Revolutionary Activities Outside India Quiz : Modern History Quiz Part-16 | UPSCSITE

Modern History Quiz Part-16, Revolutionary Activities Outside India Mcq, Revolutionary Activities Outside India questions, Revolutionary Activities Outside India Quiz, Revolutionary Activities Outside India Quiz in hindi, Revolutionary Activities Outside India Quiz for UPSC, modern history previous year questions, GK Revolutionary Activities Outside India Quiz, history old paper,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है आधुनिक भारत का इतिहास के Revolutionary Activities Outside India Quiz : Modern History Quiz Part-16 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Revolutionary Activities Outside India Quiz : Modern History Quiz Part-16

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Revolutionary Activities Outside India Quiz : Modern History Quiz Part-16 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

301. लंदन में इंडियन होमरूल सोसाइटी को प्रारंभ किया- UPPCS(Mains)2002 UPPCS(Mains)2007 

  1. एनी बेसेंट ने 
  2. बी.जी. तिलक ने 
  3. एम.के. गांधी ने 
  4. श्यामाजी कृष्ण वर्मा ने 

उत्तर – D 

फरवरी, 1905 में लंदन में श्यामजी कृष्ण वर्मा ने इंडियन होमरूल सोसाइटी की स्थापना की। इन्होंने ही ‘इंडिया हाउस’ की भी स्थापना की थी। यहां से एक समाचार-पत्र ‘द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट’ का प्रकाशन भी प्रारंभ किया गया। लंदन में सरकारी तंत्र के विशेष सक्रिय होने के कारण श्यामाजी वहां से पेरिस और अंततः जेनेवा चले गए। 

302. श्यामजी कृष्ण वर्मा ने इंडियन होमरूल सोसाइटी की स्थापना की?  UPPCS(Mains)2004 

  1. लंदन में 
  2. पेरिस में 
  3. बर्लिन में 
  4. सैन फ्रांसिस्को में 

उत्तर – A

उपर्युक्त प्रश्न व्याख्या की देखें। 

303. ‘इंडियन होमरूल सोसाइटी’ स्थापना हुई थी- UPRO/ARO(Mains)2014 

  1. 1900 में 
  2. 1901 में 
  3. 1902 में  
  4. 1905 में 

उत्तर – D

उपर्यूक्त प्रश्न की व्याख्या देखें। 

304.लंदन में ‘इंडिया हाउस’ के संस्थापक कौन थे? BPSC(Pre)2019 

  1. श्यामजी कृष्ण वर्मा 
  2. रासबिहारी बोस 
  3. रामचंद्र 
  4. तारकनाथ दास  
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक 

उत्तर – A

उपर्यूक्त प्रश्न की व्याख्या देखें। 

305. वह कौन था जिसने ‘गदर पार्टी’ को स्थापित किया? UPPCS(Spl)(Pre)2008 

  1. लाला हरदयाल 
  2. लाला लाजपत राय 
  3. भगत सिंह 
  4. बरकतुल्ला 

उत्तर – A

वर्ष 1913 में सोहन सिंह भाकना ने ‘हिंदुस्तान एसोसिएशन ऑफ दि पैसिफिक कोस्ट’ नामक संस्था की स्थापना की। इस संस्था ने ‘गदर’ नामक एक अखबार निकाला, जिससे इस संस्था का नाम भी गदर पार्टी पड़ गया। लाला हरदयाल इस संस्था के मनीषी पथ-प्रदर्शन थे। चूंकि विकल्प में सोहन सिंह भकना नहीं दिया है, इसलिए विकल्प (1) सही उत्तर होगा। 

Revolutionary Activities Outside India Quiz

306. निम्नलिखित में से कौन गदर पार्टी का पहला सभापति है? UPPCS(Mains)2015 

  1. लाला हरदयाल 
  2. सोहन सिंह भाकना 
  3. केसर सिंह 
  4. पंडित काशीराम 

उत्तर – B

गदर पार्टी पराधीन भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से बना एक संगठन था। इसे अमेरिका और कनाडा के भारतीयों ने वर्ष 1913 में बनाया था। यह पार्टी ‘हिंदुस्तानी गद्दार’ नाम का पत्र भी निकालती थी जो उर्दू गुजराती और पंजाबी में प्रकाशित होता था, जो उर्दू, गुजराती और पंजाब में प्रकाशित होता था। गदर पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष सोहन सिंह भाकना थे। 

307. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सक्रिय होने वाले गदर क्रांतिकारियों का आधार-स्थल था- IAS(Pre)2005 

  1. मध्य अमेरिका 
  2. उत्तरी अमेरिका 
  3. पश्चिमी अमेरिका 
  4. दक्षिण अमेरिका 

उत्तर – C

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सक्रिय होने वाले गदर क्रांतिकारियों का आधार-स्थल उत्तरी अमेरिका का मुख्य देश संयुक्त राज्य अमेरिका का ‘सैन फ्रांसिस्को’ नगर था। सैन फ्रांसिस्को संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी भाग में स्थित है। यदि अमेरिका का अर्थ संयुक्त राज्य अमेरिका से लगाया जाए तो सही उत्तर विकल्प (3) होगा, किंतु यदि अमेरिका का अर्थ अमेरिका महाद्वीप से लगाया जाए तो सही उत्तर विकल्प (2) होगा। सामान्य तौर पर अमेरिका महाद्वीप के 3 उप-भागों उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका एवं दक्षिणी अमेरिका में विभाजित किया जाता है। 

308. गदर क्या था? IAS(Pre)2014 

  1. भारतीयों का एक क्रांतिकारी संघ, जिसका प्रधान कार्यालय सैन फ्रांसिस्को में था। 
  2. एक राष्ट्रवादी संगठन, जो सिंगापुर से संचालित होता था। 
  3. एक उग्रवादी संगठन, जिसका प्रधान कार्यालय बर्लिन में था। 
  4. भारत की स्वतंत्रता के लिए एक कम्युनिस्ट आंदोलन, जिसका प्रधान कार्यकाल ताशकंद में था। 

उत्तर – A

गदर पार्टी की स्थापना 21 अप्रैल, 1913 को पराधीन भारत को अंग्रेजों स्वतंत्र करने के उद्देश्य से की गई थी। इसे अमेरिका एवं कनाडा में बसे भारतीयों द्वारा गठित किया गया था। पार्टी का मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका में स्थित था। 

309. निम्नांकित में वह कौन व्यक्ति था, जिसने विदेश में गणतन्त्रात्मक सरकारी की स्थापना की थी? UPPCS(Spl)(Pre)2008 

  1. महेंद्र प्रताप 
  2. सुभाष चंद्र बोस 
  3. रासबिहारी बोस 
  4. उपर्यूक्त में से कोई नहीं 

उत्तर – A

राजा महेंद्र प्रताप ने अपने सहयोगी बरकतुल्ला के साथ प्रथम महायुद्ध के दौरान वर्ष 1915 में काबुल (अफगानिस्तान) में भारत की प्रथम अस्थायी सरकार का गठन किया था। इसमें राजा महेंद्र प्रताप स्वयं राष्ट्रपति तथा बरकतुउल्ला प्रधानमंत्री थे। इसे जर्मनी तथा रूस के मान्यता भी दी थी। 

310. कौन ‘भारतीय क्रांति की मां’ कहलाती है? UPPCS(Pre)2003, UPUDA/LDA(Pre)2002 

  1. एनी बेसेंट 
  2. सरोजिनी नायडू 
  3. रमाबाई 
  4. भिकाजी रुस्तम कामा 

उत्तर – D

भिकाजी रुस्तम कामा क्रांतिकारी राष्ट्रवाद की समर्थक थीं। उन्होंने यूरोप एवं अमेरिका से क्रांति का क्रांति का संचालन किया वर्ष 1907 में इन्होंने स्टुटगार्ट (जर्मनी) की अंतरराष्ट्रीय समाजवादी कांग्रेस में भाग लिया, जहां इन्होंने प्रथम भारतीय झंडे को फहराया। इसी सम्मेलन में इन्होंने अपनी पूरी शक्ति के साथ स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने के संकल्प की उदघोषणा की। ये तीस वर्षों तक पेरिस में भारत की स्वतंत्रता के लिए काम करती रहीं। 1936 में 75 वर्ष की अवस्था में बंबई लौटकर आई और उसी वर्ष उनका देहांत हो गया। वह ‘भारतीय क्रांति की मां’ के रूप में विख्यात है। 

Revolutionary Activities Outside India Quiz

311. मैडम भीकाजी कामा से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- IAS(Pre)2006 

  1. मैडम कामा ने वर्ष 1907 में पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 
  2. मैडम कामा दादाभाई नौरोजी की निजी रहीं। 
  3. मैडम कामा के माता-पिता पारसी थे।

उपर्यूक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं? 

  1. 1, 2 तथा 3 
  2. केवल 2 तथा 3  
  3. केवल 1 तथा 2 
  4. केवल 3 

उत्तर – B

मैडम कामा (Madam Cama) का जन्म 24 सितंबर, 1861 को हुआ था। उसके माता-पिता (Parents) पारसी थे। सोराबजी फ्रेमजी पटेल उनके पिता थे। उनका विवाह रुस्तम के.आर. कामा (Rustam K.R Cama) से हुआ, जो वकील और सामाजिक कार्यकर्ता थे। मैडम कामा के राष्ट्रीय आंदोलन के महान अग्रणी भारतीय नेता दादाभाई नौरोजी की निजी सचिव के रूप में सेवा की। बाद में वे कुछ देशभक्त विद्यार्थियों एवं यूरोपीय बौद्धिक लोगों से संपर्क में आकर स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गई।

वह ‘भारतीय क्रांति की मां’ के रूप में विख्यात 22 अगस्त, 1907 को जर्मनी के स्टुटगार्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सोशलिस्ट सम्मेलन (International Socialist Conference) में उन्होंने भारतीय स्वाधीनता का झंडा सर्वप्रथम फहराया। यहां फहराया गया यह झंडा कलकत्ता झंडे (Calcutta Flag) का परिवर्तन रुप था। अतः प्रथम कथन गलत है, क्योंकि सोशलिस्ट सम्मेलन जर्मनी में आयोजित हुआ था ना कि पेरिस में। शेष दोनों कथन सही हैं। 

312. ‘भारतीय क्रांति की जननी’ किसे कहा गया है? BPSC(Pre)2016 

  1. श्रीमती एनी बेसेंट 
  2. स्नेहलता वाडेकर 
  3. सरोजिनी नायडू 
  4. मैडम भीकाजी रुस्तम कामा 
  5. उपरोक्त में से कोई नहीं/उपरोक्त में से एक से अधिक 

उत्तर – D 

उपर्यूक्त प्रश्न की व्याख्या देखें। 

313. मैडम काम ने 1907 में प्रथम तिरंगा ध्वज कहां फहराया था? BPSC(Pre)2015 

  1. लंदन 
  2. पेरिस 
  3. मॉस्को 
  4. स्टुटगार्ट 

उत्तर – D 

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें। 

314. निम्नलिखित में से किस युग्म को इग्लैंड में अंग्रेज अधिकारियों की हत्या के आरोप में फांसी की सजा मिली? UPPCS(Spl)Pre)2004 

  1. राजगुरु तथा सुखदेव 
  2. खुदीराम बोस तथा सूर्यसेन 
  3. मदनलाल ढींगरा तथा उधम सिंह 
  4. करतार सिंह सराभा तथा अशफाकअल्लाह खां 

उत्तर – C 

इंग्लैंड में अंग्रेज अधिकारीयों की आरोप में मदनलाल ढींगरा उधम सिंह को फांसी की सजा मिली थी। ध्यातव्य है कि मदनलाल ढींगरा ने 1 जुलाई, 1909 को लंदन में भारतीय राष्ट्रीय संघ की बैठक में भारत राज्य सचिव के सलाहकार कर्जन वैली तथा कावास ललक्का को गोलियों से भून दिया था। फलतः उन्हें फांसी की सजा दी गई। उधम सिंह ने जलियांवाला बाग में हत्या के अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार तत्कालीन पंजाब के गवर्नर माइकल ओ ‘डायर की लंदन में मार्च, 1940 में हत्या कर दी थी, फलतः इन्हें भी फांसी की सजा हुई थी। 

315. मैडम भीकाजी कामा, एम बरकतुउल्ला, वी.वी.एस. अय्यर और एम.एन. रॉय में क्या बात समान थी? IAS(Pre)1994 

  1. सभी अंतरराष्ट्रीय साम्यवादी आंदोलन के अग्रणी सदस्य थे 
  2. क्रांतिकारियों के एक दल ने काबुल में स्वतंत्र भारत की जो अस्थायी सरकार बनाई थी उसमें एम. बरकतुउल्ला प्रधानमंत्री थे और शेष सभी मंत्री 
  3. वे सभी प्रमुख क्रांतिकारी थे और स्वतंत्रता आंदोलन की अवधि में भारत से बाहर विविध देशों में काम कर रहे थे 
  4. वे सभी लॉर्ड डलहौजी पर फेंके जाने वाले बम के मामले में अभियुक्त थे 

उत्तर – C

मैडम भीकाजी कामा, एम. बरकतुउल्ला, वी.वी.एस. अय्यर और एम. एन. राय क्रांतिकारी थे और विदेशों में भारत के स्वतंत्रता का बिगुल बजा रहे थे। 

Revolutionary Activities Outside India Quiz

316. कामागाटामारू- IAS(Pre)2005 

  1. एक राजनैतिक दल जो ताइवान आधारित था 
  2. चीन का एक किसान समाजवादी नेता था 
  3. कनाडा की यात्रा पर निकला एक जलपोत था 
  4. चीन का गांव जहां से माओत्से तुंग ने अपना ‘लंगा मार्च’ आरंभ किया था। 

उत्तर – C

कामागाटामारू, कनाडा की यात्रा पर निकला एक जलपोत था, जिसे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारत के गुरदीप (Girgit) सिंह ने किराए पर लेकर उस पर 376 यात्रियों को बैठाकर कनाडा के बंदरगाह बैंकवर की ओर प्रस्थान किया था। तट पर पहुंचने के बाद कनाडाई पुलिस ने भारतीय यात्रियों की घेराबंदी कर उन्हें देश में प्रवेश करने से रोक दिया। 

317. निम्नलिखित में से कौन ‘कामागाटामारू घटना’ से संबंधित था? UPPCS(Pre)2014 

  1. सरदार अजीत सिंह 
  2. बाबा गुरदीप सिंह 
  3. वी.डी. सावरकर 
  4. सरदार भगत सिंह 

उत्तर – B

गुरदीत को ही इस प्रश्न में त्रुटिवश गुरदीप लिखा गया है। 

318. ‘कामागाटामारू’ प्रसिद्ध है- UKPCS(Mains)2002 

  1. उत्तर-पूर्व भारत में एक 10000 फिट से ऊंचा स्थान होने के कारण 
  2. एक जलपोत के नाते 
  3. पर्वतीय क्षेत्र के एक उस्तव के कारण 
  4. एक जनजाति के रूप में 

उत्तर – B

उपर्यूक्त प्रश्न की व्याख्या देखें। 

319. ‘कामागाटामारू’ क्या था? UPPCs(Pre)(Re-Exam)2015 

  1. औद्योगिक केंद्र 
  2. एक बंदरगाह 
  3. एक जहाज 
  4. सेना की एक टुकड़ी 

उत्तर – C 

‘कामागाटामारू’ भाप शक्ति से चलने वाला एक जापानी समुद्री जहाज था। पंजाब के 376 यात्रियों को लेकर यह जहाज वर्ष 1914 में हांगकांग से कनाडा के लिए रवाना हुआ था, लेकिन तब कनाडा में एशियाई मूल के प्रवासियों से संबंधित कड़े कानूनों के कारण उन्हें कनाडा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी।

320. वह कौन थे जिन्होंने ‘इंडिपेंडेंस लिग’ की स्थापना की थी? UPPCS(Spl)(Pre)2008, UPUDA/LDA(Mains)2010, UP Lower Sub(Spl)(Pre)2008  

  1. मोतीलाल नेहरू 
  2. महात्मा गांधी 
  3. रासबिहारी बोस 
  4. लाला लाजपत राय 

उत्तर – C 

रासबिहारी बोस जापान में रह रहे भारतीय अप्रवासी थे 28-30 मार्च, 1942 के दौरान राजनीतिक समस्याओं पर विचार-विमर्श हेतु इन्होंने टोक्यो में भारतीयों का एक सम्मेलन आयोजित किया। 14-23 जून, 1942 के बैकॉक सम्मेलन में इसको विधिवत रूप प्रदान किया गया एवं सुभाष चंद्र बोस को निमंत्रित किया गया। इसी सम्मेलन में रासबिहारी बोस ने इंडियन इंडिपेंडेंस लीग की स्थापना की।

Revolutionary Activities Outside India Quiz

UPSCSITE के साथ ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Revolutionary Activities Outside India Quiz : Modern History Quiz Part-16 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Revolutionary Activities Outside India Quiz : Modern History Quiz Part-16 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Revolutionary Activities Outside India Quiz : Modern History Quiz Part-16 | UPSCSITE”

Leave a Comment