Akbar Quiz 2024: अकबर प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Akbar Shershah Quiz, Akbar Questions, Akbar Quiz, Akbar Quiz in hindi, Akbar Quiz hindi me, medieval history previous year questions, history old paper, Akbar Quiz for upsc, GK Akbar Quiz, अकबर प्रश्नोत्तरी upsc, अकबर प्रश्नोत्तरी pdf, अकबर बहुविकल्पीय प्रश्न, अकबर बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Akbar Quiz 2024: अकबर प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Akbar Quiz 2024: अकबर प्रश्नोत्तरी

1. निम्नलिखित में से किस स्थान पर अकबर को हुमायूँ की मृत्य की सूचना मिलने पर राजगद्दी पर बैठाया गया था? Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2015

  1. काबुल
  2. लाहौर
  3. सरहिंद
  4. कालानौर
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर – 4

हुमायूं की मृत्यु के अवसर पर अकबर पंजाब में सिकंदर सूर को समाप्त करने में संलिप्त था। उस अवसर पर बैरम खां उसके संरक्षक के रूप में कार्य कर रहा था। हुमायूं की मृत्यु की सूचना मिलने पर पंजाब में गुरुदासपुर जिले के निकट कलानौर नामक स्थान पर 14 फरवरी, 1556 को अकबर को मुगल बादशाह घोषित किया गया। उस समय अकबर की आयु 14 वर्ष से कम थी।

2. हल्दी घाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना के सेनापति कौन थे? 56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015

  1. अमर सिंह
  2. मान सिंह
  3. हकीम खान
  4. शक्ति सिंह

उत्तर – 3

हल्दी घाटी का युद्ध 1576 ई. में महाराणा प्रताप और मुगल सेनापति मानसिंह एवं आसफ खां के मध्य लड़ा गया। राजपूत योद्धाओं के अलावा राणा की सेना के अग्रभाग का नेतृत्व अफगानों की एक टुकड़ी के साथ हकीम खान सूर कर रहा था। राणा की सेना में भीलों की भी एक छोटी- सी टुकड़ी शामिल थी। यह राणा की मुगलों के साथ आमने-सामने की आखिरी मुठभेड़ थी। आगे उसने छापामार युद्ध का सहारा लिया।

3. अकबर ने सर्वप्रथम वैवाहिक संबंध राजपूतों के जिस गृह से स्थापित किए, वह था- U.P.P.C.S. (Pre) 2004

  1. बुंदेलों से
  2. कछवाहों से
  3. राठौड़ों से
  4. सिसोदियों से

उत्तर – 2

अकबर ने सर्वप्रथम कछवाहा राजपूतों से वैवाहिक संबंध स्थापित किए थे। जिस समय अकबर ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की यात्रा हेतु जा रहा था, तो सांगानेर नामक स्थान पर 1562 ई. में आमेर का राजा बिहारीमल (भारमल) बादशाह की सेवा में उपस्थित हुआ, उसने अकबर की अधीनता स्वीकार की तथा उससे अपनी ज्येष्ठ पुत्री हरखा बाई (लोक प्रचलित नाम- जोधाबाई) का विवाह करने की इच्छा भी व्यक्त की। अकबर ने राजा का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया तथा अजमेर से लौटते समय सांभर में उसने राजा बिहारीमल की पुत्री से विवाह किया, यह अकबर का प्रथम राजपूत कन्या से विवाह था।

4. किस चिश्ती संत के दरगाह पर अकबर दर्शन हेतु अधिक जाता था? U.P.P.C.S. (Mains) 2012

  1. मुइनुद्दीन चिश्ती
  2. शेख नसीमुद्दीन चिराग-देहलवी
  3. कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी 
  4. शेख फरीद संज-ए शकर

उत्तर – 1

अकबर ने सूफी मत में अपनी आस्था जताते हुए चिश्तिया संप्रदाय को समर्थन दिया था। वह ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की अजमेर स्थित दरगाह पर दर्शन हेतु अक्सर जाता था। इसके अतिरिक्त वह समकालीन सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के दर्शन हेतु अक्सर सीकरी भी जाया करता था।

5. निम्नलिखित में से किसे अकबर ने स्वयं मारा था? U.P.P.C.S. (Mains) 2010

  1. अधम खां को
  2. बैरम खां को
  3. बाज बहादुर को
  4. पीर मुहम्मद खां को 

उत्तर – 1

माहम अनगा के पुत्र अधम खां को 1562 ई में अकबर ने स्वयं मारा था क्योंकि उसने अकबर के प्रधानमंत्री अतगा खां की हत्या कर दी थी।

Akbar Quiz 2024: अकबर प्रश्नोत्तरी

6. अबुल फजल की मृत्यु इनमें से किसके कारण हुई? Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013

  1. शहजादा सलीम
  2. अब्दुर रहीम खान इ-खानों 
  3. शहजादा मुराद
  4. शहजादा दानियल

उत्तर – 1

जब शाहजादा सलीम ने विद्रोह कर इलाहाबाद में स्वतंत्र शासक की तरह व्यवहार करना आरंभ कर दिया था, तब अकबर ने 1602 ई. में दक्षिण से अपने मित्र अबुल फजल को बुलाया। उसी समय सलीम के इशारे से ओरछा के बुंदेला सरदार वीरसिंह देव ने मार्ग में अबुल फजल की हत्या कर दी। जहांगीर जब सम्राट बना तब उसने वीर सिंह देव को 3000 का मनसब प्रदान किया था। अतः अबुल फजल की मृत्यु में शहजादा सलीम की भूमिका स्पष्ट थी।

7. मध्यकालीन भारत में मनसबदारी व्यवस्था क्यों लागू की गई थी? 65th B.P.S.C. (Pre) 2019

  1. राजस्व एकत्रित करने हेतु। 
  2. सैनिकों की सुगमता से भर्ती हेतु
  3. धार्मिक सद्भाव की स्थापना हेतु
  4. स्वच्छ सुनिश्चित करने के लिए 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

उत्तर – 4

दिए गए विकल्पों में मनसबदारी प्रथा को लागू करने का उद्देश्य स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करना था।

8. इनमें से किस कर व्यवस्था को बंदोबस्त व्यवस्था के नाम से भी जाना जाता है? Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013

  1. जाती
  2. दहसाला
  3. नसक
  4. कानकुट

उत्तर – 2

अकबर कालीन भू-राजस्व व्यवस्था की दहसाला पद्धति को बंदोबस्त व्यवस्था के नाम से भी जाना जाता है।

9. टोडरमल संबंधित थे- U.P.P.C.S. (Mains) 2012

  1. कानून से
  2. मालगुजारी सुधारों से
  3. साहित्य से
  4. संगीत से

उत्तर – 2

अकबर द्वारा भू-राजस्व व्यवस्था के पुनर्निर्धारण हेतु 1570-71 ई. में खां तुरबती और राजा टोडरमल को अर्थमंत्री के पद पर नियुक्त किया गया था। राजा टोडरमल ने अलग-अलग फसलों पर नकद के रूप में वसूल की जाने वाली लगान राशि का 1571 से 1580 ई. के मध्य लगभग 10 वर्ष का औसत निकालकर, उस औसत का एक-तिहाई भू- राजस्व के रूप में निश्चित किया था जिसे ‘दहसाला मालगुजारी व्यवस्था कहा गया। ‘आइने दहसाला व्यवस्था को टोडरमल बंदोबस्त भी कहा जाता था।

10. अकबर ने ‘दीन-ए-इलाही’ किस वर्ष में प्रारंभ किया? Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011

  1. 1570
  2. 1578
  3. 1581
  4. 1582

उत्तर – 4

अकबर ने 1582 ई. में तौहीद-ए-इलाही’ या ‘दीन-ए-इलाही’ की स्थापना की। इसके अंतर्गत अकबर ने सभी धर्मों के मूल सिद्धांतों को सम्मिलित कर इसे सर्वमान्य बनाने का प्रयास किया। दीन-ए-इलाही वास्तव में सूफी सर्वेश्वरवाद पर आधारित एक विचार पद्धति थी। इस नवीन संप्रदाय का प्रधान पुरोहित अबुल फजल था। हिंदुओं में केवल बीरबल ने इसे स्वीकार किया था। राजा भगवानदास और राजा मानसिंह ने इसका सदस्य बनने से इंकार कर दिया था।

Akbar Quiz 2024: अकबर प्रश्नोत्तरी

11. कौन-सा स्मारक फतेहपुर सीकरी में नहीं है? Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012

  1. स्वर्ण महल
  2. पंच महल
  3. जोधाबाई का महल
  4. अकबरी महल

उत्तर – 4

अकबर ने आगरा से 36 किमी दूर फतेहपुर सीकरी में 1568-69 ई. में एक राजमहल -सह- किले का निर्माण आरंभ किया। एक विशाल कृत्रिम झील से युक्त पहाड़ी पर बने इस किले में गुजरात और बंगाल शैलियों की कई इमारतें शामिल थीं। इनमें जोधाबाई महल, पंच महल, मरियम महल (स्वर्ण महल), दीवाने आम, दीवाने खास, बीरबल कोठी आदि प्रमुख हैं। अकबरी महल आगरा के किले में स्थित है।

12. किस मुगल बादशाह के विरुद्ध जौनपुर से फतवा जारी हुआ था? U.P.P.C.S. (Mains) 2011

  1. हुमायू
  2. अकबर
  3. शाहजहां
  4. औरंगजेब

उत्तर – 2

1580 ई. में जौनपुर के एक धर्म गुरु (मुल्ला मजदी) ने सभी मुस्लिमो को अकबर के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए फतवा जारी किया था।

13. निम्न में से किस मुगल सम्राट ने शिक्षा संबंधी सुधार किए थे? M.P.P.C.S. (Pre) 2014

  1. जहांगीर
  2. शाहजहां
  3. हुमायू
  4. अकबर

उत्तर – 4

मुगल साम्राज्य के अंतर्गत सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास के साथ-साथ शिक्षा संबंधी विषयों पर भी ध्यान दिया गया, शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुधार मुगल शासक अकबर द्वारा किया गया। अकबर के शासनकाल में शिक्षा के कुछ महत्वपूर्ण केंद्र अजमेर, दिल्ली, सियालकोट मुल्तान, इलाहाबाद, मुर्शिदाबाद आदि थे, इनमें छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी। जाती थी। फारसी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त था। निजामी शिक्षा पद्धति तत्कालीन समय में ख्यात शिक्षा प्रणाली थी। यद्यपि शिक्षा में महत्वपूर्ण सुधार करने वाला मुगल शासक अकबर स्वयं निरक्षर था।

14. अकबर द्वारा बनाई गई कौन-सी इमारत का नक्शा बौद्ध विहार की तरह है? Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003

  1. पंच महल
  2. दीवान-ए-खास
  3. जोधाबाई का महल
  4. बुलंद दरवाजा

उत्तर – 1

अकबर ने अपनी नवीन राजधानी फतेहपुर सीकरी में अनेक भवन बनवाए। पंच महल पिरामिड के आकार का पांच महलों का भवन था और भारतीय बौद्ध विहारों के अनुरूप था, जो अब तक भारत के कुछ भागों में विद्यमान हैं। ऊपर की ओर छोटी होने वाली पांच मंजिलों वाला यह आयताकार भवन नालंदा आदि में बने हुए बहुमंजिला बौद्ध विहारों से ली गई प्रेरणा पर आधारित है।

15. निम्न में से किस किले का निर्माण अकबर के राज्य काल में नहीं कराया गया था? U.P.P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015

  1. दिल्ली का लाल किला
  2. आगरा का किला
  3. इलाहाबाद का किला
  4. लाहौर का किला

उत्तर – 1

दिल्ली का लाल किला का निर्माण अकबर के राज्य काल में नहीं कराया गया था। इसका निर्माण शाहजहां के शासनकाल में कराया गया था। यह चतुर्भुजाकार लाल बलुआ पत्थर से निर्मित होने के कारण लाल किले के नाम से प्रसिद्ध है। आगरा का किला, इलाहाबाद का किला एवं लाहौर का किला अकबर के शासनकाल में निर्मित हुए थे।

Akbar Quiz 2024: अकबर प्रश्नोत्तरी

16. निम्नलिखित में से किसने महाभारत का फारसी में अनुवाद किया था? U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016

  1. अब्दुल कादिर बदायूंनी
  2. अबुल फजल
  3. निजामुद्दीन अहमद
  4. शेख मुबारक

उत्तर – 1

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

17. 16वीं शताब्दी में संपन्न महाभारत का फारसी अनुवाद कहलाता है- R.A.S./R.T.S (Pre) 2016

  1. आलमगीरनामा
  2. रज्मनामा
  3. हमजानामा
  4. बादशाहनामा

उत्तर – 2

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

18. निम्नलिखित में से किसने रामायण का फारसी भाषा में अनुवाद किया था? U.P.P.C.S. (Mains) 2015

  1. गुल्ला शेरी
  2. अबुल फजल
  3. फैजी
  4. अब्दुल कादिर बदायूँनी

उत्तर – 4

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

19. अकबर के दरबार में आने वाला पहला अंग्रेज व्यक्ति था- Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003

  1. रॉल्फ फिंच
  2. सर थॉमस रो
  3. जॉन हॉकिंस
  4. पीटर मुंडी

उत्तर – 1

रॉल्फ फिंच (1583-91) फतेहपुर सीकरी और आगरा पहुंचने वाला पहला अंग्रेज व्यापारी था। इसने भारत के विभिन्न भागों में भ्रमण करते हुए अनेक स्थानों का अवलोकन किया तथा 16वीं सदी के भारतीय व्यापारिक तथा नगर केंद्रों के बारे में मूल्यवान विवरण प्रस्तुत किया।

20. अकबर ने बंगाल तथा बिहार को मुगल साम्राज्य में मिलाया- 48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008

  1. 1590 ई.
  2. 1575 ई.
  3. 1576 ई.
  4. 1572 ई.

उत्तर – 3

1572 ई. में सुलेमान करारानी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र दाऊद खा गद्दी पर बैठा। दाऊद खां ने अपने को स्वतंत्र घोषित कर पटना के मुगल किले पर आक्रमण किया। अकबर ने मुनीम खां को दाऊद पर आक्रमण करने तथा बिहार को जीतने का आदेश दिया। मुनीम खां ने दाऊद को एक युद्ध में पराजित किया तथा 1574 ई. में बिहार पर मुगलों का आधिपत्य हो गया। पराजित होने के बाद दाऊद बंगाल भाग गया। किंतु 12 मार्च, 1576 को टोडरमल, मुजफ्फर खां एवं हुसैन कुली खां ने मिलकर दाऊद को पूर्णत: पराजित किया। इस प्रकार 1576 ई. में बंगाल तथा बिहार को पूर्ण रूप से मुगल साम्राज्य मे मिला लिया गया।

UPSCSITE के साथ Akbar Quiz 2024: अकबर प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Akbar Quiz 2024

सामान्य ज्ञान Akbar Quiz 2024: अकबर प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

Leave a Comment