Revolution of 1857 Quiz: 1857 की क्रांति प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Revolution of 1857 Quiz, UPSC Revolution of 1857 Questions, Revolution of 1857 Quiz in hindi, modern history previous year question, modern history pyq, GK Revolution of 1857 Quiz, 1857 की क्रांति प्रश्नोत्तरी, 1857 की क्रांति प्रश्नोत्तरी pdf, 1857 की क्रांति बहुविकल्पीय प्रश्न, Revolution of 1857 Quiz 2024 hindi me, Revolution of 1857 Quiz Solved Question,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “आधुनिक भारतीय इतिहास से” Revolution of 1857 Quiz: 1857 की क्रांति प्रश्नोत्तरी – Objective Type Solved Question, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Revolution of 1857 Quiz: 1857 की क्रांति प्रश्नोत्तरी

1.मंगल पांडेय की घटना हुई- UKPCS (Mains) 2002

  1. मेरठ में
  2. बैरकपुर में
  3. अम्बाला में
  4. लखनऊ में

29 मार्च, 1857 को ‘बैरकपुर’ में सैनिकों ने चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग करने से इंकार कर दिया और एक सैनिक मंगल पांडेय ने अपने एजुडेंट पर आक्रमण कर उसकी हत्या कर दी।

2. 1857 के विद्रोह के दौरान बहादुर शाह ने किसे ‘साहब-ए-आलम 12 बहादुर’ का खिताब दिया था? UPRO/ARO (Pre) 2016

  1. अजीमुल्लाह
  2. विरजिस कादिर
  3. बख्त खान
  4. हसन खान

1857 के विद्रोह के दौरान बहादुर शाह ने बख्त खान को ‘साहब-ए- आलम बहादुर’ का खिताब दिया था। बख्त खान एक पख्तून था। ईस्ट इंडिया कंपनी में वह सूबेदार के पद पर था तथा कंपनी की ओर से उसने प्रथम अंग्रेज- अफगान युद्ध में भाग लिया था। बहादुर शाह ने अपने बड़े पुत्र मिर्जा मुगल अथवा मिर्जा जहीरुद्दीन को मुख्य सेनापति घोषित किया, किंतु विद्रोह में वास्तविक नेतृत्व बख्त खान के पास था।

3. 1857 की क्रांति सर्वप्रथम कहां से प्रारंभ हुई? UPPCS (Pre) 1994

  1. लखनऊ
  2. झाँसी
  3. मेरठ
  4. कानपुर

1857 की क्रांति का प्रारंभ 10 मई को मेरठ से हुआ था। यहां की तीसरी कैवेलरी रेजीमेंट के सैनिकों ने चर्बीयुक्त कारतूसों को छूने से इंकार कर दिया तथा खुलेआम बगावत कर दी।

4. 1857 के स्वाधीनता संग्राम का प्रतीक था- MPPCS (Pre) 1990

  1. कमल और रोटी
  2. बाज
  3. रूमाल
  4. दो तलवारें

1857 के स्वाधीनता संग्राम का प्रतीक कमल और रोटी था।

5. 1857 के स्वाधीनता संघर्ष की वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली है- UPPCS (Spl.) (Pre) 2008

  1. आगरा
  2. झांसी
  3. वाराणसी
  4. वृन्दावन

रानी लक्ष्मीबाई (मूल नाम मनिकर्णिका) का जन्म 19 नवंबर, 1835 को गोलघर में हुआ था, जो वर्तमान में वाराणसी में है।

Revolution of 1857 Quiz

6. महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि कहाँ स्थित है? MPPCS (Pre) 2013

  1. मंडला
  2. मांडू
  3. जबलपुर
  4. ग्वालियर

महारानी लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी में, जबकि इनकी मृत्यु ग्वालियर में हुई थी। ग्वालियर में ही महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थित है।

7.1857 का विद्रोह लखनऊ में किसके नेतृत्व में आगे बढ़ा? 48th to 52nd BPSC (Pre) 2008

  1. बेगम ऑफ अवध
  2. तात्या टोपे
  3. रानी लक्ष्मीबाई
  4. नाना साहब

लखनऊ (अवध) में विद्रोह का प्रारंभ 30 मई, को हुआ। विद्रोह का नेतृत्व बेगम हजरत महल (बेगम ऑफ अवध) ने किया।

8. लखनऊ में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किसने किया था? UPPCS (Pre) (Re-Exam) 2015

  1. जीनत महल
  2. नाना साहेब
  3. हजरत महल
  4. तात्या टोपे

9. निम्न में से कौन इलाहाबाद में 1857 के संग्राम का नेता था? UPPCS (Mains) 2015

  1. नाना साहेब
  2. अजीमुल्ला
  3. तात्या टोपे
  4. मौलवी लियाकत अली

इलाहाबाद में 1857 के संग्राम में विद्रोहियों की कमान मौलवी लियाकत अली ने संभाली। बाद में यहां के विद्रोह को जनरल नील ने समाप्त किया।

10. 1857 के संघर्ष में भाग लेने वाले सिपाहियों की सर्वाधिक संख्या थी- UP Lower Sub. (Pre) 2015

  1. बंगाल से
  2. अवध से
  3. बिहार से
  4. राजस्थान से

1857 के संघर्ष में भाग लेने वाले सिपाहियों की सर्वाधिक संख्या अवध से थी। वास्तव में उस समय अवध में शायद ही कोई ऐसा परिवार रहा हो। जिसका कोई सदस्य सेना में न रहा हो केवल अवघ से ही लगभग 75 हजार सैनिक सेना में थे।

Revolution of 1857 Quiz

11. नाना साहब का “कमांडर-इन-चीफ” कौन था? UP Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2008

  1. अजीम उल्लाह
  2. विरजिस कादिर
  3. तात्या टोपे
  4. उक्त में से कोई नहीं

कानपुर में 5 जून, 1857 को नाना साहब को पेशवा मानकर स्वतंत्रता की घोषणा की गई। नाना साहब को सेनापति (कमांडर इन चीफ) तात्या टोपे से बहुत सहायता मिली थी।

12. अजीमुल्ला खां सलाहकार थे- UKPCS (Pre) 2012

  1. नाना साहब के
  2. तात्या टोपे के
  3. रानी लक्ष्मीबाई के
  4. कुंवर सिंह के

अजीमुल्ला खां नाना साहब के सलाहकार थे।

13. कुंवर सिंह अंग्रेजों के खिलाफ 1857 के विद्रोह में किस जगह शामिल हुए? 64th BPSC (Pre) 2018

  1. आरा
  2. पटना
  3. बेतिया
  4. वाराणसी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

14. बिहार में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था? 65th BPSC (Pre) 2019

  1. बाबू अमर सिंह
  2. हरे कृष्ण सिंह
  3. कुंवर सिंह
  4. राजा शहजादा सिंह
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं उपर्युक्त में से एक से अधिक

15. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल राजस्थान में 1857 की क्रांति का केंद्र नहीं था? RAS/RTS (Pre) 2012

  1. अजमेर
  2. जयपुर
  3. नीमच
  4. आऊवा

प्रश्नगत विकल्पों में 1857 की क्रांति का केंद्र जयपुर नहीं था। शेष स्थल 1857 की क्रांति से संबंधित हैं।

Revolution of 1857 Quiz

  1. चंद्रशेखर आजाद
  2. रामप्रसाद बिस्मिल
  3. शहादत खान
  4. माखनलाल चतुर्वेदी

1857 के विद्रोह में शहादत खान ने इंदौर में अंग्रेजों से संघर्ष किया था।।

17. 1857 के विद्रोह को किस उर्दू कवि ने देखा था? 45th BPSC (Pre) 2001

  1. मीर तकी मीर
  2. जोक
  3. गालिब
  4. इकबाल

प्रश्नगत विकल्पों में दिए गए शायरों में 1857 के विद्रोह को मिर्जा गालिब ने स्वयं अपनी आंखों से देखा था।

18. सुप्रसिद्ध उर्दू शायर मिर्जा गालिब का मूल निवास था- UP Lower Sub. (Pre) 2002

  1. आगरा
  2. दिल्ली
  3. लाहौर
  4. लखनऊ

उर्दू शायर मिर्जा गालिब का जन्म 27 दिसंबर, 1797 को आगरा में और मृत्यु 15 फरवरी, 1869 को दिल्ली में हुई थी।

19. आजादी की पहली लड़ाई 1857 में किसने भाग नहीं लिया? MPPCS (Pre) 2000

  1. तात्या टोपे
  2. रानी लक्ष्मीबाई
  3. बहादुरशाह जफर
  4. भगत सिंह

भगत सिंह ने 1857 की आजादी की पहली लड़ाई में भाग नहीं लिया, जबकि रानी लक्ष्मीबाई, बहादुरशाह जफर एवं तात्या टोपे ने 1857 की लड़ाई में भारतीय जनमानस का नेतृत्व किया था।

20. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में किस राजवंश ने अंग्रेजों की सर्वाधिक सहायता की? MPPCS (Pre) 2010

  1. ग्वालियर के सिंधिया
  2. इंदौर के होल्कर
  3. नागपुर के भोंसले
  4. रामगढ़ के लोधी

1857 के स्वतंत्रता संघर्ष में ग्वालियर के सिंधिया ने अंग्रेजों की सर्वाधिक सहायता की। यूरोपीय इतिहासकारों ने ग्वालियर के मंत्री सर दिनकर राव और हैदराबाद के मंत्री सालारजंग की राजभक्ति की बहुत सराहना की है। संकट के समय कैनिंग ने कहा था, “यदि सिंधिया भी विद्रोह में सम्मिलित हो जाए, तो मुझे कल ही बिस्तर गोल करना होगा।”

UPSCSITE के साथ Revolution of 1857 Quiz: 1857 की क्रांति प्रश्नोत्तरी को हल करते हुए, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट पर सभी विषयों के सोल्वड क्वेश्चन से तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here

सामान्य ज्ञान Revolution of 1857 Quiz: 1857 की क्रांति प्रश्नोत्तरी से सामान्य ज्ञान की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

Leave a Comment