Gandhian Movements Quiz Part-2 : Modern History Quiz Part-20 | UPSCSITE

Modern History Quiz Part-20, Gandhian Movements Mcq, Gandhian Movements questions, Gandhian Movements Quiz Part-2, Gandhian Movements Quiz Part-2 in hindi, Gandhian Movements Quiz Part-2 for UPSC, modern history previous year questions, GK Gandhian Movements Quiz Part-2, history old paper,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है आधुनिक भारत का इतिहास के Gandhian Movements Quiz Part-2 : Modern History Quiz Part-20 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Gandhian Movements Quiz Part-2 : Modern History Quiz Part-20

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Gandhian Movements Quiz Part-2 : Modern History Quiz Part-20 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

381. भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान सबसे पहले सत्याग्रह किसने किया था? UKPCS(Pre)2005 

  1. सरदार पटेल 
  2. जवाहरलाल नेहरू 
  3. विनोबा भावे 
  4. महात्मा गांधी 

उत्तर – D

सत्याग्रह का शाब्दिक अर्थ है – सत्य को मानकर किसी वस्तु के लिए आग्रह करना अथवा सत्य और अहिंसा से उत्पन्न होने वाला बल। महात्मा गांधी ने भारत का स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान वर्ष 1917 में चंपारण (बिहार) से सत्याग्रह प्रारंभ किया। यह गांधीजी का भारत में पहला सफल सत्याग्रह था। 

382. निम्नलिखित में से मोहनदास करमचंद गांधी किसके लिए सर्वधिक जाने जाते हैं? UP Lower Sub Mains 2013

  1. भारतीय स्वतंत्रता कब प्राप्त करने के लिए निष्क्रिय विरोध करने के लिए। 
  2. एक इस्लामी राष्ट्र स्थापित करने की इच्छा के लिए। 
  3. हिंदुओं द्वारा राजनीतिक कार्यकाल करने का विरोध करने के लिए। 
  4. ब्रिटिश राज को समाप्त करने की हिंसा को प्रोत्साहित करने के लिए। 

उत्तर – A  

गांधीजी द्वारा दक्षिण अफ्रीका में किए गए संघर्ष को निष्क्रिय प्रतिरोध नाम दिया गया परंतु बाद में गांधी ने निष्क्रिय प्रतिरोध के स्थान पर सत्याग्रह शब्द चुना। भारतीय स्वतंत्रता को प्राप्त करने के लिए इसका सर्वाधिक प्रयोग किया गया, हालांकि गांधीजी ने सत्याग्रह और निष्क्रिय प्रतिरोध में अंतर किया है, हालांकि गांधीजी ने सत्याग्रह और निष्क्रिय प्रतिरोध में अंतर किया है, निष्क्रिय प्रतिरोध एक राजनीतिक अस्त्र है, जबकि सत्याग्रह एक नैतिक शत्ति है। गांधीजी के अनुसार, सत्याग्रह निष्क्रिय प्रतिरोध से इतना ही भिन्न है जितना दक्षिणी ध्रुव उत्तरी ध्रुव से। 

383. निम्नलिखित में से किसने कहा था – “विदेशी वस्त्रों की बर्बादी है उनके साथ सर्वोत्तम व्यवहार है।” UPPCS Pre 2010

  1. रबिंद्रनाथ टैगोर 
  2. महात्मा गांधी 
  3. चितरंजन दास 
  4. सुभाष चंद्र बोस 

उत्तर – B

महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों को नष्ट करने को राष्ट्र के आत्मसम्मान से जोड़ते हुए कहा था कि “विदेशी वस्त्रों की बर्बादी ही उनके साथ सर्वोत्तम व्यवहार है।” 

384. ब्रिटिश निर्मित उत्पादों का गांधी का बहिष्कार प्रभावी हुआ क्योंकि ब्रिटेन भारत को एक बड़ा- UP Lower Sub Mains 2013

  1. नौपरिवहन केंद्र समझाता था। 
  2. औद्योगिक केंद्र समझता था। 
  3. निर्मित वस्तुओं का बाजार समझाता था। 
  4. खनिज संसाधनों का स्रोत समझाता था। 

उत्तर – C 

ब्रिटिश निर्मित उत्पादों का गांधी का बहिष्कार प्रभावी हुआ क्योंकि ब्रिटेन भारत को एक बड़ा निर्मित वस्तुओं का बाजार समझाता था। 

385. महात्मा गांधी के राजनीतिक जीवन की निम्नलिखित घटनाओं का कालक्रम क्या है? IAS Pre 1993, UK PCS Pre 2010

  1. चंपारण 
  2. अहमदाबाद मिल हड़ताल 
  3. खेड़ा 
  4. असहयोग आंदोलन 

नीचे दिए हुए कूटों से उत्तर का चयन कीजिए- 

  1. 2,4,3,1 
  2. 1,2,3,4 
  3. 4,3,2,1 
  4. 3,4,2,1 

उत्तर- B

महात्मा गांधी के राजनीतिक जीवन की प्रश्नगत घटनाओं का कालक्रम इस प्रकार है- 

           घटना – वर्ष 

  1. चंपारण – 1917 
  2. अहमदाबाद मिल हड़ताल – फरवरी-मार्च,1918 
  3. खेड़ा – 22 मार्च,1918  
  4. असहयोग आंदोलन – 1920-1922

अतः विकल्प (b) सही उत्तर है। 

Gandhian Movements Quiz Part-2

386. निम्न में से महात्मा गांधी का भारत में पहला सत्याग्रह कौन-सा था? 64th BPSC Pre 2018

  1. अहमदाबाद 
  2. बारदोली 
  3. चंपारण 
  4. वैयक्तिक 
  5. उपर्यूक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक 

उत्तर – C

दक्षिण अफ्रीका से वर्ष 1915 में लौटने के बाद गांधीजी ने भारत में अपना प्रथम सफल सत्याग्रह बिहार के चंपारण जिले में वर्ष 1917 में किया। वर्ष 1917 में चंपारण के एक किसान राजकुमार शुक्ल ने गांधीजी से लखनऊ में भेंट की और उनसे चंपारण आने का आग्रह किया था।19वीं सदी के आरंभ में गोरे बागान मालिकों ने चंपारण के किनारों से अनुबंध के आधार पर विनिश्चित करा लिया था कि उन्हें अपनी जमीन के 3/20वें  भू-भाग पर नील की खेती करना अनिवार्य है, जिसे ‘तिनकठिया पद्धति’ के नाम से जाना जाता था।

गोरे बागान किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें अनुबंध से मुक्त कराने के लिए लगान एवं अन्य गैर-कानूनी अब्वाबों (करों) की दर मनमाने ढंग से बड़ा दी। किसानों के इसी उत्पीड़न के विरोध में गांधीजी ने चंपारन सत्याग्रह प्रारंभ किया था। 

387. महात्मा गांधी ने कहा था कि उनके कुछ सबसे गहन धारणाएं “अनटू डिस लास्ट” नामक पुस्तक में प्रतिबिंबित होती है और इस पुस्तक ने उनके जीवन को बदल डाला। इस पुस्तक का वह संदेश क्या था जिसने महात्मा गांधी को बदल डाला? IAS Pre 2011

  1. सुशिक्षित व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह शोषित तथा निर्धनों का उत्थान करें 
  2. व्यक्ति का कल्याण सब के कल्याण में निहित है 
  3. उच्च जीवन के लिए ब्रह्मचर्य तथा आध्यात्मिक चिंतन अनिवार्य है 
  4. इस संदर्भ में सभी उपयुक्त (a),(b) तथ (c) कथन सही हैं 

उत्तर – B

महात्मा गांधी ने अपने द. अफ्रीका प्रवास के दौरान जॉन रस्किन (John Thakur) की पुस्तक ‘Unto Last’ पढ़ी थी।गांधीजी ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि इस पुस्तक ने उनके जीवन को परिवर्तित कर दिया। इसकी समीक्षा में गांधीजी ने 3 बातों को नोट किया जिसमें प्रमुख हैं व्यक्ति का कल्याण सबसे कल्याण में निहित है। 

388. गांधीवादी विचारधारा किनसे प्रभावित रही है? UP Lower Sub Mains 2013

  1. रस्किन से 
  2. थोरो से 
  3. टालस्टॉय से 
  4. उपर्यूक्त सभी से 

उत्तर – D

धर्मनिरपेक्ष लेखकों में गांधीवादी विचारधारा को थोरो, रस्क्रीन और टालस्टॉय ने सबसे अधिक प्रभावित किया। गांधीजी ने थोरो से सविनय अवज्ञा और कर बंदी की प्रेरणा पाई। रस्क्रीन से गांधीजी ने शारीरिक परिश्रम का आदर करना सीखा तथा टालस्टॉल के सिद्धांत वाक्य “ईश्वर का राज्य तुम्हारे भीतर है” से गांधीजी काफी प्रभावित हुए और यह उनके अहिंसक असहयोग का आधार बना। 

389. निम्न में से किस आंदोलन से गांधीजी संबंधित नहीं थे? UP Lower Sub Pre 1998

  1. स्वदेशी आंदोलन
  2. खिलाफत आंदोलन
  3. वैयक्तिक सत्याग्रह आंदोलन
  4. भारत छोड़ो आंदोलन

उत्तर – A

गांधीजी स्वदेशी आंदोलन से सबन्ध 

390 .निम्नलिखित सत्याग्रहों में से किसका नेतृत्व महात्मा गांधी ने नहीं किया था? UPPCS Pre 2005

  1. भारत छोड़ो आंदोलन 
  2. सविनय अवज्ञा 
  3. बारदोली 
  4. खेड़ा 

उत्तर – C

गांधीजी ने खेड़ा सत्याग्रह (1918), सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930) और भारत छोड़ो आंदोलन (1942) का नेतृत्व किया, जबकि बारदोली सत्याग्रह (1928)  का नेतृत्व गांधीजी ने नहीं बल्कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया था 

Gandhian Movements Quiz Part-2

391. निम्न कथनों में से गांधी के संदर्भ में कौन है? UP Lower Sub Mains 2013

  1. जातिविहीन अछूतों की दशा में सुधार के लिए कठोर संघर्ष किया। 
  2. असहयोग आंदोलन शुरू किया। 
  3. सविनय अवज्ञ आंदोलन शुरू किया। 
  4. उपर्यूक्त सभी 

उत्तर – D

गांधीजी ने जातिविहीन अछूतों की दशा में सुधार के लिए कठोर संघर्ष किया, गांधीजी कहते थे कि ‘हरिजन सेवा मेरा जीवन श्वास है, इसलिए इसके बिना मैं एक क्षण भी जिंदा नहीं रह सकता। ‘गांधीजी ने असहयोग आंदोलन तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन को प्रारंभ किया था, अतः उपर्युक्त सही विकल्प सही हैं। 

392. महात्मा गांधी को सर्वप्रथम ‘राष्ट्रपिता’ किसने कहा था? IAS Pre 1993, UK UDA/LDA Mains 2007, UPPCS Pre 2008, UPPSC GIC 2010

  1. जवाहरलाल नेहरू 
  2. वल्लभभाई पटेल 
  3. सी. राजगोपालाचारी 
  4. सुभाष चंद्र बोस 

उत्तर – D

महात्मा गांधी को सर्वप्रथम ‘राष्ट्रपिता’ सुभाष चंद्र बोस ने कहा था। 

393. गांधी के नाम के पहले ‘महात्मा’ जोड़ा गया- UPUDA/LDA Pre 2002, UPPCS Pre 2001

  1. चंपारण सत्याग्रह के दौरान 
  2. रौलेट एक्ट के विरूद्ध के दौरान 
  3. 1919 ई. में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अमृतसर अधिवेशन में 
  4. खिलाफत आंदोलन के आरंभ के समय 

उत्तर – A

गांधीजी द्वारा चंपारण सत्याग्रह का नेतृत्व करने के कारण रविंद्रनाथ टैगोर ने पहली बार उन्हें ‘महात्मा’ कहा। 

394. महात्मा गांधी का छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन कब हुआ था? CG PCS Pre 2005

  1. 2 अक्टूबर ,1906 
  2. 20 दिसंबर, 1920 
  3. 1 जुलाई, 1937 
  4. 9 सितंबर 1942 

उत्तर – B

छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी का प्रथम आगमन 20 दिसंबर, 1920 को रायपुर स्थित धमतारी में हुआ था। इसके अतिरिक्त वे 24 नवंबर, 1933 को भी यहां आए थे। 

395. गांधी के निम्नलिखित अनुयायियों में से कौन पेशे से एक शिक्षक था? IAS Pre 2008

  1. ए. एन. सिंह (वकील) 
  2. बृज किशोर प्रसाद (वकील) 
  3. जे.बी. कृपलानी (शिक्षक) 
  4. राजेंद्र प्रसाद 

उत्तर – C

प्रश्नगत विकल्प में गांधी के अनुयायियों में से जे.बी. कृपलानी पेशे से केवल शिक्षक थे। शेष अन्य ने मुख्यतः पेशे के रूप में वकालत के कार्य को चुना था। यद्यपि राजेंद्र प्रसाद ने कुछ समय के लिए शिक्षण कार्य भी किया था लेकिन मुख्यतः वह वकील थे। 

Gandhian Movements Quiz Part-2

396. निम्न उद्योगपतियों में से कौन-सा व्यक्ति लंबे समय तक ए.आई.सी.सी. के खजांची रहे तथा सन 1930 में जेल भी गए? 47th BPSC Pre 2005

  1. जी.डी. बिड़ला 
  2. जमनालाल बजाज 
  3. जे.आर.डी. टाटा 
  4. बालचंद हीराचंद 

उत्तर – B

सेठ जमनालाल बजाज गांधीजी के निकट सहयोगियों में से थे। वे लंबे समय तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे थे। वर्ष 1923 में झंडा सत्याग्रह में भाग लेने के लिए तथा पुनः वर्ष 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान जेल गए थे। 

397. निम्नलिखित में से किस कारागार को गांधीजी ने ‘मंदिर’ का नाम दिया था? UP Lower Sub Mains 2015

  1. नैनी 
  2. यरवदा 
  3. सेल्यूलर (पोर्ट ब्लेयर) 
  4. आगाखान पैलेस 

उत्तर – B

यरवदा कारागार (महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित) में गांधीजी के वर्ष 1930 में बंदी के रूप में भेजा गया था। यहां से गांधीजी साबरमती के आश्रमवासियों को प्रत्येक सप्ताह पत्र के रूप में अपने संदेश भेजा करते थे। यरवदा जेल में गांधीजी ने अपने अनुभवों एवं आध्यात्मिक प्रगति की समीक्षा करते हुए यरवदा कारगर को ‘मंदिर’ की संज्ञा दी। 

398. गांधीजी को ‘वन मैन बाऊंडरी फोर्स’ कहकर किसने संबोधित किया? UPPCS Pre Re-exam 2015

  1. चर्चिल ने 
  2. एटली में  
  3. माउंटबेटन ने 
  4. साइमन ने 

उत्तर – C

माउंटबेटन ने गांधीजी को ‘वन मैन बाऊंडरी फोर्स’ की उपाधि प्रदान की थी तथा कहा “जो काम 50 हजार हथियार बंद सिपाही नहीं कर सकते थे वह काम गांधी जी ने कर दिखाया”।  

399. निम्न में से किसने महात्मा गांधी को आदेशित किया था कि वह भारत में प्रथम वर्ष ‘खुले कान पर मुंह बंद कर’ व्यतीत करें? UPPCS Mains 2014

  1. दादाभाई नौरोजी 
  2. बाल गंगाधर तिलक 
  3. फिरोजशाह मेहता 
  4. गोपाल कृष्ण गोखले 

उत्तर – D

महात्मा गांधी गोपाल कृष्ण गोखले को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। गोपाल कृष्ण गोखले ने ही महात्मा गांधी को आदेशित किया था कि वह भारत में प्रथम वर्ष ‘खुले कान के साथ लेकिन मुंह बंद कर व्यति करें।

400. भारतीय राजनीति में प्रवेश के पूर्व एक वर्ष तक देश में पर्यवेक्षक एवं विद्यार्थि के रूप में रहने की सलाह गांधीजी को किसने दी थी? UP Lower Sub Mains 2015

  1. एनी बेसेंट 
  2. बाल गंगाधर तिलक 
  3. गोपाल कृष्ण गोखले 
  4. रबिंद्रनाथ टैगोर 

उत्तर – C

महात्मा गांधी, गोपाल कृष्ण गोखले को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। वर्ष 1915 में अफ्रीका से भारत वापस आने के पश्चात गोपाल कृष्ण गोखले ने उन्हें एक वर्ष तक भारत का भ्रमण करके देश की वास्तविकता स्थिति से अवगत होने की सलाह दी।

Gandhian Movements Quiz Part-2

UPSCSITE के साथ ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Gandhian Movements Quiz Part-2 : Modern History Quiz Part-20 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Gandhian Movements Quiz Part-2 : Modern History Quiz Part-20 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Gandhian Movements Quiz Part-2 : Modern History Quiz Part-20 | UPSCSITE”

Leave a Comment