UPSC Medieval History PYQ Solution | UPSC PYQ 1995-2022 | UPSCSITE

UPSC Medieval History PYQ, UPSC Previous Year Question 1995-2022, 27Years UPSC PYQ Solutions, UPSC Previous Year Questions, Medieval History PYQ, UPSC Medieval History PYQ 1995-2022, UPSC Medieval History PYQ Part-2 in hindi, UPSC Medieval History PYQ Questions, UPSC Medieval History PYQ Solutions, UPSC Medieval History PYQ 1995-2022, UPSC Medieval History PYQ in Hindi, UPSC Medieval History PYQ hindi me,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “प्राचीन भारत का इतिहास” Ancient History Previous Year Question 2001-2022, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है UPSC Prelims परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। 

UPSC Medieval History PYQ

1.चित्रकला की मुगल कला भारतीय लघुचित्र कला की रीढ़ है। निम्नलिखित में से किस कला पर मुगल चित्रकला का प्रभाव नहीं पड़ा? [1995]

  1. पहाड़ी 
  2. राजस्थानी 
  3. कांगड़ा 
  4. कालीघाट 

Ans – 4

कालीघाट चित्रकला का क्षेत्र पश्चिमी मध्य प्रदेश है जो मुगल शासकों के नियन्त्रण में कम समय तक था। अतः इस कला पर मुगलों का प्रभाव नहीं आ सका, जबकि पहाड़ी, राजस्थानी एवं कांगड़ा चित्रकला पर मुगल कला का प्रभाव पड़ा।

2.निम्नलिखित में से कौन से मध्यकालीन भारत के प्रसिद्ध विधिवेत्ता थे? [1995]

  1. विज्ञानेश्वर
  2. हिमाद्रि
  3. राजशेखर
  4. जीमूतवाहन

नीचे दिये हुए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

  1. 1, 2 और 3
  2. 2, 3 और 4 
  3. 1, 2 और 4 
  4. 1 और 4

Ans – 3

विज्ञानेश्वर, हिमाद्रि एवं जीमूतवाहन मध्यकालीन भारत के प्रसिद्ध विधिवेत्ता थे। विज्ञानेश्वर ने याज्ञवल्क्य स्मृति पर टीका मिताक्ष तथा जीमूतवाहन ने भी याज्ञवल्क्य स्मृति पर टीका दायभाग नाम से लिखा। हिमाद्रि ने मनुस्मृति पर टीका लिखा । राजशेखर प्रतिहार शासक महेन्द्रपाल प्रथम के दरबार में रहते थे। इन्होंने कर्पूरमंजरी नामक नाटक की रचना की। 

3.निम्नलिखित में से किस स्मारक में वह गुम्बज है जो संसार के विशालतम गुम्बजों में से एक है? [1995]

  1. शेरशाह का मकबरा, सासाराम 
  2. जामा मस्जिद, दिल्ली
  3. ग्यासुद्दीन तुगलक का मकबरा, दिल्ली
  4. गोल गुम्बज, बीजापुर 

Ans – 4

बीजापुर का गोल गुम्बज संसार के विशालतम गुम्बजों में से एक है । यह बीजापुर के सुल्तान आदिलशाह का मकबरा है।

UPSC Medieval History PYQ

4.अष्टप्रधान नाम की मन्त्रिपरिषद् थीः [1995]

  1. गुप्त प्रशासन में
  2. चोल प्रशासन में
  3. विजयनगर प्रशासन में 
  4. मराठा प्रशासन में

Ans – 4

अष्टप्रधान नाम की मन्त्रिपरिषद् मराठा प्रशासन में थी। शासन कार्यों में सहायता के लिए शिवाजी ने इसका निर्माण किया था। ये मंत्री शिवाजी के सचिव के रूप में कार्य करते थे। इनकी भूमिका मात्र सलाहकार की थी।

5.अपभ्रंश’ शब्द का प्रयोग मध्यकालीन संस्कृत ग्रन्थों में होता था : [1996]

  1. राजपूतों में से जातिच्युत लोगों को इंगित करने के लिए 
  2. वैदिक कर्मकाण्डों के त्याग को इंगित करने के लिए
  3. कुछ आधुनिक भारतीय भाषाओं के आरम्भिक रूपों को इंगित करने के लिए 
  4. संस्कृतेत्तर छन्दों को इंगित करने के लिए

Ans – 3

मध्यकालीन संस्कृत ग्रन्थों में अपभ्रंश शब्द का प्रयोग कुछ आधुनिक भारतीय भाषाओं के आरम्भिक रूपों को इंगित करने के लिए होता था। सर्वप्रथम व्यास ने शब्द संस्कार से हीन शब्दों के लिए अपभ्रंश नाम दिया था। 

6.नस्तालीक है: [1996]

  1. एक प्रकार की फारसी लिपि जो मध्यकालीन भारत में प्रयुक्त होती थी 
  2. एक राग जिसकी रचना तानसेन ने की थी
  3. मुगल शासकों द्वारा उद्गृहीत एक उपकर
  4. उलेमाओं के लिए एक आचार संहिता

Ans – 1

यह मुगल काल की फारसी लिपि थी। यह उर्दू की पारंपरिक लिपि थी।

UPSC Medieval History PYQ

7. जिस सूफी सन्त की मान्यता थी कि भक्ति संगीत ईश्वर के निकट पहुँचने का एक साधन है, वह है: [1990]

  1. मुईनुद्दीन चिश्ती 
  2. बाबा फरीद
  3. सैयद मोहम्मद गेसुदराज 
  4. शाह आलम बुखारी

Ans – 1

भारत में चिश्ती सिलसिला की स्थापना ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती (1146-1236) ने की। इन्होंने अजमेर में खानकाह की स्थापना की। ये संगीत को महत्व देते थे। इनका मानना था कि संगीत, ईश्वर के निकट पहुँचने का साधन है।

8.मुगल चित्रकला किसके राज्यकाल में अपनी पराकाष्ठा पर पहुँची ? [1996] 

  1. हुमायूँ 
  2. अकबर 
  3. जहाँगीर 
  4. शाहजहाँ 

Ans – 3

मुगल चित्रकला जहाँगीर के राज्यकाल में अपनी पराकाष्ठा पर पहुँची। जहाँगीर ने स्वयं चित्रकला में रुचि ली एवं कई चित्रकारों को प्रश्रय दिया।

9.मध्यकालीन भारत में मनसबदारी प्रथा खासतौर पर इसीलिए चालू गई थी, ताकि:[1996] 

  1. सेना में भर्ती की जा सके
  2. राजस्व संग्रह में सुविधा हो 
  3. धार्मिक सामंजस्य सुनिश्चित हो
  4. साफ-सुथरा प्रशासन लागू हो सके

 Ans – 4

मनसबदारी प्रथा 1575 में अस्तित्व में आई। ‘मनसब’ शब्द का अरबी भाषा में अर्थ पद होता है। अकबर द्वारा आरम्भ की गई इस व्यवस्था में दिये गये पद को मनसब तथा प्राप्त करने वाले को मनसबदार कहा जाता था।

UPSC Medieval History PYQ

10.निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है? [1996]

  1. गुरु अमरदास – मीरी और पीरी 
  2. गरु अर्जुन देव – आदि ग्रन्थ
  3. गुरु रामदास – दल खालसा
  4. गुरु गोविन्द सिंह – मनजी

Ans – 2

गुरु अर्जुन देव ने आदि ग्रंथ को 1604 ई. में पूर्ण किया। इसमें 5 सिक्ख गुरुओं, 18 हिन्दू भक्तों तथा सन्त कबीर, नामदेव आदि के उपदेशों को संकलित किया गया है। मीरा और पीरी गुरु हरगोविंद,मनजी अमरदास तथा दल खालसा गुरु गोविंद सिंह से संबद्ध है।

11. कृष्ण जीवनपरक ‘प्रेमवाटिका’ काव्य की रचना की थी: [1996]

  1. बिहारी ने 
  2. सूरदास ने 
  3. रसखान ने 
  4. कबीर

 Ans – 3

रसखान (लगभग 1558-1628) हिन्दी के कवि थे। ये मुस्लिम थे परन्तु साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के भी अनुयायी थे। इन्होंने प्रेमवाटिका नामक काव्य की रचना की।

12.अपनी शक्ति को सुमेलित करने के बाद बलबन ने भव्य उपाधि धारण की:[1997]

  1. तूती-ए-हिन्द 
  2. कैसरे-हिन्द
  3. जिल्ले-इलाही
  4. दीने-इलाही

Ans – 3

बलबन ने जिल्ले इलाही नामक उपाधि धारण की। तूती-ए-हिन्द का सम्बन्ध अमीर खुसरो से, कैसर-ए-हिन्द का सम्बन्ध महारानी विक्टोरिया से तथा दीन-ए-इलाही अकबर द्वारा प्रवर्तित धर्म है। 

UPSC Medieval History PYQ

13. अकबर के शासन काल में पुनर्गठित केन्द्रीय प्रशासन तन्त्र के अन्तर्गत सैनिक विभाग का प्रमुख थाः [1997]

  1. दीवान
  2. मीर बख्शी
  3. मीर समन
  4. बख्शी

Ans – 2

अकबर के शासन काल में पुनर्गठित केन्द्रीय प्रशासन तंत्र के अंतर्गत सैनिक विभाग का प्रमुख मीर बख्शी था। इसका कार्य सैनिकों की भर्ती करना, हुलिया एवं दाग, शस्त्र, रसद आदि की देखभाल करना, पदोन्नति एवं वेतन देना था।

14. कथन (A): भारत में सूफियों के चिश्ती धर्मसंघ का प्रवर्तक और सर्वप्रमुख व्यक्ति ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती है।

कारण (R) : चिश्ती धर्मसंघ ने अपना नाम अजमेर में स्थित ग्राम चिश्त से लिया है।

ऊपर के दोनों वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

कूट:

  1. A और R दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या करता है
  2. A और R दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या नहीं करता है। 
  3. A सही है, परन्तु R गलत है
  4. A गलत है, परन्तु R सही है

Ans – 3

भारत में सूफियों के चिश्ती धर्म के प्रवर्तक और सर्वप्रमुख व्यक्ति ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती हैं। मुईनुद्दीन चिश्ती मुहम्मद गोरी की सेना के साथ 1192 ई. में भारत आये और अजमेर को अपना निवास स्थान बनाया। चिश्ती शब्द अफगानिस्तान के एक गाँव चिश्त से लिया गया है।

15. महाभारत की विषय-वस्तु पर विभिन्न भाषाओं के कृतिकारों और उनकी कृतियों के निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित है? [1997]

  1. सारलादास  – बंगाली
  2. काशीराम  –  उड़िया
  3. टिक्कण  –   मराठी
  4. पम्पा – कन्नड़

Ans – 4

पम्पा ने कन्नड़ भाषा में महाभारत का अनुवाद किया था।

UPSC Medieval History PYQ

16. जिस मध्यकालीन भारतीय लेखक ने अमेरिका की खोज का उल्लेख किया है, वह है:[1997]

  1. मलिक मोहम्मद जायसी 
  2. अमीर खुसरो 
  3. रसखान
  4. अबुल फजल

Ans – 4

अबुल फजल ने कई ग्रंथों की रचना की तथा अमेरिका की खोज का भी उल्लेख किया।

17. शिवाजी के अष्ट प्रधान का जो सदस्य विदेशी मामलों की देख-रेख करता था, वह था:[1998]

  1. पेशवा 
  2. सचिव 
  3. पंडित राव 
  4. सुमन्त

Ans – 4

सचिव पत्राचार विभाग की देख-रेख करता था। पण्डित राव धार्मिक मामलों में छत्रपति का प्रमुख सलाहकार था तथा पेशवा मुख्यमंत्री होता था जो प्रशासन के निरीक्षण का कार्य करता था। सुमन्त विदेशी मामलों की देख-रेख करता था।

18.कन्धार के निकल जाने से मुगल साम्राज्य को एक बड़ा धक्का पहुँचा:[1998]

  1. प्राकृतिक संसाधनों के दृष्टिकोण से
  2. मध्यवर्ती राज्य क्षेत्र के दृष्टिकोण से
  3. संचार व्यवस्था के दृष्टिकोण से
  4. सामरिक महत्व के केन्द्र के दृष्टिकोण से

Ans – 4  

शाहजहाँ ने 1638 में ईरानियों से कंधार वापस प्राप्त कर लिया परन्तु 1649 में पुनः खो दिया। कंधार मुगल साम्राज्य का महत्वपूर्ण सामरिक केन्द्र था।

UPSC Medieval History PYQ

19. सल्तनतकाल में फवाजिल का अर्थ था:[1998]

  1. अभिजात वर्ग को दिया जाने वाला अतिरिक्त भुगतान
  2. वेतन के बदले में निर्धारित मालगुजारी
  3. इक्तदारों द्वारा सरकारी खजाने में जमा की जाने वाली अतिरिक्त 
  4. कृषकों से की जाने वाली गैर कानूनी जबरन वसूली राशि

Ans – 3

इक्ता पानेवाला व्यक्ति सुल्तान की सेवा के लिए एक निश्चित संख्या में सैनिक रखता था तथा राजस्व की वसूली करता था। वह सैनिकों का वेतन और अपना खर्च काट कर शेष सुल्तान को भेज देता था, जिसे ‘फवाजिल’ कहा जाता था।

20.दिल्ली का जो सुल्तान भारत में नहरों के सबसे बड़े जाल का निर्माण करने के लिए प्रसिद्ध है, वह था :[1998]

  1. इल्तुतमिश
  2. ग्यासुद्दीन तुगलक
  3. फिरोजशाह तुगलक
  4. सिकन्दर लोदी

Ans – 3

फिरोजशाह तुगलक ने बड़ी संख्या में नहरों का निर्माण व पुनर्निर्माण कराया।

21.कथन (A): प्रारम्भ में, तुर्की प्रशासन सैनिक प्रधान था। 

कारण (R): अग्रणी सैनिक नायकों के बीच देश को ‘इक्ता’ के रूप में खण्ड विभाजित कर दिया गया था।

[1998]

  1. A और R दोनों सही है, और R, A का सही स्पष्टीकरण है
  2. A और R दोनों सही है, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
  3. A सही है, परन्तु R गलत है 
  4. A गलत है, परन्तु R सही है

Ans – 1

इक्ता जमीन का एक भाग था जो सुल्तान द्वारा सेना प्रमुख को सैनिक टुकड़ी के रख-रखाव हेतु दिया जाता था।

UPSC Medieval History PYQ

22.कथन (A): शाहजहाँ के शासनकाल में दारा शिकोह को बल्ख, बदख्शाँ और कन्धार के अभियान पर भेजा गया था। 

कारण (R): शाहजहाँ द्वारा मध्य-पूर्व को भेजा गया अभियान अद्भुत रूप से सफल रहा था। [1998]

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

  1. A और R दोनों सही है, तथा R, A की सही व्याख्या है 
  2. A और R दोनों सही है, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
  3. A सही है, किन्तु R गलत है
  4. A गलत है, किन्तु R सही है

Ans – 3

शाहजहाँ के शासन काल में दारा शिकोह को बल्ख, और कंधार के अभियान पर भेजा गया था।

23. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:[1998]

अहदी में घुड़सवार सिपाही थे : 

  1. जिन्होंने अपनी सेवाएँ एकाकी प्रदान की।
  2. जिन्होंने किसी सरदार के साथ अपने को संलग्न नहीं किया।
  3. सम्राट ही जिनका आसन्न, कर्नल था ।
  4. जिन्होंने अपने को मिर्जाओं के साथ संलग्न किया। 

इन कथनों में से: 

  1. 1, 3 और 4 सही है
  2. 1, 2 और 3 सही है 
  3. 2 और 3 सही है
  4. 1 और 4 सही है

Ans – 2  

अहदी वे घुड़सवार सैनिक थे जो सीधे मुगल शासक की सेवा में थे। ये किसी मनसबदार के सैनिक नहीं होते थे। इनकी नियुक्ति स्वयं मुगल शासक करते थे। इन्हें अत्यंत ऊँचा वेतन दिया जाता था। 

24.काव्याभिव्यक्ति के रूप में उर्दू का प्रयोग करने वाला पहला लेखक थाः[1999]

  1. अमीर खुसरो
  2. मिर्जा गालिब
  3. बहादुरशाह जफर
  4. फैज

Ans – 1  

अमीर खुसरो (1253-1325 ई. स.) एक फारसी कवि थे जो दिल्ली सल्तनत के शासकों से सम्बन्ध रखते थे। इन्होंने अरबी तथा फारसी में कवितायें लिखी तथा उर्दू भाषा का प्रयोग करने वाले प्रथम व्यक्ति थे।

UPSC Medieval History PYQ

25. दक्षिण भारत के इतिहास में उससे संगत एक विशेषता यह मिलती है कि बड़े साम्राज्यों की अपेक्षा छोटे क्षेत्रीय राज्य विकसित हुए। इनका कारण था: [1999]

  1. लोहा जैसे खनिजों का अभाव 
  2. सामाजिक संरचना में अनेकानेक विभाजन
  3. विशाल उपजाऊ भूमि क्षेत्रों का अभाव 
  4. जनशक्ति का अभाव

Ans – 3

दक्षिण भारत के इतिहास में उससे संगत एक विशेषता यह मिलती है कि बड़े साम्राज्यों की अपेक्षा छोटे क्षेत्रीय राज्य विकसित हुए। इसका कारण दक्षिण भारत में विशाल उपजाऊ भूमि क्षेत्रों का अभाव था।

26. ” राजा को अपनी प्रजा से मुक्ति मिली और प्रजा को अपने राजा से।” किसके निधन पर बदायूँनी ने इस प्रकार टिप्पणी की थी? [1999]

  1. बलवन
  2. अलाउद्दीन खिलजी
  3. मोहम्मद बिन तुगलक 
  4. फिरोजशाह तुगलक  

Ans – 3  

मोहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु 1351 ई. में हुई। इसके बाद फिरोजशाह तुगलक (चचेरा भाई) उत्तराधिकारी बना।

27. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

जैन -उल-आबिदीन द्वारा पूरी की गई कश्मीर की जामा मस्जिद की प्रभावकारी विशेषता में शामिल हैं: [1999]

  1. बुर्ज 
  2. बौद्ध पगोडाओं से समानता 
  3. फारसी शैली 

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 
  2. 1, 2 और 3
  3. 2 और 3
  4. 1 और 3

Ans – 2

जामा मस्जिद भारत के श्रीनगर जम्मू तथा कश्मीर में है। श्रीनगर की जामा मस्जिद पुराने शहर के मध्य नौहत्ता में स्थित है। इसका निर्माण 1400 ईस्वी में सुल्तान सिकन्दर ने कराया था। बाद में इसके पुत्र व कश्मीर के शासक जैन-उल-आबदीन ने इसका विस्तार किया।

UPSC Medieval History PYQ

28. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? [1999]

  1. जहाँगीर      :  विलियम हॉकिन्स
  2. अकबर       :  सर थॉमस रो
  3. शाहजहाँ     :   ट्रैवर्नियर
  4. औरंगजेब    :  मनूची

Ans – 2  

सर टॉमस रो 1615 से 1619 तक भारत में रहा। ये जहाँगीर के दरबार में आया। टॉमस रो इंग्लैण्ड के राजा जेम्स प्रथम का राजदूत था। जहांगीर ने इसे खान की उपाधि से सम्मानित किया।

29. शम्भाजी के बाद मराठा शासन को निम्नलिखित में से किसने सरल और कारगर बनाया? [2000]

  1. राजाराम
  2. बालाजी विश्वनाथ
  3. गंगाबाई
  4. नानाजी देशमुख

Ans – 2

शम्भाजी (1680-89) के बाद राजाराम, शिवाजी द्वितीय व ताराबाई तथा शाहूजी गद्दी पर आसीन हुए। बालाजी विश्वनाथ ने शाहू की जीत के समय महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस जीत से समस्त मराठे सरदार साहू के पक्ष में हो गये।

30.निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए: [2000]

  1. विजय नगर के कृष्णदेव राय का शासनकाल
  2. कुतुबमीनार का निर्माण
  3. पुर्तगालियों का भारत आगमन
  4. फिरोज तुगलक की मृत्यु

इन घटनाओं का सही कालानुक्रम है: 

  1. 2,4,3,1
  2. 2,4,1,3
  3. 4,2,1,3
  4. 4, 2, 3, 1

Ans – 1

विजयनगर के कृष्णदेव का शासन -(1509-30);

कुतुबमीनार का निर्माण (1206-1210);

पुर्तगालियों का भारत आगमन (1498);

फिरोज तुगलक की मृत्यु (1388)

UPSC Medieval History PYQ

31.सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

[2000]

सूची-  I                सूची – II

  1. इक्ता              1. मराठे
  2. जागीर             2. दिल्ली के सुल्तान 
  3. अमरम            3.मुगल
  4. मोकस            4. विजयनगर

कूट: 

  1. A-3; B-2; C-1;D-4
  2. A-2; B-3; C-4; D-1
  3. A-2; B – 3; C – 1; D-4 
  4. A-3; B-2; C-4; D-1

Ans – 2

विभिन्न प्रणाली और उससे सम्बन्धित शासन का सही सुमेलन इस प्रकार है- 

  1. इक्ता     –  दिल्ली के सुल्तान
  2. जागीर   –  मुगल
  3. अमरम    –  विजयनगर
  4. मोकस   –  मराठ

32. निम्नलिखित मुस्लिम शासकों में किस एक को उसकी धर्म निरपेक्षता (Secularism) में आस्था के कारण उसकी मुस्लिम प्रजा ‘जगदगुरू’ कहकर पुकारती थी?[2000]

  1. हुसैन शाह
  2. जैन -उल-आबिदीन
  3. इब्राहिम आदिल शाह
  4. महमूद द्वितीय

Ans – 3

इब्राहीम आदिल शाह का शासन 1556-1627 था। ये बीजापुर सल्तनत का शासक था। इनको प्रजा जगदगुरु कहकर पुकारती थी।

33. लिंगराज मंदिर निम्नलिखित में से किस शहर में स्थित हैं? [2001]

  1. भुवनेश्वर
  2. बीजापुर
  3. कोलकाता 
  4. श्रवणबेलगोला

Ans – 1

लिंगराज मंदिर का निर्माण उडीसा के शासक ययाती केसरी द्वारा कराया गया था। यह भुवनेश्वर में स्थित है।

UPSC Medieval History PYQ

34.सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:(2001)

     सूची-I                  सूची -II

(भक्ति संगीत)           (व्यवसाय)

  1. नामदेव              1. नाई
  2. कबीर                2.जुलाहा
  3. रविदास             3. दर्जी
  4. सेना                 4. मोची

कूट:

  1. A-2; B-3; C-1,D-4
  2. A-3, B-2, C-4, D-1 
  3. A-3, B-2, C-1; D-4
  4. A-2, B-3, C-4, D-1

Ans – 2

विभिन्न संत एवं उनके व्यवसाय का सही सुमेलन इस प्रकार से है- 

  1. नामदेव-  दर्जी
  2. कबीर –   जुलाहा
  3. रविदास – मोची
  4. सेना –  नाई

35. चंगेज खाँ के अधीन मंगोलों ने भारत पर आक्रमण किया था: (2001)

  1. बलबन के शासनकाल में 
  2. फिरोज तुगलक के शासनकाल में
  3. इल्तुतमिश के शासनकाल में
  4. मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में

Ans – 3

चंगेज खान (मृत्यु- 1227) के नेतृत्व में मंगोलों ने भारत पर आक्रमण इल्तुतमिश (1211-36) के शासन काल में किया। परन्तु वह भारत के अन्दर तक नहीं आया क्योंकि इल्तुतमिश ने ख्वारिज्म के शाह को शरण देने से इन्कार कर दिया था जिसका पीछा चंगेज खान कर रहा था।

36. मुगलकाल में निम्नलिखित बन्दरगाहों में से किसे बाबुल मक्क (मक्का द्वार) कहा जाता था? [2001]

  1. कालिकट 
  2. भरूच
  3. कैम्बे
  4. सूरत

Ans – 4 

मुगलकाल में सूरत बन्दरगाह को मक्का द्वार कहा जाता था. क्योंकि मक्का की तीर्थयात्रा सूरत से प्रारम्भ होती थी।

UPSC Medieval History PYQ

37. कथन (A): खानवा का युद्ध निश्चय ही पानीपत के प्रथम युद्ध की अपेक्षा अधिक निर्णायक और महत्वपूर्ण था। 

कारण (R): राजपूत वीर राणा सांगा निश्चय ही इब्राहीम लोदी की अपेक्षा अधिक दुर्जेय शत्रु था।

कूट :

  1. A और R दोनो सही हैं, और R. A का सही स्पष्टीकरण है 
  2. A और B दोनों सहीं हैं, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
  3. A सही है, परन्तु R गलत है
  4. A गलत है, परन्तु R सही है

Ans – 1

खानवा का युद्ध (1527) – बाबर द्वारा राणा सांगा पराजित पानीपत का प्रथम युद्ध (1526) – बाबर द्वारा इब्राहीम लोदी पराजित।

38. निम्नलिखित में से किस भक्ति सन्त ने अपने सन्देश के प्रचार के लिए सबसे पहले हिन्दी का प्रयोग किया? [2002]

  1. दादू 
  2. कबीर 
  3. रामानन्द 
  4. तुलसीदास 

Ans – 3

रामानन्द (1360-1470) पहले भक्ति संत थे जिन्हान अपने संदेश का प्रचार-प्रसार हिन्दी में किया। भक्ति आंदोलन को दक्षिण से उत्तर भारत लाने का श्रेय इन्हीं को है।

39. मध्यकालीन भारतीय राजाओं के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [2002]

  1. अलाउद्दीन खिलजी ने पहले एक अलग आरिज विभाग स्थापित किया।
  2. बलबन ने अपनी सेना के घोड़ों को दागने की पद्धति शुरू की। 
  3. मोहम्मद बिन तुगलक के बाद दिल्ली की गद्दी पर उसके चाचा बैठे।
  4. फिरोज तुगलक ने गुलामों का एक अलग विभाग स्थापित किया। 

Ans – 4

फिरोजशाह तुगलक ने गुलामों के लिये एक विभाग दीवान-ए-बन्दगान की स्थापना की। मोहम्मद बिन तुगलक मृत्यु की के बाद उसका चचेरा भाई फिरोजशाह तुगलक गद्दी पर बैठा। सर्वप्रथम अलाउद्दीन खिलजी ने घोड़ों को दागने तथा सैनिकों का हुलिया लिखने की प्रथा का प्रारम्भ किया।

UPSC Medieval History PYQ

40. शाहजहाँ के बल्ख अभियान का उद्देश्य था:[2002]

  1. काबुल की सीमा से सटे बल्ख और बदख्शाँ में एक मित्र शासक को लाना।
  2. मुगलों की मातृभूमि समरकन्द और फरकाना को जीतना। 
  3. मुगल सीमा को वैज्ञानिक पद्धति अमुदारिया पर निर्धारित करना।
  4. मुगल साम्राज्य का विस्तार उप महाद्वीप से आगे तक करना। 

Ans – 1  

शाहजहाँ ने बल्ख व बदख्शां में मित्र शासक को गद्दी पर बैठाया ताकि वहाँ के कबीलाई विद्रोहों पर नियन्त्रण रखा जा सके।

41. कथन (A): मोहम्मद बिन तुगलक दिल्ली छोड़ने के बाद दो वर्षों तक स्वर्गद्वारी नामक शिविर में रहा। 

कारण (R): उस समय दिल्ली एक प्रकार के प्लेग से बरबाद हो गयी थी और बहुत से लोग मर गए थे। [2002]

कूट :

  1. A और R दोनो सही हैं, और R. A का सही स्पष्टीकरण है 
  2. A और B दोनों सहीं हैं, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
  3. A सही है, परन्तु R गलत है
  4. A गलत है, परन्तु R सही है

Ans – 1

मुहम्मद तुगलक के शासनकाल में दुर्भिक्ष के कारण दिल्ली व आस-पास के क्षेत्रों में काफी संख्या में मानव व पशु मारे गए जिससे महामारी फैल गई. अतः इससे बचने के लिए मुहम्मद तुगलक ने दिल्ली छोड़ दी और दो वर्षों तक कन्नौज के निकट स्वर्ग-द्वारी नामक शिविर में रहा।

42. इतिहासकार बरनी ने दिल्ली के सुल्तानों के अधीन भारत के शासन को वास्तव में इस्लामी नहीं माना, क्योंकि : [2002]

  1. अधिकतर आबादी इस्लाम का अनुसरण नहीं करती थी
  2. मुस्लिम धर्मत्वज्ञ की उपेक्षा की जाती थी 
  3. सुल्तान ने मुस्लिम कानून के साथ-साथ अपने स्वयं के भी नियम बना दिए थे।
  4. गैर मुसलमानों को धार्मिक स्वतन्त्रता दे दी गई थी

Ans – 3  

जियाउद्दीन बरनी मुहम्मद तुगलक व फिरोज तुगलक का समकालीन था। इसने तारीख-ए-फिरोजशाही तथा फतवा-ए-जहाँदारी की रचना की। बरनी ने भारत के शासन को वास्तव में इस्लामी नहीं माना, क्योंकि सुल्तान ने मुस्लिम कानून के साथ-साथ अपने स्वयं के भी नियम बना दिए थे।

UPSC Medieval History PYQ

43. भारतीय इतिहास में सूफीवाद के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [2002]

  1. शेख अहमद सरहिन्दी, इब्राहिम लोदी का समकालीन था।
  2. शेख नसीरूद्दीन चिराग-ए-देहलवी शेख निजामुद्दीन औलिया का शिष्य था।
  3. औरंगजेब शेख सलीम चिश्ती का समकालीन था।
  4. भारत में सूफियों की कादिरी पद्धति सबसे पहले शेख नियामतुल्ला और मखदूम मोहम्मद जिलानी द्वारा लागू की गई। 

इनमें से कौन-कौन से कथन सही हैं?

  1. 1 और 2
  2. 1 और 3
  3. 2 और 3
  4. 2 और 4

Ans – 4  

नक्शबन्दी सम्प्रदाय के सूफी संत शेख अहमद सरहिन्दी अकबर व जहाँगीर के समकालीन थे। कादरी सम्प्रदाय को भारत में प्रथम बार शेख निजामतुल्लाह (मृत्यु-1430 ई.) तथा मकदूम मुहम्मद जिलानी (मृत्यु 1517 ई.) लाये।

44.कथन (A): सम्राट अकबर ने 1581 ई. में विशाल सेना सहित अफगानिस्तान की ओर कूच किया।

कारण (R): वे मध्य एशिया में अपने पैतृक देश फरगना को वापस प्राप्त करने के लिए अग्रसर थे। [2003] 

  1. A और R दोनों सही है, और R.A का सही स्पष्टीकरण है।
  2. A और R दोनों सही है, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
  3. A सही है, परन्तु R गलत है
  4. A गलत है, परन्तु R सही है

Ans – 3

कथन (A) सत्य है। अकबर ने काबुल जीतकर साम्राज्य विस्तार के उद्देश्य से अफगानिस्तान की ओर सैनिक अभियान किया। परन्तु कारण (R) गलत है, क्योंकि उद्देश्य अपने पैतृक देश फरगना को वापस प्राप्त करने का नहीं था।

45.कथन (A): शाह आलम द्वितीय ने साम्राज्य में प्रारम्भिक वर्ष अपनी राजधानी से दूर व्यतीत किए।

कारण (R): उत्तर-पश्चिम सीमान्त से विदेशी आक्रमण का भय लगा रहता था। [2003] 

  1. A और R दोनों सही है, और R.A का सही स्पष्टीकरण है।
  2. A और R दोनों सही है, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
  3. A सही है, परन्तु R गलत है
  4. A गलत है, परन्तु R सही है

Ans – 3  

शाह आलम द्वितीय गद्दी पर बैठने के बाद अपने वजीर नजीब खान रोहिल्ला के डर से प्रारम्भ में अपनी राजधानी से दूर अन्य जगह पर रहा। नजीब खान की स्थिति इस समय अत्यन्त मजबूत थी।

UPSC Medieval History PYQ

46.कथन (A): सलूवा नरसिंहा ने प्राचीन राजवंश को समाप्त कर राजवंशी पदवी ग्रहण की। 

कारण (R) : वे राज्य को और अधिक पतन तथा विघटन से बचाना चाहते थे। [2003]

  1. A और R दोनों सही है, और R.A का सही स्पष्टीकरण है।
  2. A और R दोनों सही है, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
  3. A सही है, परन्तु R गलत है
  4. A गलत है, परन्तु R सही है

Ans – 3

विजयनगर के शासक सलूवा नरसिंह ने विरूपाक्ष द्वितीय (संगम वंश का अंतिम शासक) को पराजित करके 1485 में सालुव वंश की स्थापना की।

47. कथन (A) : मुगल शासन के ह्रास के पश्चात् भारत में मराठे सर्वाधिक समर्थ देशीय शक्ति के रूप में उभर कर सामने आए।

कारण (R) : संयुक्त भारत देश की स्पष्ट संकल्पना  सर्वप्रथम मराठों ने ही की थी। [2003]

  1. A और R दोनों सही है, और R.A का सही स्पष्टीकरण है।
  2. A और R दोनों सही है, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
  3. A सही है, परन्तु R गलत है
  4. A गलत है, परन्तु R सही है

Ans – 3

मुगल शासन के पतन ‘पश्चात् भारत में मराठे सर्वाधिक समर्थ देशीय शक्ति के रूप में उभर कर सामने आए। सर्वप्रथम संयुक्त भारत देश की स्पष्ट संकल्पना मराठों ने नहीं की, बल्कि यह प्राचीन भारत में बनी थी।

48. बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए आमन्त्रित करने वालों में से एक, आलम खान-[2003]

  1. इब्राहीम लोदी का सम्बन्धी था तथा वह दिल्ली के राजसिंहासन का दावेदार था
  2. इब्राहीम लोदी का सम्बन्धी था, उसे देश से निष्कासित कर दिया था
  3. दिलावर खान के पिता, जिसे इब्राहीम लोदी के हाथों क्रूर व्यवहार मिला
  4. पंजाब प्रान्त का एक उच्चाधिकारी, जो अपनी जाति के प्रति इब्राहीम लोदी के व्यवहार से अत्यधिक असन्तुष्ट था 

Ans – 1

आलम खान ने दौलत खान लोदी के साथ मिलकर बावर को भारत पर आक्रमण करने के लिये आमन्त्रित किया। पानीपत के प्रथम युद्ध (1526) में इब्राहीम लोदी बाबर के हाथों पराजित हुआ।

UPSC Medieval History PYQ

49. धरमट का युद्ध निम्न में से किनके बीच लड़ा गया? [2003]

  1. मुहम्मद गौरी तथा जयचन्द 
  2. बाबर तथा अफगान
  3. औरंगजेब तथा दारा शिकोह
  4. अहमद शाह दुर्रानी तथा मराठा

Ans – 3

धरमट का युद्ध शाहजहाँ के उत्तराधिकारियों औरंगजेब तथा दाराशिकोह के मध्य 1658 में लड़ा गया। दारा शिकोह औरंगजेब द्वारा पराजित हुआ।

50. मुगल सम्राट जहाँदारशाह के शासन का समय से पूर्व अन्त कैसे हुआ? [2003]

  1. उनके वजीर ने उन्हें गद्दी से उतार दिया
  2. सीढ़ी से उतरते समय फिसलने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। 
  3. एक युद्ध में वे अपने भतीजे द्वारा पराजित हुए
  4. मदिरा के अत्यधिक सेवन के फलस्वरूप रोग के कारणवश उनकी मृत्यु हुई 

Ans – 3

वह अपने भतीजे फरूखसियर के द्वारा पराजित हुआ। इसकी मदद सैय्यद बन्धुओं ने की।

51.निम्न कथनों पर विचार कीजिए:[2003] 

  1. हिन्दू देवी-देवताओं तथा मुस्लिम सन्तों की प्रशंसा में रचित गीतों का संग्रह ‘किताब-ए-नौरस’ इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय द्वारा लिखा गया था।
  2. भारत में कव्वाली से जानी जाने वाली संगीत शैली के प्रारम्भिक रूप के आरम्भक अमीर खुसरो थे। 

इन कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल ।
  2. केवल 2
  3. दोनों । और 2
  4. दोनों में से कोई नहीं

Ans – 3  

इब्राहीम आदिलशाह द्वितीय बीजापुर का शासक था जिसने किताब-ए-नौरस की रचना की। अमीर खुसरो को भारत में कव्वाली के पिता के रूप में जाना जाता है।

UPSC Medieval History PYQ

52. सुल्तान कुतुबुद्दीन ऐवक की मृत्यु कैसे हुई?[2003]

  1. उनके एक महत्वाकांक्षी कुलीन व्यक्ति ने कपट से छुरा मारकर उनकी हत्या कर दी।
  2. पंजाब पर अधिकार जमाने के लिए गजनी के शासक ताजुद्दीन यदौज के साथ हुए युद्ध में उनकी मृत्यु हुई। 
  3. बुन्देलखण्ड के किले कालिंजर का घेरा डालते समय उन्हें चोट लगी जिसके कारण बाद में उनकी मृत्यु गई। 
  4. चौगान की क्रीड़ा के दौरान अश्व से गिरने के पश्चात् उनकी मृत्यु हो गई। 

Ans – 4

कुतबुद्दीन ऐबक की 1210 में चौगान (पोलो) खेलते हुए घोड़े से गिरकर मृत्यु हो गई। इसके बाद आरामशाह गद्दी पर बैठा। कुतबुद्दीन ऐबक ने उत्तर भारत में 1206 में प्रथम स्वतंत्र तुर्की साम्राज्य की नींव डाली।

53. निम्नलिखित में से कौन सा क्रम सही कालानुक्रमिक क्रम को दर्शाता है?[2004]

  1. शंकराचार्य – रामानुज-चैतन्य
  2. रामानुज- शंकराचार्य-चैतन्य 
  3. रामानुज- चैतन्य- शंकराचार्य
  4. शंकराचार्य – चैतन्य-रामानुज

Ans – 1

सही कलानुक्रमिक क्रम निम्न है- 

शंकराचार्य (9वीं शताब्दी)- रामानुज ( 1017-1137 ई.)- चैतन्य(1486-1533)

54. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:(2004)

  1. नरसिम्हा सुलुव ने संगम वंश का अन्त किया और उसने राजसिंहासन छीनकर सुलुव वंश का आरम्भ किया।
  2. वीर नरसिम्हा ने अन्तिम सुलुव शासक को गद्दी से उतारकर राजसिंहासन छीना ।
  3. वीर नरसिम्हा के उत्तरवर्ती उनके अनुज कृष्णदेव राय थे। 
  4. कृष्णदेव राय के उत्तरवर्ती उनके अर्द्ध-भाई अच्युत राय थे।

उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही है?

  1. 1, 2 और 3 
  2. 2, 3 और 4
  3. 1 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4

Ans – 4

नरसिम्हा सुलुब ने संगम वंश को समाप्त कर राजसिंहासन पर अधिकार कर लिया और सुलुव वंश की नींव डाली। वीर नरसिम्हा ने अंतिम सुलुव शासक को गद्दी से उतारकर तुलुव वंश की स्थापना की। वीर नरसिम्हा के उत्तरवर्ती कृष्णदेव राय एवं कृष्णदेव राय के उत्तरवर्ती शासक अच्युत राय थे।

UPSC Medieval History PYQ

55. दिल्ली सल्तनत के तुगलक राजवंश का अन्तिम शासक निम्नलिखित में से कौन था? (2004)

  1. फिरोजशाह तुगलक
  2. ग्यासुद्दीन तुगलक शाह द्वितीय 
  3. नासिर-उद्-दीन महमूद
  4. नसरत शाह

Ans – 3

तुगलक वंश की स्थापना ग्यासुद्दीन तुगलक ने 1320 ई. में की। नासिरूद्दीन महमूद (1395-1412) तुगलक वंश का अंतिम शासक था।

56.अहमदनगर के निजामशाही वंश का अन्त कैसे हुआ? (2004)

  1. अहमदनगर को मुगल साम्राज्य में मिलाकर हुसैन शाह को आजीवन कारावास दिया गया।
  2. मुगल सेना ने दौलताबाद किला ध्वस्त कर दिया और अहमदनगर के निजाम उल मुल्क की हत्या कर दी। 
  3. फतेह खान ने निजाम-उल मुल्क की राजगद्दी छीन ली।
  4. 1631 ई. में मुगलों के साथ युद्ध में मलिक अम्बर पराजित हुआ और सम्पूर्ण राज परिवार मुगल सेना द्वारा मार दिया गया।

Ans – 1

निजामशाह वंश के मलिक अहमद ने 1498 ई. में अहमदनगर की स्थापना की। शाहजहाँ ने 1633 में इसे मुगल साम्राज्य में मिला लिया। 

57. सिख गुरुओं से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:[2004]

  1. बन्दा बहादुर को गुरु तेग बहादुर ने सिखों का सैन्य प्रमुख नियुक्त किया।
  2. गुरु अर्जुन देव सिखों के गुरु, गुरु रामदास के पश्चात् बने। 
  3. गुरु अर्जुन देव ने सिखों को उनकी अपनी लिपि-गुरुमुखी दी।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. 2 और 3
  3. 1 और 3
  4. 1 और 2

Ans – 2

बन्दा बहादुर को गुरू गोविन्द सिंह ने सिक्खों की सेना का प्रमुख नियुक्त किया। रामदास के पश्चात् गुरु अर्जुनदेव हुए जिन्होंने सिक्खों को गुरुमुखी लिपि दी।

UPSC Medieval History PYQ

58. कौन से वृहत् मन्दिर की प्रारम्भिक अभिकल्पना तथा निर्माण सूर्यवर्मन के राज्यकाल के दौरान हुए?[2006]

  1. श्री मरियम्मन मन्दिर
  2. अंकोरवाट मन्दिर 
  3. बाटु केव्ज मन्दिर
  4. कामाख्या मन्दिर

Ans – 2

अंकोरवाट का मंदिर हिन्दू देवता विष्णु को समर्पित है। इसका निर्माण सूर्यवर्मन द्वितीय के राज्यकाल में प्रारम्भ हुआ। यह विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक इमारत है।

59. जब राजा वोडियार ने मैसूर राज्य की स्थापना की तब विजयनगर साम्राज्य का शासक कौन था?

  1. सदाशिव
  2. तिरूमल
  3. रंगा द्वितीय
  4. वेंकट द्वितीय

Ans – 4

राजा वाडियार ने 1612 ई. में मैसूर राज्य की स्थापना की। इनके समकालीन विजय नगर का शासक वेंकट द्वितीय था। 

60.वर्ष 1613 में अंग्रेजी ईस्ट इण्डिया कम्पनी का कहाँ एक कारखाना (व्यापार स्थल) स्थापित करने की अनुमति मिली? [2006]

  1. बैंगलौर
  2. मद्रास
  3. मसूलीपट्टम
  4. सूरत

Ans – 4  

1613 ई. में ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी को सूरत में एक कारखाना स्थापित करने की अनुमति मिली। इस समय मुगल शासक जहाँगीर था । 

UPSC Medieval History PYQ

61. कथन (A): मोहम्मद बिन तुगलक ने एक नया स्वर्ण सिक्का जारी किया, जो इब्नबतूता द्वारा दीनार कहलाया गया। 

कारण (R): मोहम्मद बिन तुगलक पश्चिम एशियाई तथा उत्तरी अफ्रीकी देशों के साथ व्यापार में अभिवृद्धि के लिए स्वर्ण सिक्कों की टोकन मुद्रा जारी करना चाहता था। [2006] 

  1. A और R दोनों सही है और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
  2. A और R दोनों सही है, परन्तु R. A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  3. A सही है, परन्तु R गलत है 
  4. A गलत है, परन्तु R सही है।

Ans – 3

मोहम्मद बिन तुगलक ने अपने जीवन में कई प्रयोग किये। इसी के तहत उसने सांकेतिक मुद्रा जारी करने के लिये कांसे के सिक्कों का प्रचलन प्रारम्भ किया। ये इसकी घोर असफल योजनाओं में से एक थी।

62. दिल्ली की राजगद्दी पर अफगान शासकों के शासन का निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही कालानुक्रम है? [2006]

  1. सिकन्दर शाह – इब्राहिम लोदी-बहलोल खान लोदी’
  2. सिकन्दर शाह- बहलोल खान लोदी – इब्राहिम लोदी
  3. बहलोल खान लोदी- सिकन्दर शाह इब्राहिम लोदी 
  4. बहलोल खान लोदी-इब्राहिम लोदी- सिकन्दर शाह

Ans – 3

बहलोल लोदी – (1451-1489) 

सिकन्दर शाह – (1489-1517) 

इब्राहीम लोदी –  (1517-1526)

63.भक्त तुकाराम कौन से मुगल सम्राट के समकालीन थे? [2006] 

  1. बाबर 
  2. अकबर 
  3. जहाँगीर 
  4. औरंगजेब

Ans – 3

तुकाराम (1608-1650) मराठा भक्त सन्त तथा कृष्ण के अनुयायी थे। ये दो मुगल शासकों के समकालीन थे-जहांगीर 1605-1627 शाहजहाँ- 1627-1657

UPSC Medieval History PYQ

64.भारत के इतिहास के सन्दर्भ में अब्दुल हमीद लाहौरी कौन थे? [2006] 

  1. अकबर के शासन में एक महत्त्वपूर्ण सैन्य कमाण्डर
  2. शाहजहाँ के शासन का एक राजकीय इतिहासकार
  3. औरंगजेब का एक महत्वपूर्ण सामन्त तथा विश्वासपात्र 
  4. मोहम्मद शाह के शासन में एक इतिवृत्तकार तथा कवि

Ans – 2

अब्दुल हमीद लाहौरी एक यात्री था जो शाहजहाँ के शासन में भारत आया। जिसे शाहजहाँ ने राजकीय इतिहासकार नियुक्त किया। इसने ‘बादशाहनामा’ पुस्तक की रचना की जिसमें शाहजहाँ के काल का विवरण है।

65. प्रसिद्ध विजय विठ्ठल मन्दिर, जिसके 56 तक्षित स्तम्भ संगीतमय स्वर (Musical notes) निकालते हैं, कहाँ अवस्थित है?[2007]

  1. बेलूर 
  2. भद्राचलम 
  3. हम्पी
  4. श्रीरंगम

Ans – 3

विजयविट्ठल मंदिर हम्पी में अवस्थित है जो विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। इसका निर्माण कृष्णदेव राय द्वारा कराया गया।

66. किस मुगल सम्राट के काल में इंग्लिश ईस्ट कम्पनी ने भारत में अपना सर्वप्रथम कारखाना स्थापित किया? [2008]

  1. अकबर 
  2. जहाँगीर 
  3. शाहजहाँ 
  4. औरंगजेब

Ans – 2

विलियम हॉकिन्स जहाँगीर के दरबार में आया। इसने जहाँगीर से सूरत (1613) में फैक्ट्री खोलने की अनुमति प्राप्त की।

UPSC Medieval History PYQ

67. प्रसिद्ध विरुपाक्ष मन्दिर कहाँ अवस्थित है?[2009]

  1. भद्राचलम
  2. चिदम्बरम
  3. हम्पी
  4. श्रीकालहस्ति

Ans – 3

विरूपाक्ष मंदिर कर्नाटक के हम्पी में तुंगभद्रा नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है। ये अब विश्व धरोहर है। इसका निर्माण कृष्णदेव राय ने 1509 में कराया था।

68.सूची -II के साथ सूची -I का मिलान करें और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनेः [2009]

  सूची-I (प्रसिद्ध मंदिर )       सूची-II (राज्य)

  1. विद्याशंकर मंदिर        1. आंध्र प्रदेश
  2. राजरानी मंदिर            2. कर्नाटक
  3. कंदरिया मंदिर            3. मध्य प्रदेश
  4. भीमेश्वर मंदिर             4. उड़ीसा

कूट:

  1. A-2, B-4; C-3; D-1 
  2. A-2; B-3, C-4, D-1
  3. A-1, B-4, C-3, D-2 
  4. A-1, B-3; C4, D-2 

Ans – 1

भीमेश्वर मंदिर (काकीनाडा, आंध्र प्रदेश); कंदरिया मंदिर (खजुराहो, मध्य प्रदेश); राजरानी मंदिर (भुवनेश्वर, उडीसा ); विद्याशंकर मंदिर ( श्रंगेरी, कर्नाटक)

69. अंग्रेजों ने सूरत में अपनी पहली फैक्ट्री किसकी अनुमति से स्थापित की थी?[2009]

  1. अकबर 
  2. जहाँगीर 
  3. शाहजहाँ 
  4. औरंगजेब

Ans – 2

इंग्लैण्ड के राजा जेम्स प्रथम ने विलियम हॉकिन्स को जहाँगीर के दरबार में कारखाने खोलने की अनुमति प्राप्त करने के उद्देश्य से भेजा।

UPSC Medieval History PYQ

70. निम्नलिखित में से कौन, भक्ति आन्दोलन का प्रस्तावक नहीं था?(2010)

  1. नागार्जुन
  2. तुकाराम
  3. त्यागराज
  4. वल्लभाचार्य

Ans – 1

नागार्जुन भक्ति काल के पहले के दार्शनिक थे। ये माध्यमिका दर्शन के प्रणेता हैं।

71. पूर्व मध्यकाल में भारत में बौद्ध धर्म में गिरावट क्यों शुरू हुई? (2010)

  1. बुद्ध उस समय तक विष्णु के अवतारों में से एक माने जाते थे और इस तरह वैष्णव धर्म का हिस्सा बन गए।
  2. मध्य एशिया से जनजातीय हमलावर तथा अंतिम गुप्त राजा के समय तक लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया और बौद्धों को सताया। 
  3. गुप्त वंश के राजा बौद्ध धर्म के प्रबल विरोधी थे।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/है?

  1. केवल ।
  2. केवल 1 और 3.
  3. केवल 2 और 3
  4. 1, 2 और 3

Ans – 1

बुद्ध को विष्णु का 9वाँ अवतार माना गया था। मध्य एशिया से आने वाली कोई भी जनजाति बुद्ध मतावलम्बियों को नहीं सताया, परन्तु उनके द्वारा इन्हें संरक्षण प्राप्त नहीं हुआ।

72. सदियों से भारत में जीवित रही एक प्रमुख परम्परा ‘ध्रुपद’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? (2012) 

  1. ध्रुपद की उत्पत्ति तथा विकास मुगल काल में राजपूत राज्यों में हुआ।
  2. ध्रुपद प्रमुखतः भक्ति और अध्यात्म का संगीत है। 
  3. ध्रुपद आलाप मंत्रों से लिए गए संस्कृत अक्षरों पर आधारित है। 

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए:

  1. केवल 1 और 2 
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1. 2 और
  4. उपर्युक्त में से कोई भी सही नहीं है

Ans – 2

ध्रुपद भक्ति एवं आध्यात्मिक संगीत है। ध्रुपद के आलाप मंत्र संस्कृत के श्लोकों पर आधारित हैं।

UPSC Medieval History PYQ

73. मध्ययुगीन भारत के धार्मिक इतिहास के सन्दर्भ में सूफी सन्त निम्नलिखित में से किस तरह के आचरण का निर्वाह करते थे?

  1. ध्यानसाधना और श्वास नियमन
  2. एकांत में कठोर यौगिक व्यायाम
  3. श्रोताओं में आध्यात्मिक हर्षोन्माद उत्पन्न करने के लिए पवित्र गीतों का गायन

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए: (2012)

  1. केवल 1 और 2 
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3 

Ans – 4

सूफी संत के संदर्भ में दिए गए तीनों कथन सत्य हैं।

74. निम्नलिखित भक्ति सन्तों पर विचार कीजिए: (2013)

  1. दादू दयाल
  2. गुरु नानक 
  3. त्यागराज

इनमें से कौन उस समय उपदेश देता था/देते थे जब लोदी वंश का पतन हुआ तथा बाबर सत्तारूढ़ हुआ?

  1. । और 3
  2. केवल 2
  3. 2 और 3
  4. 1 और 2

Ans – 2

गुरुनानक देव का जन्म 1469 में हुआ था। बाबर ने इब्राहीम लोदी को 1526 में पानीपत के तृतीय युद्ध में परास्त किया था। जब नानक सिक्ख धर्म के प्रचार के लिए विभिन्न जगहों पर यात्रा कर रहे थे, उस समय बाबर ने मुगल साम्राज्य की स्थापना की। बाबर की मुलाकात गुरूनानक देव से किसी यात्रा के दौरान हुई थी।

75. फतेहपुर सीकरी का इबादतखाना क्या था ? (2014)

  1. राज परिवार के इस्तेमाल के लिए मस्जिद
  2. अकबर का निजी प्रार्थना कक्ष
  3. वह भवन जिसमें विभिन्न धर्मों के विद्वानों के साथ अकबर चर्चा करता था
  4. वह कमरा जिसमें विभिन्न धर्म वाले कुलीन-जन धार्मिक बातों के विचारार्थ जमा होते थे

Ans – 3

फतेहपुर सीकरी का इबादतखाना वह भवन था जिसमें विभिन्न धर्मों के विद्वानों के साथ अकबर चर्चा करता था। यह चर्चा प्रत्येक वृहस्पतिवार को अकबर द्वारा उठाए गए धार्मिक मुद्दों पर होती थी।

UPSC Medieval History PYQ

76. मध्यकालीन भारत में ‘महत्तर’ और ‘पट्टकिल’ पदनाम किनके लिए प्रयुक्त होते थे?(2014)

  1. सैन्य अधिकारी
  2. ग्राम मुखिया 
  3. वैदिक कर्मकाण्ड के विशेषज्ञ 
  4. शिल्पी श्रेणियों के प्रमुख

Ans – 2

मध्ययुगीन भारत में ‘महत्तर’ और ‘पट्टकिल’ पदनाम ग्राम मुखिया के लिए प्रयुक्त होते थे।

77. निम्नलिखित जोड़े पर विचार करें: (2015)

मध्यकालीन भारतीय राज्य      वर्तमान क्षेत्र

  1. चंपक                        मध्य भारत
  2. दुर्गारा                        जम्मू
  3. कुलता                      मालाबार

उपरोक्त में से कौन-सा युग्म सही ढंग से मेल खाता है?

  1. 1 और 2
  2. केवल 2 
  3. 1 और 3
  4. केवल 3

Ans – 2

चंपक (चम्बा), दुर्गारा (जम्मू) त्रिगर्त (जालंधर) कुलता (कुलु) कुमायूँ तथा गढ़वाल जैसे राज्य उत्तर मैदानी क्षेत्रों में व्याप्त संघर्षो से अछूते रहे।

78. निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

बाबर के भारत में आने के फलस्वरूप [2015]

  1. उपमहाद्वीप में बारूद के उपयोग की शुरूआत हुई
  2. इस क्षेत्र की स्थापत्यकला में मेहराब और गुंबद बनने की शुरूआत हुई 
  3. इस क्षेत्र में तैमूरी (तिमूरिंद) राजवंश स्थापित हुआ। 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।

  1. केवल 1 और 2 
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3

Ans – 2

भारतीय उपमहाद्वीप में बारूद का सर्वप्रथम प्रयोग वर्ष 1367 में बहमनी एवं विजयनगर साम्राज्य के बीच हुए युद्ध में किया गया था। स्थापत्य कला में मेहराब एवं गुंबद का प्रयोग बाबर के भारत में आने से पूर्व दिल्ली सल्तनन में ही प्रारंभ हो गया था।

UPSC Medieval History PYQ

79. इनमें से किसने कृष्णा नदी की सहायक नदी के दक्षिणी तट एक नये नगर की स्थापना की और उस देवता के प्रतिनिधि के रूप पर में अपने इस नये राज्य पर शासन करने का दायित्व लिया जिसके बारे में माना जाता था कि कृष्णा नदी से दक्षिण की समस्त भूमि उस देवता की है? (2015)

  1. अमोघवर्ष प्रथम
  2. बल्लाल द्वितीय
  3. हरिहर प्रथम
  4. प्रतापरुद्र द्वितीय

Ans – 3

विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 ई में हरिहर तथा बुक्का ने कृष्णा की सहायक तुंगभद्रा नदी के दक्षिणी तट पर की।

80. भारतीय इतिहास के मध्यकाल में बजारे सामान्यतः कौन थे? [2016]

  1. कृषक 
  2. योद्धा 
  3. बुनकर 
  4. व्यापारी 

Ans – 4

भारत में बंजारे लोग ट्रांसपोर्टरों का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते थे और जो सामान वे ले जाते थे,उनमें नमक अनाज, जलाऊ लकड़ी और पशु शामिल थे। अतः बजारे खानाबदोश व्यापारी थे।

81. सम्राट अशोक के राजादेशों का सबसे पहले विकूटन किसने किया था?(2016)

  1. जार्ज बुहलर 
  2. जेम्स प्रिंसेप 
  3. मैक्स मुलर
  4. विलियम जोन्स

Ans – 2

1837 में, ब्रिटिश पुरातत्ववेत्ता और इतिहासकार जेम्स प्रिंसेप ने अशोक के शिलालेख की व्याख्या की। प्रिंसेप के अभिलेख सिद्ध करते हैं कि राजा द्वारा जारी किए गए शिलालेखों की श्रृंखला थी, जिसमें राजा ने स्वयं को “देवताओं का प्रिय राजा पियादसी” कहा था।

UPSC Medieval History PYQ

82.भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:  (2016)

  1. बोधिसत्व, बौद्धमत के हीनयान सम्प्रदाय की केंद्रीय संकल्पना है।
  2. बोधिसत्व अपने प्रबोध के मार्ग पर बढ़ता हुआ करूणामय है। 
  3. बोधिसत्व समस्त सचेतन प्राणियों को उनके प्रबोध के मार्ग पर चलने में सहायता करने के लिए स्वयं की निर्वाण प्राप्ति निलम्बित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 2 
  4. 1, 2 और 3

Ans – 2

बोधिसत्व, बौद्धमत के महायान संप्रदाय की केन्द्रीय संकल्पना है। बोद्धिसत्व का शाब्दिक अर्थ है बुद्धत्व की प्राप्ति। महानदया से प्रेरित बोधित्व जनित सभी संवेदनशील प्राणियों के लाभ के लिए सहज इच्छा से बुद्धत्व प्राप्त करने वाले को बोधिसत्व माना गया है। किसी भी व्यक्ति को केवल इस आधार पर बोधिसत्व नहीं कहा जा सकता है कि वह भविष्य में बुद्धत्व को प्राप्त करेगा बल्कि उसे सचेत रूप से इस मार्ग पर चलते हुए प्रयत्न करना होगा। इसलिये बोधिसत्व शब्द का प्रयोग गौतम बुद्ध के लिए किया गया है जब उन्होनें बुद्धत्व की स्थिति प्राप्त नहीं की थी। यह शब्द उनके पूर्व जन्मों में उनके लिए किया गया है।

इस प्रकार बौद्ध धर्म की महायान शाखा में बोधिसत्व शब्द केन्द्रीय भाव को व्यक्त करता है। अतः प्रथम कथन गलत है, जबकि दूसरा तथा तीसरा कथन सही है।

83.अजंता और महाबलीपुरम के रूप में ज्ञात दो ऐतिहासिक स्थानों में कौन-सी बात बातें समान है/हैं? [2016]

  1. दोनों एक ही समयकाल में निर्मित हुए थे। 
  2. दोनों का एक ही धार्मिक सम्प्रदाय से संबंध है।
  3. दोनों में शिलाकृत स्मारक है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। 

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 2
  4. उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है। 

Ans – 2

प्रथम तथा द्वितीय कथन गलत हैं क्योंकि अजंता (बौद्ध गुफाएं) का निर्माण दूसरी ई.पू. से पाँचवीं शताब्दी ई. तक किया गया. जबकि महाबलिपुरम (हिन्दू मंदिर) का निर्माण 7-8वीं शताब्दी के दौरान पल्लव नरेशों द्वारा किया गया था। तृतीय कथन सही है दोनों स्मारक चट्टानों को काटकर बनाए गए हैं।

84. मध्यकालीन भारत के आर्थिक इतिहास के संदर्भ में शब्द ‘अरघट्टा’ किसे निरूपित करता है? [2016]

  1. बधुआ मजदूर
  2. सैन्य अधिकारियों को दिए गए भूमि अनुदान 
  3. भूमि की सिचाई के लिए प्रयुक्त जलचक्र (वाटर व्हील)
  4. कृषि भूमि में बदली गई बंजर भूमि 

Ans – 3

पारसी पहिया एक यांत्रिक पानी उठाने का उपकरण है, जो आमतौर पर बैलों, भैंसों या ऊट जैसे जानवरों के द्वारा संचालित किया जाता है। इसका उपयोग आमतौर पर खुले कुओं से पानी खींचने के लिए किया जाता है। संस्कृत में ‘अरघट्ट’ शब्द का प्रयोग प्राचीन ग्रंथों में पारसी पहिए के लिए किया जाता था। ” अर घट” दो शब्दों को योग है. ‘अर’ मतलब स्योम (पहिए का डण्डा) और “घट्ट” मतलब मटका।

UPSC Medieval History PYQ

85.भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में इतिवृत्तों, राजवंशीय इतिहासों तथा वीरगाथाओं को कंठस्थ करना निम्नलिखित में से किसका व्यवसाय था? [2016]

  1. श्रमण 
  2. परिव्राजक 
  3. अग्रहारिक 
  4. मगध

Ans – 4

मगध तथा सूताज का व्यवसाय या भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में इतिवृत्तों, राजवंशीय इतिहासों तथा वीरगाथायों को कंठस्थ करना।

86. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए: (2016)

प्रसिद्ध स्थान            क्षेत्र

  1. बोधगया      :     बघेलखण्ड
  2. खजुराहों     :     बुन्देलखण्ड
  3. शिरडी        :       विदर्भ
  4. नासिक        :       मालवा 
  5. तिरुपति      :       रायलसीमा

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?

  1. 1, 2 और 4
  2. 2, 3, 4 और 5
  3. केवल 2 और 5
  4. 1, 3, 4 और 5.

Ans – 3

खजुराहो बुंदेलखण्ड में स्थित है जबकि तिरूपति रायलसीमा में स्थित है।

87. मध्यकालीन भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [2016] 

  1. तमिल क्षेत्र से सिद्ध (सित्तर) एकेश्वरवादी थे तथा मूर्तिपूजा की निंदा करते थे।
  2. कन्नड क्षेत्र के लिंगायत पुनर्जन्म के सिद्धांत पर प्रश्न चिन्ह लागते थे तथा जाति अधिक्रम को अस्वीकार करते थे। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/है?

  1. केवल ।
  2. केवल 2 
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2

Ans – 3

  1. सिद्ध का मतलब परिष्कृत अद्वैतवादी पथ है। सित्तर का तात्पर्य जादू-टोना, रसायन शास्त्र और इसके साथ-साथ जादू और अधविश्वासी शक्तियों से है।
  2. लिंगायत का विश्वास था कि मौत पर भक्त भगवान शिव के साथ जुड़ जाता है और इस दुनिया में वापस नहीं लौटता। इसलिए वे मृत शरीर को दफनाने के बजाय समारोहपूर्वक जला देते थे। 
  3. उन्होंने जाति व्यवस्था की आलोचना की थी और पुनर्जन्म के विश्वास पर सवाल उठाए थे।
  4. लिंगायत ने कुछ प्रथाओं जैसे- विधवा पुनर्विवाह और यौवन पश्चात विवाह को प्रोत्साहित किया था। ज्ञान की परंपरा में जो भी वचन लिखे गए उन्हें कन्नड़ से प्रस्तुत किया गया।

UPSC Medieval History PYQ

88. विजयनगर के शासक कृष्णदेव की कराधान व्यवस्था से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: (2016)

  1. भूमि की गुणवत्ता के आधार पर भू-राजस्व की दर नियत होती थी। 
  2. कारखानों के निजी स्वामी एक औद्योगिक कर देते थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है है?

  1. केवल ।
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1. न हो 2

Ans – 3

  1. कृष्णदेव के शासन में भूमि कर सरकार की राजस्व का प्रमुख स्रोत था। उचित राजस्व के आकलन के लिए संपूर्ण भूमि को चार भागों में वर्गीकृत किया गया: गीली भूमि, सूखी भूमि बगीचे और जंगल। सरकार ने अन्य कर जैसे चराई कर, सीमा कर, बागवानी कर और विभिन्न उत्पादन पर उद्योग कर भी लगाए। 
  2. पर्सियन राजदूत अब्दुर रजाकिन, विजयनगर अदालत के द्वारा लिखें गए यात्रा वृत्तांत से दोनों कथन सही हैं।

89. सुप्रसिद्ध चित्र “बणी-ठणी” किस शैली का है? (2018)

  1. बूँदी शैली
  2. जयपुर शैली
  3. काँगड़ा शैली
  4. किशनगढ़ शैली 

Ans – 4

निहाल चान्द द्वारा चित्रित “बणी-ठणी” का चित्र मारवाड़ के किशनगढ़ शैली का है। इसकी तुलना मोनालिसा से की जाती है। ऐसा माना जाता है कि बणी-ठणी. राजा सावंत सिंह की सौतेली माँ बैंकवाटजी की एक नौकरानी या दास लड़की थी। उसने साहित्य का अध्ययन तथा अनेक प्राकृतिक स्वभाव की कविताओं की रचना की। उसने कृष्ण पर सुंदर गीत भी बनाये थे।

90. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: (2019)

  1. दिल्ली सल्तनत के राजस्व प्रशासन में राजस्व वसूली के प्रभारी को ‘आमिल’ कहा जाता था।
  2. दिल्ली के सुल्तानों की इक्ता प्रणाली एक प्राचीन देशी संस्था थी।
  3. ‘मीर बख्शी’ का पद दिल्ली के खलजी सुल्तानों के शासनकाल में अस्तित्व में आया।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 3
  4. 1. 2 और 3

Ans – 2

इक्ता व्यवस्था का शुरुआत भारत से बाहर फारस (इरान) क्षेत्र तथा पश्चिमी एशिया में हो चुकी थी। भारत मुहम्मद गौरी द्वारा कुतुबुद्दीन ऐबक को हाँसी (हरियाणा) का क्षेत्र इक्ता के रूप में दिया गया पहला इक्ता था। इसके कुछ समय बाद मुहम्मद गौरी द्वारा उच्छ (सिंध) का क्षेत्र इक्ता के रूप में नासीरुद्दीन कुबाचा को दिया गया। लेकिन प्रशासनिक रूप से इक्ता की स्थापना इल्तुतमिश द्वारा की गई। मीर बख्शी मुगलकालीन शासन व्यवस्था में एक बड़ा अधिकारी हाता था। इसके पास ‘दीवान आजिर’ के समस्त अधिकार होते थे। मीर बख्शी द्वारा ‘सरखत’ नाम के पत्र पर हस्ताक्षर के बाद ही सेना को हर महीने का वेतन मिल पाता था।

UPSC Medieval History PYQ

91. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [2019]

  1. संत निम्बार्क, अकबर के समकालीन थे।
  2. संत कबीर, शेख अहमद सरहिंदी से अत्यधिक प्रभावित थे। 

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं? 

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों 
  4. न तो 1, न ही 2

Ans – 4

निम्बार्काचार्य भारत के प्रसिद्ध दार्शनिक थे जिन्होंने द्वैताद्वैत का दर्शन प्रतिपादित किया। उनका समय 13वीं शताब्दी माना जाता है। किन्तु निम्बार्क सम्प्रदाय का मानना है कि निम्बार्क का प्रादुर्भाव 3016 ईसापूर्व (आज से लगभग पाँच हजार वर्ष पूर्व) हुआ था।

92. मियाँ तानसेन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? (2019)

  1. सम्राट अकबर द्वारा इन्हें दी गई उपाधि तानसेन थी। 
  2. तानसेन ने हिन्दू देवी-देवताओं से संबंधित ध्रुपदों की रचना की। 
  3. तानसेन ने अपने संरक्षकों से संबंधित गानों की रचना की।
  4. तानसेन ने अनेक रागों की मौलिक रचना की।

Ans – 1

जादुई संगीतकार तानसेन मुगल सम्राट अकबर के दरबार में ‘नवरत्नों’ (नौ रत्न) में से एक थे। तानसेन का जन्म ग्वालियर में मुकंड मिश्रा के पुत्र के रूप में हुआ था, जो कि एक कवि थे। तानसेन ने पहले मेवाड़ के राजा रामचंद्र और फिर सम्राट अकबर के यहाँ एक दरवारी संगीतकार के रूप में कार्य किया। तानसेन को सम्राट अकबर द्वारा मियां का खिताब दिया गया था और बाद में उन्हें मियां तानसेन के रूप में जाना जाने लगा।

93. इनमें से किस मुगल सम्राट ने सचित्र पांडुलिपियों से ध्यान हटाकर चित्राधार (एलबम) और वैयक्तिक रूपचित्रों पर अधिक जोर दिया? (2019) 

  1. हुमायूँ 
  2. अकबर 
  3. जहाँगीर 
  4. शाहजहाँ

Ans – 3

मुगल चित्रकला जहांगीर के काल में अपनी चरम सीमा पर थी। वह स्वयं भी उत्तम चित्रकार और कला का पारखी था। इस समय के कलाकारों ने चटख रंग जैसे मोर के गले सा नीला और लाल रंग का प्रयोग करना और चित्रों को त्रि-आयामी प्रभाव देना प्रारंभ कर दिया था। जहांगीर ने चित्राधार और व्यक्तिक रूप चित्रों पर अधिक जोर दिया। जहांगीर के शासन काल में मशहूर चित्रकार थे मंसूर, विशनदास और मनोहर जहांगीर ने अपनी आत्मकथा में लिखा कि कोई भी चित्र चाहे वह किसी मृतक का हो या जीवित व्यक्ति द्वारा बनाया हो मैं देखते ही तुरंत बता सकता हूं कि ये किसकी कृति है।

UPSC Medieval History PYQ

94. भारत के इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए: (2020)

  1. औरंग राजकोष का प्रभारी 
  2. बेनियान ईस्ट इंडिया कंपनी का भारतीय एजेंट
  3. मिरासिदार राज्य का नामित राजस्व दाता 

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

  1. केवल 1 और 2 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3

Ans – 2

औरंग एक गोदाम के लिए फारसी शब्द है यानी एक ऐसी कार्यशाला जहां सामान बेचा जाने से पहले एकत्र किया जाता है। बेनियान को ईस्ट इंडिया कंपनी के इतिहास में अक्सर पाया जा सकता है और यह उन व्यापारियों को इंगित करता है, जिन्होंने यूरोपीय व्यापारियों और उनके भारतीय समकक्षों के बीच मध्यस्थ के रूप में काम किया। गुजरात में, श्रॉफ वोहरा और पारेव मुख्य बनिया परिवार थे, जैसे कि बृज वोहरा और कल्याणदास पारेव। 

दक्षिण भारत के तमिल जिले में गाँवों के निवासी जिन्हें मिरासिदार कहा जाता है. अक्सर ब्राह्मण और अन्य उच्च जातियों से संबंधित होते हैं। उन्होंने पूरे गाँव की भूमि पर अपना अधिकार जताया और गाँव के मामलों को नियंत्रित किया। उनके अधीन किसानों का एक समूह था. जो या तो गाँव की जमीन पर खेती करने के लिए स्थायी अधिकार रखते थे या अन्य गाँवों से संबंधित अस्थायी किरायेदार थे। रैयतवारी बंदोबस्त व्यवस्था के तहत सरकार ने मिरासिदारों को जमीन के एकमात्र मालिक के रूप में मान्यता दी।

UPSC Medieval History PYQ

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Subscribe Youtube ChannelClick Here
UPSC Medieval History PYQ

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

Leave a Comment