यूपीएससी, यूपीपीसीएस, अन्य राज्य पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, सीएपीएफ परीक्षाओं के लिए प्राचीन भारत इतिहास बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी Ancient History Quiz Part-13 Mcq
Table of Contents
प्राचीन इतिहास Ancient History Quiz Part-13 Mcq
- पाषाण काल-✔
- सैंधव सभ्यता एवं संस्कृति-✔
- वैदिक काल-✔
- बौद्ध धर्म-✔
- जैन धर्म-✔
- शैव, भागवत धर्म-✔
- छठी शताब्दी ई.पू.-✔
- यूनानी आक्रमण-✔
- मौर्य साम्राज्य-✔
- मौर्योत्तर काल
- गुप्त एवं गुप्तकाल
- प्राचीन भारत में स्थापत्य कला
- दक्षिण भारत (चोल , चालुक्य, पल्लव एवं संगम युग)
- प्राचीन साहित्य
- पूर्व मध्यकाल
Ancient History Quiz Part-13 Mcq (यूनानी आक्रमण एवं मौर्य साम्राज्य )
टोटल प्रश्न- 20
समय- 10 मिनट
“All The Best”
Ancient History Quiz Part-12 Mcq विश्लेषण –
221. उज्जैन का प्राचीन काल में नाम क्या था?
- तक्षशिला
- इंद्रप्रस्था
- अवंतिका
- इनमें से कोई नही
उत्तर- 3
मध्यप्रदेश के मालवा संभाग में स्थित उज्जैन को भारत के प्राचीन ऐतिहासिक नगरों में गिना जाता है। यह 16 महाजनपदों में से एक अवंती की दो राजधानियो में से एक थी। उत्तरी अवंति की राजधानी उज्जैन था दक्षिणी अवंती की राजधानी माहिष्मती था। अवंति को अवंतिका भी कहा जाता था।
222. पाटलिपुत्र के संस्थापक थे-
- उदयनी
- अशोक
- बिंबिसार
- महापद्मनंद
उत्तर- 1
पाटलिपुत्र की स्थापना अजातशत्रु के उत्तराधिकारी उदयनी ने गंगा और सोन नदी के संगम पर एक किला बनाकर की थी। इसने मगध साम्राज्य की राजधानी राजगृह से पाटलिपुत्र स्थानांतरित की। यह नगर शिशुनाग वंश, नंद वंश और मौर्य वंश की भी राजधानी रहा।
223. पाटलिपुत्र को किस शासक ने सर्वप्रथम अपनी राजधानी बनाया?
- चंद्रगुप्त मौर्य
- अशोक महान
- चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
- कनिष्ठ
उत्तर – 1
वस्तुतः पाटलिपुत्र की स्थापना गंगा एवं सोन नदी के संगम पर हर्यक वंश के शासक उद्दयिन ने की थी एवं अपनी राजधानी राजगृह से पाटलिपुत्र स्थानांतरित की थी, किंतु विकल्प में उदयिन नहीं है। अतः दिए गए विकल्पों में चंद्रगुप्त मौर्य सही उत्तर है।
224. उदयिन-वासवदत्ता की दंतकथा संबंधित हैं-
- उज्जैन से
- मथुरा से
- महिष्मति से
- कौशाम्बी से
उत्तर- 1
उदयनी- वासवदत्ता की दंतकथा उज्जैन से संबंधित है। इस कथा को महाकवि भास अपने नाटक स्वपनवासवदत्तम में वर्णित किया है। इस नाटक में वत्स नरेश उदयिन तथा अवंती नरेश प्रद्योत की पुत्री वासवदत्ता की प्रेम कथा का वर्णन है। यह कथा उस समय की है जब उदयनी उज्जैनी के कारागार में कैद थे।
225. निम्नलिखित में से कौन सा एक, ईसा पूर्व छठी शताब्दी में प्रारंभ में भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली नगर राज्य था?
- गंधार
- कंबोज
- काशी
- मगध
उत्तर – 4
ईसापूर्व छठी शताब्दी के प्रारंभ में मगध भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली नगर राज्य था। कई जातकों में इसके समकालीन शहरों की अपेक्षा इसकी समृद्धि एवं संपन्नता का साक्ष्य मिलता है।
मगध की कौशल, अंग और काशी के साथ लंबी प्रतिद्वंद्विता थी। इसमें सर्वोच्चता के लिए लंबा संघर्ष चला और मगध का सफल रहा।
Go For- Ancient History Quiz Part-13 Mcq
226. विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया-
- मौर्य
- नंद
- गुप्त
- लिच्छवी
उत्तर – 4
वैशाली के लिच्छवियों ने विश्व का पहला गणतंत्र स्थापित किया था। वैशाली बुद्ध काल का सबसे बड़ा तथा शक्तिशाली गणराज्य था विजय संघ में प्रमुख थे।
227.निम्न में से कौन सा युग्म उपयुक्त जोड़ी है?
- पार्श्वनाथ-जनत्रिका
- बिंदुसार-शाक्य
- स्कंदगुप्त-मौर्य
- चेटक-लिच्छवी
उत्तर – 4
राजा चेटक, लिच्छवी गणराज्य के राजा थे, उनकी पुत्री चेलना का विवाह मगध नरेश बिम्बिसार से हुआ था। लिच्छवी, वज्जि संघ के प्रधान वंशों में से एक था।
228.छठी शताब्दी ईसा पूर्व के 16 महाजनपदों में विश्व में निम्नलिखित में से किस बौद्ध ग्रंथ में सूचना मिलती है?
- दीघ निकाय
- त्रिपिटक
- दीपवंश
- अंगुत्तर निकाय
उत्तर – 4
बौद्ध ग्रंथ अंगूतर निकाय में छठी शताब्दी ईसा पूर्व के 16 महाजनपदों की सूचना मिलती है, जो इस प्रकार है- अंग, मगध, काशी, कौशल, वज्जि, मल्ल, चेदि, वत्स, कुरु, पंचाल, मत्स्य, शूरसेन, अस्मक, अवंती, गंधार, कंबोज।
जैन ग्रंथ भगवती सूत्र में भी 16 महाजनपदों की सूची मिलती है।
229. महाभारत के अनुसार, उत्तरी पंचाल की राजधानी स्थित थी-
- हस्तिनापुर में
- इंद्रप्रस्थ में
- अहिच्छत्र में
- मथुरा में
उत्तर- 3
उत्तरी पंचाल की राजधानी अहिच्छत्र थी तथा दक्षिणी पांचाल की राजधानी काम्पिल्य थी। हस्तिनापुर तथा इंद्रप्रस्थ कुरु की राजधानी थी। जबकि मथुरा शूरसेन की राजधानी थी।
230.चंपा किस महाजनपद की राजधानी थी?
- मगध
- वज्जि
- कौशल
- अंग
उत्तर – 4
उत्तरी बिहार के वर्तमान भागलपुर तथा मुंगेर के जिले अंग महाजनपद के अंतर्गत थे। इसकी राजधानी चम्पा थी।
Go For- Ancient History Quiz Part-13 Mcq
231.गोदावरी नदी के तट पर स्थित महाजनपद था-
- अवंति
- वत्स
- अस्सक
- कंबोज
उत्तर – 3
बौद्ध ग्रंथ ‘अंगुत्तर निकाय’ तथा जैन ग्रंथ ‘भगवती सूत्र’ में छठी शताब्दी ईसा पूर्व में वर्णित 16 महाजनपदों में अस्सक या अश्मक नर्मदा तथा गोदावरी नदियों के मध्य स्थित था।
232.छठी शताब्दी ईसा पूर्व का मत्स्य महाजनपद स्थित था-
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में
- राजस्थान में
- बुंदेलखंड में
- रुहेलखंड में
उत्तर – 2
छठी शताब्दी ईसा पूर्व का मत्स्य महाजनपद राजस्थान के जयपुर क्षेत्र में स्थित है इसकी राजधानी विराटनगर थी।
233.निम्नलिखित में से कौन-सा मगध साम्राज्य की राजधानी नहीं रहा-
- ग्गिरिव्रज
- राजगृह
- पाटलिपुत्र
- कौशाम्बी
उत्तर- 4
गिरिव्रज या राजगृह और पाटलिपुत्र प्राचीन काल में क्रमशः मगध साम्राज्य की राजधानी रहे थे, जबकि कौशाम्बी पर वत्स राज्य का शासन था।
234.प्राचीन श्रावस्ती का नगर विन्यास किस आकृति का है?
- वृताकार
- अर्धचन्द्राकार
- त्रिभुजाकार
- आयताकार
उत्तर – 2
प्राचीन श्रावस्ती की पहचान ले अलेक्जेंडर कनिंघम ने 1861 ई. में उत्तर प्रदेश के गोंडा के निकट सहित-महेत (वर्तमान श्रावस्ती) नामक स्थान से की थी। उत्खननों के आधार पर ज्ञात हुआ है कि प्राचीन श्रावस्ती का नगर विन्यास अर्धचन्द्राकार था।
235.मगध के किस प्रारंभिक शासक ने राज्यरोहण के लिए अपने पिता की हत्या की एवं स्वयं इसी कारणवश अपने पुत्र द्वारा मारा गया?
- बिंबिसार
- अजातशत्रु
- उदयनी
- नागदशक
उत्तर – 2
मगध का शासक अजातशत्रु (492 -460 ई.पू) अपने पिता हर्यक वंश के संस्थापक बिम्बिसार की हत्या कर राजगद्दी पर बैठा था। इसकी हत्या भी इसके पुत्र उदयिन (कौशाम्बी के वत्स राजा उदयन से भिन्न) ने कर दी थी।
Go For- Ancient History Quiz Part-13 Mcq
236.किसने मगध साम्राज्य में वज्जि गणसंघ को हराकर आत्मसात किया?
- चंद्रगुप्त मौर्य
- अशोक
- महापद्मनंद
- अजातशत्रु
उत्तर – 4
237.मालवा क्षेत्र पर मगध की सत्ता का विस्तार निम्न में से किसके शासन काल में हुआ था?
- बिंबिसार के
- अजातशत्रु के
- उदयभद्र के
- शिशुनाग के
उत्तर – 4
पुराणों के अनुसार, मगध नरेश शिशुनाग में अवंति (मालवा) को जीतकर मगध साम्राज्य में मिला लिया।
238. मगध में नंद वंश का संस्थापक कौन था?
- महापद्मनंद
- धनानंद
- नंदीवर्धन
- महानंदिन
उत्तर- 1
239. गौतम बुध के समय का प्रसिद्ध वैध जीवक जिसके दरबार से संबंधित था?
- बिंबिसार
- चंड प्रद्योत
- प्रसेनजीत
- उदयन
उत्तर – 1
गौतम बुध के समय का प्रसिद्ध वैध जीवक बिंबिसार के दरबार से संबंधित था। बिंबिसार ने अपने राजवेध जीवक को अवंती नरेश चंड प्रद्योत के राज्य में चिकित्सा सेवा के लिए भेजा था।
240.काल्पी नगर किस नदी के तट पर स्थित हैं?
- गंगा
- यमुना
- नर्मदा
- कृष्णा
उत्तर – 2
काल्पी नगर उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में स्थित एक नगर (स्थान) है। यह यमुना नदी के तट पर स्थित हैं। प्राचीन काल में या ‘कालप्रिया’ के नाम से विख्यात थी, समय के साथ नाम संरक्षित होकर काल्पी हो गया। चौथी सदी में राजा वसुदेव द्वारा बसाया गया था।
Go For- Ancient History Quiz Part-13 Mcq
अगर आपके मन में कोई भी प्रश्न हैं। हमें कमेंट के जरिए बता सकते हैं, हम आपके कमेंट का जरूर रिप्लाई करेंगे। For any query regarding upsc, test series, subjectwise mock test. You can comment in the comment section below or send your query to email address.
Previous Test Part :-
Join Telegram Channel – | Link |
Join Whatsapp Group – | Link |
UPSC Doubt Discussion Group – | Join us |
For getting all UPSC, subject wise mcq series, test series 2022 & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in