Stone Age Quiz [15 Ques] : पाषाण काल प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Stone Age MCQ, Stone Age Questions, Stone Age Quiz, Stone Age Quiz in Hindi, पाषाण काल प्रश्नोत्तरी upsc, पाषाण काल प्रश्नोत्तरी pdf, पाषाण काल बहुविकल्पीय प्रश्न, पाषाण काल बहुविकल्पीय प्रश्न pdf, stone age mcq in hindi,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ के पाषाण काल प्रश्नोत्तरी (Stone Age Quiz) – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Stone Age Quiz [15 Ques] : पाषाण काल प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ के पाषाण काल प्रश्नोत्तरी (Stone Age Quiz) की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. कोपेनहेगन संग्रहालय की सामग्री से पाषाण, कांस्य और लौह युग का त्रियुगीय विभाजन किया था-

  1. थॉमसन ने 
  2. लुब्बाक ने
  3. टेलर
  4. चाइल्ड ने

उत्तर- 1

डेनमार्क के कोपेनहेगन संग्रहालय में 1818 और 1820 के आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, सामग्री के आधार पर पाषाण, कांस्य और लौह युग का त्रियुगीय विभाजन क्रिश्चियन जर्गेनसन थॉमसन ने किया था।

2. उत्खनित प्रमाणों के अनुसार, पशुपालन का प्रारंभ हुआ था- 

  1. निचले पूर्वपाषाण काल में 
  2. मध्य पूर्वपाषाण काल में 
  3. ऊपरी एवं पाषाण काल में 
  4. मध्यपाषाण काल में

उत्तर- 4

मध्यपाषाण काल के अंतिम चरण में पशुपालन के साक्ष्य प्राप्त होने लगते है। पशुपालन के साक्ष्य भारत में आदमगढ़ (होशंगाबाद, म.प्र.) तथा बागोर (भीलवाड़ा, राजस्थान) से मिले हैं।

3. एक ही कब्र से तीन मानव कंकाल निकले हैं-

  1. सराय नाहर राय से
  2. दमदमा से
  3. महदहा से
  4. लंघनाज से

उत्तर- 2

दमदमा में लगातार पांच वर्षों तक उत्खनन के फलस्वरूप पश्चिमी तथा मध्यवर्ती क्षेत्रों से कुल मिलाकर 41 मानव शवाधान मिले हैं। इनमें से 5 युग्म-शवाधान (Double Beriyal) हैं और एक में 3 मानव कंकाल एक साथ दफनाए हुए मिले हैं। शेष शवाधानों में एक-एक कंकाल मिले हैं।

4. खाद्यान्नों की कृषि सर्वप्रथम प्रारंभ हुई थी-

  1. नवपाषाण काल में 
  2. मध्यपाषाण काल में
  3. पुरापाषाण काल में 
  4. प्रोटोऐतिहासिक काल में

उत्तर- 1

खाद्यान्नों का उत्पादन सर्वप्रथम नवपाषाण काल में हुआ। यही वह समय है, जब मनुष्य कृषि कर्म से परिचित हुआ।

5. भारत में मानव का सर्वप्रथम साक्ष्य कहां मिलता है?

  1. नीलगिरि पहाड़ियां
  2. शिवालिक पहाड़ियां
  3. नल्लमाला पहाड़ियां
  4. नर्मदा घाटी

उत्तर- 4

भारत में मानव का सर्वप्रथम साक्ष्य मध्य प्रदेश के पश्चिमी नर्मदा क्षेत्र में अवस्थित ‘हथनौरा’ (होशंगाबाद) नामक पुरास्थल से प्राप्त हुआ। इसकी खोज अरुण सोनकिया द्वारा 5 दिसंबर, 1982 में किया गया था।

पाषाण काल प्रश्नोत्तरी (Stone Age Quiz)

6. निम्नलिखित में से किन स्थानों से मध्यपाषाण काल में पशुपालन के प्रमाण मिलते हैं?

  1. औदे
  2. बोरी 
  3. बागोर 
  4. लखनियां 

उत्तर- 3

मध्यपाषाण काल से पशुपालन के साक्ष्य प्राप्त होने लगते हैं। पशुपालन के प्रारंभिक साक्ष्य मध्य प्रदेश में होशंगाबाद के निकट आदमगढ़ पुरास्थल और राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में स्थित बागोर से मिलते हैं।

7. निम्नलिखित में से किसको चालकोलिथिक युग भी कहा जाता है?

  1. पुरापाषाण युग 
  2. नवपाषाण युग 
  3. ताम्रपाषाण युग 
  4. लौह युग

उत्तर- 3

ताम्रपाषाण युग को चालकोलिथिक (कैलकोलिथिक) युग भी कहा जाता है

8. नवदाटोली का उत्खनन किसने किया है था?

  1. के. डी. बाजपेई ने
  2. वी. एस. वाकंकड़ ने
  3. एच. डी. सांकलिया ने
  4. मार्टिमर व्हीलर ने 

उत्तर – 3

नवादाटोली (मध्य प्रदेश) का उत्खनन दक्कन कॉलेज, पुना के प्रोफेसर एच. डी. सांकलिया ने कराया था। ये स्थल इस महाद्वीप का सबसे बड़ा विस्तृत उतखनित ताम्रपाषाणिक ग्राम स्थल है,जिसकी तिथि ई.पू.1600 से 1300 साल के बीच निर्धारित की गई है।

9. नवदाटोली किस राज्य में अवस्थित है?

  1. गुजरात 
  2. महाराष्ट्र 
  3. छत्तीसगढ़ 
  4. मध्य प्रदेश

उत्तर- 4

10. ‘राख का टीला’ निम्नलिखित किस नवपाषाणिक स्थल से संबंधित है?

  1. बुदिहाल 
  2. संगन कल्लू 
  3. कोलडिहवा 
  4. ब्रह्मगिरि 

उत्तर – 2

कर्नाटक में मैसूर के पास वेल्लारी जनपद में स्थित संगनकल्लू नामक नवपाषाण कालीन पूरास्थल से ‘राख के टीले’ प्राप्त हुए हैं।

पाषाण काल प्रश्नोत्तरी (Stone Age Quiz)

11. “भीमबेटका” किसके लिए प्रसिद्ध है?

  1.  गुफाओं के शैल चित्र 
  2. खनिज 
  3. बौद्ध प्रतिमाएं 
  4. सोन नदी का उपागम स्थल 

उत्तर – 1

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित भीमबेटका प्रागैतिहासिक शैल चित्रकाल का श्रेष्ठ उदाहरण है। इन गुफाओं में जीवन के विविध रंगों को पेंटिंग के रूप में उकेरा गया, जिनमें हाथी, सांभर, हिरन आदि के चित्र है। अब तक लगभग 700 शरणस्थलियों की पहचान की जा चुकी है, जिसमें 133 में चित्र पाए गए हैं।

12. ताम्राश्म काल में महाराष्ट्र के लोग मृतकों को घर के फर्श के नीचे किस तरह रखकर दफनाते थे? 

  1. उत्तर से दक्षिण की ओर 
  2. पूर्व से पश्चिम की ओर 
  3. दक्षिण से उत्तर की ओर 
  4. पश्चिम से पूर्व की ओर 

उत्तर- 1

महाराष्ट्र में ताम्रपाषाण कालीन संस्कृति (जोर्वे संस्कृति) के नेवासा,दैमाबाद, कौठे, चंदौली, इनामगांव आदि पुरास्थालों में घरों से मृतकों को अस्थिकलश में रखकर उत्तर से दक्षिण की स्थिति में घरों के फर्श के नीचे दफनाए जाने के साक्ष्य मिले हैं। कब्र में मिट्टी की हड्डियां और तांबे की कुछ वस्तुएं भी रखी जाती थी।

13. निम्नलिखित में से किस स्थल से मानव कंकाल के साथ कुत्ते का कंकाल भी शवधान में से प्राप्त हुआ है? 

  1. ब्रह्मगिरि 
  2. बुजहोम
  3. चिरांद
  4. मास्की 

उत्तर – 2

जम्मू एवं कश्मीर में श्रीनगर के निकट उत्तर-पश्चिम में स्थित से नवपाषाणिक अवस्था में मानव कंकाल के साथ कुत्ते का कंकाल भी शवधान में से प्राप्त हुआ है। गर्तावास (गड्ढों वाले घर) भी यहीं से प्रमुख विशेषता हैं।

14. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण निम्नलिखित विभागों/मंत्रालयों में से किसका संलग्न कार्यालय है?

  1. संस्कृति 
  2. पर्यटन 
  3. विज्ञान और प्रौद्योगिकी 
  4. मानव संसाधन विकास 

उत्तर – 1

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey Of India) संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक विभाग है।

15. ‘भारतीय पुरातत्व का जनक’ किसे कहा जाता है?  

  1. अलेक्जेंडर कनिंघम 
  2. जॉन मार्शल 
  3. मार्टिमर हीलर 
  4. जेम्स प्रिंसेप 

उत्तर – 1

पाषाण काल प्रश्नोत्तरी (Stone Age Quiz)

अलेक्जेडर कनिंघम (1814-1893 ई.) को एक ब्रिटिश सेनाधिकारी के रूप में बंगाल इंजीनियस के साथ काम करने के लिए तैनात किया गया था। उन्हें ही ‘भारतीय पुरातत्व के जनक’ के रूप में जाना जाता है। 

UPSCSITE के साथ ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ पाषाण काल प्रश्नोत्तरी (Stone Age Quiz) की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram ChannelLink
Join Whatsapp GroupLink
Doubt Discussion GroupJoin us
Stone Age Quiz

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास पाषाण काल प्रश्नोत्तरी (Stone Age Quiz) में प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Stone Age Quiz [15 Ques] : पाषाण काल प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment