Regional States Punjab Aur Mysore Quiz 2024: क्षेत्रीय राज्य पंजाब एवं मैसूर प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Regional States Punjab Aur Mysore Quiz, UPSC Regional States Punjab Aur Mysore Questions, Regional States Punjab Aur Mysore Quiz in hindi, modern history previous year question, modern history pyq, GK Regional States Punjab Aur Mysore Quiz, क्षेत्रीय राज्य पंजाब एवं मैसूर प्रश्नोत्तरी, क्षेत्रीय राज्य पंजाब एवं मैसूर प्रश्नोत्तरी pdf, क्षेत्रीय राज्य पंजाब एवं मैसूर बहुविकल्पीय प्रश्न, Regional States Punjab Aur Mysore Quiz 2024 hindi me,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “आधुनिक भारतीय इतिहास से” Regional States Punjab Aur Mysore Quiz 2024: क्षेत्रीय राज्य पंजाब एवं मैसूर प्रश्नोत्तरी – Objective Type Solved Question, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Regional States Punjab Aur Mysore Quiz 2024: क्षेत्रीय राज्य पंजाब एवं मैसूर प्रश्नोत्तरी

1.रणजीत सिंह के राज्य में सम्मिलित था? UPPCS (Spl) (Mains) 2004

  1. दिल्ली
  2. काबुल
  3. मकराना
  4. श्रीनगर

रणजीत सिंह का जन्म 13 नवंबर, 1780 को सुकरचकिया मिसल के मुखिया महासिंह के घर हुआ था। महाराजा रणजीत सिंह और अंग्रेजों के बीच 25 अप्रैल, 1809 को अमृतसर की संधि हुई। संधि का तात्कालिक प्रभाव यह हुआ कि रणजीत सिंह का सतलज पार के सिख राजाओं के ऊपर प्रभुत्व जमाने का स्वप्न टूट गया, परंतु दूसरी ओर जैसा कनिंघम ने कहा है कि रणजीत सिंह को पश्चिम दिशा में प्रसार करने की खुली छूट मिल गई। उसने 1818 ई. में मुल्तान, 1819 ई. में कश्मीर और 1834 ई. में पेशावर को जीत लिया। इस प्रकार प्रश्नगत विकल्पों में श्रीनगर रणजीत सिंह के राज्य में सम्मिलित था।

2. महाराजा रणजीत सिंह के राज्य की राजधानी थी- Uttarakhand PCS (Pre) 2006

  1. अमृतसर
  2. पटियाला
  3. लाहौर
  4. कपूरथला

1798 ई. में अफगानिस्तान के शासक जमान शाह ने पंजाब पर आक्रमण किया। वापस जाते समय उसकी तोपें चिनाब नदी में गिर गईं। रणजीत सिंह ने उन्हें निकलवा कर वापस भिजवा दिया। उस सेवा के बदले जमान शाह ने उसे लाहौर पर अधिकार करने की अनुमति दे दी। 1799 ई. में रणजीत सिंह ने तत्काल लाहौर पर अधिकार कर लिया तथा उसे अपनी राजधानी बनाया।

3. निम्नलिखित में से किसने कहा था, “ईश्वर की इच्छा थी कि मैं सब धर्मों को एक निगाह से देखूं, इसीलिए उसने दूसरी आंख की रोशनी ले ली”? UPPCS (Mains) 2007

  1. महाराजा रणजीत सिंह
  2. महाराजा शेरसिंह 
  3. महाराजा दलीप सिंह
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

रणजीत सिंह का जन्म 13 नवंबर, 1780 को सुकरचकिया मिसल के मुखिया महासिंह के घर हुआ था। वह 12 वर्ष के ही थे कि उनके पिता का स्वर्गवास हो गया। 1792 से 1797 ई. तक एक प्रतिशासन परिषद (Coun cil of Regency) जिसमें इनकी माता, सास और दीवान लखपत राय थे, ने शासन कार्य चलाया। 1797 ई. में उन्होंने समस्त कार्यभार स्वयं संभाल लिया। रणजीत सिंह ने लाहौर पर 1799 ई. में, अमृतसर पर 1805 ई. में तथा फरीदकोट, मालेर, कोटला और अंबाला पर 1808 ई. में विजय प्राप्त की। रणजीत सिंह एक योग्य शासक थे। उन्होंने कहा था “ईश्वर की इच्छा थी कि मैं सब धर्मों को एक निगाह से देखूं, इसीलिए उसने दूसरी आंख की रोशनी ले ली।”

4. महाराजा रणजीत सिंह के उत्तराधिकारी थे- JPSC (Pre) 2003

  1. हरिसिंह नलवा 
  2. खड्ग सिंह
  3. शेरसिंह
  4. नौनिहाल सिंह

1839 ई. में रणजीत सिंह की मृत्यु के बाद उनका पुत्र खड्ग सिंह सिंहासन पर बैठा।

5. सिख राज्य का अंतिम राजा कौन था? UPUDA/LDA (Pre) 2013

  1. खड़क सिंह
  2. शेर सिंह
  3. नव निहाल सिंह
  4. दलीप सिंह

महाराजा दलीप सिंह सिख साम्राज्य के अंतिम शासक थे। उन्होंने 1843 से 1849 ई. तक शासन किया।

Go For Regional States Punjab Aur Mysore Quiz

6. पंजाब के पूर्व महाराजा दलीप सिंह के विषय में निम्नलिखित में से कौन एक कथन सत्य है? UPPCS (Mains) 2013

  1. 23 अक्टूबर, 1893 को उनका निधन पेरिस में हुआ।
  2. नासिक में उनकी अन्त्येष्टि हुई।
  3. उन्होंने कभी भी सिख धर्म नहीं छोड़ा था।
  4. यह कभी भी रूस नहीं गए थे।

पंजाब के पूर्व महाराजा दलीप सिंह का निधन 22 या कुछ स्रोतों के अनुसार 23 अक्टूबर, 1893 को पेरिस (फ्रांस) में हो गया था। शेष सभी कथन असत्य हैं। दलीप सिंह ने सिख धर्म छोड़कर ईसाई धर्म को अपनाया था, इन्होने रूस की यात्रा भी की थी। इनकी अन्त्येष्टि इंग्लैंड में हुई थी।

  1. दलीप सिंह
  2. नौनिहाल सिंह
  3. रणजीत सिंह
  4. शेर सिंह 

पंजाब के सिख साम्राज्य के अंतिम शासक दलीप सिंह थे। 1849 ई. में द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध की समाप्ति पर अंग्रेजों द्वारा पंजाब का विलय कर लिया गया तथा दलीप सिंह को पेंशन देकर बाद में ब्रिटेन भेज दिया गया।

8. पंजाब के विलय के पश्चात पंजाब पर शासन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन ‘तीन की परिषद’ का सदस्य नहीं था? UPPCS 2013

  1. एच. एम. इलियट 
  2. सर हेनरी लॉरेंस
  3. जॉन लॉरेंस
  4. रॉबर्ट मॉन्टगोमरी

पंजाब के ब्रिटिश साम्राज्य में विलय के बाद लॉर्ड डलहौजी ने 1849 ई. में पंजाब पर शासन करने के लिए तीन लोगों की एक परिषद का गठन किया था, जिसमें सर हेनरी लॉरेंस को अध्यक्ष तथा जॉन लॉरेंस और चार्ल्स ग्रेनविल मानसेल को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। एच. एम. इलियट तथा रॉबर्ट मॉन्टगोमरी इस परिषद से संबंधित नहीं थे।

9. ब्रिटिश जनरल जिसने हैदर अली को पोर्टो नोवो के युद्ध में हराया- JPSC (Pre) 2003 

  1. कैप्टन पौपहेम
  2. सर आयरकूट
  3. सर हेक्टर मुनरो
  4. जनरल गोड्डार्ड

1781 ई. में हैदर अली का सामना अंग्रेज जनरल आयरकूट से हुआ,  जिसने पोर्टो नोवो के युद्ध (1 जुलाई, 1781) में हैदर अली को परास्त किया। 

10. टीपू सुल्तान ने अपनी राजधानी बनाई- 38th BPSC (Pre) 1992

  1. श्रीरंगपट्टनम में
  2. मैसूर में
  3. बंगलौर में
  4. कोयम्बटूर में

 टीपू सुल्तान ने श्रीरंगपट्टनम को अपनी राजधानी बनाया एवं यहां जैकोबिन क्लब की स्थापना की और उसका सदस्य बना।

Go For Regional States Punjab Aur Mysore Quiz

11. टीपू सुल्तान ने ब्रिटिश सेना को 1780 ई. में हराया था- UPPCS (Mains) 2009

  1. हैदराबाद में
  2. पोल्लीलुर में
  3. सेरिंगपट्टनम में
  4. निजामाबाद में

हैदर अली एवं टीपू सुल्तान ने मराठों तथा निजाम के साथ एक समझौता कर लिया तथा फ्रांसीसी सहायता का वचन ले लिया तथा कर्नाटक पर जुलाई, 1780 में आक्रमण करके अर्काट पर अधिकार कर लिया। तत्पश्चात टीपू ने हेक्टर मुनरो की सेना को पोल्लीलुर नामक स्थान पर हरा दिया।

12. टीपू सुल्तान अंग्रेजों के साथ युद्ध में कब मारे गए? MPPCS (Pre) 2000

  1. 1857
  2. 1799
  3. 1793
  4. 1769

टीपू सुल्तान चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध (1799) के दौरान अंग्रेजों से लड़ते हुए मारा गया।

13. बेगम समरू ने एक अति प्रसिद्ध चर्च का निर्माण करवाया- UPPCS (Mains) 2012

  1. माउंट आबू में
  2. नैनीताल में
  3. सरधना में
  4. कानपुर में

बेगम समरू (1750-1836) ने एक अति प्रसिद्ध चर्च का निर्माण मेरठ के निकट सरधना में कराया था।

14. निम्न कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है? IAS (Pre) 2003

  1. अली मर्दान खान ने बंगाल में राजस्व कृषि पद्धति प्रारंभ की
  2. महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर में तोपों के निर्माण के लिए आधुनिक ढलाई खाने स्थापित किए
  3. आमेर में सवाई जयसिंह ने यूक्लिड के ‘रेखागणित के तत्वों’ का संस्कृत में अनुवाद कराया
  4. मैसूर में टीपू सुल्तान ने शृंगेरी मंदिर में देवी शारदा की मूर्ति के निर्माण के लिए धन दिया।

रणजीत सिंह ने तोपखाने पर अधिक बल दिया था- लाहौर तथा अमृतसर में तोपें, गोला और बारूद बनाने के कारखाने लगाए गए। आमेर के सवाई जयसिंह ने यूक्लिड के ‘रेखागणित के तत्वों’ का संस्कृत में अनुवाद कराया। सवाई जयसिंह ने जयपुर, दिल्ली, बनारस आदि नगरों में 5 वेधशालाएं भी बनवाई। टीपू सुल्तान ने शृंगेरी मंदिर में शारदा देवी की मूर्ति के निर्माण के लिए धन दिया था। जबकि बंगाल में राजस्व कृषि पद्धति प्रारंभ करने का श्रेय अली मर्दान खान को नहीं बल्कि मुर्शिद कुली खान को है।

15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- IAS (Pre) 2004

(1) पानीपत के तृतीय युद्ध में अहमदशाह अब्दाली ने इब्राहिम लोदी को पराजित किया।

(2) तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध में टीपू सुल्तान की मृत्यु हुई।

(3) प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला की पराजय के लिए मीर जाफर ने अंग्रेजों से मिलकर षड्यंत्र रचा। 

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. 1, 2 और 3
  2. केवल 3
  3. 2 और 3
  4. कोई भी नहीं

14 जनवरी, 1761 को पानीपत की तीसरी लड़ाई में अहमदशाह अब्दाली ने सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व वाली मराठा सेना को बुरी तरह परास्त किया। जे.एन. सरकार के अनुसार, महाराष्ट्र में संभवतः ही कोई परिवार ऐसा नहीं होगा, जिसने कोई न कोई संबंधी न खोया हो तथा कुछ परिवारों का तो सर्वनाश ही हो गया। 1790-92 ई. में हुए तीसरे आंग्ल- मैसूर युद्ध में टीपू सुल्तान केवल पराजित हुआ था, उसकी मृत्यु नहीं हुई थी। श्रीरंगपट्टनम की संधि से युद्ध-विराम संपन्न हुआ।

टीपू की मृत्यु 1799 ई. में चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध में हुई थी। प्लासी के युद्ध (1757 ई.) में मीर जाफर ने अंग्रेजों से मिलकर सिराजुद्दौला के विरुद्ध षडयंत्र रचा था। अन्य षड्यंत्रकारियों में – साहूकार जगत सेठ, राय दुर्लभ तथा अमीन चंद्र प्रमुख थे। अतः केवल तीसरा कथन ही सत्य है।

UPSCSITE के साथ Regional States Punjab Aur Mysore Quiz 2024: क्षेत्रीय राज्य पंजाब एवं मैसूर प्रश्नोत्तरी को हल करते हुए, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट पर सभी विषयों के सोल्वड क्वेश्चन से तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here

सामान्य ज्ञान Regional States Punjab Aur Mysore Quiz 2024: क्षेत्रीय राज्य पंजाब एवं मैसूर प्रश्नोत्तरी से सामान्य ज्ञान की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

Leave a Comment