Delhi Sultanate Literature Quiz Part 2 [20 Ques] : दिल्ली सल्तनत साहित्य प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Delhi Sultanate Literature Quiz Part 2, Delhi Sultanate Literature Questions, Delhi Sultanate Literature Quiz Part 2, Delhi Sultanate Literature Quiz Part 2 in hindi, Delhi Sultanate Literature Quiz Part 2 hindi me, medieval history previous year questions, history old paper, Delhi Sultanate Literature Quiz Part 2 for upsc, GK Delhi Sultanate Literature Quiz Part 2, दिल्ली सल्तनत साहित्य upsc, दिल्ली सल्तनत साहित्य pdf, दिल्ली सल्तनत साहित्य बहुविकल्पीय प्रश्न, दिल्ली सल्तनत साहित्य बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Delhi Sultanate Literature Quiz Part 2 [20 Ques] : दिल्ली सल्तनत साहित्य प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Delhi Sultanate Literature Quiz Part 2 [20 Ques] : दिल्ली सल्तनत साहित्य प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Delhi Sultanate Literature Quiz Part 2 [20 Ques] : दिल्ली सल्तनत साहित्य प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. ‘किताब-उल-हिंद’ रचना के प्रसिद्ध लेखक का क्या नाम था? RAS/RTS (Pre) 2010

  1. हसन निज़ामी
  2. मिनहाज-उस- सिराज
  3. अलबरूनी
  4. शम्स-ए-सिराज अफीफ

उत्तर – 3

किताब-उल-हिंद की रचना अलबरूनी ने की थी। अरब से आने वाले यात्रियों में अलबरूनी प्रमुख था, इसका वास्तविक नाम अबू रेहान था। उसकी महत्वपूर्ण कृति तहकीके-हिंद अथवा किताब-उल-हिंद से तत्कालीन भारतीय सामाजिक- सांस्कृतिक व्यवस्था पर विशेष विवरण प्राप्त होता है।

2. अमीर खुसरो का जन्म हुआ था? U.P. P.C.S. (Pre) 2003 UP UDA/LDA (Pre) 2002

  1. आगरा में
  2. बाराबंकी में
  3. एटा में
  4. इटावा में

उत्तर – 3

अबुल हसन यामिनुद्दीन खुसरो जिसे प्रायः अमीर खुसरो के नाम से जाना जाता है, का जन्म 1253 ई. (651 हिजरी ) में उत्तर प्रदेश के वर्तमान कासगंज (काशीरामनगर) जिले के पटियाली नामक स्थान पर हुआ था। खुसरो ने स्वयं को ‘तूती-ए-हिंद’ कहा है।

नोट-अमीर खुसरो का जन्म 1252 ई. (N.C.E.R.T. मध्यकालीन भारत) अथवा 1253 ई. (हरिश्चंद्र चंद्र वर्मा भाग-I के अनुसार) है।

3. निम्नलिखित में से किसने स्वयं को ‘हिन्दोस्तान का तोता’ कहा? UPPCS (Mains) 2013

  1. कुतुबन
  2. उस्मान
  3. अमीर खुसरो
  4. अमीर हसन

उत्तर – 3

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

4.अमीर खुसरो ने किसके विकास में अग्रगामी की भूमिका निभाई? UPPCS (Pre) 2002 UPPCS (Pre) 2008

  1. ब्रज भाषा
  2. अवधी
  3. खड़ी बोली
  4. भोजपुरी

उत्तर – 3

खुसरो ने विभिन्न भारतीय बोलचाल की भाषाओं को सीखा, विशेषतः हिंदी जिससे वह सर्वाधिक प्रेम करता था। खुसरो पहला मुसलमान था, जिसने भारतीय होने का दावा किया था। वह स्वयं कहता है कि-“मैं तुर्की, भारतीय और हिंदी बोलता हूं।” उसने खड़ी बोली के विकास में अग्रगामी भूमिका निभाई थी।

5. निम्नलिखित में से किसने दिल्ली के सात सुल्तानों का शासनकाल देखा था? UPPCS (Mains) 2005 IAS (Pre) 1994

  1. अमीर खुसरो
  2. शेख निजामुद्दीन औलिया
  3. ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर – (*)

अमीर खुसरो एवं शेख निजामुद्दीन औलिया दोनों ने ही सात सुल्तानों का शासनकाल देखा था।

6. प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो निम्नांकित में से किस बादशाह के दरबार से संबद्ध था? Uttarakhand PCS (Pre) 2004

  1. नवाब आसफुद्दौला
  2. गयासुद्दीन बलबन
  3. मुहम्मद शाह ‘रंगीला’
  4. कुतुबुद्दीन ऐबक

उत्तर – 2

अमीर खुसरो आरंभ में बलबन के सबसे बड़े पुत्र महमूद की सेवा में रहा। मंगोलों के साथ एक मुकाबले में महमूद मारा गया। मंगोलों ने अमीर खुसरो को बंदी बना लिया। किंतु किसी तरह वह जेल से भागने में सफल रहा और बलबन के राजदरबार से संबद्ध हो गया। अमीर खुसरो बलबन कैकुबाद, जलालुद्दीन खिलजी, अलाउद्दीन खिलजी, मुबारकशाह, गयासुद्दीन तुगलक तथा मुहम्मद बिन तुगलक के शासन के अंतर्गत रहा। 1325 ई. में मुहम्मद बिन तुगलक के सत्ता संभालने के वर्ष में ही अमीर खुसरो की  मृत्यु हो गई। वह सूफी संत निजामुद्दीन औलिया का शिष्य था।

7. प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो दरबार में रहे- Uttarakhand PCS (Pre) 2002

  1. अलाउद्दीन खिलजी के 
  2. इल्तुतमिश के 
  3. मोहम्मद बिन तुगलक के 
  4. कुतुबुद्दीन ऐबक के

उत्तर – 1

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

8. नयी फारसी काव्य-शैली ‘सबक-ए-हिंदी’ अथवा हिंदुस्तानी शैली के जन्मदाता थे- RAS/RTS (Pre) 1999

  1. जियाउद्दीन बरनी
  2. अफीक
  3. इसामी
  4. अमीर खुसरो

उत्तर – 4

हिंदी खड़ी बोली का जनक अमीर खुसरो को माना जाता है। नयी फारसी काव्य शैली ‘सबक-ए-हिंदी’ या ‘हिंदुस्तानी शैली का जन्मदाता अमीर खुसरो को माना जाता है। उसका कहना था- ‘न लफ्जे हिन्दीवस्त अज फारसी कम’, अर्थात हिंदी का शब्द फारसी से कम नहीं है।

9. हिंदी और फारसी दोनों भाषाओं का विद्वान था- U.P.P.C.S. (Pre) 1990

  1. अकबर
  2. तानसेन
  3. अमीर खुसरो
  4. बैरम खां

उत्तर – 3

अमीर खुसरो हिंदी एवं फारसी दोनों भाषाओं का विद्वान था। जियाउद्दीन सज्जादी के अनुसार-फारसी भाषा तथा साहित्य के भारत में विकास तथा इसके कारण दो देशों के मध्य निकट संबंध स्थापित होने का उल्लेख तब तक पूरा नहीं होता, जब तक अमीर खुसरो का उल्लेख न हो जो निश्चित रूप से इस अद्भुत घटना का मुख्य पात्र था।” अमीर खुसरो स्वयं कहता है-‘मैं तुर्की, भारतीय और हिंदी बोलता हूं।’

10. निम्नलिखित में से कौन फारसी का प्रथम कवि था, जिसने अपनी कविता में भारतीय पर्यावरण को चित्रित किया? UPPCS (Mains) 2017

  1. अमीर खुसरो 
  2. अमीरहसन
  3. अबूतालिब कलीम
  4. फैजी

उत्तर – 1

प्रसिद्ध फारसी कवि अमीर खुसरो निजामुद्दीन औलिया के शिष्य थे। इन्होंने दिल्ली सल्तनत में सात सुल्तानों का काल देखा था। नई फारसी काव्य शैली सबक-ए-हिंदी या हिंदुस्तानी शैली के जन्मदाता अमीर खुसरो स्वयं को तूती-ए-हिंद’ अथवा ‘हिंदोस्तान का तोता’ कहते थे। अमीर खुसरो की रचनाओं का महत्वपूर्ण तत्व भारतीय पर्यावरण के इर्द- गिर्द रचनाओं का आविष्कार था।

11. निम्न कथनों पर विचार कीजिए- IAS (Pre) 2003

  1. हिंदू देवी-देवताओं तथा मुस्लिम संतों की प्रशंसा में रचित गीतों का संग्रह किताब-ए-नौरस इब्राहिम आदिल शाह II द्वारा लिखा गया था।
  2. भारत में कव्वाली से जानी जाने वाली संगीत शैली के प्रारंभिक रूप के आरंभकर्ता अमीर खुसरो थे।

इन कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 तथा 2
  4. दोनों में से कोई भी नहीं

उत्तर – 3

बीजापुर के सुल्तान इब्राहिम आदिल शाह II ने हिंदी गीत संग्रह ‘किताब- ए-नौरस’ की रचना की। उसने नौरसपुर नगर की स्थापना भी की तथा उसे अपनी राजधानी बनाया। भारत में कव्वाली नामक संगीत शैली के प्रारंभिक रूप के आरंभकर्ता अमीर खुसरो थे।

12. ‘तबकात-ए-नासिरी’ का लेखक कौन था? 42nd Bihar PCS (Pre) 1997

  1. शेख जमालुद्दीन
  2. अलबरूनी
  3. मिनहाज-उस-सिराज 
  4. जियाउद्दीन बरनी

उत्तर – 3

‘तबकात-ए-नासिरी मिनहाज-उस-सिराज का ग्रंथ है, जो सुल्तान नासिरुद्दीन को समर्पित किया गया है। यह ग्रंथ 23 अध्यायों में है। एच. जी. रावर्टी (HG Raverty) ने इसका अंग्रेजी में अनुवाद किया। इस पुस्तक में मुहम्मद गोरी की भारत विजय का प्रत्यक्ष वर्णन मिलता है। ज्ञातव्य है कि  मिनहाज प्रथम इतिहासकार हैं, जिसने यह कहा था कि कुतुबुद्दीन ऐबक ने अपने नाम की मुद्राएं प्रसारित की और खुतबा पढ़वाया।

13. निम्न भाषाओं में से किस भाषा को दिल्ली सुल्तानों ने संरक्षण प्रदान किया? RAS/RTS (Pre) 1994

  1. अरबी
  2. तुर्की
  3. फारसी
  4. उर्दू

उत्तर – 3

भारत में फारसी साहित्य का विकास मुस्लिम विजेताओं के आगमन से प्रारंभ हुआ। यहां इसे एक नवीन रूप प्रदान किया गया। दिल्ली सल्तनत की स्थापना के बाद फारसी को राजभाषा का स्थान प्रदान किया गया।

14. ‘अपभ्रंश’ शब्द का प्रयोग मध्यकालीन संस्कृत ग्रंथों में होता था- IAS (Pre) 1996

  1. राजपूतों में से जातिच्युत लोगों को इंगित करने के लिए
  2. वैदिक कर्मकांडों के त्याग को इंगित करने के लिए 
  3. कुछ आधुनिक भारतीय भाषाओं के आरंभिक रूपों को इंगित करने के लिए
  4. संस्कृतेतर छंदों को इंगित करने के लिए

उत्तर – 3

लोक-प्रयोग में संस्कृत के विभिन्न रूपों को पतंजलि ने ‘अपभ्रंश’ कहा है। आधुनिक भारतीय भाषाओं के आरंभिक रूपों को इंगित करने के लिए मध्ययुगीन संस्कृत ग्रंथों में ‘अपभ्रंश’ शब्द का प्रयोग होता था। विद्वानों का मत है कि उत्तरी भारत की विभिन्न हिंदी बोलियों तथा कश्मीरी, पंजाबी, सिंधी, नेपाली, शौरसेनी तथा मराठी आदि भाषाओं का विकास अपभ्रंश से ही हुआ है।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा राजपूत राजा संगीत पर एक पुस्तक के लेखक के रूप में जाना जाता है? UPPCS (Mains) 2007

  1. जयचंद्र गहड़वाल
  2. पृथ्वीराज चौहान
  3. राणा कुंभा
  4. मानसिंह

उत्तर – 3

राणा कुंभा संगीत के साथ-साथ साहित्य एवं कला का भी पोषक था। राणा कुंभा ने महमूद खिलजी पर विजय प्राप्त कर में चित्तौड़ में विजय स्तंभ (कीर्ति स्तंभ) (1440-1448 ई.) का निर्माण कराया। उसने संगीतशास्त्र पर संगीत मीमांसा, संगीत राज आदि ग्रंथों का प्रणयन किया।

UPSCSITE के साथ Delhi Sultanate Literature Quiz Part 2 [20 Ques] : दिल्ली सल्तनत साहित्य प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Delhi Sultanate Literature Quiz Part 2

सामान्य ज्ञान Delhi Sultanate Literature Quiz Part 2 [20 Ques] : दिल्ली सल्तनत साहित्य प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

1 thought on “Delhi Sultanate Literature Quiz Part 2 [20 Ques] : दिल्ली सल्तनत साहित्य प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment