यूपीएससी, यूपीपीसीएस, अन्य राज्य पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, सीएपीएफ परीक्षाओं के लिए प्राचीन भारत इतिहास बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी Ancient History Quiz Part-12 Mcq
Table of Contents
प्राचीन इतिहास Ancient History Quiz Part-12 Mcq
- पाषाण काल-✔
- सैंधव सभ्यता एवं संस्कृति-✔
- वैदिक काल-✔
- बौद्ध धर्म-✔
- जैन धर्म-✔
- शैव, भागवत धर्म-✔
- छठी शताब्दी ई.पू.-✔
- यूनानी आक्रमण
- मौर्य साम्राज्य
- मौर्योत्तर काल
- गुप्त एवं गुप्तकाल
- प्राचीन भारत में स्थापत्य कला
- दक्षिण भारत (चोल , चालुक्य, पल्लव एवं संगम युग)
- प्राचीन साहित्य
- पूर्व मध्यकाल
Ancient History Quiz Part-12 Mcq
छठी शताब्दी ई.पू. (Mcq)
टोटल प्रश्न- 20
समय- 10 मिनट
“All The Best”
Ancient History Quiz Part-11 Mcq विश्लेषण –
201. प्राचीन भारत के विश्वोतपति (Cosmogonic) विषयक धारणाओं के अनुसार, चार युगों के चक्र का कर्म इस प्रकार है-
- द्वापर, कृत, त्रेता और कलि
- कृत, द्वापर, त्रेता और कलि
- कृत, त्रेता, द्वापर और कलि
- त्रेता, द्वापर, कलि और कृत
उत्तर- 3
प्राचीन भारत के विश्वोतपति विषयक धारणाओं के अनुसार, चार युगों के चक्र का क्रम इस प्रकार है – कृत (सतयुग), त्रेता, द्वापर एवं कलयुग।
202. निम्नलिखित में से कौन सा प्राचीन भारत में शैव संप्रदाय था?
- आजीवक
- मत्तमयूर
- मयमत
- ईशानशिविगुरुदेवपद्धति
उत्तर- 2
प्राचीन भारत में मत्तमयूर नामक शैव संप्रदाय का उल्लेख मिलता हैं।
203. अर्धनारीश्वर मूर्ति में आधा शिव तथा आधा पार्वती प्रतीक है-
- पुरुष और नारी का योग
- देवता और देवी का योग
- देव और उसकी शक्ति का योग
- उपरोक्त किसी का नहीं
उत्तर- 3
प्राचीन काल में अर्धनारीश्वर के रूप में शिव की कल्पना की गई है, जो पुरुष एवं प्रकृति तथा देव और उसकी शक्ति के योग को दर्शाता है।
शिव और पार्वती की संयुक्त मूर्तियां गुप्त-युग में और उसके परवर्ती युग में विशेष रूप से उकेरी गई है। शिव और पार्वती की परस्पर इतना तादात्म्य हुआ कि दोनों की सन्निहित मूर्ति अर्धनारीश्वर के रूप में समाज में चल पड़ी।
204. नयनार कौन थे?
- शैव
- शाक्त
- वैष्णव
- सूर्योपासक
उत्तर- 1
पूर्व मध्यकाल में भक्ति भावना का प्रचार-प्रसार मुख्यतः दक्षिण भारत में विशेषकर तमिल भाषी क्षेत्र में हुआ।
तमिल भाषी क्षेत्र भक्ति भावना को लोकप्रिय बनाने में दो संप्रदायों की प्रमुख भूमिका रही भगवान विष्णु की उपासना करने वाले विष्णु भक्त अलवार कहलाए और शिव की उपासना करने वाले शिव भक्त नयनार कहलाए।
205. निम्नलिखित में से कौन अलवार संत नहीं था?
- पोयगई
- तिरुज्ञान
- पूडम
- तिरुमंगाई
उत्तर – 2
पोयगई, पूडम एवं तिरुमंगई अलवार संत थे, जबकि तिरुज्ञान नयनार संत थे।
Go For- Ancient History Quiz Part-12 Mcq
206. भागवत संप्रदाय के विकास में किसका दिन अत्यधिक था?
- पार्थियन
- हिंदू-यूनानी लोग
- कुषाण
- गुप्त
उत्तर- 4
भागवत अथवा वैष्णव धर्म का चरमोत्कर्ष गुप्त राजाओं के शासनकाल में हुआ। गुप्त नरेश वैष्णव मतानुयायी थे तथा उन्होंने इसे अपना राजधर्म बनाया था।
अधिकांश गुप्त शासक ‘परम भागवत’ की उपाधि धारण करते थे। विष्णु का वाहन ‘गरुड़’ गुप्तों का राज्यचिन्ह था।
207. भागवत धर्म के प्रवर्तक थे-
- जनक
- कृष्ण
- यगवल्कव्य
- सूरदास
उत्तर- 2
परंपरानुसार भागवत धर्म के प्रवर्तक वृष्णि (सात्वत) वंशी कृष्ण थे जिसने वासुदेव का पुत्र होने के कारण वरवासुदेव कृष्ण कहा जाता है।
207. वासुदेव कृष्ण की पूजा सर्वप्रथम किसने की थी?
- भागवतों ने
- वैदिक आर्यों ने
- तमिलों ने
- आभीरों ने
उत्तर- 1
वैष्णव धर्म का प्रारंभिक रूप भागवत धर्म के अंतर्गत देवकी पुत्र भगवान वासुदेव कृष्ण के पूजन में दर्शित हैं। उसी युग में वासुदेव की उपासना करने वाले वासुदेवक भागवत कहे जाते थे।
208. निम्नलिखित में से किस देवता को कला में हल लिए प्रदर्शित किया गया है?
- कृष्ण
- बलराम
- कार्तिकेय
- मैत्रय
उत्तर- 2
भारतीय संस्कृति परंपरा के अनुरूप कला में हल लिए कृष्ण के भाई बलराम को प्रदर्शित किया गया है। उन्हें हलदर के नाम से भी जाना जाता है।
209. भागवत संप्रदाय में भक्तों के रूपों की संख्या है-
- 7
- 8
- 9
- 10
उत्तर – 3
भागवत संप्रदाय में मोक्ष प्राप्ति के लिए नवधा भक्ति को मान्यता दी गई है।
210. विष्णु के अवतार को सागर से पृथ्वी का उद्धार करते हुए अंकित किया जाता है?
- कच्छप
- मत्स्य
- वाराह
- नृसिंह
उत्तर – 3
भगवान विष्णु ने दैत्य राज्य हिरण्याक्ष का वध करने के लिए वराह रूप धारण किया था तथा उसके चंगुल से धरती को छुड़ाया था। पौराणिक चित्र में वराह भगवान धरती को अपने दांतो के ऊपर संतुलित कर सागर से निकालते हुए दर्शाए गए हैं।
Go For- Ancient History Quiz Part-12 Mcq
211. भारत में आस्तिक और नास्तिक संप्रदायों में कौन सा विभेदक लक्षण हैं?
- ईश्वरी सत्ता में आस्था
- पुनर्जन्म के सिद्धांत में आस्था
- वेदों की प्रामाणिकता में आस्था
- स्वर्ग तथा नरक की सत्ता में विश्वास
उत्तर- 3
राममूर्ति पाठक के अनुसार आस्तिक और नास्तिक संप्रदाय के वर्गीकरण का आधार कभी वैद प्रामाण्य में विश्वास रहा है तो कभी भी ईश्वर की सत्ता में विश्वास।
परलोक की मान्यता भी इसी वर्गीकरण का आधार रही। अथार्त आस्तिक सम्प्रदाय वे हैं, जो वेदों की प्रमाणिकता को मानते हैं तथा नास्तिक सम्प्रदाय वे हैं, जो वेदों की प्रमाणिकता को नहीं मानते।
212. अधोलिखित में से कौन गीता की मुख्य शिक्षा है?
- कर्मयोग
- ज्ञानयोग
- भक्तियोग
- निष्काम कर्मयोग
- अस्पर्श योग
उत्तर – 4
गीता का कर्मयोग निष्काम कर्मयोग है। निष्काम कर्म योग का अर्थ है कि हम कर्म को सदैव साध्य के रूप में देखे, उसे कभी साधन के रूप में न ग्रहण करें।
213. रामायण के किस कांड में राम और हनुमान की पहली भेंट का वर्णन है?
- किषिकन्धा कांड
- सुंदरकांड
- बालकांड
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – 1
रामायण के रचयता बाल्मीकि थे। संस्कृत भाषा में रचित इस आदि काव्य में कुल सात कांड है। इसका चौथा कांड किषिकन्धा कांड है। जिसमें राम और हनुमान की भेंट तथा बलि-वध एवं सुग्रीव के वानर शासक बनने का वर्नण हैं।
214. कालिका पुराण किस धर्म से संबंधित है?
- वैष्णव
- शाक्त
- बौद्ध
- जैन
उत्तर- 2
कालिका पुराण शाक्त धर्म से संबंधित हैं। कालिका पुराण को कलि पुराण भी कहा जाता है। यह हिंदू धर्म की शाक्तवाद परंपरा में अठारह पुराणों में से एक है।
215. पूरी में रथयात्रा किसके सम्मान में निकाली जाती है?
- भगवान राम के
- भगवान विष्णु के
- भगवान जगन्नाथ के
- भगवान शिव के
उत्तर- 3
प्रति वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ (कृष्ण), बलराम और सुभद्रा के सम्मान में रथयात्रा निकाली जाती है।
Go For- Ancient History Quiz Part-12 Mcq
216. नासिक में कुंभ मेला निम्न में से किस एक नदी तट पर लगता है-
- ताप्ती नदी
- नर्मदा नदी
- कोयना नदी
- गोदावरी नदी
उत्तर- 4
नासिक में प्रत्येक 12 वर्ष के अंतराल पर कुंभ मेला गोदावरी नदी के तट पर लगता है। यह नासिक के अतिरिक्त हरिद्वार में गंगा तट पर, प्रयाग में गंगा और यमुना (एवं विलुप्त सरस्वती) के संगम स्थल पर तथा उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर लगता है।
छठी शती ई. पू. – राजनीतिक दशा
217. भारत के प्राचीनतम प्राप्त सिक्के-
- तांबे के थे
- सोने के थे
- रांगा के थे
- चांदी के थे
उत्तर- 4
भारत के प्राचीनतम प्राप्त के आहत सिक्के पंचमार्क सिक्के थे जो चांदी के बने होते थे। इनके ऊपर ठप्पा देकर निशान बनाए जाते थे, इसलिए पंचमार्क सिक्के कहा जाता है।
218. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं हैं?
- अंग-चंपा
- कौशल-अहिच्छत्र
- वत्स-कौशांबी
- मत्सय-विराटनगर
उत्तर- 2
कौशल महाजनपद की राजधानी श्रावस्ती थी। उत्तरी पांचाल की राजधानी अहिच्छत्र और दक्षिणी पांचाल की राजधानी काम्पिल्य थे शेष सभी विकल्प सुमेलित है।
219. चंड-प्रद्योत चित्र प्राचीन गणराज्य के राजा थे?
- काशी
- अंग
- अवंती
- वज्जि
उत्तर- 3
चंड-प्रद्योत अवंती का शासक था। बुद्धकाल में अवंति की राजधानी उज्जैन थी। बिंबिसार के समय में मगध के साथ चंड-प्रद्योत का संबंध मैत्रीपूर्ण था।
220. अभिलेखीय साक्ष्य से प्रकट होता है कि नंद राजा के आदेश से एक नहर को दी गई थी-
- अंग में
- बंग में
- कलिंग में
- मगध में
उत्तर- 3
खारवेल का हाथीगुम्फा अभिलेख से नंद राजा महापद्मनंद की कलिंग विजय सूचित है। इसके अनुसार राजा जिनसेन की एक प्रतिमा उठा ले गया था तथा उसने कलिंग में एक नहर का निर्माण करवाया था।
Go For- Ancient History Quiz Part-12 Mcq
अगर आपके मन में कोई भी प्रश्न हैं। हमें कमेंट के जरिए बता सकते हैं, हम आपके कमेंट का जरूर रिप्लाई करेंगे। For any query regarding upsc, test series, subjectwise mock test. You can comment in the comment section below or send your query to email address.
Previous Test Part :-
Join Telegram Channel – | Link |
Join Whatsapp Group – | Link |
UPSC Doubt Discussion Group – | Join us |
For getting all UPSC, subject wise mcq series, test series 2022 & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in