Sources of The Indian Constitution : भारतीय संविधान के स्रोत (Make Complete Notes Class 3 & 4) | UPSCSITE

Sources of The Indian Constitution Complete Notes For UPSC & PCS : भारतीय संविधान सभा

Sources of The Indian Constitution, Sources of The Indian Constitution Notes, भारतीय संविधान के स्रोत, भारतीय संविधान के स्रोत Notes, Sources of The Indian Constitution Class Notes, Sources of The Indian Constitution Complete Notes,

Sources of The Indian Constitution : भारतीय संविधान के स्रोत

संविधान पर सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला संविधान का सबसे प्रमुख सामग्री स्रोत भारत शासन अधिनियम 1935 है। इसी अधिनियम से परिसंघ प्रणाली, न्यायपालिका, राज्यपाल, आपातशक्ति, लोक सेवा आयोग और अधिकांश प्रशासनिक ब्यौरे लिए गए हैं। संविधान के आधे से अधिक उपबंध या तो 1935 के अधिनियम के समान हैं या उससे मिलते-जुलते हैं।

विदेशी संविधान से प्राप्त स्रोत:-

ब्रिटेन- संसदीय शासन पद्धति, मंत्रिमंडल प्रणाली, एकल नागरिकता, संसद की प्रक्रिया और विशेषाधिकार, परमाधिकार रिट विधि निर्माण प्रक्रिया एवं राष्ट्रपति की औपचारिक स्थिति।

सं. रा. अमेरिका- न्यायिक पुनर्विलोकन, न्यायपालिका की – स्वतंत्रता, मूल अधिकार राष्ट्रपति और उच्चतम न्यायलय एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को हटाए जाने का उपबंध उपराष्ट्रपति, संविधान की सर्वोच्चता एवं संघात्मक शासन प्रणाली।

फ्रांस– गणतन्त्रात्मक शासन व्यवस्था।

कनाडा– संघ एवं राज्यों के मध्य शक्ति का विभाजन, विध यन की अवशिष्ट शक्तियों केंद्र में निहित एवं केंद्र द्वारा राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति।

आयरलैंड- नीति-निदेशक सिद्धांत, राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल की व्यवस्था, राज्यसभा के कुछ सदस्यों का नामनिर्देशन । 

जर्मनी वीमर संविधान – आपात उपबंध और आपातकाल में लिक अधिकारों का निलबंन ।

आस्ट्रेलिया- समवर्ती सूची और व्यापार, वाणिज्य एवं समागम कारवाया के बारे में उपबंधा।

रूस – मूल कर्तव्यों का प्रावधान।

जापान– विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया।

दक्षिण अफ्रीका- सविधान संशोधन की प्रक्रिया का प्रावधान।

National Symbols of India : भारत के राष्ट्रीय प्रतीक

राष्ट्र ध्वज- संविधान सभा ने तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया। इसकी चौड़ाई तथा लंबाई का अनुपात 3:2 होता है। ध्वज में समान अनुपात वाली तीन पट्टियाँ हैं, जो केसरिया, सफेद एवं हरे रंग की है। सफेद पट्टी के बीच नीले रंग का चक्र होता है, जिसमें 24 तीलियाँ बनी है। इसे सारनाथ के अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। राष्ट्रीय ध्वज का केसरिया रंग जागृति, शौर्य तथा त्याग का, सफेद रंग सत्य तथा पवित्रता का एवं हरा रंग जीवन समृद्धि का प्रतीक है।

~भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार सभी भारतीय आम नागरिक, निजी संस्थाओं एवं शिक्षण संस्थानों आदि को भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शन का अधिकार है।

~23 जनवरी 2004 को एक महत्वपूर्ण निर्णय में उच्चतम न्यायालय ने यह घोषणा की कि संविधान के अनुच्छेद 19. (1) (अ) के अधीन राष्ट्रीय ध्वज फहराना नागरिकों का मूल अधिकार है।

राजचिह- भारत सरकार ने 26 जनवरी 1950 को सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शीर्ष की अनुकृति को राजचिह्न के रूप में स्वीकार किया। इस राजचिह्न के मूल स्तंभ पर चार सिंह हैं इनके नीचे घंटे के आकार के पद्म के ऊपर एक चित्रवल्लरी में एक हाथी है। सिंह शीर्ष के नीचे पट्टी में उभरी हुई है, जिसमें दाई ओर एक सौड़ तथा बाई ओर एक घोड़ा है। फलक के नीचे देवनागरी लिपि में ‘सत्यमेव जयते’ अंकित है, जो मुंडकोपनिषद से लिया गया है।

राष्ट्रगान – संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित जन-गन-मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में ऑकत किया। जनवरी 1912 में टैगोर द्वारा संपादित था। इसके गायन का निर्धारित समय 52 सेकेंड है। यह गीत सर्वप्रथम 27 सितंबर – 1911 को कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। रविंद्रनाथ टैगोर के गीत ‘अमार सोनार बंगला बंगलादेश का राष्ट्रगान है।

राष्ट्रीय गीत- बकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘बंदे मातरम्’ को संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया। इसे चटर्जी के उपन्यास आनंद मठ से लिया गया है। यह मूलतः संस्कृत में है। इस गीत को सर्वप्रथम कांग्रेस के का अधिवेशन में 1896 में गाया गया था।

झंडा गीत- ‘विजय विश्व तिरंगा प्यारा।’ इस गीत को श्याम _लाल गुप्ता ने लिखा। इसे सर्वप्रथम 925 pentag बेशन में गाया गया और 1938 के हरिपुरा अधिवेशन में इसे राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया।

राष्ट्रीय पंचाग– भारत सरकार का पंचाग (फलेंडर) शक संवत् (शुरूआत 78 ई.) पर आधारित हैं, जिसे भारत ने 22 मार्च 1957 को विभिन्न सरकारी उद्देश्यों के लिए अपनाया। राष्ट्रीय पंचांग का पहला महीना चैत है, जिसका पहला दिन 22 मार्च और अधि वर्ष 21 मार्च को पड़ता है।

राष्ट्रीय वाक्य– सत्यमेव जयते।

राष्ट्रीय पशु– बाघ (पैन्धरा टाइग्रिस लिन्नास) है।

राष्ट्रीय पक्षी- मयूर (पावो क्रिस्टेसस) है।

राष्ट्रीय पुष्प– कमल (लाम्बो न्यूसिपेरा गार्टन) है। 

राष्ट्रीय वृक्ष- बरगद (पाइक्स बंधालेसिस) है।

राष्ट्रीय फल– आम (मेनिगिफेरा इंडिका)

राष्ट्रीय जलीय जीव- डाल्फिन है। सरकार ने 05 अक्टूबर 2009 को इसे राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया। इसकी भ्राणशक्ति तीव्र होती है, जिससे वह अपने शिकार का पता लगाती है।

राष्ट्रीय विरासत पशु– हाथी (घोषणा 2010) 

Important Links

Doubt Solving GroupClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Our Telegram ChannelClick Here
Sources of The Indian Constitution

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Sources of The Indian Constitution : भारतीय संविधान के स्रोत (Make Complete Notes Class 3 & 4) | UPSCSITE”

Leave a Comment