Indus Civilization MCQ [10 ques] : सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Indus Civilization MCQ, Indus Civilization Quiz, Indus Civilization Questions, Indus Civilization Mcq in Hindi, सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी upsc, सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी pdf, सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी class 8,सिंधु सभ्यता बहुविकल्पीय प्रश्न, Indus Civilization mcq in hindi,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है प्राचीन भारत का इतिहास के Indus Civilization MCQ [10 ques] : सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Indus Civilization MCQ : सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी

  • हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करें – Click Here

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ Indus Civilization MCQ [10 ques] : सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. मूर्ति पूजा का आरंभ कब से माना जाता है? 

  1. पूर्व आर्य (Pre Aryan) 
  2. उत्तर वैदिक काल 
  3. मौर्य काल 
  4. कुषाण काल 

उत्तर – A 

मूर्ति पूजा का प्रारंभ पूर्व आर्य काल से माना जाता है। सैंधव सभ्यता में मूर्ति पूजा प्रचलित थी, इसके उदाहरण अनेक सैंधव पुरास्थलों से प्राप्त मातृ देवी की मृण्मूर्तियां तथा मुहरों पर प्राप्त चित्र हैं। 

2. निम्नलिखित पशुओं में से एक का हड़प्पा संस्कृत में पाई पाई मोहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण (Representation) नहीं हुआ था ? 

  1. गाय 
  2. हाथी 
  3. घोड़ा 
  4. बाघ 

उत्तर – A 

हड़प्पा संस्कृति के मुहरों एवं टेराकोटा कलाकृतियों में गाय का चित्रण नहीं मिलता जबकि हाथी, गैंडा, बाघ, हिरण, भेड़ा आदि का अंकन मिलता है। गाय को महत्व वैदिक काल में प्राप्त हुआ। 

3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक हड़प्पा स्थल नहीं है? 

  1. चन्हुदडो 
  2. कोटदीजी 
  3. सोहगौरा 
  4. देसलपुर 

उत्तर – C 

सोहगौरा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती के नदी के किनारे स्थित एक गांव है। यहां से मौर्यकालीन ताम्रपत्र अभिलेख मिला है, जिसमें यहां आन्नागार होने का विवरण मिलता है। चन्हुदडो, कोटदीजी और देसलपुर तीनों हड़प्पा सभ्यता से जुड़े नगर थे। चन्हुदडो और कोटदीजी वर्तमान पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तथा देसलपुर गुजरात के कच्छ में स्थित है। 

4. एक जूते हुए खेत की खोज की गई थी– 

  1. मोहनजोदड़ो में 
  2. कालीबंगा में 
  3. हड़प्पा में 
  4. लोथल में 

उत्तर – B 

5. हड़प्पा किस नदी के किनारे अवस्थित है? 

  1. व्यास 
  2. सतलज 
  3. रावी 
  4. घग्गर 

उत्तर – C 

Indus Civilization MCQ

6. सैंधव सभ्यता का महान स्नानागार कहां से प्राप्त हुआ है? 

  1. मोहनजोदड़ो 
  2. हड़प्पा 
  3. लोथल 
  4. कालीबंगा 

उत्तर – A 

सैंधव सभ्यता के महान स्नानागार के सक्ष्य मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुए हैं। इसकी लंबाई उत्तर से दक्षिण की ओर 55 मीटर और चौड़ाई पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर 33 मीटर है। 

7. सिंधु सभ्यता के बारे में निम्न में से कौन–सा कथन असत्य है? 

  1. नगरों में नालियों की सुदृढ़ व्यवस्था थी। 
  2. व्यापार और वाणिज्य उन्नत दशा में था। 
  3. मातृदेवी की उपासना की जाती थी। 
  4. लोग लोहे से परिचित थे। 

उत्तर – D 

सैंधव सभ्यता कांस्ययुगीन सभ्यता थी तथा यहां के लोग लोहे से परिचित नहीं थे, जबकि सैंधव नगरों में नालियों की सुदृढ़ व्यवस्था थी और व्यापार एवं वाणिज्य उन्नत दशा में था। मातृदेवी की उपासना के ढेर सारे साक्ष्य सैंधव नगरों से मिलते हैं, जिससे प्रमाणित होता है कि मातृदेवी की उपासना की जाती रही होगी। 

8. मोहनजोदड़ो निम्नलिखित में से कहां पर स्थित है?

  1. भारत के गुजरात राज्य में 
  2. भारत के पंजाब में 
  3. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 
  4. अफगानिस्तान में 

उत्तर – C 

9. चन्हुदडो के उत्खनन का निर्देशन किया था– 

  1. जे.एच.मैके ने 
  2. सर जॉन मार्शल ने 
  3. आई.ई.एम.ह्विलर 
  4. सर आरेल स्टील ने 

उत्तर – A 

मोहनजोदड़ो से लगभग 130 किमी. दक्षिण–पूर्व में स्थित चन्हुदडो की को खोज सर्वप्रथम वर्ष 1931 में एन.जी. मजूमदार ने किया तथा वर्ष 1935 में मैके ने यहां उत्खनन करवाया। 

10. सिंधु घाटी सभ्यता का कौन–सा स्थान अब पाकिस्तान में है? 

  1. कालीबंगा 
  2. हड़प्पा 
  3. लोथल 
  4. आलमगीरपुर 

उत्तर – B 

हड़प्पा के अवशेष आधुनिक पाकिस्तान के मंतगोमरी (वर्तमान शाहीवाल) जिले में स्थित है, यह स्थल रावी नदी के तट पर स्थित था। जबकि कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में, लोथर गुजरात प्रांत में तथा आलमगीरपुर उत्तर प्रदेश में स्थित है।

Indus Civilization MCQ

UPSCSITE के साथ ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ Indus Civilization MCQ [10 ques] : सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

  • नए क्विज की नोटिफिकेशन पाने के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें – Click Here

UPSC के लिए UPSCSITE की सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Indus Civilization MCQ [10 ques] : सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी में प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

Indus Civilization MCQ

  • डाउट सॉल्व करने के लिए टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करें – Click Here

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, test series 2022 & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Indus Civilization MCQ [10 ques] : सिंधु सभ्यता प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment