर – B  

उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

149. अमीर खुसरो निम्नलिखित में से किसके शासनकाल से संबंधित थे। 

  1. अलाउद्दीन खिलजी 
  2. मोहम्मद बिन तुगलक 
  3. इब्राहिम लोदी 
  4. फिरोज शाह 

उत्तर – A 

उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

150. नई फारसी काव्य- शैली ‘सबक- ए- हिंदी’ अथवा हिंदुस्तानी शैली के जन्मदाता थे – 

  1. जियाउद्दीन बरनी 
  2. अफाक 
  3. इसामी 
  4. अमीर खुसरो 

उत्तर – D 

हिंदी खड़ी बोली का जनक अमीर खुसरो को माना जाता है। नयी फारसी काव्य शैली ‘सबक- ए- हिंदी’ या ‘हिंदुस्तानी शैली का जन्मदाता’ अमीर खुरसो को माना जाता है। उसका कहना था- ‘ना लफ्जे हिन्दीवस्त फारसी कम’, अर्थात हिंदी का शब्द फारसी से कम नहीं है।

Delhi Sultanate-Sahitya Quiz

151. निम्न में से किसने ‘हिंदी खड़ी बोली का जनक’ माना जाता है?

  1. अमीर खुरसो 
  2. मलिक मुहम्मद जायसी 
  3. कबीर 
  4. अब्दुल रहीम खान- ए- खाना 

उत्तर – A 

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखि। 

152. हिंदी और फारसी दोनों भाषाओं का विद्वान था – 

  1. अकबर 
  2. तानसेन 
  3. अमीर खुसरो 
  4. बैरम खां 

उत्तर – C 

अमीर खुरसो हिंदी एवं फारसी दोनों भाषाओं का विद्वान था। जियाउद्दीन सज्जिदी के अनुसार- “फारसी भाषा का साहित्य के भारत में विकास तथा इसके कारण दो देशों के मध्य निकट संबंध स्थापित होने का उल्लेख है तब तक पूरा नहीं होता, जब तक अमीर खुरसो का उल्लेख ना हो तो निश्चित रूप से इस अद्भुत घटना का मुख्य पात्र था।” अमीर खुरसो स्व्यं कहता है- ‘मैं तुर्की, भारतीय और हिंदी बोलता हूं।’  

153. निम्नलिखित में से कौन फारसी का प्रथम कवि था, जिसने अपनी कविता में भारतीय पर्यावरण को चित्रित किया? 

  1. अमीर खुसरो 
  2. अमीरहसन 
  3. अबुतालिब कलीम 
  4. फैजी 

उत्तर – A 

प्रसिद्ध फारसी कवि अमीर खुरसो निजामुद्दीन औलिया के शिष्य थे। इन्होंने दिल्ली सल्तनत में सात सुल्तानों का काल देखा था। नई फारसी काव्य शैली सबक- ए- हिंदी या हिंदुस्तानी शैली के जन्मदाता अमीर खुसरो स्वयं को तूती- ए- हिंद’ अथवा ‘हिंदुस्तान का तोता’ कहते थे। अमीर खुसरो की रचनाओं का महत्वपूर्ण तत्व भारतीय पर्यावरण के इर्द-गिर्द रचनाओं का आविष्कारक था। 

154. निम्न कथन पर विचार कीजिए – 

  1. हिंदू देवी- देवताओं तथा मुस्लिम संतों की प्रशंसा में रुचि गीतों का संग्रह किताब- ए-नौरस इब्राहिम आदिल शाह II द्वारा लिखा गया था। 
  2. भारत में कव्वाली से जानी जाने वाली संगीत शैली की प्रारंभिक रूप के आरंभकर्ता अमीर खुसरो थे।

 इन कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

  1. केवल 1 
  2. केवल 2 
  3. दोनों 1 तथा 2 
  4. दोनों में से कोई नहीं 

उत्तर – C 

बीजापुर के सुल्तान इब्राहिम आदिल शाह II ने हिंदी गीत संग्रह ‘किताब- ए- नौरस’ की रचना की। उसने ‘नौरसपुर’ नगर की स्थापना की तथा उसे अपनी राजधानी बनाया। भारत में कव्वाली नामक संगीत शैली के प्रारंभिक रूप के अरंभकर्ता अमीर खुसरो थे। 

155. ‘तबकात- ए- नासिरी’ का लेखक कौन था?

  1. शेख जमालुद्दीन 
  2. अलबरूनी 
  3. मिनहाज- उस- सिराज 
  4. जियाउद्दीन बरनी 

उत्तर – C

‘तबकात- ए- नासिरी’ मिनहाज- उस- सिराज का ग्रंथ है, जो सुल्तान नसीरुद्दीन को समर्पित किया गया है। यह ग्रंथ 23 अध्यायों में है। एच, जी, रावर्टी (H,G,Raverty) ने इसका अंग्रेजी में अनुवाद किया। इस पुस्तक में मुहम्मद गौरी की भारत विजय का प्रत्यक्ष वर्णन मिलता है। ज्ञतव्य है कि मिनहाज प्रथम इतिहासकार है, जिसने यह कहा था कि कुतुबुद्दीन ऐबक ने अपने नाम की मुद्राएं प्रसारित की और खुतबा पढ़वाया। 

Delhi Sultanate-Sahitya Quiz

156. निम्न भाषाओं में से किस भाषा को दिल्ली सुल्तानों ने संरक्षण प्रदान किया? 

  1. अरबी
  2. तुर्की  
  3. फारसी 
  4. उर्दू 

उत्तर – C 

भारत में भारतीय साहित्य का विकास मुस्लिम विजेताओं के आगमन से प्रारंभ हुआ। यहां इसे एक नवीन रूप प्रदान किया गया। दिल्ली सल्तनत की स्थापना के बाद फारसी को राजभाषा का स्थान प्रदान किया गया। 

157. ‘अपभ्रंश’ शब्द का प्रयोग मध्यकालीन संस्कृत ग्रंथों में होता था –  

  1. राजपूतों में से जातिच्युत लोगों को इंगित करने के लिए 
  2. वैदिक कर्मकांडो के त्याग को इंगित करने के लिए 
  3. कुछ आधुनिक भारतीय भाषाओं के आरंभिक रूपों को इंगित करने के लिए 
  4. संस्कृतेतर छंदों को इंगित करने के लिए 

उत्तर – C 

लोक- प्रयोग मैं संस्कृत के विभिन्न रूपों को पंतजलि ने ‘अपभ्रंश’ कहा है। आधुनिक भारतीय भाषाओं के आरंभिक रूपों को इंगित करने के लिए मध्ययुगीन संस्कृत ग्रंथों में ‘अपभ्रंश’ शब्द का प्रयोग होता था। विद्वानों का मत है कि उत्तरी भारत की विभिन्न हिंदी बोलियों तथा कश्मीरी, पंजाबी,  सिंधी, नेपाली, शौरसेनी तथा मराठी आदि भाषाओं का विकास अपभ्रंश से ही हुआ है। 

158. निम्न में से किस संगीत वाद्य को हिंदू- मुस्लिम गान- वाधों का सबसे श्रेष्ठ मिश्रण माना गया है? 

  1. वीणा 
  2. ढोलक 
  3. सारंगी 
  4. सितार 

उत्तर – D 

सितार, संगीत वाद को हिंदू- मुस्लिम गान- वाधों का सबसे श्रेष्ठ मिश्रण माना गया है। भारतीय संगीत में मुस्लिम समाज को संगीत में गहरी रूचि के लिए अभीप्रेरित किया, फलस्वरुप सल्तान काल में अमीर खुसरो जैसा महान संगीतज्ञ हुए। आमिर खुसरो ने ईरानी तम्बूरे एवं भारतीय वीणा को मिलाकर सितारा का आविष्कार किया। उसने कुछ भारतीय और पर्शियन (ईरानी) रागों का सुंदर मिश्रण कीया और कुछ नवीन राग शैलियों जैसे- इमान, जिल्फ तथा साजगरी आदि को जन्म दिया। 

159. संगीत यंत्र ‘तबला’ का प्रचलन किया – 

  1. आदित्य शाह ने 
  2. अमीर खुसरो ने 
  3. तानसेन ने 
  4. बैजू बावरा ने 

उत्तर – B

अमीर खुसरो का पूरा नाम अबुल हसन यामिनुउद्दीन खुरसो था। अमीर खुसरो अपने समय का एक महान विद्वान और कवि था। वह ऐसा प्रथम लेखक था, जिसने हिंदी शब्दों एवं मुहावरों का प्रयोग किया। संगीत यंत्रों ‘तबला’ तथा ‘सितार’ का प्रचलन 13वीं शताब्दी में अमीर खुसरो ने ही किया था। 

160. निम्नलिखित में से कौन- सा राजपूत राजा संगीत पर एक पुस्तक के लेखक के रूप में जाना जाता है? 

  1. जयचंद्र गढ़वाल 
  2. पृथ्वीराज चौहान 
  3. राणा कुंभा 
  4. मानसिंह 

उत्तर – C

राणा कुंभा संगीत के साथ- साथ साहित्य एवं कला का पोषक था। राणा कुंभा ने महमूद खिलजी पर विजय पर विजय प्राप्त कर में चितौड़ में विजय स्तंभ (कीर्ति स्तंभ) (1440- 1448 ई.) का निर्माण कराया। उसने संगीतशास्त्र पर संगीत मीमांसा, संगीत राज आदि ग्रंथ का प्रणयन किया।

UPSCSITE के साथ ‘मध्यकालीन भारत का इतिहास’ Delhi Sultanate-Sahitya Quiz : Medieval History Quiz Part-8 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Delhi Sultanate-Sahitya Quiz : Medieval History Quiz Part-8 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Delhi Sultanate-Sahitya Quiz : Medieval History Quiz Part-8 | UPSCSITE”

Leave a Comment