Indus Civilization MCQ-2 : सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी-2 | UPSCSITE

Indus Civilization MCQ-2, Indus Civilization Quiz, Indus Civilization Quetions, सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी, सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी upsc, सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी class 8, सिंधु सभ्यता बहुविकल्पीय प्रश्न, सिंधु सभ्यता बहुविकल्पीय प्रश्न pdf, Indus Civilization Mcq-2, Indus Civilization mcq-2 in hindi,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है प्राचीन भारत का इतिहास के Indus Civilization MCQ-2 : सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी-2 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Indus Civilization MCQ-2 : सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी-2

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ Indus Civilization MCQ-2 : सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी-2 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करें – Click Here

1. सिंधु घाटी के लोग पूजा करते थे– 

  1. पशुपति की 
  2. इंद्र और वरुण की 
  3. ब्रह्मा की 
  4. विष्णु की 

उत्तर – A 

सिंधु घाटी के लोग पशुपति शिव की पूजा भी करते थे। इसका प्रमाण मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक मोहर है जिस पर योगी की आकृति बनी है। 

2. मोहनजोदड़ो हड़प्पा की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे– 

  1. लॉर्ड मैकाले 
  2. सर जॉन मार्शल 
  3. क्लाइव 
  4. कर्नल टाड 

उत्तर – B 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक सर जॉन मार्शल के निर्देश पर वर्ष 1921 में दयाराम साहनी ने हड़प्पा तथा वर्ष 1922 में राखालदास बनर्जी ने मोहनजोदड़ो टीलों का पता लगाया। 

3. हड़प्पा का उत्खनन करने वाला प्रथम पुरातत्वविद, जो इसके महत्व को नहीं समझ पाया था– 

  1. ए. कनिंघम 
  2. सर जॉन मार्शल 
  3. मार्टिमर ह्वीलर 
  4. जॉर्ज एफ. डेल्स 

उत्तर – A  

ए. कनिंघम महोदय ने भारतीय उपमहाद्वीप के ऐतिहासिक महत्व के टीलों की खोज की थी किंतु वह हड़प्पा के टीलों के महत्व को नहीं जान सके थे। 

4. निम्नलिखित में से कौन हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के उत्खनन से संबंधित नहीं थे? 

  1. आर. डी. बनर्जी 
  2. के. एन. दिक्षित  
  3. एम. एस. वत्स 
  4. वी. ए. स्मिथ 

उत्तर – D 

वर्ष 1921 में दयाराम साहनी ने हड़प्पा का सर्वेक्षण किया। वर्ष 1926 में माधोस्वरूप वत्स हड़प्पा के सर्वेक्षण से संबंधित रहे। मोहनजोदड़ो की खोज सर्वप्रथम वर्ष 1922 में  राखालदास बनर्जी ने की तथा इसके पुरातात्विक महत्व की ओर ध्यान आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य विद्वान के.एन. दिक्षित, अर्नेस्ट मैके, आरेल स्टीन ए.घोष, जे.पी. जोशी आदि ने भी इस सभ्यता की खोज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्पष्ट है कि वी.ए. स्मिथ हड़प्पा सभ्यता की खोज से संबंधित नहीं रहे बल्कि ये भारतविद एवं कला इतिहास के रूप में प्रसिद्ध थे। 

5 . सर्वप्रथम मानव ने निम्न धातु का उपयोग किया–

  1. सोना 
  2. चांदी 
  3. तांबा 
  4. लोहा 

उत्तर – C 

सर्वप्रथम मानव द्वारा तांबा धातु का प्रयोग किया गया। इसके विश्व के विभिन्न भागों में प्रयोग की तिथि में अंतर है। 

Indus Civilization MCQ-2

6. हाथी दांत का पैमाना हड़प्पायी संदर्भ में मिला है–

  1. कालीबंगा में 
  2. लोथल में 
  3. धौलावीरा में 
  4. बाणवली में 

उत्तर – B 

हड़प्पा सभ्यता भारत की प्राचीनतम सभ्यता थी। हड़प्पायी संदर्भ में हाथी दांत का पैमाना लोथर से मिला है। यह गुजरात में स्थित है। 

7. हड़प्पाकालीन स्थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है? 

  1. तांबा 
  2. स्वर्ण 
  3. चांदी 
  4. लोहा 

उत्तर – D  

हड़प्पा सभ्यता एक कांस्ययुगीन सभ्यता थी। यहां से तांबा, कांसा, स्वर्ण और चांदी आदि धातुओं तो मिली है परंतु लोहे की प्राप्ति नहीं हुई है। वस्तुतः हड़प्पा कालीन लोग लोहे से परिचित नहीं थे। भारत में लौह युग का प्रारंभ उत्तर वैदिक काल (लगभग 1000 ई. पू.) से माना जाता है। 

8. निम्न में से कौन–सा स्थल घग्गर और उसकी सहायक नदियों की घाटी स्थित हैं? 

  1. आलमगीरपुर 
  2. लोथल
  3. मोहनजोदड़ो 
  4. बनावली 

उत्तर – D 

हरियाणा में स्थित बनावली नामक हडप्पीय स्थल घग्गर एवं उसकी सहायक नदियों की घाटी में स्थित है।

9. हड़प्पा संस्कृति के संदर्भ में शैलकृत स्थापत्य के प्रमाण कहां से मिले हैं? 

  1. कालीबंगा 
  2. धौलावीरा 
  3. कोटदीजी 
  4. आमी 

उत्तर – B 

धौलावीरा हड़प्पा सभ्यता की भारत में स्थित दूसरी सबसे बड़ी (प्रथम राखीगढ़ी) बस्ती है। यह गुजरात के कच्छ के रन में अवस्थित है। यहां से उत्खनन के परिणामस्वरूप हड़प्पा सभ्यता की अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गई। इन खोजों में शैलकृत जलकुंड (Rock–cut Reservoir) महत्वपूर्ण है। 

10. कौन–सा हड़प्पा (Harappan) नगर तीन भागों में विभक्त है? 

  1. लोथल 
  2. कालीबंगा 
  3. धौलावीरा 
  4. सुरकोटड़ा 

उत्तर – C 

धौलावीरा नगर आयातकार बना था। इस नगर को तीन भागों–किला, मध्य नगर एवं निचला नगर में विभाजित किया गया था।

Indus Civilization MCQ-2

UPSCSITE के साथ ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ Indus Civilization MCQ-2 : सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी-2 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

नए क्विज की नोटिफिकेशन पाने के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें – Click Here 

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Indus Civilization MCQ-2 : सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी-2 में प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

डाउट सॉल्व करने के लिए टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करें – Click Here 

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, test series 2022 & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

3 thoughts on “Indus Civilization MCQ-2 : सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी-2 | UPSCSITE”

Leave a Comment