Indian National Congress Mcq : Modern History Quiz Part-11 | UPSCSITE

Modern History Quiz Part-11, Indian National Congress Mcq, Indian National Congress Mcq questions, Indian National Congress Mcq Quiz, Indian National Congress Mcq in hindi, Indian National Congress Mcq for UPSC, modern history previous year questions, GK Indian National Congress Mcq, history old paper,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है आधुनिक भारत का इतिहास के Indian National Congress Mcq : Modern History Quiz Part-11 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Indian National Congress Mcq : Modern History Quiz Part-11

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Indian National Congress Mcq : Modern History Quiz Part-11 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

201. राजनीतिक सुधारों को लेकर विरोध करने वाले पहले भारतीय कौन थे? BPSC(Pre)2008

  1. दादाभाई नौरोजी 
  2. सुरेंद्रनाथ 
  3. राममोहन राय 
  4. बाल गंगाधर तिलक 

उत्तर – C

राजनैतिक सुधारों को लेकर विरोध करने वाले पहले भारतीय राजा राममोहन राय थे। उन्होंने मानव अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास पर कई लेख लिखे। बिपिन चंद्र पाल ने लिखा है कि भारत में राजनीतिक स्वतंत्रता का संदेश सबसे पहले राजा राममोहन राय ने दिया था। कुछ इतिहासकार सुरेंद्रनाथ बनर्जी को राजनैतिक सुधारों के लिए आंदोलन करने वाले प्रथम भारतीय मानते हैं। 

202. निम्नलिखित को उनके संगठन के आधार पर क्रमवार सजाइए- JPPCS(Pre)2003 

  1. बॉम्बे एसोसिएशन 
  2. मद्रास महाजन सभा 
  3. इंडियन एसोसिएशन 
  4. इंडियन लीग 

कूट :

  1. 1, 2, 3, 4 
  2. 2, 3, 1, 4 
  3. 3, 4, 2, 1 
  4. 1, 4, 3, 2

उत्तर – D

दिए गए संगठनों की स्थापना की क्रमवार तिथियां इस प्रकार हैं- 

बॉम्बे एसोसिएशन – अगस्त, 1852 – दादाभाई नौरोजी द्वारा स्थापित। 

इंडियन लीग – सितंबर, 1875 शिशिर कुमार घोष द्वारा स्थापित। 

इंडियन एसोसिएशन – जुलाई, 1876 – सुरेंद्रनाथ बनर्जी तथा आनंद मोहन बोस द्वारा स्थापित मद्रास महाजन सभा – मई, 1884 – एस. रामास्वामी मुदलियार, बी. राघवाचारी, जी. सुब्रमण्यम तथा पी. आनंद चारलू द्वारा स्थापित। इस प्रकार सही क्रम- 1, 4, 3, 2 है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है। 

203. निम्नलिखित में से कौन 1885 में स्थापित बंबई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन के संस्थापक में से एक था? UPPCS(Mains)2016 

  1. फिरोजशाह मेहता 
  2. पी. आनंद चार्लु 
  3. एम. वी. राघव चेरीयार 
  4. एस. एन. बनर्जी 

उत्तर – A 

1885 ई. में फिरोजशाह मेहता, बदरुद्दीन तैयब जी तथा के. टी. तैलांग के प्रयास से बंबई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन की स्थापना हुई थी।  

204. निम्न युग्मो में से कौन सुमेलित नहीं है? अपना उत्तर दिए गए कूट से पाइए- 

  1. ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी – लंदन 
  2. ईस्ट इंडिया एसोसिएशन – कोलकाता 
  3. नेशनल इंडिया एसोसिएशन – लंदन 
  4. इंडियन एसोसिएशन – बंबई 

कूट : 

  1. 1 और 2 
  2. 3 और 4 
  3. 1 और 3 
  4. 2 और 4 

उत्तर – D 

विकल्प में दी गई संस्थाएं एवं उनसे संबंधित स्थानों संस्थापकों का सुमेलित निम्नानुसार है- ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी (1839) – लंदन विलियम एडम 

ईस्ट इंडिया एसोसिएशन (1866) – लंदन, दादा भाई नौरोजी 

नेशनल इंडिया एसोसिएशन (1870-71) – लंदन, मेरी कारपेंटर और मैनिंग 

इंडियन एसोसिएशन (1876) – कलकत्ता, सुरेंद्रनाथ बनर्जी एवं आनंद मोहन बोस  

205 .निम्नलिखित संस्थाओं पर विचार कीजिए: UPRO/ARO(Pre)2016 

  1. बंगभाषा प्रकाशिका सभा 
  2. लैंडहोल्डर्स सोसायटी 
  3. बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी 
  4. इंडियन लीग 

इन संस्थाओं की स्थापना वर्ष के सही कालानुक्रम को निम्नलिखित कूट से चुनिए: 

  1. 1, 2, 3, 4  
  2. 1, 3, 2, 4 
  3. 2, 1, 3, 4
  4. 4, 2, 3, 1 

उत्तर – A

 (संस्थान)                     (संस्थापक वर्ष) 

बंगभाषा प्रकाशिका सभा – 1836 

लैहोल्डर्स सोसायटी – 1838 

बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी – 1843 

इंडियन लीग – 1875 

Indian National Congress Mcq

206 .कलकत्ता में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ बंगाल की स्थापना 1784 में किसने की? UPPCS(Mains)2017 

  1. जोनाथन डंकन 
  2. विलियम जोस 
  3. वॉरेन हेस्टिंग्स 
  4. चार्ल्स ग्रांट 

उत्तर – B

एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ बंगाल की स्थापना 1784 ई. में विलियम जोंस ने की थी। 

207. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की थी- BPSC(Pre)2000 

  1. ए.ओ.ह्यूम ने 
  2. महात्मा गांधी ने  
  3. सच्चिदानंद सिंह 
  4. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर – A

एलन ऑक्टेवियन ह्यूम (ए.ओ.ह्यूम) भारतीय सिविल सेवा के सेवानिवृत ब्रिटिश अधिकारी थे। ये शिमला में बस गए थे। 1884 में इन्होंने भारतीय राष्ट्रीय संघ (Indian National Union) की स्थापना की, जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अग्रदूत था। कलकत्ता, बंबई तथा मद्रास का दौरा करने के उपरांत इन्होंने यह घोषणा की कि दिसंबर 1885 में भारतीय राष्ट्रीय संघ का एक सम्मेलन पुणे में आयोजित किया जाएगा, जिसमें तीनों महाप्रांतों के सभी भागों के शिक्षित प्रतिनिधि शामिल होंगे।

लेकिन पुणे में हैजा फैल जाने के कारण सम्मेलन का संस्था बदलकर तेजपाल संस्कृत विद्यालय, बंबई कर दिया गया। भारतीय राष्ट्रीय संघ का पहला अधिवेशन 28 दिसंबर, 1850 को  हुआ, इसी सम्मेलन में दादाभाई नौरोजी के सुझाव पर इस संगठन का नाम बदलकर ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ कर दिया गया। 

208. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक थे एक- BPSC(Pre)1999 

  1. असैनिक सेवक 
  2. विज्ञानी 
  3. सामाजिक कार्यकर्ता 
  4. मिलिट्री कमांडर 

उत्तर – A

209. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे? BPSC(Pre)2019 

  1. विलियम ऐडम 
  2. ए. ओ. ह्यूम 
  3. रासबिहारी बोस 
  4. मोतीलाल नेहरू 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्यूक्त में से एक से अधिक 

उत्तर – B 

210. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई? UKPCS(Mains)2006, BPSC(Pre)1999, 

UPPCS(Mains)2010, JPPCS(Pre)2003 

  1. वर्ष 1885 में 
  2. वर्ष 1886 में 
  3. वर्ष 1887 में 
  4. वर्ष 1888 में 

उत्तर – A

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 ई. में ए. ओ.ह्यूम द्वारा की गई थी, जो एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज अधिकारी थे। इसका पहला अधिवेशन 20 दिसंबर, 1885 को बंबई स्थित गोकुलदास तेजपाल संस्कृत विद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें कुछ 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन की अध्यक्षता व्योमेश चंद्र बनर्जी (डब्ल्यू.सी.बनर्जी) ने की थी तथा इसके प्रथम महासचिव स्वयं ए.ओ.ह्यूम थे। 

Indian National Congress Mcq

211. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया? BPSC(Pre)2011 

  1. 52
  2. 62 
  3. 72
  4. 82 

उत्तर – C

212. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कहां हुआ था? BPSC(Pre)1997 

  1. कलकत्ता  
  2. लाहौर 
  3. मुंबई
  4. पुणे 

उत्तर – C  

213. इनमें से किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम वार्षिक अधिवेशन के अध्यक्षता की थी? UP Lower Sub(Pre)2015 

  1. ए. ओ. ह्यूम 
  2. दादाभाई नौरोजी 
  3. एस. एन. बनर्जी 
  4. डब्ल्यू. सी. बनर्जी 

उत्तर – D 

214. 1885 में इंडियन नेशनल कांग्रेस का अध्यक्ष था- UPPCS(Mains)2004  

  1. जॉर्ज यूले 
  2. दादाभाई नौरोजी 
  3. डब्ल्यू. सी. बनर्जी 
  4. डब्ल्यू. वेडरबर्न 

उत्तर – C 

215. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष थे- UPPCS(Pre)2015 

  1. दादाभाई नौरोजी 
  2. सुरेंद्रनाथ बनर्जी 
  3. व्योमेश चंद्र बनर्जी 
  4. ए. ओ. ह्यूम 

उत्तर – C 

Indian National Congress Mcq

216. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अध्यक्ष था? UPRO/ARO(Mains)2014 

  1. ए. ओ. ह्यूम 
  2. एस. एन. बैनर्जी 
  3. डब्ल्यू. सी बनर्जी 
  4. दादाभाई नौरोजी 

उत्तर -C

217.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 1885 में महासचिव कौन था?

UPUDA/LDA(Spl) (Pre)2010 

  1. ए. ओ. ह्यूम 
  2. दादाभाई नौरोजी 
  3. डब्ल्यू. सी बनर्जी 
  4. फिरोजशाह मेहता 

उत्तर – A

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1885 ई.में महासचिव (सचिव) ए. ओ ह्यूम थे। इन्होंने ही कांग्रेस का गठन किया। डब्ल्यू.सी.बनर्जी 1885 ई. में कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन के अध्यक्ष थे। 

218. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का वायसराय कौन था? UPPCS(Mains)2011 UPPCS(Mains)2006 UPPCS(Mains)2012 

  1. लॉर्ड रिपन 
  2. लॉर्ड लिटन 
  3. लॉर्ड कैनिंग 
  4. लॉड डफरिन 

उत्तर -D

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना (1885) के समय भारत का वायसराय लॉर्ड डफरिन (कार्यकाल 1848-1888 ई.) था। उसने कांग्रेस का यह कहकर मजाक उड़ाया था कि यह ‘सूक्ष्मदर्शी अल्पसंख्यक की संस्था’ है। ध्यातव्य है कि लॉर्ड डफरिन के कार्यकाल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। 

219. निम्न गवर्नर जनरलों में से किसने कांग्रेस को ‘अत्यधिक अल्पसंख्यक’ लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली कहकर उपहास किया था? UPPCS(Pre)2018 

  1. लॉर्ड डफरिन 
  2. लॉर्ड कर्जन 
  3. लॉर्ड मिंटो 
  4. लॉड लेसडाऊन 

उत्तर – A

220. 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय गवर्नर जनरल कौन था? UPPCS(Mains)2017 

  1. लॉर्ड लिनलिथगो 
  2. लॉर्ड वेलेजली 
  3. लॉर्ड डफरिन 
  4. लॉर्ड सैलिसबरी

उत्तर – C 

Indian National Congress Mcq

UPSCSITE के साथ ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Indian National Congress Mcq : Modern History Quiz Part-11 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Indian National Congress Mcq : Modern History Quiz Part-11 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Indian National Congress Mcq : Modern History Quiz Part-11 | UPSCSITE”

Leave a Comment