Quiz On Mass Movement 2024: जन आंदोलन प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Quiz On Mass Movement, UPSC Quiz On Mass Movement Questions, Quiz On Mass Movement in hindi, modern history previous year question, modern history pyq, GK Quiz On Mass Movement, जन आंदोलन प्रश्नोत्तरी, जन आंदोलन प्रश्नोत्तरी pdf, जन आंदोलन बहुविकल्पीय प्रश्न, Quiz On Mass Movement 2024 hindi me,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “आधुनिक भारतीय इतिहास से” Quiz On Mass Movement 2024: जन आंदोलन प्रश्नोत्तरी – Objective Type Solved Question, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Quiz On Mass Movement 2024: जन आंदोलन प्रश्नोत्तरी

1.’वन्दे मातरम’ गीत किसने लिखा है? Uttarakhand UDA/LDA (Mains) 2007

  1. रवींद्रनाथ टैगोर
  2. रामधारी सिंह ‘दिनकर’
  3. सरोजिनी नायडू
  4. बंकिमचंद्र चटर्जी

‘वंदे मातरम’ गीत बंकिमचंद्र चटर्जी की प्रसिद्ध कृति ‘आनंदमठ’ से लिया गया है। इस उपन्यास का कथानक संन्यासी विद्रोह पर आधारित है। 1896 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में इसे पहली बार गाया गया था।

2. निम्नलिखित में से किसने अपनी कृतियों द्वारा ‘संन्यासी विद्रोह’ को ख्याति प्रदान की? UPPCS (Mains) 2017

  1. दीनबंधु मित्र
  2. बंकिमचंद्र चटर्जी
  3. शिशिर कुमार घोष
  4. हरीश चंद्र

3. कूका आंदोलन की नींव पड़ी थी – RO/ARO (Pre.) 2017

  1. बंगाल में 
  2. बिहार में
  3. पंजाब में
  4. महाराष्ट्र में

4. रामोसी विद्रोह सही रूप में किस भौगोलिक इलाके में हुआ था? 56th to 59th BPSC (Pre) 2015

  1. पश्चिमी भारत
  2. पूर्वी घाट
  3. पूर्वी भारत
  4. पश्चिमी घाट

पश्चिमी घाट में रहने वाले ‘रामोसी जाति’ के लोगों ने 1822 ई. में अपने नेता सरदार चित्तर सिंह के नेतृत्व में रामोसी विद्रोह किया। रामोसियों ने सतारा के आस-पास के क्षेत्रों को लूटा और किलों पर भी आक्रमण कर दिया। 1825-26 ई. में भयंकर अकाल और अन्नाभाव के कारण इन्होने उमाजी के नेतृत्व में पुनः विद्रोह किया।

5. कोल विद्रोह (1831-32) का नेतृत्व किसने किया? Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003

  1. बुद्ध भगत
  2. सुर्गा
  3. सिगराय
  4. जतरा भगत

छोटानागपुर क्षेत्र में कोल विद्रोह का नेतृत्व 1831-32 ई. में बुद्ध या बुद्धो भगत ने किया था।

6. वेल्लोर का विद्रोह किस गवर्नर जनरल के समय हुआ था? Chhattisgarh PCS (Pre.) 2016

  1. वेलेजली
  2. लॉर्ड मिंटो
  3. लॉर्ड कर्नवालिस
  4. सर जॉर्ज बालों
  5. इनमें से कोई नहीं

1806 ई. में सैनिकों ने अपने सामाजिक तथा धार्मिक रीति-रिवाजों में हस्तक्षेप करने के कारण वेल्लोर में विद्रोह कर दिया तथा मैसूर के राजा का झंडा फहरा दिया। वेल्लोर का विद्रोह गवर्नर जनरल सर जॉर्ज बालों के समय हुआ था। गवर्नर जनरल सर जॉर्ज बालों का कार्यकाल 1805 से 1807ई. तक था।

7. किस स्थान पर आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया? 64th B.P.S.C. (Pre) 2018

  1. बिहार
  2. पंजाब
  3. सिंघ
  4. काठियावाड
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

छोटानागपुर की ‘हो’ (1820-21 ई.) एवं ‘मुंडा’ जनजातियों ने पुनः 1831 ई. में ब्रिटिश सेनाओं को चुनौती दी थी। इस क्षेत्र में इस कारण 1837 ई. तक अशांति व्याप्त रही। छोटानागपुर का क्षेत्र वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड में शामिल है।

8. संथाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया? Jharkhand PCS (Pre) 2003

  1. सिद्धू कान्हू
  2. भैरव-चांद
  3. (a) और (b) दोनों
  4. दोनों में से कोई नहीं

1855-56 ई. का संथाल विद्रोह एक प्रसिद्ध आदिवासी विद्रोह था, जिसमे मूलभूत आदिवासी आवेग और ब्रिटिश शासन के पूर्ण तिरस्कार जैसी भावनाएं देखने को मिलती हैं। इस विद्रोह के नेता सिद्धू कान्हू, चांद एवं भैरव नामक 4 भाई थे।

9. संथाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था? Jharkhand PCS (Pre) 2011

  1. जयपाल सिंह
  2. मास्टर तारा सिंह 
  3. शिबू सोरेन
  4. सिद्धू एवं कान्हू

10. मेवाड़, बांगड़ और पास के क्षेत्रों के भीलों में सामाजिक सुधार के लिए ‘लसोड़िया आंदोलन’ का सूत्रपात किसने किया?RAS/RTS (Pre) 2008

  1. मावजी
  2. गोविंद गिरि
  3. सुरमल दास
  4. मोतीलाल तेजावत

19वीं सदी के उत्तरार्ध में सुर्जी भगत एवं गोविंद गिरि नामक समाज सुधारकों ने राजस्थान की मेवाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, पाली इत्यादि रियासतों में बसी भील जनजाति में सामाजिक सुधारों के प्रयास किए। गोविंद गिरि ने भीलों को संगठित करने के उद्देश्य से 1883 ई. में ‘सभ्य सभा’ की स्थापना की थी। गोविंद गिरि को लसोड़िया आंदोलन का प्रवर्तक माना जाता है।

11. बिरसा को सोते हुए पकड़ा गया- BPSC (Pre.) 2016

  1. 1 फरवरी, 1900
  2. 2 फरवरी, 1900 
  3. 3 फरवरी, 1900
  4. 4 फरवरी, 1900
  5. उपरोक्त में से कोई नहीं/ उपरोक्त में से एक से अधिक

बिरसा मुंडा को 3 मार्च, 1900 को चक्रधरपुर (सिंहभूम) के जामकोपाई (Jamkopai) वन में सोते समय गिरफ्तार कर लिया गया था और 9 जून, 1900 को जेल में ही रहस्यमय तरीके से उनकी मृत्यु हो गई।

12. हौज विद्रोह हुआ- 43rd BPSC (Pre) 1999

  1. 1620-21 के दौरान
  2. 1720-21 के दौरान
  3. 1820-21 के दौरान
  4. 1920-21 के दौरान

हौज (हो) विद्रोह 1820-21 ई. में हुआ था जिसका केंद्र बिहार का संथाल परगना था।

13. 1921 का मोपला विद्रोह कहां हुआ था? 48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008

  1. कश्मीर
  2. एन. डब्लू. एफ. पी.
  3. केरल
  4. असम

मोपला विद्रोह केरल के मालाबार क्षेत्र में वर्ष 1921 में हुआ था। यहां पर काश्तकार अधिकतर बटाईदार मुसलमान थे तथा जमींदार अधिकतर हिंदू थे। आंदोलन जमींदारों के शोषण के खिलाफ था।

14. 1921 का ‘मोपला विद्रोह’ हुआ था- UPPCS (Mains) 2016

  1. तेलंगाना में
  2. विदर्भ में
  3. मालाबार में
  4. मराठवाड़ा में

दक्षिणी मालाबार (केरल) के मुसलमान पट्टेदारों (कनामदार) तथा खेतिहरों (वेरुमपट्टमदार) को मोपला कहते थे। यहां जमीदार, हिंदुओं की ऊंची जातियों नम्बूदरी तथा नायर जातियों से थे। वर्ष 1921 के मोपला विद्रोह के दो कारण थे। पहला जमीदारों का अत्याचार, दूसरा अंग्रेजी सरकार की खिलाफत विरोधी नीतियां।

15. अंग्रेजों के विरुद्ध भीलों द्वारा क्रांति प्रारंभ की गई थी- MPPCS (Pre) 2008

  1. मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में 
  2. मध्य प्रदेश एवं बिहार में 
  3. बिहार एवं बंगाल में
  4. बंगाल एवं महाराष्ट्र में

भीलों की आदिम जाति पश्चिमी तट के खानदेश क्षेत्र में निवास करती थी। 1818-31 के दौरान इन लोगों ने अपने नए स्वामी अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया था। यह विद्रोह मुख्यतः महाराष्ट्र तथा कुछ मध्य प्रदेश के क्षेत्र में विस्तारित था। इनके अतिरिक्त 19वीं-20वीं शताब्दी में राजस्थान में भी भील विद्रोह हुए थे।

UPSCSITE के साथ Quiz On Mass Movement 2024: जन आंदोलन प्रश्नोत्तरी को हल करते हुए, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट पर सभी विषयों के सोल्वड क्वेश्चन से तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here

सामान्य ज्ञान Quiz On Mass Movement 2024: जन आंदोलन प्रश्नोत्तरी से सामान्य ज्ञान की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

Leave a Comment