Modern History Miscellaneous Quiz । Here you can easily solve that topic (2023) । UPSCSITE

प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी जानकारी, आसानी से प्रैक्टिस के लिए सामान्य ज्ञान आधुनिक भारतीय इतिहास Modern History Miscellaneous Quiz

यूपीएससी, राज्य पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, सीएपीएफ परीक्षाओं में Modern History Miscellaneous Quiz  से अक्सर पूछे जाने वाले व पिछले कुछ सालों के प्रश्नों का संग्रह विषयवार व टॉपिक वाइज किया गया।

Modern History Miscellaneous Quiz

[ays_quiz id=”61″]

क्रमानुसार क्विज श्रृंखला में हर पिछले क्विज़ का विश्लेषण अगले क्विज के साथ संलग्न प्रकाशित कर दिया जाता हैं। और इसी क्रमानुसार Modern History Miscellaneous Quiz  के पहले का क्विज विश्लेषण नीचे पढ़ सकते हैं।

Modern History Quiz विश्लेषण

521.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- IAS(Pre)2005

  1. वॉरेन हेस्टिंग्स प्रथम गवर्नर जनरल थे, जिन्होंने भारत में ब्रिटिश ढांचे पर आधारित एक नियमित पुलिस बल स्थापित किया। 
  2. रेगुलेटिंग एक्ट, 1773 द्वारा कलकत्ता में उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) स्थापित किया गया। 
  3. भारतीय दंड संहिता वर्ष 1860 में लागू हुई। 

उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही है? 

  1. 1 और 2 
  2. 2 और 3 
  3. 1 और 3 
  4. 1, 2 और 3 

उत्तर – 2 

लॉर्ड कार्नवालिस प्रथम गवर्नर जनरल थे, जिन्होंने पुलिस सुधार प्रक्रिया के अंतर्गत भारत मे ब्रिटिश ढांचे पर आधरित एक नियमित पुलिस बल स्थपित किया था न कि वॉरेन हेस्टिंग्स ने। अतः कथन-1 असत्य है। रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 के अधिनियम द्वारा 1774 ई. में कलकत्ता में उच्चतम न्यायालय स्थापित किया गया। अतः कथन-2 सत्य है। भारतीय दंड संहिता, 1860 में लॉर्ड कैनिंग के कार्यकाल में लागू हुई। अतः कथन 3 भी सत्य है। इस प्रकार विकल्प (b) सही उत्तर होगा। 

522. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? UPPCS(Pre)2013 

  1. पुनः जजिया लगाना – फर्रुखसियर 
  2. मसूलीपट्टम पर अधिकार –  फोर्ड 
  3. सती प्रथा निषेध अधिनियम –  लॉर्ड विलियम बेंटिक 
  4. दासता का अंत – मैल्कम 

उत्तर – 4 

फर्रुखसियर द्वारा पुनः जजिया कर आरोपित किया गया था तथा सती प्रथा निषेध अधिनियम लॉर्ड विलियम बेंटिक द्वारा पारित किया गया था। जबकि तृतीय कर्नाटक युद्ध के दौरान कर्नल फ्रांसिस फोर्ड के नेतृत्व में अप्रैल, 1759 ई. में मसूलीपट्टम पर अंग्रेजों ने अधिकार किया था। मैल्कम एक अमेरिकी पादरी थे, जिन्होंने भारत की यात्रा कर 1830 के दशक में दक्षिण भारत में दासता का ब्यौरा दिया है, परंतु दासता के अंत सर उनका नाम नहीं जुड़ा है। दासता का अंत 1843 ई. में लॉर्ड रलनबरो द्वारा किया गया था। 

523. भारत के संदर्भ में शासन में पितृसत्तामक दृष्टिकोण निम्नलिखित में से किससे प्रायः संबंधित माना जाता है? UPPCS(Mains)2016 

  1. थॉमस मुनरो से  
  2. चार्ल्स ग्रांट से 
  3. होल्ट मैकेंजी से  
  4. मैकॉले से 

उत्तर – 1 

भारत के संदर्भ में शासन में प्रतीकात्मक एवं स्वच्छंदतावाद (Romanticism) दृष्टिकोण प्रायः थॉमस मुनरो (1779-1827), मैलकम (1769-1833), एलफिंस्टन (1779- 1859) तथा मैटकॉफ (1785-1846) आदि ब्रिटिश प्रशासकों का माना जाता है। यह भारतीय गांवों के गणतंत्त्रात्मक स्वरूप के प्रमुख समर्थक थे। मुनरो ने मद्रास में 1820ई. में रैय्यतवाड़ी व्यवस्था की शुरुआत की थी। 

524. निम्न में से भारत में उन्नीसवीं शताब्दी के पढ़े किस अकाल को ‘प्रकोप का समुंद्र’ (सी ऑफ कैलेमिटी) कहा गया है? UPRO/ARO(Mains)2013 

  1. बिहार का अकाल, 1873 
  2. राजपूताना अकाल, 1868-69 
  3. मद्रास प्रेसीडेंसी अकाल, 1866-67  
  4. उड़ीसा अकाल, 1866-67 

उत्तर – 4

उन्नीवीं शताब्दी में उड़ीसा अकाल, 1866-67 ने भीषण रूप धारण किया। 1865 ई. में सूखा पड़ा और 1866 ई. में उड़ीसा, मद्रास, उत्तरी बंगाल और बिहार में अकाल पड़ा। अकाल की भीषणता में उड़ीसा थी, पहली बार इतने व्यापक स्तर पर जन क्षति हुई। अनुमान है कि लगभग 13 लाख लोग तो उड़ीसा में ही मृत्युग्रस्त हो गए। इस अकाल को ‘प्रकोप का समुद्र’ (सी ऑफ कैलेमिटी) कहा गया। उड़ीसा अकाल भारतीय अकालों के इतिहास में निर्णायक सिद्ध हुआ। क्योंकि इसके पश्चात सर जॉज कैम्बेल की अध्यक्षता में एक सीमित नियुक्त की गई।

525. भारतीय दुर्भिक्ष संहिता, 1883 का निर्माण निम्नलिखित में से किस आयोग द्वारा किया गया था? UPPCS(Mains)2015 

  1. हंटर आयोग  
  2. आयोग 
  3. स्ट्रेची आयोग 
  4. इंडिगो आयोग 

उत्तर – 3 

1866 ई. में जॉज कैम्बेल के अधीन अकाल आयोग स्थापित किया गया, जिसने राहत सेवर को सरकार की जवाबदेही माना। 1876-77 ई. के अकाल के बाद 1878 ई. स्ट्रेची आयोग बनाया गया, जिसकी अनुशंसा पर 1883 ई. में अकाल संहिता बनाई गई।

Modern History Miscellaneous Quiz

526. “ब्रिटिश सरकार भारत के विभाजन के लिए उत्तरदायी नहीं है।” उपयुक्त कथन का श्रेय दिया जाता है- UPPCS(Mains)2009 

  1. अबुल कलाम आजाद को 
  2. लॉर्ड एटली को 
  3. लॉर्ड माउंटबेटन को 
  4. महात्मा गांधी को 

उत्तर – 2

ब्रिटेन में श्रमिक दल के प्रधानमंत्री एटली ने हाउस ऑफ कॉमंस में 20 फरवरी, 1947 को भारत को शीघ्र स्वतंत्रता प्रदान करने की ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने ही कहा था “ब्रिटिश सरकार भारत के विभाजन के लिए उत्तरदाई नहीं है।”

527. “राजनैतिक स्वतंत्रता राष्ट्र का जीवन श्वास है” कहा था- UPPCS(Mains)2004 

  1. बाल गंगाधर तिलक ने 
  2. अरबिंद घोष ने 
  3. बिपिनचंद्र पाल ने 
  4. महात्मा गांधी ने 

उत्तर – 2

20 जुलाई, 1905 को बंगाल विभाजन के निर्णय की घोषणा हुई। अरविंद घोष (1872-1950) लगभग दस वर्षों तक (1901-10), विशेषकर बंगाल विभाजन के दौरान, राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय बने रहे तथा स्वदेशी और बहिष्कार के कार्यक्रमों का प्रतिपादन करने वालों में शामिल रहे। इन्होंने यह विचार व्यक्त किया कि “राजनीतिक स्वतंत्रता हमारे राष्ट्र का जीवन और प्राण है।” 

528. ‘New Lamps for Old’ लेख-श्रृंखला (1893-94) में ‘सर्वहारा वर्ग’ के साथ संपर्क से बाहर होने के लिए कांग्रेस की आलोचना की गई थी। 

इन लेखों का लेखक कौन था? BPSC(Pre)2015 

  1. अरबिंद घोष 
  2. ए.ओ. ह्यूम 
  3. जी.के. गोखले 
  4. बी.जी.तिलक 

उत्तर – 1 

तत्कालीन भारतीय परिस्थितियों के कारण एवं कांग्रेस की साम्राज्यवादी शक्तियों के समक्ष ढुल-मुल रवैया अपनाने के कारण अरविंद घोष ने अपने लेख-श्रृंखला ‘New Lamps for Old’ में कांग्रेस की आलोचना की थी।

529. किस पहले अध्यक्ष ने औपचारिक ‘विग’ त्याग कर गांधी टोपी पहनकर सदन की अध्यक्ष की? MPPCS(Pre)2010 

  1. सत्य नारायण सिन्हा 
  2. डॉ. राजेंद्र प्रसाद 
  3. जी.वी. मावलंकर 
  4. संजीव रेड्डी 

उत्तर – 3 

जी.वी. मालवंकर, जो वर्ष 1946 में सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली के अध्यक्ष बने थे, ऐसे प्रथम अध्यक्ष थे जिन्होंने औपचारिक ‘विग’ त्याग कर गांधी टोपी पहनकर सदन की अध्यक्षता की थी। इस संदर्भ में अंग्रेजों द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा था “आपकी विग इस गर्म जलवायु के अनुकूल नहीं है।” वह लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष भी बने।

530. कौन-से प्रसिद्ध भारतीय ‘गुरुदेव’ के नाम से जाने जाते थे? BPSC(Pre)1992-93 

  1. रबिन्द्रनाथ टैगोर 
  2. सी. राजगोपालाचारी 
  3. लाला लाजपत राय 
  4. बी.आर. अंबेडकर 

उत्तर – 1 

‘गुरुदेव’ की संज्ञा प्रसिद्ध साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर को प्रदान की गई है। रविंद्रनाथ टैगोर का जन्म कलकत्ता नगर में 7 मई, 1861 को श्री देवेंद्रनाथ टैगोर और शारदा देवी के 14वें बालक के रूप में हुआ था। वर्ष 1901 में उन्होंने शांतिनिकेतन में एक विद्यालय प्रारंभ किया, जो विश्व भारती नाम से विश्वविख्यात विश्वविद्यालय में परिवर्तित हो गया। वर्ष 1913 में उनके गीतों की पुस्तिका, ‘गीतांजलि’ को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Modern History Miscellaneous Quiz

531. रविंद्रनाथ टैगोर की मृत्यु किस वर्ष हुई थी? Uttarakhand PCS(Mains)2006 

  1. 1869 
  2. 1911 
  3. 1941 
  4. 1765 

उत्तर – 3 

नोबेल पुरस्कार विजेता (1913) ‘गीतांजलि’ के प्रेणता रविंद्रनाथ टैगोर की मृत्यु 7 अगस्त, 1941 को 80 वर्ष की आयु में हुई थी। उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए विश्व भारती नामक संस्था की स्थापना की उनका जन्म 1861 ई. में बंगाल में हुआ था। जनमानस में ‘गुरुदेव’ के नाम से विख्यात है।

532. रविंद्रनाथ टैगोर के विषय में निम्नलिखित में से कौन एक कथन असत्य है? UPPCS(Mains)2013 

  1. उन्होंने प्राचीन भारत और उसकी संस्कृति का गोबरगान किया। 
  2. उन्होंने शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह को राष्ट्र निर्माता के रूप में देखा। 
  3. उनके अनेक गीतों में मराठों के बहादुरी का खंडन है। 
  4. उन्होंने स्वदेशी आंदोलन के आर्थिक पक्ष का समर्थन किया। 

उत्तर – 4 

रविंद्रनाथ टैगोर ने स्वदेशी आंदोलन के आर्थिक पक्ष का समर्थन नहीं किया था। उनके उपन्यास ‘घरे बारे’ में विदेशी आंदोलन के आर्थिक पक्ष के दुष्परिणामों का एक मुस्लिम व्यापारी की व्यथा के माध्यम से चित्रण किया गया। अन्य सभी विकल्प सत्य हैं। साथ ही विदेशी आंदोलन के दौरान विदेशी वस्त्रों के लिए जलाए जाने को उन्होंने ‘निष्ठुर बर्बादी’ की संज्ञा भी दी थी।

533.निम्न में से किस ने यह लिखा था, “भारत की मुक्ति महात्मा गांधी के नेतृत्व में नहीं होगी”? UPPCS Mains 2014

  1. एम. ए. जिन्ना 
  2. क्लीमेंट रिचर्ड एटली
  3. विंस्टन चर्चिल
  4. सुभाष चंद्र बोस 

उत्तर – 4 

सुभाष चंद्र बोस ने अपनी पुस्तक ‘द इंडियन स्ट्रगल’ में कहा था ‘महात्मा गांधी ने अपने देश को सेवा प्रदान की है तथा वे आगे भी ऐसे असाधारण सेवाएं प्रदान करते रहेंगे’। परंतु “भारत की मुक्ति महात्मा गांधी के नेतृत्व में नहीं होगी।”

534. “प्रत्येक वस्तु प्रतीक्षा कर सकती है, परंतु कृषि नहीं।”

उपयुक्त कथन का श्रेय दिया जाता है- UPPCS Mains 2006

  1. जगजीवन राम को 
  2. जवाहरलाल नेहरू को 
  3. महात्मा गांधी को 
  4. सरदार पटेल को

उत्तर – 2 

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता के पश्चात यह कहा था कि “प्रत्येक वस्तु प्रतिक्षा कर सकती है, परंतु कृषि नहीं”।

535. किस वर्ष मुंबई में पहली भारतीय कपड़ा मिल की स्थापना हुई थी? CGPCS Pre 2015

  1. 1842
  2. 1845
  3. 1850
  4. 1854

उत्तर – 4 

सूती वस्त्र की पहली मिल की स्थापना 1818ई. में कोलकाता के समीप फोर्ट ग्लास्टर में की गई थी, किंतु यह असफल रही। सबसे पहला सफल आधुनिक कारखाना 1854 ई. में मुंबई में ही कव्साजी डाबर द्वारा खोला गया। इसका नाम स्पाइनिंग एंड विविंग कंपनी, बॉम्बे’ रखा गया।

Modern History Miscellaneous Quiz

536. “राजा जनता के लिए बने हैं, जनता राजा के लिए नहीं बनी है”, राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान निम्नलिखित में से किसने यह वक्तव्य दिया था? UPPCS Pre 2015

  1. सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने
  2. आर.सी. दत्त ने
  3. दादा भाई नौरोजी ने 
  4. गोखले ने

उत्तर – 3 

“राजा जनता के लिए बने हैं, जनता राजा के लिए नहीं बनी है” उक्त कथन ‘ भारतीय राजनीति के पितामह’ कहे जाने वाले प्रख्यात राजनेता, उद्योगपति शिक्षाविद और विचारक दादाभाई नरोजी के हैं।

537. भारत में ब्वॉय स्काउट (बालचर) और सिविल गाइड आंदोलन का जन्मदाता था – IAS Pre 1993

  1. चार्ल्स एंडूज
  2. रॉबर्ट माउटगुमरी 
  3. रिचर्ड टेंपल
  4. बेडेन पावेल

उत्तर- 4 

ब्वॉय स्काउट (बालचर) और सिविल गाइड आंदोलन का प्रारंभ यूनाइटेड किंगडम में उस समय हुआ था, जब लार्ड बेडेन पावेल ने वर्ष 1907 में ब्राउन सी द्वीप (Brown Sea Island) में एक स्काउट कैंप स्थापित किया। वर्ष 1908 में उसने “Scouting for Boys” प्रकाशित किया।  इसके बाद ही आंदोलन यूनाइटेड किंगडम के साथ-साथ पूरे विश्व में फैल गया। तदनुसार भारत में ब्वॉय स्काउट (बालचर) और सिविल गाइड आंदोलन के जन्मदाता बेडेन पॉवेल थे। भारत में स्काउटिंग वर्ष 1909 में और गाइडिंग 1911 में प्रारंभ हुई।

538. भारत की स्वतंत्रता से संबंधित निम्न में से कौन- सा एक सही नहीं है? IAS Pre 2003

  1. रॉलेट एक्ट से सार्वजनिक रोष की एक लहर उमड़ी जिसके फलस्वरूप जलियांवाला बाग जनसंहार हुआ ।
  2. सुभाष चंद्र बोस ने फॉरवर्ड ब्लॉक गठित किया था।
  3. भगत सिंह हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के संस्थापकों में से एक थे।
  4. 1921 में कराची के कांग्रेस अधिवेशन में गांधी-इरविन समझौते का विरोध हुआ था।

उत्तर – 4 

नवंबर, 1930 में लंदन में हुए प्रथम गोलमेज सम्मेलन का कांग्रेस ने विरोध किया और इसमें भाग नहीं लिया, जिससे यह सम्मेलन निष्फल रहा। तेज बहादुर स्प्रू, बी.एस. शास्त्री तथा एम.आर. जयकार जैसे कुछ उदारवादी नेताओं के प्रयास से गांधी-इरविन समझौता हुआ। वर्ष 1931 के कांग्रेस के कराची अधिवेशन में गांधी-इरविन समझौते को स्वीकृत प्रदान की गई, जिससे संबंधित प्रस्ताव नेहरू से प्रस्तुत कराया तथा यह प्रस्ताव निर्विरोध पारित हो गया था। अतः कथन 4 असत्य कथन हैं। अन्य तीनों कथन सही है।

Modern History Miscellaneous Quiz

539. जवाहरलाल नेहरू के विषय में निम्नलिखित कथनों पर ध्यान दीजिए – IAS Pre 1996

  1. वे 1947 में कांग्रेस दल के अध्यक्ष थे
  2. उन्होंने संविधान सभा की अध्यक्षता की 
  3. भारत की स्वतंत्रता के पूर्व उन्होंने संयुक्त प्रांत में प्रथम कांग्रेसनल मंत्रिमंडल बनाया था

इन कथनों में से –

  1. 1, 2 और 3 सही हैं 
  2. 1 और 3 सही हैं
  3. 1 और 2 सही हैं
  4. कोई भी सही नहीं हैं

उत्तर – 4 

वर्ष 1947 में कांग्रेस दल के अध्यक्ष जे.बी. कृपलानी थे। संविधान सभा के अध्यक्षता सच्चिदानंद सिन्हा (अस्थाई) तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद (स्थाई) ने की। संयुक्त प्रांत में प्रथम कांग्रेस मंत्रिमंडल (स्वतंत्रता से पूर्व) में भी जवाहरलाल नेहरू शामिल नहीं थे। अतः उपरोक्त में से पंडित नेहरू के संबंध में कोई भी कथन सत्य नहीं है।

540. “मैं एक समाजवादी और गणतंत्रवादी हूं और मुझे राजाओं और राजकुमारों में विश्वास नहीं है।” यह वक्तव्य संबंधित हैं – UPPCS Pre 2011

  1. नरेंद्र देव से
  2. अच्युत पटवर्धन से 
  3. जयप्रकाश नारायण से
  4. जवाहरलाल नेहरू से

उत्तर – 4

“मैं एक समाजवादी और गणतंत्र वादी हूं और मुझे राजाओं और राजकुमारों में विश्वास नहीं हैं” , यह कथन जवाहरलाल नेहरू का है।

Modern History Miscellaneous Quiz

For any query regarding UPSC, test series, subjectwise mock test. You can comment in the comment section below or send your query to email address.

Modern History Miscellaneous Quiz  का विश्लेषण अगले क्विज़ के संलग्न प्रकाशित किया जाएगा।

Previous Test Link :-

Join Telegram Channel –Link
Join Whatsapp Group –Link
UPSC Doubt Discussion Group –Join us
Modern History Miscellaneous Quiz

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, test series 2022 & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

Leave a Comment