प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी जानकारी के लिए और आसानी से प्रैक्टिस के लिए सामान्य ज्ञान क्विज आधुनिक भारतीय इतिहास Revolutionary Movement in India Mcq-2
यूपीएससी, अन्य राज्य पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, सीएपीएफ के परीक्षाओं में Revolutionary Movement in India Mcq-2 से अक्सर पूछे जाने वाले व पिछले कुछ सालों के प्रश्नों का संग्रह विषयवार व टॉपिक वाइज किया गया।
Go For- Revolutionary Movement in India Mcq-2
क्रमानुसार क्विज श्रृंखला में हर पिछले क्विज़ का विश्लेषण अगले क्विज के साथ संलग्न प्रकाशित कर दिया जाता हैं। और इसी क्रमानुसार Revolutionary Movement in India Mcq के पहले का क्विज का विश्लेषण आप नीचे पढ़ सकते हैं।
Revolutionary Movement in India Mcq विश्लेषण
261. ‘अभिनव भारत’ से कौन संबंधित है? BPSC(Pre)2011
- वी.डी. सावरकर
- सी.आर. दास
- बी.जी. तिलक
- एस.सी. बोस
उत्तर – 1
262.1905 में क्रांतिकारी संगठन ‘अभिनव भारत’ संगठित किया गया था- UPPCS(Pre)2015
- ओडिशा में
- बंगाल में
- उत्तर प्रदेश में
- महाराष्ट्र में
उत्तर – 4
क्रांतिकारी संगठन ‘अभिनव भारत’ वी.डी. सावरकर द्वारा महाराष्ट्र (नासिक) में संगठित किया गया था। परंतु इसे वर्ष 1904 में संगठित किया गया था ना कि वर्ष 1950 में।
263. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/कौन-से कथन वी.डी. सावरकर के बारे में सही हैं? RAS RTS(Pre) (Re-Exam)2013
- उन्होंने ‘अभिनव भारत’ नाम क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की।
- भारतीय राष्ट्रवादियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्होंने मैजिनी की जीवनी लिखी।
- उन्होंने ‘भारत का स्वतंत्रता संग्राम 1857’ नामक पुस्तक लिखी, जो 1857 के विद्रोह का एक राष्ट्रवादी दृष्टिकोण प्रदान करती है।
- ब्रिटिश कैद से मुक्त होने के लिए वे एक चलते जहाज से कूद पड़े।
सही उत्तर चुनिए-
- 1, 2, 3 और 4
- केवल 3 और 4
- केवल 1, 3 और 4
- केवल 1 और 4
उत्तर – 1
वी.डी. सावरकर तथा गणेश सावरकर ने ‘मित्र मेला’ नामक संगठन शुरू किया। वर्ष 1904 में मित्र मेला के 200 सदस्य नासिक में एकत्र हुए तथा सावरकर ने मित्र मेला का नाम बदलकर ‘अभिनव भारत’ करने की घोषणा की। सावरकर ने 28 सितंबर, 1906 को मैजिनी की जीवनी को पूरी किया। उन्होंने भारत का स्वतंत्रता संग्राम 1857 नामक पुस्तक लिखी। सावरकर को इंग्लैंड से भारत एस.एस. मोरिआ नामक जहाज से लाया जा रहा था। जब 8 जुलाई, 1910 को जहाज मारसेलेस (Marseilles) बंदरगाह पंहुचा, तो ब्रिटिश कैद से मुक्त होने के लिए वह चलते जहाज से कूद पड़े, परंतु सावरकर पुनः गिरफ्तार कर लिए गए।
264. हेडगेवार ने किस वर्ष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की? MPPCS(Pre)2013
- 1927
- 1929
- 1924
- 1925
उत्तर – 4
27 सितंबर, 1925 को केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। इसका मुख्यालय नगरपुर (महाराष्ट्र) में स्थित है।
265. युगांतर पार्टी का नेतृत्व किया था- UPPCS(Mains)2009
- जतिंद्रनाथ मुखर्जी ने
- सचिंद्रनाथ सान्याल ने
- रास बिहारी बोस ने
- सुभाष चंद्र बोस ने
उत्तर – 1
जतिंद्रनाथ मुखर्जी (1879-1915) बंगाल के क्रांतिकारी थे। वे विवेकानंद और अरविंद घोष के निष्ठावान अनुयायी और युगांतर, अनुशीलन समिति तथा गदर पार्टी सरीखी क्रांतिकारी समितियों के सक्रिय सदस्य रहे थे। ये ‘बाघा का जतिन’ के नाम से जाने थे।
Go For- Revolutionary Movement in India Mcq-2
266. ‘अनुशीलन समिति’ थी- BPSC(Pre)2005
- नारी उत्थान के प्रति समर्पित
- विधवा विवाह को प्रोत्साहित करने वाली
- मजदूरों के कल्याण में रुचि रखने वाले
- एक क्रांतिकारी संगठन
उत्तर – 4
बारीन्द्र घोष का संबंध अनुशीलन समिति से था। यह एक क्रांतिकारी संगठन था।
267. बारीन्द्र घोषि निम्नलिखित में से किससे जुड़े हुए थे? UPPCS(Mains)2016
- साधारण समाज से
- अनुशीलन समिति से
- अभिनव भारत से
- स्वदेश बांधव समिति से
उत्तर – 2
268. बाल गंगाधर तिलक को लोकमान्य विशेषण कब दिया गया? UPPCS(Mains)2012
- स्वदेशी आंदोलन
- क्रांतिकारी आंदोलन
- होमरूल आंदोलन
- भारत छोड़ो आंदोलन
उत्तर – 2
जून, 1897 में चापेकर बंधुओं ने पूना की प्लेग कमेटी के अध्यक्ष रैंड और लेफिटनेंट आयस्र्ट की हत्या कर दी थी। रैंड की हत्या को लेकर यह आरोप लगाया गया कि तिलक के नेतृत्व में पूना के ब्राह्मणों ने यह साजिश की थी। जुलाई, 1897 में तिलक को भारतीय दंड संहिता की धारा 124-A के तहत राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तथा उन पर मुकदमा चलाकर उन्हें 18 महीने की कैद की सजा दी गई जिसका देश भर में भारी विद्रोह हुआ। इस कारण तिलक अखिल भारतीय नेता के रूप में लोकप्रिय हो गए और जनता ने उन्हें ‘लोकमान्य’ की उपाधि दी।
269. स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी आंतकवादियों का पहला महत्वपूर्ण साहसिक कार्य बर्रा डकैती का स्थान था- IAS(Pre)1995
- बंबई-कर्नाटक में
- पंजाब में
- पूर्वी बंगाल में
- मद्रास प्रेसीडेंसी में
उत्तर – 3
1908 की बर्रा डकैती का स्थान पूर्वी बंगाल में अवस्थित था। बर्रा डकैती करने वाले लोग क्रांतिकारियों के समूह को पुलिस बिहारी दास ने नेतृत्व प्रदान किया था।
270. मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड की हत्या का प्रयास किया गया? BPSC(Pre)2008
- 1908
- 1909
- 1907
- 1911
उत्तर – 1
30 अप्रैल, 1908 को बिहार के मुजफ्फरपुर में खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने किंग्सफोर्ड पर बम फेंका, परंतु किंग्सफोर्ड बच गया और दुर्भाग्य से राष्ट्रीय आंदोलन से हमदर्दी रखने वाले मिस्टर कैनयन केनेडी की पत्नी एवं पुत्री मारी गई। प्रफुल्ल चाकी ने पुलिस से बचने के लिए आत्महत्या कर ली तथा खुदीराम बोस को गिरफ्तार कर फांसी दे दी गई।
Go For- Revolutionary Movement in India Mcq-2
271. मुजफ्फरपुर बम कांड (1908) का संबंध इनमें से किसके साथ है? JPSC (Pre)2013
- सावरकर
- अजीत सिंह
- प्रफुल्ल चाकी
- बिपिन चंद्र पाल
उत्तर – 3
272. निम्नलिखित में से किसने बड़ी बुद्धिमानी के साथ अलीपुर षड्यंत्र मामले में अरविंद्र घोष का बचाव किया? UPPCS(Mains)2012, UP Lower Sub(Pre)2004
- चितरंजन दास
- डब्ल्यू.सी. बनर्जी
- मोतीलाल नेहरू
- तेज बहादुर सप्रू
उत्तर – 1
अलीपुर षड्यंत्र मामले (1908) में अरविंद घोष और उनके भाई बारीन्द्र घोष सहित 39 लोग अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में 17 लोगों को सजा हुई थी, परंतु अरविंद घोष रिहा कर दिए गए थे। इस मामले में अरविंद घोष का बचाव एडी-चोटी का जोर लगाकर चितरंजन दास ने किया था।
273. किस वर्ष ‘हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन’ की स्थापना हुई? BPSC(Pre)1995
- 1920
- 1924
- 1928
- 1930
उत्तर – 2
देश में उचित ढंग से क्रांतिकारी आंदोलन का संचालन करने के उद्देश्य से अक्टूबर, 1924 में युवा क्रांतिकारियों ने कानपुर में एक सम्मेलन बुलाया तथा ‘हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन’ (H.R.A.) नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की। संस्थापक- शचींद्र सान्याल (अध्यक्ष), राम प्रसाद बिस्मिल, जोगेश चंद्र चटर्जी तथा चंद्रशेखर आजाद।
274. निम्नलिखित में से कौन हिंदुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन (एच.आर.ए) का सदस्य नही था? UPPCS(Mains)2006
- भगत सिंह
- चंद्रशेखर आजाद
- राम प्रसाद बिस्मिल
- शिव वर्मा
उत्तर – 4
शिव वर्मा हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (एच.आर.ए) के सदस्य नहीं थे। बाद में ये इसके परवर्ती संगठन हिंदुस्तानी सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (H.S.R.A) से जुड़े। शेष सभी तीनों (भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, तथा राम प्रसाद बिस्मिल) एच.आर.ए के सदस्य रहे थे। शिव वर्मा को लाहौर षड्यंत्र मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी।
275. अपनी फांसी से पूर्व निम्नलिखित क्रांतिकारियों में से किस एक ने पीने हेतु दिए गए दूध को अस्वीकार कर लिया और कहा, “अब में केवल अपनी मां का दूध लूंगा।”? UPPCS(Pre)2014
- राजगुरु
- अशफाक उल्लाह
- रामप्रसाद बिस्मिल
- भगत सिंह
उत्तर – 3
प्रसिद्ध क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल को फांसी से दो दिन पहले जब दूध पीने हेतु दिया गया तो उन्होंने अस्वीकार कर लिया कर दिया और कहा, “अब मैं केवल अपनी मां का ही लूंगा”। पंडित बिस्मिल एक उम्दा शायद भी थे। फांसी के तख्त पर जाने से पहले 19 दिसंबर, 1927 को इन्होंने अपना अंतिम शेख पड़ा था, जो इस प्रकार था-
“मालिक तेरी रजा रहे, और तू ही तू रहे
बाकी न मैं रहू न मेरी आरजू रहे,
जब तक तन में सांस, रंगों में लहू रहे
तेरा ही जिक्रेयार और तेरी ही जुस्तजु रहे।”
उ. प्र. लोक सेवा आयोग ने अपने प्रारंभिक उत्तर- पत्रक में इस प्रश्न के उत्तर के रूप में विकल्प (3) को प्रदर्शित किया था, जबकि संशोधित उत्तर पत्रक में इस प्रश्न को विलोपित कर दिया गया।
Go For- Revolutionary Movement in India Mcq-2
276. निम्नलिखित में से काकोरी कांड से जुड़ा कौन क्रांतिकारी मुकदमे से बच निकला था? ULUDA/LDA(Pre)2006
- शचींद्रनाथ बक्शी
- मुकुंदी लाल
- चंद्रशेखर आजाद
- मंमथनाथ गुप्त
उत्तर – 3
277. ‘काकोरी ट्रेन डकैती कांड’ में किन क्रांतिकारियों को फांसी की सजा दी गई थी? BPSC(Pre)2019
- रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाकुउल्ला
- वीर सावरकर और वासुदेव चापेकर
- प्रफुल्लचंद्र चाकी और खुदीराम बोस
- सूर्य सेन और उधम सिंह
- उपर्यूक्त में से कोई नहीं/उपर्यूक्त में से एक से अधिक
उत्तर – 1
278. निम्नलिखित में से कौन काकोरी कांड से संबंधित नहीं था? UKPCS(Pre)2016
- राम प्रसाद बिस्मिल
- सूर्य सेन
- राजेन्द्र लाहिड़ी
- अशफाकउल्ला
उत्तर – 2
सूर्यसेन काकोरी कांड से संबंधित नहीं थे। दिए गए विकल्पों में अन्य सभी काकोरी कांड से संबंधित थे।
279. निम्नलिखित में से कौन काकोरी कांड मुकदमे में सरकारी वकील था? UPPCS(Mains)2015
- मोहनलाल सक्सेना
- जगत नारायण मुल्ला
- कृष्ण बहादुर
- प्रभात चंद्र
उत्तर – 2
काकोरी कांड (1925) को अंजाम ‘हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी’ (HRA) द्वारा दिया गया। इस कांड में कई लोग पकड़े गए और उन पर मुकदमा चलाया गया। सरकार की ओर से पैरवी के लिए जगत नारायण मिला को नियुक्त किया गया और अभियुक्तों की ओर से सरकार ने लक्ष्मीशंकर मिश्र, के.सी. दत्त और जयकरणनाथ मिश्र को नियुक्त किया। अभियुक्तों की मांग थी कि उच्च कोटि के वकीलों का सरकार नियुक्त करे। परंतु सरकार का निर्णय अंतिम था।
280. किसने कहा था?
“दरो-दीवार पे हसरत की नजर करते हैं,
खुश रहो अहले-वतन हम तो सफर करते हैं” UPUDA LDA (Pre)2002 UPPCS(Pre)2003
- अशफाकउल्लाह खां ने
- बहादुरशाह जफर ने
- राम प्रसाद बिस्मिल ने
- वाजिद अली शाह ने
उत्तर – 4
उपर्यूक्त उक्ति अथवा के आखिरी नवाब वाजिद अली शाह की है। भारतीय क्रांतिकारियों द्वारा इस नज्म का प्रयोग जेल में बंदी रहने के दौरान तथा फांसी दिए जाने पर किया गया था।
Go For- Revolutionary Movement in India Mcq-2
Revolutionary Movement in India Mcq-2 से संबंधित कोई भी प्रश्न कमेंट के जरिए बता सकते हैं, कमेंट का रिप्लाई अवश्य करेंगे।
For any query regarding UPSC, test series, subjectwise mock test. You can comment in the comment section below or send your query to email address.
Revolutionary Movement in India Mcq-2 का विश्लेषण अगले क्विज़ के संलग्न प्रकाशित किया जाएगा।
Previous Test Link :-
Join Telegram Channel – | Link |
Join Whatsapp Group – | Link |
UPSC Doubt Discussion Group – | Join us |
For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, test series 2022 & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in