Jan Aandolan Quiz : Modern History Quiz Part-5 | UPSCSITE

Modern History Quiz Part-5, Jan Aandolan MCQ, Jan Aandolan questions, Jan Aandolan Quiz, Jan Aandolan Quiz in hindi, modern history quiz part-5, Jan Aandolan Quiz in hindi, modern history quiz part-5, Jan Aandolan Quiz in hindi, modern history previous year questions, Jan Aandolan quiz, history old paper, modern history quiz part-5, Jan Aandolan quiz in hindi, 

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है आधुनिक भारत का इतिहास के Jan Aandolan Quiz : Modern History Quiz Part-5 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Jan Aandolan Quiz : Modern History Quiz Part-5

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Jan Aandolan Quiz : Modern History Quiz Part-5 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

81. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था? UPRO/ARO (Mains) 2013  

  1. लॉर्ड डलहौजी 
  2. लॉर्ड मिंटो 
  3. लॉर्ड कैनिंग 
  4. लॉर्ड बैटिंक 

उत्तर – C

1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग (1856- 62 ई.) था। लॉर्ड कैनिंग भारत में कंपनी द्वारा नियुक्त अंतिम गवर्नर जनरल तथा ब्रिटिश सम्राट के अधीन नियुक्ति भारत का पहला वयसराय था। 

82. 1857- विद्रोह के समय बैरकपुर में कौन ब्रिटिश कमांडिंग ऑफिसर था। UPPSC(R.I)2014 

  1. हेनरी लॉरेन्स 
  2. कर्नल फिनिश 
  3. हैरसे 
  4. सर ह्यू व्हीलर 

उत्तर – C

मार्च, 1857 में 34वीं बंगाल नेटिव इन्फेंट्री के सिपाही मंगल पांडे के विद्रोह के समय बैरकपुर में लेफिटनेंट जनरल सर जॉन बेटे हैरसे (John Bennet Headset) कमांडिंग ऑफिसर थे।

 83. 1857 में किसने इलाहाबाद को आपातकालीन मुख्यालय बनाया था? UPPCS(Pre)2005 

  1. लॉर्ड कैनिंग 
  2. लॉर्ड कार्नवालिस 
  3. लॉर्ड वेलेजली 
  4. लॉर्ड विलियम बेंटिक 

उत्तर – A 

1857 के विद्रोह के समय तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग ने इलाहाबाद को आपातकालीन मुख्यालय बनाया था। 

84. निम्नलिखित में से किन ब्रिटिश अधिकारियों ने लखनऊ में अपना जीवन खोया था? UPPCS(Pre)2008 

  1. जनरल जॉन निकलसन  
  2. जनरल नील 
  3. मेजर जनरल हैवलॉक 
  4. सर हेनरी लॉरेन्स 

निम्नलिखित कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए- 

कूट : 

  1. 1, 2 और 3 
  2. 1, 3 और 4 
  3. 2, 3 और 4 
  4. उपर्यूक्त सभी 

उत्तर – C 

14 सितंबर, 1857 को अंग्रेजों द्वारा दिल्ली पर अधिकार करने के क्रम में जनरल जॉन निकलसन घायल हुए थे और 23 सितंबर, 1857 को उसकी मृत्यु हुई थी। लखनऊ में 1857 के विद्रोह के दौरान अंग्रेज रेजीडेंसी की रक्षा करते हुए सर हेनरी लारेंस, मेजर जनरल हैवलॉक तथा जनरल नील की मृत्यु हुई। 

85. आधुनिक इतिहासकार जिसने 1857 के विद्रोह को स्वतंत्रता की पहली लड़ाई कहा, था- MPPCS(Pre)2008 

  1. डॉ. आर. सी. मजूमदार 
  2. डॉ. एस. एन. सेन 
  3. वी. डी. सावरकर 
  4. अशोक मेहता 

उत्तर – C

वी. डी. सावरकर ने अपनी पुस्तक “The Indian War Of Indian-dence” में 1857 के विद्रोह को सुनियोजित स्वतंत्रता संग्राम की संज्ञा दी। उन्होंने इसे स्वतंत्रता की पहली लड़ाई कहा था। 

Go For – Jan Aandolan Quiz

86. भारतीय स्वाधीनता आंदोलन का सरकार इतिहासकार था- UPPCS(Pre)2010

  1. आर. सी. मजूमदार 
  2. ताराचंद्र 
  3. वी. डी. सावरकर  
  4. एस. एन. सेन 

उत्तर – D 

1857 के भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के सरकारी इतिहासकार सुरेंद्र नाथ सेन (एस. एन. सेन) थे जिनकी पुस्तक ‘एट्टीन फिफ्टी सेवन’ 1957 में प्रकाशित हुई थी। 

87. भारतीय भाषा में 1857 के विप्लव के कारणों पर लिखने वाला प्रथम भारतीय था- UP.Lower Sub(Pre)2009 

  1. सैयद अहमद खां 
  2. वी. डी. सावरकर  
  3. बंकिमचंद्र चटर्जी 
  4. उपर्यूक्त में से कोई नहीं 

उत्तर – A 

सर सैयद अहमद खां द्वारा लिखित पुस्तक ‘असबाब-ए-बगावत-ए-हिंद’ वर्ष 1859 में प्रकाशित हुई थी, जिसमें सो 1857 के विद्रोह के कारणों की चर्चा की गई थी। 

88. ‘तथाकथित प्रथम राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम न प्रथम, न राष्ट्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम था।” यह कथन संबंद्ध है- UPPCS(Mains)2010 

  1. आर. सी. मजूमदार से 
  2. एस. एन. सेन से 
  3. ताराचंद से 
  4. वी. डी. सावरकर से 

उत्तर – A 

आर. सी. मजूमदार ने अपनी पुस्तक “The Nitin and the Rebel lion Of 1857” को स्वतंत्र रूप से वर्ष 1957 में प्रकाशित किया। मजूमदार ने ही 1857 के विद्रोह को “तथाकथित प्रथम राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम न प्रथम, न राष्ट्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम था” कहा था। 

89. 1857 की क्रांति के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सी एक अवधारणा सही है? UPPCS(Mains)2010 

  1. भारतीय इतिहासकारों ने इसे भारतीय विद्रोह के रूप में वर्णित किया है। 
  2. ब्रिटिश इतिहासकारों ने इसे स्वाधीनता का संग्राम कहा है। 
  3. इसने भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की शासन प्रणाली को मृतप्रय बना दिया। 
  4. यह क्रांति भारत में प्रशासनिक तंत्र को सुधारने हेतु की गई। 

उत्तर – C

1857 की क्रांति के परिणामस्वरूप भारतीय शासन की बागडोर कंपनी के हाथों से निकलकर ब्रिटिश क्राउन के हाथों में चली गई तथा इसकी शासन प्रणाली में भी आमूल-चूल परिवर्तन किया गया। अतः 1857 की क्रांति के संदर्भ में प्रशनगत विकल्प (3) की अवधारणा ही सही, है जबकि अन्य कथन सही नहीं है। 

90. महारानी विक्टोरिया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज के नियंत्रण में लेने की घोषणा कब की थी? 48th to 52nd BPSC (Pre) 2008

  1. 1 नवंबर, 1858 
  2. 31 दिसंबर, 1857 
  3. 6 जनवरी, 1958 
  4. 17 नवंबर, 1859 

उत्तर – A 

1857 की क्रांति के दमन के पश्चात 1 नवंबर, 1858 को महारानी विक्टोरिया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज के नियंत्रण में लेने की घोषणा की। इस घोषण के बाद भारत में कंपनी के शासक को समाप्त कर भारत को सीधे ब्रिटिश क्राउन के अधीन कर दिया गया। एक भारत मंत्री या सचिव तथा 15 सदस्यों वाली इंडियन काउंसिल की स्थापना की गई। तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग को ही भारत का प्रथम वायसराय बनाया गया।

Go For – Jan Aandolan Quiz

91. ‘वन्दे मातरम’ गीत किसने लिखा है? CGPCS(Pre)2005 UK-UDA/LDA(Mains)2007 

  1. रविंद्रनाथ टैगोर 
  2. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ 
  3. सरोजिनी नायडू 
  4. बंकिमचंद्र चटर्जी 

उत्तर – D 

‘वन्दे मातरम’ गीत बंकिमचंद्र चटर्जी की प्रसिद्ध कृति ‘आनंदमठ’ से लिया गया है। इस उपन्यास का कथानक सन्यासी विद्रोह पर आधारित है। 1896 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में इसे पहली बार गाया गया था। 

92. वेलु थम्पी ने अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व किया था- UPPCS(Mains)2002 

  1. केरल में
  2. महाराष्ट्र में 
  3. मैसूर में 
  4. तेलंगाना में 

उत्तर – A 

1805 में वेलेजली ने ट्रावनकोर (केरल) के महाराजा को सहायक संधि करने का विवश किया। महाराजा संधि की शर्ते से अप्रसन्न था और इसलिए उसने सहायक संधि संबंधी कर देने में आनाकानी की तथा यह धन बकाया होता चला गया। अंग्रेज रेजीडेंट का व्यवहार भी बहुत धृष्टतापूर्ण था, जिसके फलस्वरूप दीवान वेलु थम्पी ने विद्रोह कर दिया, जिसमें नायर बटालियन ने उसका समर्थन किया। अंग्रेजों को एक बहुत बड़ी सेना इस विद्रोह का दमन करने के लिए भेजनी पड़ी थी। 

93. रामोसी विद्रोह सही रूप में किस मौलिक इलाके में हुआ हुआ था? BpSC(Pre)2015 

  1. पश्चिमी भारत 
  2. पूर्वी घाट 
  3. पूर्वी भारत 
  4. पश्चिमी घाट 

उत्तर – D

पश्चिमी घाट में रहने वाले ‘रामोशी जाति’ के लोगों ने 1822 ई. में अपने नेता सरदार चित्तर सिंह के नेतृत्व रामोसी विद्रोह किया। रामोसियों ने सतारा के आस-पास के क्षेत्रों को लूटा और किलों पर भी आक्रमण कर दिया। 1825-26 ई. में भयंकर अकाल और अन्नाभाव के कारण इन्होंने उमाजी के नेतृत्व में पुनः विद्रोह किया। 

94. कोल विद्रोह (1831- 32) का नेतृत्व किसने किया? JPPCS(Pre)2003 

  1. बुध्दु भगत 
  2. सुर्गा 
  3. सिगराय 
  4. जतरा भगत 

उत्तर – A

छोटानागपुर क्षेत्र में कोल विद्रोह का नेतृत्व 1831- 32 ई. में बुध्दु या बुद्धो भगत ने किया था। 

95. बघेरा विद्रोह कहां हुआ? BPSC(Pre)2015 

  1. सूरत 
  2. पूना 
  3. कालीकट 
  4. बड़ौदा 

उत्तर – D 

बघेरा विद्रोह 1818 ई. में अंग्रेज सरकार के विरुध किया गया। बघेरा विद्रोह ‘बड़ौदा’ में हुआ। बड़ौदा के गायकवाडों ने अंग्रेजी सेना की सहायता से बघेरा से अधिक कर एकत्र करने का प्रयत्न किया जिसके परिणामस्वरुप बघेरा सरदारों ने विद्रोह कर दिया। 1818-19 ई. के मध्य अंग्रेजी प्रदेश पर भी आक्रमण किया। यह विद्रोह 1820 ई. के आस-पास समाप्त हो गया। 

Go For – Jan Aandolan Quiz

96. वेल्लोर का विद्रोह किस गवर्नर जनरल के समय हुआ था? CGPCS(Pre)2016 

  1. वेलेयली 
  2. लॉर्ड मिंटो 
  3. लॉर्ड कार्नवालिस 
  4. सर जॉर्ज बालों 
  5. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर – D

1806 ई. में सैनिकों ने अपने सामाजिक तथा धार्मिक रीति-रिवाजों में हस्तक्षेप करने के कारण वेल्लोर में विद्रोह कर दिया तथा मैसूर के राजा का झंडा फहराया दिया। वेल्लोर का विद्रोह गवर्नर जनरल सर जॉर्ज बालों के समय हुआ था। गवर्नर जनरल सर जॉर्ज बालों का कार्यकाल 1805 से 1807 ई. तक था। 

97. किस स्थान पर आदिवासियों ने अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह किया? BPSC(Pre)2018 

  1. बिहार 
  2. पंजाब 
  3. सिंघ काठियावाड़ 
  4. उपर्यूक्त में से कोई नहीं/उपर्यूक्त में से एक से अधिक 

उत्तर – A 

छोटानागपुर की ‘हो’ (1820- 21 ई.) एवं ‘मुंडा’ जनजातियों ने पुनः 1831 ई. में ब्रिटिश सेनाओं को चुनौती दी थी। इस क्षेत्र में इस कारण 1837 ई. तक आंशिक व्याप्त रही  छोटानागपुर का क्षेत्र वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड में शामिल है। 

98. संथाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया? JPPCS(Pre)2003 

  1. सिध्दु-कान्हू 
  2. भैरव-चांद 
  3. 1 और 2 दोनों 
  4. दोनों में से कोई नहीं 

उत्तर – C 

1855-56 ई. का संथाल विद्रोह एक प्रसिद्ध आदिवासी विद्रोह था, जिसमें मूलभूत आदिवासी और ब्रिटिश शासन के पूर्ण तिरस्कार जैसे भावनाएं देखने को मिलती है। इस विद्रोह के नेता सिध्दु, कान्हू, चांद एवं भैरव नामक 4 भाई थे।

99. 1855 ई. में संथालों में किस अंग्रेज कमांडर को हराया? BPSC(Pre)2005 

  1. कैप्टन नेक फेविले  
  2. लेफिटनेंट बास्टिन 
  3. मेजर बरो
  4. कर्नल ह्वाइट 

उत्तर – C

1855 ई. में संस्थानों ने भागलपुर क्षेत्र की भगनीडीह ताल्लुके में विद्रोह कर दिया था। इन्होंने एक साथ पुलिस और दिकुओं पर आक्रमण किए थे। जिसका नेतृत्व सिध्दु, कान्हू, चांद और भैरव नामक चार भाइयों ने किया था। संथाल विद्रोह को दबाने के लिए मेरज बरो के नेतृत्व में एक सेना भेजी गई, जिसे संस्थानों ने हरा दिया था। अंततः भागलपुर के  कमिश्नर ब्राउन और मेजर जनरल लायड ने क्रूरतापूर्वक संथाल विद्रोह का दमन किया था। 

100. 1855 के “संस्था हूल” के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- UPPCS(Mains)2017 

  1. भागलपुर के पास मेजर बरो संस्थानों से लाई में हार गए। 
  2.  गोक्को, गोड्डा का एक महत्वपूर्ण नेता था। 
  3. इस संदर्भ में महाजन दीन दयाल राय भी एक महत्वपूर्ण नाम है। 
  4. एक समय था जब मुजफ्फरपुर के निकट गंगा घाटी के क्षेत्र संथालों का पूर्ण वर्चस्व था। 

कूट : 

  1. केवल 1 
  2. 1, 3, 4 
  3. 1, 2, 3
  4. केवल 2 तथा 3 

उत्तर – C 

जुलाई, 1855 ई. में संथालों ने विद्रोह का बिगुल बजाया। कलकत्ता के मेजर बरो और पूर्णिया से सेना की एक टुकड़ी संथालों का दमन करने के लिए भेजी गई, जो भागलपुर के निकट पीर पैंती के मैदान में संथालों से संघर्ष में पराजित हो गई। बाद में विद्रोह का दमन कैप्टन एलेक्जेंडर ने किया। गोड्डा वर्तमान में झारखंड राज्य के अंतर्गत संथाल परगना में आता है। गोक्को यहां एक महत्वपूर्ण नेता था। महाजन दीन दयाल राय भी शोषणकर्ताओं में शामिल थे। गंगा घाटी क्षेत्र पर संथालो का वर्चस्व नहीं था। यह विद्रोह भागलपुर से बर्दवान (आधुनिक बर्धमान) तक फैल गया था।

Go For – Jan Aandolan Quiz

UPSCSITE के साथ ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Jan Aandolan Quiz : Modern History Quiz Part-5 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Jan Aandolan Quiz : Modern History Quiz Part-5 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Jan Aandolan Quiz : Modern History Quiz Part-5 | UPSCSITE”

Leave a Comment