Quiz On British Governor General Part 2 : ब्रिटिश गवर्नर जनरल प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Quiz On British Governor General Part 2, UPSC British Governor General Questions, Quiz On British Governor General Part 2 in hindi, modern history previous year question, modern history pyq, GK Quiz On British Governor General Part 2, ब्रिटिश गवर्नर जनरल प्रश्नोत्तरी, ब्रिटिश गवर्नर जनरल प्रश्नोत्तरी pdf, ब्रिटिश गवर्नर जनरल बहुविकल्पीय प्रश्न, Quiz On British Governor General Part 2 2024 hindi me, Quiz On British Governor General Part 2 Solved Question,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “आधुनिक भारतीय इतिहास से” Quiz On British Governor General Part 2 : ब्रिटिश गवर्नर जनरल प्रश्नोत्तरी – Objective Type Solved Question, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Quiz On British Governor General Part 2 : ब्रिटिश गवर्नर जनरल प्रश्नोत्तरी

1.पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट को 1845-1855 के दौरान स्वरूप देने वाले थे- Jharkhand PCS (Pre) 2013

  1. लॉर्ड डलहौजी
  2. लॉर्ड कॉर्नवालिस
  3. जॉर्ज ऑकलैंड
  4. वॉरेन हेस्टिंग्स

डलहौजी से पूर्व सार्वजनिक निर्माण का कार्य एक सैनिक बोर्ड पर था। इसके कार्यकाल में पहली बार एक अलग सार्वजनिक निर्माण विभाग बनाया गया और सार्वजनिक उपयोग के कार्य के लिए बहुत-सा धन व्यय किया जाने लगा।

2. विधवा पुनर्विवाह अधिनियम किसके शासन में क्रियान्वित किया गया? UP Lower Sub. (Pre) 2003

  1. लॉर्ड डलहौजी
  2. लॉर्ड कैनिंग
  3. सर हेनरी हार्डिंग
  4. लॉर्ड लॉरेंस

ईश्वरचंद्र विद्यासागर के अथक प्रयासों के फलस्वरूप लॉर्ड कैनिंग (28 फरवरी, 1856-21 मार्च, 1862) के समय 26 जुलाई, 1856 को ‘विधवा पुनर्विवाह अधिनियम’ 1856 अधिनियमित हुआ। इस अधिनियम को लॉर्ड डलहौजी के समय प्रारूपित और प्रस्तुत किया गया था। इस अधिनियम के नियम 15 (XV) के तहत विधवा विवाह को वैध मान लिया गया और उस विवाह से उत्पन्न हुए बालक वैध घोषित किए गए।

3. 1 नवंबर, 1858 को महारानी विक्टोरिया का घोषणा-पत्र इलाहाबाद में पढ़कर सुनाया था- UPPCS (Pre) 2001

  1. लॉर्ड विलियम बेंटिक ने 
  2. लॉर्ड कैनिंग ने
  3. लॉर्ड बर्नहम ने
  4. सर हरकोर्ट बटलर ने

1857 की महान क्रांति का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम था- महारानी की उद्घोषणा। यह उद्घोषणा 1 नवंबर, 1858 को इलाहाबाद में हुए दरबार में भारत के प्रथम वायसराय लॉर्ड कैनिंग द्वारा उद्घोषित की गई।

4. पेशवाई (Peshwaship) को कब समाप्त किया गया था? UPPCS (Mains) 2015

  1. 1858 में
  2. 1818 में
  3. 1861 में
  4. 1802 में

5. निम्नलिखित में से किसने राजपूताना की देशी रियासतों के साथ वर्ष 1817-18 की अधीनस्थ संधि की बातचीत की थी? RAS/RTS (Pre) 2018

  1. डेविड ऑक्टरलोनी
  2. चार्ल्स मेटकॉफ
  3. ऑर्थर वेलेजली
  4. जॉन जॉर्ज

राजपूताना की रियासतों के साथ वर्ष 1817-18 की अधीनस्थ संधि की वार्ता चार्ल्स मेटकॉफ ने की थी। लॉर्ड हेस्टिंग्स ने राजपूताना पर ब्रिटिश सर्वोच्चता तथा मराठों और पिंडारियों के प्रति राजपूताने की तटस्थता सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली के तत्कालीन रेजीडेंट चार्ल्स मेटकॉफ को वार्ताकार बनाया था।

Quiz On British Governor General Part 2

6. भारत में अंग्रेजों के समय में प्रथम जनगणना हुई- U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004

  1. लॉर्ड डफरिन के कार्यकाल में 
  2. लॉर्ड लिटन के कार्यकाल में
  3. लॉर्ड मेयो के कार्यकाल में
  4. लॉर्ड रिपन के कार्यकाल में

भारत में अंग्रेजों के समय में प्रथम जनगणना लॉर्ड मेयो (1869-72 ई.) के काल में 1872 ई. में प्रारंभ हुई, किंतु लॉर्ड रिपन के काल में नियमित जनगणना 1881 ई. में शुरू हुई।

7. किस वायसराय की हत्या अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में (जब दे भ्रमण पर थे) एक दंडित अपराधी द्वारा की गई थी? UPRO/ARO (Mains) 2013

  1. लॉर्ड कर्जन
  2. लॉर्ड रिपन
  3. लॉर्ड मेयो
  4. लॉर्ड मिंटो

लॉर्ड मेयो (1869-72 ई.) की हत्या अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के भ्रमण के दौरान एक कैदी द्वारा की गई थी। मेयो प्रथम गवर्नर जनरल था, जिसकी हत्या उसके कार्यकाल में की गई।

8. अफगानिस्तान के प्रति आक्रमक नीति किस वायसराय ने अपनाई थी? 65th BPSC (Pre) 2019

  1. लॉर्ड मेयो
  2. लॉर्ड लिटन
  3. लॉर्ड डफरिन
  4. लॉर्ड कैनिंग
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

9. इल्बर्ट बिल विवाद किससे संबंधित था? IAS (Pre) 2013

  1. भारतीयों द्वारा हथियार लेकर चलने पर कुछ प्रतिबंधों का लागू किया जाना
  2. भारतीय भाषाओं में प्रकाशित होने वाले समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं पर प्रतिबंध लागू किया जाना
  3. यूरोप के लोगों के मामलों की सुनवाई करने के लिए भारतीय न्यायाधीशों पर लगाई गई अयोग्यताओं को हटाया जाना
  4. आयातित सूती कपड़े पर लगाए गए शुल्क का हटाया जाना

सर पी.सी. इल्बर्ट वायसराय की परिषद के विधि सदस्य थे। इन्होंने 2 फरवरी, 1883 को विधान परिषद में एक विधेयक प्रस्तुत किया, जिसे इल्बर्ट बिल की संज्ञा दी जाती है। इस विधेयक का उद्देश्य था कि “जाति भेद पर आधारित सभी न्यायिक अयोग्यताएं तुरंत समाप्त कर दी जाएं और भारतीय तथा यूरोपीय न्यायाधीशों की शक्तियां समान कर दी जाएं”। यूरोपीय लोगों ने इसे अपने विशेषाधिकारों पर कुठाराघात माना। इल्बर्ट बिल को लेकर हुए विवाद के कारण ही 1884 ई. में लॉर्ड रिपन ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पूर्व त्यागपत्र दे दिया।

10. निम्नलिखित में से कौन-सी जोड़ी (गवर्नर-जनरल और घटना ) सुमेलित है? Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2008

  1. लॉर्ड कॉर्नवालिस-रेग्युलेटिंग एक्ट
  2. लॉर्ड वेलेजली-स्थायी बंदोबस्त 
  3. लॉर्ड एलेनबरो-सिंघ का विलय
  4. लॉर्ड डलहौजी-प्रथम अफगान युद्ध

लॉर्ड एलेनबरो (1842-44 ई.) के समय में 1843 ई. में सिंध का विलय किया गया।

Quiz On British Governor General Part 2

11. प्राचीन स्मारक संरक्षण एक्ट किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में पारित हुआ था? UPUDA/LDA (Spl) (Mains) 2010

  1. लॉर्ड मिंटो
  2. लॉर्ड लिनलिथगो 
  3. लॉर्ड कर्जन
  4. लॉर्ड कैनिंग

प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम, 1904 के द्वारा लॉर्ड कर्जन ने भारत में पहली बार ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा एवं मरम्मत की ओर ध्यान देते हुए 50000 पौंड की धनराशि का आवंटन किया था।

12. भारत में कर्जन के प्रशासन की तुलना औरंगजेब से किसने की थी? UPPCS (Mains) 2012

  1. बी.जी. तिलक
  2. जी.के. गोखले
  3. दादाभाई नौरोजी
  4. एनी बेसेंट

लॉर्ड कर्जन ने अपने वायसराय काल (1899-1905 ई.) में भारतीय जनमानस की आकांक्षाओं की पूर्णतः अवहेलना करते हुए भारत में ब्रिटिश शासन को सुदृढ़ करने का प्रयास किया। गोपाल कृष्ण गोखले ने कर्जन के प्रशासन की तुलना मुगल सम्राट औरंगजेब से की थी।

13. निम्नलिखित में से कौन भारत का एकमात्र यहूदी वायसराय था? UPRO/ARO (Mains) 2014

  1. लॉर्ड कर्जन 
  2. लॉर्ड कैनिंग
  3. लॉर्ड इर्विन
  4. लॉर्ड रीडिंग

भारत का एकमात्र यहूदी वायसराय लॉर्ड रीडिंग (1921 -1926) था। इसके समय चौरी-चौरा कांड, स्वराज पार्टी का गठन तथा रौलेट एक्ट का निरसन हुआ।

14. ब्रिटिश भारत की राजधानी का कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरण किसके काल में क्रियान्वित हुआ? UPUDA/LDA (Pre) 2006

  1. लॉर्ड मिंटो
  2. लॉर्ड हार्डिंग
  3. लॉर्ड चेम्सफोर्ड
  4. लॉर्ड रीडिंग

वायसराय लॉर्ड हार्डिंग के समय भारत की राजधानी का कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरण किया गया। वायसराय लॉर्ड हार्डिंग ने वर्ष 1911 में जॉर्ज पंचम एवं महारानी मेरी को भारत बुलाया तथा दिल्ली में भव्य दरबार का आयोजन किया, जिसे दिल्ली दरबार (तृतीय) के नाम से जानते हैं। इसी दरबार में बंगाल विभाजन को रद्द कर दिया गया तथा राजधानी के स्थानांतरण की घोषणा की गई।

15. निम्न में से किस वायसराय के कार्यकाल में भारतीयों को ‘राय बहादुर’ और ‘खान बहादुर’ उपाधियां प्रदान करना प्रारंभ हुआ? BPCS (Pre.) 2016

  1. लॉर्ड रिपन
  2. लॉर्ड लिटन
  3. लॉर्ड मेयो
  4. लॉर्ड डफरिन
  5. उपरोक्त में से कोई नहीं। उपरोक्त में से एक से अधिक

1857 के विद्रोह के समय अंग्रेजों की सहायता करने वाले देशी शासकों, जमींदारों आदि को अपना विश्वासपात्र बनाने के लिए उन्हें उपाधियां, खिलअत, भूमि अनुदान, ऋण माफी आदि सुविधाएं प्रदान की जाने लगीं। इनमें हिंदुओं को दी जाने वाली प्रमुख उपाधि ‘राय बहादुर’ तथा मुस्लिमों एवं पारसियों को दी जाने वाली समकक्ष उपाधि ‘खान बहादुर’ थी। 1859 एवं 1860 ई. से इन उपाधियों को दिए जाने के साक्ष्य मिलते हैं।

UPSCSITE के साथ Quiz On British Governor General Part 2 : ब्रिटिश गवर्नर जनरल प्रश्नोत्तरी को हल करते हुए, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट पर सभी विषयों के सोल्वड क्वेश्चन से तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here

सामान्य ज्ञान Quiz On British Governor General Part 2: ब्रिटिश गवर्नर जनरल प्रश्नोत्तरी से सामान्य ज्ञान की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

Leave a Comment