Arrival of European Companies Quiz 2024: यूरोपियों कंपनियों का आगमन प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Arrival of European Companies Quiz, UPSC Arrival of European Companies Questions, Arrival of European Companies Quiz in hindi, modern history previous year question, modern history pyq, GK Arrival of European Companies Quiz, यूरोपियों कंपनियों का आगमन प्रश्नोत्तरी, यूरोपियों कंपनियों का आगमन प्रश्नोत्तरी pdf, यूरोपियों कंपनियों का आगमन बहुविकल्पीय प्रश्न, Arrival of European Companies Quiz 2024 hindi me,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “आधुनिक भारतीय इतिहास से” Arrival of European Companies Quiz 2024: यूरोपियों कंपनियों का आगमन प्रश्नोत्तरी – Objective Type Solved Question, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Arrival of European Companies Quiz 2024: यूरोपियों कंपनियों का आगमन प्रश्नोत्तरी

1.वास्कोडिगामा, कालीकट पर किस वर्ष में आया? Chhattisgarh PCS (Pre) 2004

  1. 1350 AD
  2. 1498 AD
  3. 1530 AD
  4. 1612 AD

मध्य काल में सर्वप्रथम भारत से संबंध स्थापित करने वाले पुर्तगीज थे। प्रथम पुर्तगीज वास्कोडिगामा भारत के पश्चिमी तट पर स्थित बंदरगाह कालीकट पर 20 मई, 1498 को पहुंचा। उसने यहां पहुंचकर भारत के नए समुद्री मार्ग की खोज की। कालीकट के तत्कालीन शासक जमोरिन ने वास्कोडिगामा का स्वागत किया। पुर्तगाली व्यापारियों ने भारत में कालीकट, गोवा, दमन, दीव एवं हुगली के बंदरगाहों में अपनी व्यापारिक कोठियां स्थापित कीं। 1505 ई. में फ्रांसिस्को द अल्मीडा भारत में प्रथम पुर्तगाली वायसराय एवं गवर्नर बनकर आया। व्यापारिक हितों के परिप्रेक्ष्य में हिंद महासागर में प्रभुत्व स्थापित करने के लिए अल्मीडा ने ‘ब्लू वाटर पॉलिसी’ (Blue water Policy) ‘अर्थात ‘शांत जल की नीति’ का प्रतिपादन किया था।

2. निम्नलिखित में से किसने वास्कोडिगामा का कालीकट में स्वागत किया था? UP Lower Sub. (Pre) 2013

  1. गेस्पर कोरिया
  2. अल्बुकर्क
  3. जमोरिन
  4. डॉन अलमेदा

3. पुर्तगालियों ने भारत में निम्नलिखित में से किस स्थान पर प्रथम दुर्गा का निर्माण किया था? UPPCS (Mains) 2010

  1. अञ्जीदीव में
  2. कन्नानोर में
  3. कोचीन में
  4. गोवा में

पुर्तगालियों के भारत में प्रथम दुर्ग (भारत में प्रथम यूरोपीय दुर्ग भी) का निर्माण अल्फांसो द अल्बुकर्क (इस समय वह गवर्नर नहीं था) द्वारा 1503 ई. में कोचीन में कराया गया था।

4. बंगाल की खाड़ी में समुद्री डकैती हेतु हुगली का उपयोग कौन करता था? 65th BPSC (Pre) 2019

  1. डच
  2. फ्रांसीसी
  3. पुर्तगाली
  4. अंग्रेज
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं। उपर्युक्त में से एक से अधिक

5. किस मुगल सम्राट के काल में इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में सर्वप्रथम कारखाना स्थापित किया? IAS (Pre) 2008 & 2009

  1. अकबर
  2. जहांगीर
  3. शाहजहां 
  4. औरंगजेब

जहांगीर के शासनकाल में इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने सर्वप्रथम 1611 ई. में मसूलीपट्टनम अथवा मछलीपट्टनम में एक अस्थायी कारखाना स्थापित किया था। 1613 ई. में सूरत में स्थापित कारखाना अंग्रेजों का प्रथम स्थायी कारखाना था।

Go For Arrival of European Companies Quiz 2024

6. ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रारंभिक दौर में वेस्टर्न प्रेसीडेंसी कहां थी? MPPCS (Pre) 2018

  1. सूरत
  2. सतारा 
  3. बॉम्बे
  4. पणजी

ईस्ट इंडिया कंपनी ने आरंभ में सूरत को प्रेसीडेंसी बनाया था बाद में यह बॉम्बे स्थानांतरित कर दी गई।

7. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंबई किससे लिया था? Uttarakhand PCS (Pre) 2010

  1. डचों से
  2. फ्रांसीसियों से
  3. डेनिसों से
  4. पुर्तगालियों से

ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंबई पुर्तगालियों से लिया था। 1661 ई. में इंग्लैंड के सम्राट चार्ल्स द्वितीय का विवाह पुर्तगाल की राजकुमारी कैथरीन से होने पर चार्ल्स को पुर्तगालियों द्वारा बंबई उपहारस्वरूप प्रदान किया गया था, जिसे उन्होंने 10 पौंड वार्षिक किराए पर 1668 ई. मे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को दे दिया था।

8. ईस्ट इंडिया कंपनी के किस अंग्रेज गवर्नर को औरंगजेब द्वारा भारत से निष्कासित किया गया? MPPCS (Pre) 2008

  1. आंगियर
  2. सर जॉन चाइल्ड
  3. सर जॉन गेयर
  4. सर निकोलस वेट

बंबई के अंग्रेज गवर्नर जॉन चाइल्ड ने 1688 ई. में बंबई और पश्चिमी समुद्र तट के मुगल बंदरगाहों का घेरा डाला तथा मक्का जाने वाले हज यात्रियों को बंदी बनाने का प्रयास किया। फलस्वरूप उसे औरंगजेब ने भारत से निष्कासित करने का आदेश दिया था। मुगल शासक औरंगजेब के सामने उसे विवश होना पड़ा और अंततः उसे माफी मांगनी पड़ी।

9. निम्नलिखित में से प्रथम कर्नाटक युद्ध का कौन-सा तात्कालिक कारण था? 44th BPSC (Pre) 2000

  1. अंग्रेज और फ्रांसीसियों के बीच प्रतिद्वंद्विता 
  2. ऑस्ट्रिया की राजगद्दी की जंग
  3. कर्नाटक की राजगद्दी का मसला
  4. अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का अधिग्रहण

कर्नाटक का प्रथम युद्ध (1746-48 ई.) ऑस्ट्रिया के उत्तराधिकार युद्ध, जो 1740 ई. में आरंभ हुआ था, का विस्तार मात्र था। गृह सरकारों की आज्ञा के विरुद्ध ही दोनों दलों (अंग्रेज एवं फ्रांसीसी) में 1746 ई. में युद्ध प्रारंभ हो गया। अंग्रेज कैप्टन बनेट के नेतृत्व में अंग्रेजी सेना द्वारा कुछ फ्रांसीसी जहाजों पर अधिकार कर लेना युद्ध का तात्कालिक कारण था।

10. निम्नलिखित में से किन स्थानों पर डचों ने अपने व्यापारिक अड्डे स्थापित किए? UPPCS (Pre) 2017

  1. नागपट्टनम, चिनसुरा, मछलीपट्टनम 
  2. सूरत, भरूच, आगरा 
  3. कोचीन, अहमदाबाद, पटना 
  4. उपरोक्त सभी

भारत में डचों द्वारा स्थापित प्रमुख व्यापारिक केंद्र थे- नागपट्टनम, चिनसुरा, मछलीपट्टनम, सूरत, भरूच, आगरा, कोचीन, अहमदाबाद तथा पटना।

UPSCSITE के साथ Arrival of European Companies Quiz 2024: यूरोपियों कंपनियों का आगमन प्रश्नोत्तरी को हल करते हुए, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट पर सभी विषयों के सोल्वड क्वेश्चन से तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here

सामान्य ज्ञान Arrival of European Companies Quiz 2024: यूरोपियों कंपनियों का आगमन प्रश्नोत्तरी से सामान्य ज्ञान की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

Leave a Comment