Humayun Shershah Quiz 2024 : हुमायूं और शेरशाह प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Humayun Shershah Quiz, Humayun Shershah Questions, Humayun Shershah Quiz, Humayun Shershah Quiz in hindi, Humayun Shershah Quiz hindi me, medieval history previous year questions, history old paper, Humayun Shershah Quiz for upsc, GK Humayun Shershah Quiz, हुमायूं और शेरशाह प्रश्नोत्तरी upsc, हुमायूं और शेरशाह प्रश्नोत्तरी pdf, हुमायूं और शेरशाह बहुविकल्पीय प्रश्न, हुमायूं और शेरशाह बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Humayun Shershah Quiz 2024 : हुमायूं और शेरशाह प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Humayun Shershah Quiz 2024 : हुमायूं और शेरशाह प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Humayun Shershah Quiz 2024 : हुमायूं और शेरशाह प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. निम्न नामों में से उसे चिह्नित करिए. जो हुमायूं के भाइयों में से किसी का नाम नहीं था- UPLower Sub. (Pre) 2008

  1. कामरान
  2. उस्मान
  3. अस्करी
  4. हिन्दाल

उत्तर – 2

कामरान, अस्करी एवं हिन्दाल बाबर के पुत्र तथा हुमायूं के भाई थे। हुमायूं बाबर का ज्येष्ठ पुत्र था। हुमायूं 1508 ई. में काबुल में पैदा हुआ था। उसकी मां माहम बेगम शिया संप्रदाय से संबंधित थीं।

2. हुमायूं द्वारा लड़े गए चार प्रमुख युद्धों का तिथि अनुसार सही कम अंकित करें. युद्ध-स्थलों के नाम नीचे अंकित हैं- 41th B.P.S.C. (Pre) 1996

  1. चौसा, देवरा, कन्नौज, सरहिंद 
  2. देवरा, कन्नौज, चौसा, सरहिंद
  3. सरहिंद देवरा, चौसा, कन्नौज
  4. देवरा, चौसा, कन्नौज, सरहिंद

उत्तर – 4

हुमायूं द्वारा लड़े गए चार प्रमुख युद्धों का क्रम इस प्रकार है- देवरा (1532 ई.), चौसा (1539 ई.), कन्नौज (1540 ई.) एवं सरहिंद (1555 ई.)।

3. फ़रीद, जो बाद में शेरशाह सूरी बना, ने कहां से शिक्षा प्राप्त की थी? R.A.S/R.T.S. (Pre) 2013

  1. सहसाराम
  2. पटना
  3. जौनपुर
  4. लाहौर

उत्तर – 3

फरीद, जो बाद में शेरशाह सूरी बना, ने अपनी शिक्षा जौनपुर से प्राप्त की थी। 1494 ई. में फरीद ने घर छोड़ दिया तथा विद्याध्ययन के लिए जौनपुर चला आया जो पूर्व के सिराज’ नाम से प्रसिद्ध था।

4. निम्नलिखित मध्ययुगीन शासकों में से कौन एक उच्च शिक्षित था? U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010

  1. बलवन
  2. अलाउद्दीन खिलजी
  3. इब्राहिम लोदी
  4. शेरशाह

उत्तर – 4

शेरशाह सूरी ने जौनपुर में औपचारिक शिक्षा प्राप्त किया था. जो उस समय उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र था।

5. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने पहले “हजरते आता” (Hazrat-e-Ala) की उपाधि अपनाई और बाद में ‘सुल्तान’ की? 44th B.P.S.C. (Pre) 2000

  1. बहलोल लोदी
  2. सिकंदर लोदी
  3. शेरशाह सूरी
  4. इस्लाम शाह सूरी 

उत्तर – 3

1534 ई. में बंगाल के शासक नुसरत शाह को पराजित करके शेर खां (शेरशाह सूरी) ने हजरते आला की उपाधि धारण की। 1539 ई. में चौसा के युद्ध में हुमायूं को पराजित करके उसने शेरशाह की उपाधि धारण की तथा अपने नाम का खुतबा पढ़वाया और सिक्का चलवाया।

6. दिल्ली सल्तनत के पराभव के उपरांत किस शासक द्वारा स्वर्ण: मुद्रा का सर्वप्रथम प्रचलन किया गया? Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012

  1. अकबर
  2. हुमायूं
  3. शाहजहा
  4. शेरशाह

उत्तर – 2

दिल्ली सल्तनत के पराभव के उपरांत हुमायूं द्वारा सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्रा का प्रचलन किया गया था। हुमायूं के बाद शेरशाह द्वारा भी स्वर्ण मुद्रा जारी करने का उल्लेख प्राप्त होता है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपने उत्तर पत्रक में विकल्प (a) को सही माना है जो कि गलत है।

7. हुमायूं ने चुनार दुर्ग पर प्रथम बार आक्रमण कब किया? 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008

  1. 1532 ई.
  2. 1531 ई.
  3. 1533 ई.
  4. 1536 ई.

उत्तर- 1

हुमायूं ने चुनार दुर्ग पर प्रथम बार आक्रमण 1532 ई. में किया। वही सतीश चंद्र के अनुसार हुमायूं ने चुनार दुर्ग पर प्रथम बार अगस्त-सितंबर 1531 में आक्रमण किया था। इस किले को उसने चार महीने तक घेरे रखा जिसके बाद शेर खां ने हुमायूं की अधीनता स्वीकार कर ली। इसके अतिरिक्त 1531 ई. में उसने कालिंजर पर आक्रमण किया और 1532 ई. में रायसीन के महत्वपूर्ण किले को जीत लिया।

8. निम्नलिखित में से किसने अपने बादशाह पति के लिए मकबरे का निर्माण करवाया था? 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008

  1. शाह बेगम ने
  2. हाजी बेगम ने
  3. मुमताज महल बेगम ने
  4. नूरुन्निसा बेगम ने

उत्तर – 2

हाजी बेगम ने अपने पति हुमायूं के मकबरे का निर्माण दिल्ली (दीन पनाह) में 1569-70 ई. में करवाया था। इस मकबरे का नक्शा मीरक मिर्जा गियास (ईरानी वास्तुकार) ने तैयार किया था। श्वेत संगमरमर से बना यह भारत का प्रथम दोहरा गुंबद वाला मकबरा है। इस मकबरे के परितः एक बाग की रचना हुई है।

9. चांदी का सिक्का किसने शुरू किया? M.P.P.C.S. (Pre) 1991

  1. अकबर
  2. शेरशाह
  3. अलाउद्दीन खिलजी
  4. बख्तियार खिलजी

उत्तर – 2

शेरशाह को ऐसी सुधरी हुई मुद्रा प्रणाली को स्थापित करने का सम्मान प्राप्त है, जो मुगल काल में चलती रही और जो ब्रिटिश मुद्रा का आधार बनी। शेरशाह ने मिश्रित धातु के सिक्के बंद कर शुद्ध सोने, चांदी एवं तांबे के सिक्कों का प्रचलन किया, जिनका तौल एवं आकार निश्चित था। | उसके चांदी के सिक्के (रुपया) का तौल 178 ग्रेन था जिसमें 173 ग्रेन विशुद्ध चांदी थी। इस पर प्रायः अरबी एवं नागरी में सुल्तान का नाम अंकित रहता था।

10. शेरशाह के अंतर्गत तांबे के दाम और चांदी के रुपया की विनिमय दर क्या थी? U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2006

  1. 16:1
  2. 32:1
  3. 48-1
  4. 64:1

उत्तर – 4

शेरशाह की मुद्रा व्यवस्था अत्यंत विकसित थी। इसने शुद्ध चांदी का रुपया (178 ग्रेन) तथा तांबे का दाम (380 ग्रेन) चलाया। रुपया और दाम की विनिमय दर 64:1 थी।

11. शुद्ध चांदी का रुपया का आविष्कार किसने किया? Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016

  1. अकबर
  2. शेरशाह
  3. जहांगीर
  4. औरंगजेब

उत्तर – 2

शेरशाह का शासनकाल भारतीय मुद्राओं के इतिहास में एक परीक्षण का काल था। उसके मुद्रा सुधार के बारे में इतिहासकार स्मिथ ने लिखा था कि “यह रुपया वर्तमान ब्रिटिश मुद्रा प्रणाली का आधार है।” शेरशाह ने पुराने घिसे-पिटे सिक्कों के स्थान पर शुद्ध सोने, चांदी एवं तांबे के सिक्कों का प्रचलन किया। उसने शुद्ध चांदी का रुपया (178 ग्रेन) तथा तांबे का दाम (380 ग्रेन) चलाया।

12. “मात्र एक मुट्ठी बाजरे के चक्कर में मैंने अपना साम्राज्य खो दिया होता।” इस कथन को आप किस मध्यकालीन शासक से संबद्ध करेंगे? U.P.P.C.S. (Mains) 2007

  1. अलाउद्दीन खिलजी
  2. मोहम्मद तुगलक
  3. शेरशाह
  4. औरंगजेब

उत्तर – 3

शेरशाह सूरी मारवाड़ के युद्ध में राजपूतों के शौर्य पराक्रम से इतना प्रभावित हुआ था कि उसके मुख से उक्त वाक्य फूट पड़ा।

13. शेरशाह का मकबरा कहां है? MPPCS (Pre) 2016

  1. सासाराम
  2. दिल्ली
  3. कालिंजर
  4. सोनारगांव

उत्तर – 1

शेरशाह का मकबरा, बिहार के रोहतास जिले में सासाराम नामक स्थान पर एक तालाब के बीच ऊंचे चबूतरे पर बना है। यह आकार एवं गौरव दोनों दृष्टियों से भारतीय मुसलमानी निर्माण कला का चमत्कार है तथा हिंदू एवं मुस्लिम वास्तुकलात्मक विचारों का आनंदजनक सम्मिश्रण प्रदर्शित करता है।

14. शेरशाह को दफनाया गया था- U.P.P.C.S. (Mains) 2015

  1. कॉलिंजर में
  2. सासाराम में
  3. जौनपुर में
  4. पटना में

उत्तर – 2

भारत में शेरशाह सूरी ने 1540 से 1545 ई. तक शासन किया। कालिंजर युद्ध के दौरान दुर्ग की दीवार से बारूद का गोला टकराकर फटने से इसकी मृत्यु हो गई थी। इसे बिहार के सासाराम (रोहतास) में दफनाया गया है। इसका मकबरा अफगान स्थापत्य का शानदार नमूना माना जाता है।

15. दिल्ली के पुराना किला के वर्तमान स्वरूप का निर्माण निम्नलिखित में से किसने करवाया था? U.P.P.C.S (Mains) 2016

  1. शेरशाह सूरी
  2. अकबर
  3. बाबर
  4. शाहजहा

उत्तर – 1

दिल्ली के पुराना किला के वर्तमान स्वरूप का निर्माण शेरशाह सूरी ने अपने शासनकाल में 1540 से 1545 ई. के बीच करवाया था। यह किला नई दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित प्राचीन दीन-पनाह नगर का आंतरिक किला है।

UPSCSITE के साथ Humayun Shershah Quiz 2024 : हुमायूं और शेरशाह प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Humayun Shershah Quiz

सामान्य ज्ञान Humayun Shershah Quiz 2024 : हुमायूं और शेरशाह प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

2 thoughts on “Humayun Shershah Quiz 2024 : हुमायूं और शेरशाह प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment