Education Development In India Mcq : Modern History Quiz Part-6 | UPSCSITE

Modern History Quiz Part-6, Education Development In India MCQ, Education Development In India questions, Education Development In India Quiz, Education Development In India Mcq in hindi, modern history quiz part-6, Education Development In India Mcq in hindi, modern history quiz part-6, Education Development In India Mcq in hindi, modern history previous year questions, Education Development In India Mcq, history old paper, modern history quiz part-6, Education Development In India Mcq in hindi, 

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है आधुनिक भारत का इतिहास के Education Development In India Mcq : Modern History Quiz Part-6 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Education Development In India Mcq : Modern History Quiz Part-6

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Education Development In India Mcq : Modern History Quiz Part-6 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

101. संथाल विद्रोह के शांत हो जाने के बाद, औपनिवेशिक शासक द्वारा कौन-सा/से उपाय/किए गए? IAS(Pre)2018

  1. ‘संथाल परगना’ नामक राज्य क्षेत्रों का सृजन किया गया। 
  2. किसी संथाल का गैर-संथाल को भूमि अंतरण करना गैर-कानूनी हो गया। 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 
  2. केवल 2 
  3. 1और 2 दोनों 
  4. न तो 1, न ही 2 

उत्तर – C 

1855- 56 ई. का संथाल विद्रोह बिहार एवं उड़ीसा का एक प्रसिद्ध आदिवासी आंदोलन था। यह विद्रोह 1856 ई. तक जारी रहा और अंग्रेज सरकार एक बड़ी सैन्य कार्रवाई के बाद इस विद्रोह को दबाने में सफल रही। अंग्रेज सरकार ने अलग संस्था परगना की मांग को मानकर क्षेत्र में शांति स्थापित की।

इसके बाद 1855 ई. में भागलपुर और वीरभूम का बंटवारा कर संथाल  परगना जिला बनाया गया। साथ ही किसी संथाल आदिवासी का गैर-संथाल को भूमि अंतरण गैर-कानूनी हो गया। झारखंड में जमीन की खरीद-फरोख्त हेतु सीएनटी (छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम), एसपीटीए (संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम) और शिड्यूल रेगुलेशन एक्ट प्रभावी है।

102. मेवाड़, बांगड़ और पास के क्षेत्रों के भीलों में सामाजिक सुधार के लिए ‘लसोडिया आंदोलन’ का सूत्रपात किसने किया? RAS/RTS(Pre)2008

  1. मावजी 
  2. गोविंद गिरी 
  3. सूरमल दास 
  4. मोतीलाल तेजावत 

उत्तर – B 

19वीं सदी के उत्तरार्ध में सूर्जी भगत एवं गोविंद गिरी नामक समाज सुधारकों में राजस्थान की मेवड़ा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, पाली इत्यादि रियासतों में बसी भील जनजाति में सामाजिक सुधारों के प्रयास किए। गोविंद गिरी ने भीलो को संगठित करने के उद्देश्य 1883 ई. में ‘सभ्य सभा’ की स्थापना की थी। गोविंद गिरी लसिडिया आंदोलन प्रवर्तक माना जाता है। 

103. बिरसा को सोते हुए पकड़ा गया- BPSC(Pre)2016 

  1. 1 फरवरी, 1900 
  2. 2 फरवरी, 1900 
  3. 3 फरवरी, 1900 
  4. 4 फरवरी, 1900 
  5. उपरोक्त में से कोई नही/उपरोक्त में से एक से अधिक 

उत्तर – E 

बिरसा मुंडा को 3 मार्च, 1900 को चक्रधरपुर (सिंहभूम) को जामकोपाई (Janlokpal) वन में सोते समय गिरफ्तार कर लिया गया था और 9 जून, 1 900 को जेल में ही रहस्यमय तरीके से उनकी मृत्यु हो गई। 

104. खैरवार आदिवासी आंदोलन कब हुआ । JPPCS(Pre)2003 

  1. 1874 
  2. 1860 
  3. 1865 
  4. 1870 

उत्तर – A 

खैरवार आदिवासी आंदोलन भागीरथ मांझी के नेतृत्व में 1874 ई. में हुआ था। 

105. 1921 का मोपला विद्रोह कहां हुआ था? BPSC(Pre)2008  

  1. कश्मीर 
  2. बी. एन. डब्लू. एफ. पी 
  3. केरल 
  4. असम 

उत्तर – C

मोपला विद्रोह केरल के मालाबार क्षेत्र में वर्ष 1921 में हुआ था। यहां पर काश्तकार अधिकतर बटाईदार मुसलमान थे तथा जमींदार अधिकतर हिंदू थे। आंदोलन जमींदारों के शोषण के खिलाफ था। 

Go For – Education Development In India Mcq

106. 1921 का ‘मोपला विद्रोह’ हुआ था- UPPCS(Mains)2016 

  1. तेलंगाना में 
  2. विदर्भ में 
  3. मालाबार में 
  4. मराठवाड़ा में 

उत्तर – C 

दक्षिणी मालाबार (केरल) के मुसलमानों पट्टेदारों (कनामदार) तथा खेतिहारो (वेरुमपट्टमदार) को मोपाला करते थे। यहां जमींदारों, हिंदुओं की ऊंची जातियों नम्बूदरी तथा नायर जातियों से थे। वर्ष 1921 के मोपला विद्रोह के दो कारण थे। पहला जमींदारों का अत्याचार, दूसरा अंग्रेजी सरकार की खिलाफत विद्रोह नीतियां। 

107. महात्मा गांधी एवं उनके विचारों से प्रभावित होने वाले प्रथम आदिवासी नेता थे। JPPCS(Pre)20013

  1. अलूरी सीताराम राजू 
  2. जोड़ानांग 
  3. झाबकर बापा 
  4. रानी गाइदिनलिऊ 

उत्तर – B

महात्मा गांधी और उनकी विचारधारा से प्रभावित होने वाले पहले जनजातीय नेता जडोंनांग (जोड़ाबांग) थे। वे मणिपुर के नागा जनजाति के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने रानी गडिनेल्यू सहित अपने विश्वासपात्र अनुयायीयों की सहायता से सामाजिक तथा धार्मिक सुधार कार्य प्रारंभ किया एवं महात्मा गांधी की प्रेरणा से स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए। 

108. इनमें से वह प्रथम नेता कौन था, जिसने भारत में मजदूर आंदोलन को संगठित किया? MPPCS(Pre)2017 

  1. बी. पी. वालिया 
  2. लाला लाजपत राय 
  3. एन. एम. लोखंडे 
  4. एन. जी. रंगा 

उत्तर – C

नारायण मेघाजी लोखंडे (1848- 1897) भारत में श्रम आंदोलन के अग्रदूत माने जाते हैं। उन्होंने न केवल 19वीं शताब्दी में कपड़ा मिल में काम करने वाले कामगारों के परिस्थितियों में सुधार के लिए प्रयास किया, अपितु जाति और संप्रदायिक मुद्दों पर साहसी पहल के लिए भी उन्हें याद किया जाता है। भारत सरकार ने वर्ष 2005 में उनकी तस्वीर के साथ एक डाक टिकट जारी किया था। 

109. भारत में अंग्रेजों ने प्रथम मदरसा कहां स्थापित किया था? UPPCs(Pre)2006 

  1. मद्रास में 
  2. बंबई में 
  3. अलीगढ़ में 
  4. कोलकाता में 

उत्तर – D 

1781 ई. में वॉरेन हेस्टिंग्स (Warren Hastings) कलकत्ता में मदरस की स्थापना की थी। 

110. ‘एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ बंगाल’ के संस्थापक थे- 

  1. सर विलियम जोन्स 
  2. विल्किंस 
  3. मैक्समूलर 
  4. जेम्स प्रंसेप 

उत्तर – A 

1784 ई. में हेस्टिंग्स के सहयोगी सर विलियम जोंस ने ‘एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ बंगाल’ की स्थापना की ताकि एशिया के सामाजिक तथा प्राकृतिक इतिहास, पुरातत्व संबंधित कला, विज्ञान तथा साहित्य का अध्ययन किया जा सके। 1791 ई. में बनारस के ब्रिटिश रेजिडेंट जोनाथन डंकन के प्रयत्नों के फलस्वरूप बनारस में एक (प्रथम) संस्कृत कालेज खोला गया। 

Go For – Education Development In India Mcq

111. निम्नलिखित में से किसे पेरिस की रॉयल एशियाटिक सोसाइटी की सदस्यता प्रदान की गई थी? UPPCS(Mains)2007 

  1. दादा भाई नौरोजी 
  2. माइकल मधुसूदन दत्त 
  3. राजा राममोहन राय  
  4. विवेकानंद 

उत्तर – B 

पेरिस की रॉयल एशियाटिक सोसायटी की सदस्यता माइकल मधुसुदन दत्त को प्रदान की गई थी। La Societe Asiatique (द एशियन सोसायटी) की स्थापना 1822 ई. में की गई थी, वर्ष 1829 के शाही शासन द्वारा इसकी स्थापना की पुष्टि कर दी गई थी। 

112. निम्नलिखित अंग्रेजों में से कौन था जिसने सर्वप्रथम ‘भगवदगीता’ का अंग्रेजी में अनुवाद किया था? IAS(Pre) 2001

  1. विलियम जोंस 
  2. चार्ल्स विल्किंस 
  3. एलेक्जेंडर कनिंघम 
  4. जॉन मार्शल 

उत्तर – B 

वॉरेन हेस्टिंग्स के काल में चार्ल्स विल्किंस ने ‘भगवदगीता’ का प्रथम आंग्ल अनुवाद किया, जिसकी प्रस्तावना स्वयं वारेन हेस्टिंग्स ने लिखी। 

113. निम्नलिखित में से किसने कालिदास की प्रसिद्ध रचना ‘शकुंतला’ का पहली बार अंग्रेजी में अनुवाद किया था? UPUDA/LDA(Mains)2010 

  1. चार्ल्स विल्किंस ने 
  2. हेनरी कोलब्रुक ने 
  3. योहाना वोल्फगांग फॉन गेटे ने 
  4. सर विलियम जोंश ने 

उत्तर – D 

सर विलियम जोंस वॉरेन हेस्टिंग्स के समय कलकत्ता उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए। इनकी प्रेरणा पर 1784 ई. में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना हुई एंव ये स्वयं इसके सभापति नियुक्त हुए। इस संस्था ने ‘एशियाटिक रिसर्चेज’ नामक पत्रिका को माध्यम से भारत के अतीत को प्रकाश में लाने का कार्य किया। इसी क्रम में इन्होंने 1789 ई. में कालिदास रचित ‘अभिज्ञानशाकुंतलम’ का अंग्रेजी में अनुवाद किया एवं इसके पांच संस्करण प्रकाशित किए। 

114. स्वतंत्रता-पूर्व अवधि में ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत में आधुनिक शिक्षा के प्रसार का मुख्य उद्देश्य था- UKPCS(Pre)2005 

  1. छोटे प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति हेतु शिक्षत भारतीयों की आवश्यकता 
  2. भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहित करना 
  3. भारतीय लोगों को आधुनिक बनाना, जिसने वे राजनैतिक जिम्मेदारी में भाग ले सकें 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 

उत्तर – A

ब्रिटिश राज द्वारा भारत में अंग्रेजी शिक्षा का प्रसार करवाने के पीछे मुख्य कारण था, प्रशासन का खर्च कम करने की चिंता। इसके लिए सरकार शिक्षित भारतीयों की संख्या बढ़ाना चाहती थी, जिससे प्रशासन और ब्रिटिश व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की छोटे कर्मचारियों की बड़ी और बढ़ती हुई जरूरतों को पूरा किया जा सके। 

115. ब्रिटिश सरकार के किस अधिनियम ने सबसे पहली बार भारत में शिक्षा के लिए एक लाख रूपये दिए थे? UPPCS(Mains)2009

  1. वुड्स का डिस्पैच, 1854 
  2. चार्टर अधिनियम, 1813 
  3. चार्टर अधिनियम, 1853 
  4. भारतीय परिषद अधिनियम, 1892 

उत्तर – B 

1813 के चार्टर अधिनियम के तहत कंपनी ने पहली बार शिक्षा के प्रति सरकारी उत्तरदायित्व उठाया। प्रति वर्ष शिक्षा के लिए एक लाख रूपये खर्च करने की व्यवस्था इस अधिनियम ने की गई थी।

Go For – Education Development In India Mcq

116. वुड डिस्पैच के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य है? IAS(Pre)2018 

  1. सहायता अनुदान व्यवस्था (ग्रन्ट्स-इन-एड) शुरू की गई। 
  2. विश्वविद्यालय की स्थापना की सिफारिश की गई। 
  3. शिक्षक के सभी स्तरों पर शिक्षण माध्यम के रूप में अंग्रेजी की सिफारिश की गई। 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  1. केवल 1 और 2 
  2. केवल 2 और 3 
  3. केवल 1 और 3 
  4. 1,2 और 3 

उत्तर – A

‘वुड डिस्पैच या घोषणा-पत्र’ (Wood’s Dispatch) ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के बोर्ड ऑफ कंट्रोल के अध्यक्ष चालर्स वुड द्वारा 1854 ई. में जारी किया गया था। इस घोषणा-पत्र में भारतीय शिक्षा पर एक व्यापक योजना प्रस्तुत की गई थी  इस घोषणा-पत्र में शिक्षा के उद्देश्य, माध्यम, सुधारो आदि पर विचार किया गया था। इस घोषणा-पत्र को ‘भारत में अंग्रेजी शिक्षा का मैग्नाकार्टा भी कहा जाता है। प्रस्ताव में सरकार ने पाश्चात्य शिक्षा के प्रसार को अपना उद्देश्य बनाया।

उच्च शिक्षा को अंग्रेजी भाषा के माध्यम से दिए जाने पर बल दिया गया, परंतु साथ ही देशी भाषा के विकास को भी महत्व दिया गया। इस घोषणा-पत्र के अनुसार, ‘लंदन विश्वविद्यालय’ के आधार पर कलकत्ता, बंबई एवं मद्रास प्रेसीडेंट में एक-एक विश्वविद्यालय की स्थापना की व्यवस्था की जाए। इसमें इस बात पर बल दिया गया कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में दी जाने वाली शिक्षा धर्मनिरपेक्ष हो। शिक्षा के क्षेत्र में निजी प्रयत्नों को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान सहायता (Grant-in-ail) की पद्धति चलाने की सिफारिश भी इसमें की गई। 

117. चालर्स वुड का आदेश-पत्र निम्नलिखित में से किससे संबंधित था? MPPCs(Pre)2015 

  1. शिक्षा 
  2. व्यापार 
  3. प्रशासनिक सुधार 
  4. सैन्य सुधार 

उत्तर – A 

वुड घोषणा-पत्र ‘बोर्ड ऑफ कंट्रोल’ के अध्यक्ष चालर्स वुड द्वारा 19 जुलाई, 1854 को जारी किया गया था। इस घोषणा-पत्र में भरतीय शिक्षा पर एक व्यापक योजना प्रस्तुत की गई थी, जिसे ‘वुड का डिस्पैच’ कहा गया। 100 अनुच्छेदों वाले इस प्रस्ताव में शिक्षा के उद्देश्य, माध्यम, सुधारो आदि पर विचार किया गया था। इस घोषणा-पत्र को ‘भारत में अंग्रेजी शिक्षा का मैग्नाकार्टा’ भी कहा जाता है।

प्रस्ताव में सरकार ने पाश्चात्य शिक्षा के प्रसार को अपना उद्देश्य बनाया। उच्च शिक्षा को अंग्रेजी भाषा के माध्यम से दिए जाने पर बल दिया गया, परंतु साथ ही देशी भाषा के विकास को भी महत्व दिया गया। इसके अनुसार ‘लंदन विश्वविद्यालय’ के आधार पर कलकत्ता, बंबई एवं मद्रास में एक-एक विश्वविद्यालय की स्थापना की व्यवस्था की गई। 

118. नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन की स्थापना कब हुई? BPSC(Pre)2011 

  1. 15 अगस्त, 1930 
  2. 15 अगस्त, 1904 
  3. 15 अगस्त, 1905 
  4. 15 अगस्त 1906 

उत्तर – D

राष्ट्रीय शिक्षा के क्षेत्र में सर्वप्रथम वर्ष 1905 में ‘रंगपुर नेशनल स्कूल’ की स्थापना हुई। 16 नवंबर, 1905 को कलकत्ता में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय साहित्यकार, वैज्ञानिक और तकानिकी शिक्षा देने के लिए “राष्ट्रीय शिक्षा परिषद” (National Council Of Education) स्थापित करने का फैसला हुआ। 15 अगस्त, 1906 को ‘राष्ट्रीय शिक्षा परिषद’ की स्थापना की गई। 

119. सैंडलर आयोग संबंधित था- UP Lower Sub.(Spl).(Pre)2010 

  1. न्यायपालिका से 
  2. राजस्व प्रशासन से 
  3. शिक्षा से 
  4. पुलिस प्रशासन से  

उत्तर – C

सैंडलर आयोग शिक्षा से संबंधित था। वर्ष 1917 में सरकार ने कलकत्ता विश्वविद्यालय की संभावनाओं के अध्ययन तथा रिपोर्ट के लिए एक आयोग नियुक्त किया। डॉ. एम. ई. सैडलर, जो लिड्स विश्वविद्यालय के उपकुलपति थे, इसके अध्यक्ष नियुक्त किए गए। इस आयोग का यह विचार था कि यदि विश्वविद्यालय शिक्षा सुधार करना है, तो माध्यमिक शिक्षा सुधार अवश्यक है। इसने वर्ष 1904 के विश्वविद्यालय अधिनियम की कड़ी निंदा की और यह भी बताया कि इससे कॉलेज तथा विश्वविद्यालय शिक्षा की ठीक-ठीक समन्वय नहीं हो सकता है। 

120. लॉर्ड मैकाले संबंधित है- UPPCS(Pre)2007 

  1. सेना के सुधार से 
  2. सती प्रथा की समाप्ति से 
  3. अंग्रेजी शिक्षा से 
  4. स्थाई बंदोबस्त से 

उत्तर – C 

भारतीय शिक्षा पद्धति में भाषा संबंधित विवाद पर अपना विवरण देने के लिए विलियम बेटिंक ने अपनी कौंसिल के विधि-सदस्य लॉर्ड मैकाले को लोक शिक्षा समिति का प्रमुख नियुक्त किया। मैकाले ने भारत में शिक्षा हेतु अंग्रेजी भाषा का समर्थन किया था। 

Go For – Education Development In India Mcq

UPSCSITE के साथ ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Education Development In India Mcq : Modern History Quiz Part-6 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Education Development In India Mcq : Modern History Quiz Part-6 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Education Development In India Mcq : Modern History Quiz Part-6 | UPSCSITE”

Leave a Comment