प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी जानकारी के लिए और आसानी से प्रैक्टिस के लिए सामान्य ज्ञान क्विज मध्यकालीन भारतीय इतिहास विजयनगर साम्राज्य quiz
यूपीएससी, अन्य राज्य पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, सीएपीएफ के परीक्षाओं में विजयनगर साम्राज्य (quiz) से अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का संग्रह विषयवार व टॉपिक वाइज किया गया।
विजयनगर साम्राज्य quiz :-
क्रमानुसार क्विज श्रृंखला में हर पिछले क्विज़ का विश्लेषण अगले क्विज के साथ संलग्न प्रकाशित कर दिया जाता हैं और इसी क्रमानुसार विजयनगर साम्राज्य quiz के पहले का क्विज का विश्लेषण आप नीचे पढ़ सकते हैं।
लोदी वंश Quiz विश्लेषण – हिंदी में
81.निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने दरबार में सबसे अधिक गुलाम थे?
- बलबन
- अलाउद्दीन खिलजी
- मुहम्मद बिन तुगलक
- फिरोज तुगलक
उत्तर-4
फिरोज शाह तुगलक को दासों का बहुत शौक था। उसके दासों की संख्या एक लाख अस्सी हजार तक पहुंच गई थी। उनकी देखभाल के लिए एक पृथक विभाग (‘दीवान- ए- बंदगान’) का गठन किया गया था। उन देसों की शिक्षा का पूर्ण ध्यान रखा जाता था। प्रत्येक दास को 10 से 100 टंके के बीच वेतन मिलता था तथा कभी-कभी जागीरें भी मिलती थी। फिरोज का यह राज्य के लिए हानिकारक सिद्ध हुआ।
82. दिल्ली का जो सुल्तान भारत में नेहरू के सबसे बड़े जाल का निर्माण करने के लिए प्रसिद्ध है, वह था-
- इल्तुतमिश
- गयासुद्दीन तुगलक
- फिरोज शाह तुगलक
- सिकंदर लोदी
उत्तर – 3
फिरोज तुगलक का शासनकाल भारत में नहरों के सबसे बड़े जाल का निर्माण करने के कारण प्रसिद्ध राह।सिंचाई की सुविधा के लिए उसने पांच बड़े नहरों का निर्माण करवाया। फिरोज तुगलक उलेमा वर्ग की स्वीकृति के पश्चात ‘हक्क-ए-शर्ब’ नामक सिंचाई कर लगाने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान था। उन किसानों को, जो सिंचाई के लिए शाही नहरों का पानी प्रयोग में लाते थे, अपनी पैदावार का 1/10 भाग सरकार को देना पड़ता था।
83. ‘हक्क-ए-शर्ब’ अथवा कर लगाने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था?
- अलाउद्दीन खिलजी
- गयासुद्दीन तुगलक
- मोहम्मद बिन तुगलक
- फिरोज तुगलक
उत्तर – 4
उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखे।
84. दिल्ली के किस सुल्तान ने ब्राह्मणों पर भी जजिया लगाया था?
- बलबन ने
- फिरोज तुगलक ने
- अलाउद्दीन खिलजी
- मुहम्मद बिन तुगलक ने
उत्तर – 2
फिरोज तुगलक द्वारा ब्राह्मणों पर भी जजिया बनाया गया था। उल्लेखनीय है कि उस समय तक ब्राह्मण इस कर से मुक्त रखे गए थे। फिरोज के इस कदम के विरुद्ध दिल्ली के ब्राह्मणों ने भूख हड़ताल की थी तथा अंत में दिल्ली के अन्य हिंदुओं ने ब्राह्मणों के हिस्से का जजिया स्वयं देने का निर्णय लिया था।
85. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने फलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए उपाय किए।
- मोहम्मद बिन तुगलक
- फिरोज तुगलक
- सिकंदर लोदी
- शेरशाह सूरी
उत्तर – 2
फिरोज शाह तुगलक ने बागवानी में अपनी अभिरुचि के कारण दिल्ली के निकट 1200 नए फलों के बाग लगाए तथा उसने अपने बागों में फूलों की गुणवत्ता सुधारने के उपाय किए थे।
Go For – विजयनगर साम्राज्य quiz
86. दिल्ली के किस सुल्तान ने इस उद्देश्य से एक ‘अनुवाद विभाग’ की स्थापना की, कि उसने दोनों संप्रदायो के लोगों पर एक- दूसरे के विचारों की समझ बेहतर हो सके?
- अलाउद्दीन खिलजी
- फिरोज तुगलक
- इल्तुतमिश
- सिकंदर लोदी
उत्तर – 2
दिल्ली के सुल्तान फिरोज तुगलक ने एक ‘अनुवाद विभाग’ की स्थापना की थी जिससे कि उसने हिंदू एवं मुस्लिम दोनों संप्रदायों के लोगों में एक- दूसरे के विचारो की समझ बेहतर हो सके। उसने कुछ संस्कृत ग्रंथों का फारसी में अनुवाद भी करवाया। राज के खर्च पर हज की व्यवस्था कराने वाला पहला भारतीय शासक था अलाउद्दीन खिलजी
87. राज्य के खर्च पर हज की व्यवस्था करने वाला पहला भारतीय शासक था-
- अलाउद्दीन खिलजी
- फिरोज तुगलक
- अकबर
- औरंगजेब
उत्तर – 2
राज्य के खर्च पर हज की व्यवस्था करने वाला पहला भारतीय शासक फिरोज तुगलक था। उसने ‘दारुल- शफा’ नामक एक खैराती अस्पताल की स्थापना भी की और उसमें कुशल हकीम रखे।
88. फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित ‘दारुल- शफा’ क्या था?
- एक दानशाला
- एक खैराती अस्पताल
- एक पुस्तकालय
- तीर्थयात्रियों के लिए एक अतिथिगृह
उत्तर – 2
उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
89. तैमूर लंग ने किस वर्ष भारत पर आक्रमण किया?
- 1210 ई.
- 1398 ई.
- 1492 ई.
- 1526 ई.
उत्तर – 2
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखे।
90. तैमूर के आक्रमण के बाद भारत में किस वंश का राज्य स्थापित हुआ?
- लोदी वंश
- सैयद वंश
- तुगलक वंश
- खिलजी वंश
उत्तर – 2
तैमूर के आक्रमण (1398) ने दिल्ली सल्तनत एवं तुगलक वंश दोनों को ही नष्ट कर दिया। 1412 ई. नसीरुद्दीन महमूद की मृत्यु के साथ ही तुगलक वंश का अंत हो गया। 1413 ई. में सरदारों ने दौलत खां को दिल्ली का सुल्तान चुना। परंतु उसे खिज्र खां ने पराजित कर दिया। वह तैमूर द्वारा नियुक्त लाहौर का सूबेदार था। तैमूर के आक्रमण के बाद 1414 ई. में उसने दिल्ली पर अधिकार कर एक नए वंश सैयद वंश की नींव डाली।
Go For – विजयनगर साम्राज्य quiz
91. निम्नलिखित सल्तनत शासकों में कौन अफगान मूल के थे?
- खिलजी
- तुगलक
- सैय्यद
- लोदी
उत्तर – 4
दिल्ली सल्तनत में लोदी वंश के शासक अफगान मूल के थे। लोदी वंश की स्थापना बहलोल लोदी ने 1451 ई. में किया था। इस वंश का शासनकाल 1451-1526 तक रहा। अंतिम लोदी शासक इब्राहिम लोदी था। जिसको 1526 ई. में पानीपत के युद्ध में पराजित करके बाबर ने मुगल वंश की स्थापना किया था।
92. महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को किस युद्ध में परास्त किया था?
- खातोली का युद्ध
- सारंगपुर का युद्ध
- सिवाना का युद्ध
- खानुआ का युद्ध
उत्तर – 1
1518 ई. में महाराणा सांगा को इब्राहिम लोदी के मध्य खातोली का युद्ध हुआ। इस युद्ध में इब्राहिम लोदी पराजित हुआ था।
93. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने एक नगर बसाया जहां अब आगरा है?
- मोहम्मद बिन तुगलक
- फिरोज तुगलक
- बहलोल लोदी
- सिकंदर लोदी
उत्तर – 4
1504 ई. में सिकंदर लोदी ने राजस्थान के शासकों पर नियंत्रण के ध्येय से यमुना नदी के किनारे आगरा नमक नवीन नगर बनाया और इसे अपनी राजधानी बनाया। उसने कृषि और व्यापार की उन्नति के लिए प्रयत्न किया। नाप का पैमाना ‘गज-ए-सिकंदरी’ उसी समय में आरंभ किया गया। वह ‘गुलरुखी’ उपनाम से कविताएं लिखता था।
94. किस मध्ययुगीन सुल्तान को आगरा शहर की नींव डालने एवं उसे सल्तनत की राजधानी बनाने का श्रेय जाता है?
- इल्तुतमिश
- मोहम्मद बिन तुगलक
- फिरोजशाह तुगलक
- सिकंदर लोदी
उत्तर -4
उपयुक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
95. आगरा नगर की स्थापना किस शासक ने की?
- सिकंदर लोदी
- अकबर
- फिरोज तुगलक
- शाहजहां
उत्तर – 1
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Go For – विजयनगर साम्राज्य quiz
96. निम्न में से किसने ‘गुलरूखी’ उपनाम से अपनी कविताओं की रचना की?
- फिरोजशाह तुगलक
- बहलोल लोदी
- सिकंदर लोदी
- इब्राहिम लोदी
उत्तर – 3
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
97. निम्नलिखित में से किसने आगरा की स्थापना की थी?
- बलबन ने
- बहलोल लोदी ने
- सिकंदर लोदी ने
- फिरोज तुगलक ने
उत्तर – 3
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
98. निम्नलिखित सुल्तानों में कौन अन्न के ऊपर कर समाप्त करने के लिए जाना जाता था?
- अलाउद्दीन खिलजी
- गियासुद्दीन तुगलक
- फिरोज तुगलक
- सिकंदर लोदी
उत्तर – 4
सिकंदर लोदी ने भूमि के मापन के लिए एक समान गज का प्रचलन किया जो ‘गज-ए-सिकंदरी’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इस गज का प्रयोग कालांतर में शेरशाह तथा अकबर (प्रारंभ से 31 वर्ष तक) ने अपने शासनकाल में किया। सुल्तान सिकंदर ने अनाज से जकात (संपत्ति कर) समाप्त कर दिया सभी इतिहासकार उसके शासनकाल में सल्तनत की समृद्ध का वर्णन करते हैं।
99. निम्नलिखित वंश ने किस क्रम में दिल्ली पर का शासन किया था? नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए-
- खिलजी 2. लोदी
3. सैयद 4. गुलाम
कूट:
- 1,2,4,3
- 1,2,3,4
- 2,3,4,1
- 4,1,3,2
उत्तर – 4
गुलाम वंश या ममलूक शासकों का शासनकाल 1206 से 1290 ई. खिलजी वंश का शासनकाल 1290 से 1320 ई. सैयद वंश का शासनकाल 1414 से 1451 ई. तथा लोदी वंश का शासनकाल 1451 से 1526 ई. तक था। इस प्रकार अभीष्ट उत्तर विकल्प (d) होगा।
100. इनमें कौन गुलाम वंश का नहीं था?
- बलबन
- इल्तुतमिश
- कुतुबुद्दीन ऐबक
- इब्राहिम लोदी
उत्तर – 4
1206-90 ई. के मध्य दिल्ली सल्तनत के सुल्तान गुलाम वंश के सुल्तानों के नाम से विख्यात हुए। इस दौरान कुतुबुद्दीन ऐबक (1206-10 ई.), इल्तुतमिश से (1210-36 ई.) तथा बलबन (1266-87 ई.) जैसे महान शासकों ने शासन किया, जबकि इब्राहिम लोदी, लोदी वंश का शासक था। इसने 1517-26 ई. तक दिल्ली पर शासन किया। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।
Go For – विजयनगर साम्राज्य quiz
विजयनगर साम्राज्य quiz से संबंधित आपके मन में कोई भी प्रश्न हैं। हमें कमेंट के जरिए बता सकते हैं, हम आपके कमेंट का रिप्लाई अवश्य करेंगे।
For any query regarding service ias, test series, subjectwise mock test. You can comment in the comment section below or send your query to email address.
विजयनगर साम्राज्य quiz का विश्लेषण अगले क्विज़ के संलग्न प्रकाशित किया जाएगा।
Previous Test Link :-
आप सोशल साइट पर भी संपर्क कर सकते हैं, तथा हमसे जुड़े रहने के लिए फॉलो भी करें। टेस्ट लिंक अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम/व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।
Go For – विजयनगर साम्राज्य quiz
For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, test series 2022 & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in