यूपीएससी, यूपीपीसीएस, अन्य राज्य पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, सीएपीएफ परीक्षाओं के लिए प्राचीन भारत इतिहास बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी Ancient History Quiz Part-17 Mcq
Table of Contents
प्राचीन इतिहास Ancient History Quiz Part-17 Mcq
- पाषाण काल-✔
- सैंधव सभ्यता एवं संस्कृति-✔
- वैदिक काल-✔
- बौद्ध धर्म-✔
- जैन धर्म-✔
- शैव, भागवत धर्म-✔
- छठी शताब्दी ई.पू.-✔
- यूनानी आक्रमण-✔
- मौर्य साम्राज्य-✔
- मौर्योत्तर काल-✔
- गुप्त एवं गुप्तकाल-✔
- प्राचीन भारत में स्थापत्य कला
- दक्षिण भारत (चोल , चालुक्य, पल्लव एवं संगम युग)
- प्राचीन साहित्य
- पूर्व मध्यकाल
Ancient History Quiz Part-17 Mcq (गुप्त एवं गुप्तोत्तर युग)
टोटल प्रश्न- 20
समय- 10 मिनट
“All The Best”
Ancient History Quiz Part-16 Mcq विश्लेषण:-
301.यौधेय सिक्कों पर किस देवता का अंकन मिलता है?
- वासुदेव
- मित्र
- इंद्र
- कार्तिकेय
उत्तर – 4
यौधेय का प्रमाण पुराण, अष्टाध्यायी तथा वृहत्संहिता इत्यादि ग्रंथों से प्राप्त होता है। इनका साम्राज्य दक्षिण-पूर्वी पंजाब तथा राजस्थान के बीच था। इनके सिक्कों पर कार्तिकेय का आंकलन मिलता है।
302.कनिष्क के सारनाथ बौद्ध प्रतिमा अभिलेख की तिथि क्या है?
- 78 ई. सन
- 81 ई. सन
- 98 ई. सन
- 121 ई. सन
उत्तर – 2
कनिष्क के सारनाथ बौद्ध अभिलेख की तिथि 81 ई. सन है। यह प्रतिमा मथुरा से लेकर कनिष्क के राज्यारोहण (78 ई. सन) के तीसरे वर्ष सारनाथ में स्थापित की गई थी।
303.शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग (कैलेंडर) का 1 चैत्र, ग्रेगेरियन कैलेंडर पर आधारित 365 दिन के समान वर्ष की निम्नलिखित तिथियों में किस एक के तदनुरूप है?
- 22 मार्च (अथवा 21 मार्च)
- 15 मई (अथवा 16 मई)
- 31 मार्च (अथवा 30 मार्च)
- 21 अप्रैल (अथवा 20 अप्रैल)
उत्तर – 1
चैत्र भारतीय राष्ट्रीय पंचांग का प्रथम माह है। राष्ट्रीय कैलेंडर की तिथियां ग्रेगोरियन कैलेंडर की तिथियों से स्थायी रूप से मिलती-जुलती हैं। सामान्यतः 1 चैत्र 22 मार्च को होता है और लीप वर्ष में 21 मार्च को।
304. निम्नलिखित में से कौन एक कनिष्क के दरबार से सम्बद्ध नहीं था?
- अश्वघोष
- चरक
- नागार्जुन
- पंतजलि
उत्तर – 4
अश्वघोष, नागार्जुन, पाश्र्व तथा चरक ये चारों ही कनिष्क के दरबार से संबंधित थे, जबकि पंतजलि कनिष्क के दरबार से संबंधित नहीं थे। पंतजलि ने पाणिनि की अष्टाध्यायी पर महाभाष्य की रचना की थी। महर्षि पंतजलि शुंगकालीन विद्वान थे।
305.निम्नलिखित नगरों में से किसका उल्लेख कनिष्क के रबतक अभिलेख में नहीं है?
- श्रावस्ती
- कौशांबी
- पाटलिपुत्र
- चंपा
उत्तर – 1
जब तक अभिलेख अफगानिस्तान में शुर्ख कोटल के निकट रबतक नामक स्थान से वर्ष 1993 में प्राप्त किए गए। यह यूनानी लिपि तथा बैक्ट्रियन भाषा में लिखे गए हैं। यह कुषान वंश के शासक कनिष्क के संबंध है। इस अभिलेख में 4 शहरों के नाम उल्लेख है, जो है – साकेत, कौशांबी, पाटलिपुत्र तथा चंपा अर्थात इसमें श्रावस्ती का उल्लेख नहीं है।
Go For- Ancient History Quiz Part-17 Mcq
306.पुष्यमित्र शुंग द्वारा दो अश्वमेध अश्वमेध यज्ञ किए जाने के बारे में जानकारी किस लेख से मिलती है?
- सारनाथ लेख
- बेसनगर लेख
- अयोध्या लेख
- हाथीगुंफा लेख
उत्तर – 3
पुष्यमित्र शुंग अंतिम मौर्य शासक बृहदर्थ का सेनापति था। इसने 184 ई. पूर्व में बृहद्रथ की हत्या कर शुंग वंश की स्थापना की। अयोध्या लेख से ज्ञात होता है कि इसने दो अश्वमेध यज्ञ किए थे।
307.निम्नलिखित में से कौन-सा शासक वर्ण/व्यवस्था का रक्षक आ जाता है?
- पुष्यमित्र शुंग
- खारवेल
- गौतमीपुत्र सातकर्णि
- वासुदेव
- समुद्रगुप्त
उत्तर – 3
सातवाहन शासक गौतमीपुत्र सातकर्णि ने कहा है कि उसने विच्छिन्न होते चतुवर्णर्य (चार वर्णो वाली व्यवस्था) को फिर से स्थापित किया और वर्णसंकर (वर्ण और जातियों से सम्मिश्रण) को रोका। इसी कारण इसे वर्ण-व्यवस्था का रक्षक कहा जाता है।
308. अफगानिस्तान का बामियान प्रसिद्ध था-
- हिंदू मंदिर के लिए
- हाथी दांत के काम हेतु
- स्वर्ण सिक्कों के टंकण हेतु
- बुद्ध प्रतिमा के लिए
उत्तर – 4
अफगानिस्तान का बामियान पहाड़ियों को काटकर बनवाई गई बुध प्रतिमाओं के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन अफगानिस्तान में तालिबान शासन ने इन बुद्ध प्रतिमाओं को नष्ट करवा दिया।
309.निम्नलिखित में से किस मूर्तिकला में सदैव हरित स्तरित चट्टान (शिस्ट) का प्रयोग माध्यम के रूप में होता था?
- मौर्य मूर्तिकला
- मथुरा मूर्तिकला
- भरहुत मूर्तिकला
- गंधार मूर्ति कला
उत्तर – 4
गंधार कला में सदैव हरित स्तरित या शिस्ट चट्टान का प्रयोग ही मूर्तियां बनाने के लिए किया जाता था यद्यपि मथुरा कला में भी इसी के अनुसरण पर शिस्ट का प्रयोग किया गया था।
310.प्राचीन काल में भारत पर आक्रमणों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही कालानुक्रम है?
- यूनानी-शक-कुषाण
- यूनानी-कुषाण-शक
- शक-यूनानी-कुषाण
- शक-कुषाण-यूनानी
उत्तर – 1
भारत में ब्राह्य आक्रमणों के कालों का सही कालानुक्रम निम्न प्रकार है- यूनानी (326 ई. पू. सिकंदर महान), शक (प्रथम शताब्दी ई. पू.), कुषाण (पहली शताब्दी ई.)
Go For- Ancient History Quiz Part-17 Mcq
311.आंध्र सातवाहन राजाओं की सबसे लंबी सूची किस पुराण में मिलती है?
- वायु पुराण
- विष्णु पुराण
- मत्स्य पुराण
- उपरोक्त में से किसी में नहीं
उत्तर – 3
पुराणों में कुल 30 सातवाहन रचनाओं के नाम मिलते हैं, जिसमें से सबसे लंबी सूची मत्स्य पुराण में 29 राजाओं की मिलती है।
312.सात वाहनों की राजधानी अवस्थित थी-
- अमरावती में
- नादेड़ में
- नालदुर्ग में
- दुर्ग में
उत्तर- 1
सातवाहनों की वास्तविक राजधानी प्रतिष्ठा या पैठन में अवस्थित पुराणों में इस राजवंश को आंध्रभृत्य या आंध्र जातीय कहा है उनकी आरंभिक राजधानी अमरावती मानी जाती है।
313. निम्नलिखित शासकों में से किसके लिए ‘एका ब्राह्मण’ प्रयुक्त हुआ है?
- पुष्यमित्र शुंग
- खारवेल
- गौतमीपुत्र सातकर्णि
- सुशर्मन
उत्तर- 3
सातवाहन शासक गौतमीपुत्र सातकर्णि को नासिक अभिलेख में ‘एका ब्राह्मण’ कहा गया है, जिसका तात्पर्य ‘अद्वितीय ब्राह्मण’ अथवा ‘ब्राह्मणों का एकमात्र रक्षक’।
314.हाथी गुफा का अभिलेख किस शासक के विषय में जानकारी का स्रोत हैं?
- खारवेल
- अशोक
- हर्षवर्धन
- कनिष्क
उत्तर- 1
उदयगिरी पहाड़ी के ‘हाथीगुम्फा’ से शासक खारवेल का एक बिना तिथि का अभिलेख प्राप्त होता है
इसमें खारवेल के बचपन, शिक्षा, राज्यभिषेक तथा राजा होने के बाद 13 वर्षो के शासनकाल की घटनाओं का क्रमबद्ध विवरण दिया हुआ है। यह अभिलेख खारवेल का इतिहास जानने का एकमात्र स्रोत है।
315.पेरीपल्स ऑफ दा इरिट्थ्र्यन सी किसने लिखी?
- टेसियस
- प्लिनी
- टॉलमी
- स्ट्रैबो
- उपयुक्त में से कोई नहीं
उत्तर- 5
‘पेरीपल्स ऑफ द इरिथ्रियन सी’ ग्रीको-रोमन पैरी पल्स हैं। रोमन-मिस्र बंदरगाहों से नेविगेशन और व्यापार के अवसरों का वर्णन करता है। इसे लगभग 60 ई. में अलेक्जेंड्रिया के एक अनाम नाविक ने लिखा है। इसने भारत से आयात तथा निर्यात की जाने वाली वस्तुओं का भी उल्लेख किया हैं।
Go For- Ancient History Quiz Part-17 Mcq
316.गुप्त वंश ने………..अवधि में शासन किया?
- 319-500 ई.
- 319-324 ई.
- 316-375 ई.
- 566-597 ई.
उत्तर – 1
गुप्त वंश लगभग 275-550 ई. तक शासन किया। इस वंश की स्थापना लगभग 275 ई. में महाराज श्रीगुप्त द्वारा की गई थी, किंतु गुप्त वंश का प्रथम शक्तिशाली शासक चंद्रगुप्त I था, जिसने 319-335 ई. तक शासन किया। इसने अपनी महत्ता सूचित करने के लिए अपने पूर्वजों के विपरीत ‘महाराजाधिराज’ की उपाधि धारण की।
317.निम्नलिखित शासकों में से किस एक ने चार अश्वमेघ हो का संपादन किया था?
- पुष्यमित्र शुंग
- प्रवरसेन प्रथम
- समुद्रगुप्त
- चंद्रगुप्त द्वितीय
उत्तर- 2
वाकाटक शासक प्रवरसेन प्रथम ने चार अश्वमेघ यज्ञ का संपादन किए इसके साथ ही उसने अनेक वैदिक यज्ञ किए। इसी वंश के शासक प्रवरसेन द्वितीय की रूचि साहित्य में थी, उसने ‘सेतुबंध’ नामक ग्रंथ की रचना की।
318.भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है?
- चंद्रगुप्त मौर्य
- चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य
- अशोक महान
- समुद्रगुप्त
उत्तर- 4
इतिहासकार विसेंट स्मिथ ने अपनी रचना ‘अर्ली हिस्ट्री ऑफ इंडिया’ में समुद्रगुप्त की वीरता एवं विजयों पर मुग्ध होकर उसे ‘भारतीय नेपोलियन’ की संज्ञा दे है।
319.समुद्रगुप्त में से किस गुप्त राजा का एक अन्य नाम देवगुप्त था?
- समुद्रगुप्त
- चंद्रगुप्त द्वितीय
- कुमारगुप्त
- उपयुक्त में से कोई नहीं
उत्तर- 2
गुप्त शासक चंद्रगुप्त द्वितीय ‘विक्रमादित्य’ का अन्य नाम देवगुप्त मिलता है। उसके अन्य नाम देवराज तथा देवश्री भी मिलते हैं।
320.प्रथम गुप्त शासक जिसने ‘परम भागवत’ की उपाधि धारण की, वह था-
- चंद्रगुप्त प्रथम
- समुद्रगुप्त
- चंद्रगुप्त द्वितीय
- श्री गुप्त
उत्तर- 3
चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य का प्रथम गुप्त शासक था, जिसने ‘परम भागवत’ की उपाधि धारण की थी। महरौली लेख के अनुसार, उसने विष्णुपद पर्वत पर विष्णुध्वज की स्थापना कराई थी।
Go For- Ancient History Quiz Part-17 Mcq
For getting all SERVICE IAS, subject wise mcq series, test series 2022 & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in
Join Telegram Channel – | Link |
Join Whatsapp Group – | Link |
UPSC Doubt Discussion Group – | Join us |
ये भी पढ़े:-
अगर आपके मन में कोई भी प्रश्न हैं UPSC से सबंधित तो आप हमें कमेंट के जरिए बता सकते हैं, हम आपके कमेंट का जरूर रिप्लाई करेंगे।
For any query regarding service ias, test series, subjectwise mock test. You can comment in the comment section below or send your query to email address.