Quiz On British Governor General Part 1 : ब्रिटिश गवर्नर जनरल प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Quiz On British Governor General, UPSC British Governor General Questions, Quiz On British Governor General in hindi, modern history previous year question, modern history pyq, GK Quiz On British Governor General, ब्रिटिश गवर्नर जनरल प्रश्नोत्तरी, ब्रिटिश गवर्नर जनरल प्रश्नोत्तरी pdf, ब्रिटिश गवर्नर जनरल बहुविकल्पीय प्रश्न, Quiz On British Governor General 2024 hindi me,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “आधुनिक भारतीय इतिहास से” Quiz On British Governor General Part 1 : ब्रिटिश गवर्नर जनरल प्रश्नोत्तरी – Objective Type Solved Question, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Quiz On British Governor General Part 1 : ब्रिटिश गवर्नर जनरल प्रश्नोत्तरी

1.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- IAS (Pre) 2007

1. रॉबर्ट क्लाइव बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल थे। 

2. विलियम बेंटिक भारत के प्रथम गवर्नर जनरल थे। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1 और न ही 2

वॉरेन हेस्टिंग्स को 1774 ई. में बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल नियुक्त किया गया। 1833 ई. में लॉर्ड विलियम बेंटिक को भारत का प्रथम गवर्नर जनरल बनाया गया। राबर्ट क्लाइव बंगाल का पहला गवर्नर नियुक्त किया गया था, जो इस पद पर 1758-60 ई. एवं 1765-67 ई. की अवधि में रहा।

2. कलकत्ता में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना के समय बंगाल का गवर्नर जनरल कौन था? UPPSC (R.I.) 2014

  1. लॉर्ड कार्नवालिस
  2. लॉर्ड वॉरेन हेस्टिंग्स
  3. लॉर्ड वेलेजली
  4. लॉर्ड बेंटिक

15 जनवरी, 1784 को एशियाटिक सोसायटी की स्थापना के समय बंगाल के गवर्नर जनरल लॉर्ड वॉरेन हेस्टिंग्स (1774-1785 ई.) थे।

3. भारत में न्यायिक संगठन की स्थापना किसने की? UPPCS (Pre) 1991

  1. लॉर्ड मेयो
  2. लॉर्ड कार्नवालिस
  3. लॉर्ड एटली
  4. लॉर्ड कर्जन

दीवानी और फौजदारी न्यायालय के श्रेणीबद्ध संगठन के जरिए न्याय प्रदान करने की एक नई व्यवस्था की नींव अंग्रेजों ने रखी। इस व्यवस्था को वॉरेन हेस्टिंग्स ने आरंभ किया, मगर कार्नवालिस ने इसे और सुदृढ़ बनाया। 1763 ई. की ‘कार्नवालिस संहिता’ शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत पर आधारित थी जिसके तहत कर और न्याय प्रशासन को पृथक कर दिया गया।

4. लॉर्ड कार्नवालिस की कब्र कहां स्थित है? UPPCS (Mains) 2011

  1. गाजीपुर
  2. बलिया
  3. वाराणसी
  4. गोरखपुर

लॉर्ड कार्नवालिस 1786-1793 ई. एवं 30 जुलाई, 1805 से 5 अक्टूबर, 1805 तक बंगाल का गवर्नर जनरल रहा। इसे भारत में इस्तमरारी अथवा स्थायी बंदोबस्त, न्यायिक संहिता एवं भारतीय लोक सेवा के प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है। इसकी मृत्यु 5 अक्टूबर, 1805 को गाजीपुर (उ.प्र.) में हुई थी। यहीं पर इसकी कब्र स्थित है।

5. लॉर्ड वेलेजली द्वारा लागू की गई सहायक संधि व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लागू नहीं होता? I.A.S. (Pre) 2018

  1. दूसरों के खर्च पर एक बड़ी सेना बनाए रखना 
  2. भारत को नेपोलियन के खतरे से सुरक्षित रखना
  3. कंपनी के लिए एक नियत आय का प्रबंध करना
  4. भारतीय रियासतों के ऊपर ब्रिटिश सर्वोच्चता स्थापित करना

लॉर्ड वेलेजली ने भारतीय राज्यों को अंग्रेजी राजनैतिक परिधि में लाने के लिए सहायक संधि प्रणाली का प्रयोग किया। उस समय फ्रांस के विरुद्ध यूरोपीय शक्तियों का बना हुआ मोर्चा छिन्न-भिन्न हो चुका था। नेपोलियन मिस्र तथा सीरिया को विजित कर चुका था और गंभीरतापूर्वक भारत पर आक्रमण करने की सोच रहा था। ऐसी परिस्थिति में वेलेजली ने भारत में सहायक संधि प्रणाली का प्रयोग किया, जिससे अंग्रेजी सत्ता की श्रेष्ठता स्थापित हो गई और नेपोलियन का भय भी टल गया।

सहायक संधि की शर्तों में एक शर्त यह भी थी कि संधि को स्वीकार करने वाली रियासत कंपनी की एक सेना को रखेगा, जिसका सारा खर्च राज्य को देना होगा। इस सेना को चलाने का अधिकार केवल कंपनी को होगा। सहायक संधि को स्वीकार करने वाला राज्य किसी भी यूरोपीय या अंग्रेजों के दुश्मनों की सहायता नहीं करेगा और उनके किसी भी व्यक्ति को नौकरी नहीं देगा।

Go For Quiz On British Governor General

6. निम्न में से ‘सहायक संधि’ स्वीकार नहीं की थी- UPPCS (Spl) (Mains) 2004

  1. हैदराबाद के निजाम ने 
  2. इंदौर के होल्कर राज्य ने
  3. जोधपुर के राजपूत राज्य ने 
  4. मैसूर के शासक ने

लॉर्ड वेलेजली (1798-1805 ई.) ने भारतीय राज्यों को अंग्रेजी राजनीतिक परिधि में लाने के लिए सहायक संधि प्रणाली का प्रयोग किया। इंदौर के होल्कर ने सहायक संधि स्वीकार नहीं की थी। जिन राज्यों ने वेलेजली की सहायक संधि स्वीकार की, वे थे- हैदराबाद (1798 और 1800 ई.), मैसूर (1799 ई.), तंजौर (1799 ई.), अवध (1801ई.),पेशवा (1802 ई ), बरार के भोंसले (1803 ई.), सिंधिया (1804 ई), जोधपुर, जयपुर, मच्छेरी, बूंदी तथा भरतपुर।

7. सहायक संधि व्यवस्था को स्वीकार करने वाले प्रथम भारतीय देशी शासक कौन थे? Chhattisgarh PCS (Pre) 2013

  1. ग्वालियर के सिंधिया
  2. हैदराबाद के निजाम  
  3. पंजाब के दलीप सिंह
  4. बड़ौदा के गायकवाड़
  5. नागपुर के भोंसले

8. आंग्ल-नेपाल युद्ध जिसके शासनकाल मैं हुआ था, वह है- UPPCS (Mains) 2010

  1. लॉर्ड कॉर्नवालिस
  2. लॉर्ड हेस्टिग्स
  3. लॉर्ड वेलेजली
  4. वॉरेन हेस्टिंग्स

आंग्ल-नेपाल युद्ध (1814-16) लॉर्ड हेस्टिंग्स के गवर्नर जनरल काल (1813-23) में हुआ था, जो कि 1815 ई. की सुगौली की संधि से समाप्त हुआ था। सुगौली की संधि 2 दिसंबर, 1815 को लेखबद्ध हुई थी जिसका अनुमोदन 4 मार्च, 1816 को किया गया था।

9. सुगौली की संधि हुई थी- Uttarakhand PCS (Pre.) 2016

  1. 1800 ई. में
  2. 1803 ई. में
  3. 1805 ई. में
  4. 1815 ई. में

10. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? UPPCS (Pre) 2017

  1. हेक्टर मुनरो – बक्सर का युद्ध
  2. लॉर्ड हेस्टिंग्स – आंग्ल-नेपाल युद्ध
  3. लॉर्ड वेलेजली – चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध
  4. लॉर्ड कार्नवालिस – तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध

तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध (1817-18 ई.) लॉर्ड हेस्टिंग्स के समय में हुआ न कि लॉर्ड कार्नवालिस के समय में, अतः विकल्प (d) सही सुमेलित नहीं है। चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध (1799 ई.) लॉर्ड वेलेजली एवं आंग्ल-नेपाल युद्ध (1814-16 ई.) लॉर्ड हेस्टिंग्स के समय हुआ, जबकि बक्सर का युद्ध (1764 ई.) हेक्टर मुनरो के नेतृत्व में लड़ा गया था।

Go For Quiz On British Governor General

11. सर टॉमस मुनरो किन वर्षों में मद्रास के गवर्नर रहे? UPPCS (Pre) 2016

  1. 1820-1827 ई.
  2. 1819-1826 ई.
  3. 1822-1829 ई.
  4. 1818-1825 ई. 

सर टॉमस मुनरो 1820-1827 ई. तक मद्रास के गवर्नर रहे। दक्षिण भारत में भू-राजस्व वसूली हेतु लागू की गई व्यवस्था रैयतवाड़ी व्यवस्था थी। इस व्यवस्था के जन्मदाता टॉमस मुनरो और कैप्टन रीड थे, जिन्होंने सर्वप्रथम इसे तमिलनाडु के बारामहल जिले में लागू किया। तत्पश्चात यह व्यवस्था मद्रास, बंबई के कुछ हिस्से, असम तथा कुर्ग (आधुनिक कर्नाटक का एक भाग) में लागू की गई।

12. तथाकथित कुशासन के आधार पर किस गवर्नर जनरल ने मैसूर राज्य के प्रशासन को ले लिया था? UPPCS (Pre) 2003

  1. लॉर्ड वेलेजली ने
  2. लॉर्ड हेस्टिग्स ने
  3. लॉर्ड विलियम बेंटिक ने 
  4. लॉर्ड हार्डिंग ने

विलियम बेंटिक ने 1831 ई. में मैसूर तथा 1834 ई. में कुर्ग एवं कछार की रियासतों को अपने प्रदेश में मिला लिया क्योंकि वहां कथित रूप से बहुत अधिक कुशासन एवं अव्यवस्था थी।

13. निम्नलिखित बंगाल के गवर्नर जनरलों में से कौन एक तृतीय आंग्ल- मैसूर युद्ध से संबद्ध है? UPPCS (Mains) 2013

  1. वॉरेन हेस्टिंग्स
  2. लॉर्ड कार्नवालिस
  3. सर जॉन शोर
  4. लॉर्ड विलियम कैवेन्डिस बेंटिक

तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध (1790-1792 ई.) से लॉर्ड कार्नवालिस संबद्ध है।  इस युद्ध में कार्नवालिस ने स्वयं सेना की बागडोर संभाली थी। इस युद्ध में  टीपू ने श्रीरंगपट्टम की संधि (1792 ई.) कर ली थी, जिसके अनुसार, टीपू को अपने राज्य का लगभग आधा भाग अंग्रेजों और उनके साथियों (निजाम एंव मराठों) को देना पड़ा था।

14. ठगों का उन्मूलन किसके नेतृत्व में हुआ था? 65th B.P.S.C. (Pre) 2019

  1. लॉर्ड क्लाइव
  2. कैप्टेन स्लीमैन
  3. लॉर्ड मिंटो 
  4. अलेक्जेंडर बर्न्स
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं। उपर्युक्त में से एक से अधिक

15. सती प्रथा पर पाबंदी किसने लगाई? UPPCS (Mains) 2012

  1. वॉरेन हेस्टिंग्स
  2. लॉर्ड कर्जन
  3. विलियम बेटिक
  4. लॉर्ड कैनिंग

राजा राममोहन राय जैसे प्रबुद्ध भारतीय सुधारकों ने विलियम बेंटिक को इस प्रथा को अवैध घोषित करने की प्रेरणा दी। बहुत से समकालीन प्रगतिशील समाचार-पत्रों ने इनका समर्थन किया और विलियम बेंटिक ने कानून बना कर सती प्रथा को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया। दिसंबर, 1829 के नियम 17 (XVII) द्वारा विधवाओं को जलाना अवैध घोषित कर दिया गया। आरंभ में यह कानून केवल बंगाल प्रेसीडेंसी में लागू किया गया और 1830 ई. में यह नियम बंबई और मद्रास प्रेसीडेंसी में भी लागू कर दिया गया।

Go For Quiz On British Governor General

16. बघात रियासत का ब्रिटिश में विलय कब हुआ? Jharkhand PCS (Pre.) 2016

  1. 1848
  2. 1850
  3. 1852
  4. 1853

17. लॉर्ड डलहौजी की ‘विलय-नीति’ का प्रथम शिकार निम्नलिखित में से कौन हुआ था? UPPCS (Pre) 2016

  1. झांसी
  2. सतारा
  3. करौली
  4. संबलपुर

18. जेम्स एंड्रज रैम्जे भारत के किस गवर्नर जनरल का वास्तविक नाम था? Uttarakhand P.C.S. (Pre.) 2016

  1. लॉर्ड डलहौजी
  2. लॉर्ड कैनिंग
  3. लॉर्ड नॉर्थ
  4. लॉर्ड कर्जन

1848 ई. में लॉर्ड डलहौजी जिसे ‘अर्ल ऑफ डलहौजी’ भी कहा जाता है, गवर्नर जनरल बनकर भारत आया। उसका वास्तविक नाम जेम्स एंड्रूज ब्राउन रैम्जे (James Andrew Broun- Ramsay) था।

19. अंग्रेजों द्वारा सिंघ विजय संपन्न हुआ- UPPCS (Mains) 2012

  1. लॉर्ड एलेनबरो के समय 
  2. लॉर्ड हार्डिन्ज के समय
  3. लॉर्ड ऑकलैंड के समय 
  4. लॉर्ड एमहर्स्ट के समय

गवर्नर जनरल लॉर्ड एलेनबरो के काल (1842-1844) के दौरान अगस्त, 1843 में सिंध को पूर्ण रूप से ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया गया। यह प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध का एक प्रमुख परिणाम था।

20. सिंध पर ब्रिटिश ने कब्जा किया- U.P.P.C.S. (Mains) 2015

  1. 1843 में
  2. 1845 में
  3. 1849 में
  4. 1854 में

UPSCSITE के साथ Quiz On British Governor General Part 1 : ब्रिटिश गवर्नर जनरल प्रश्नोत्तरी को हल करते हुए, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट पर सभी विषयों के सोल्वड क्वेश्चन से तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here

सामान्य ज्ञान Quiz On British Governor General Part 1 : ब्रिटिश गवर्नर जनरल प्रश्नोत्तरी से सामान्य ज्ञान की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

Leave a Comment