Delhi Sultanate Miscellaneous Quiz [20 Ques] : दिल्ली सल्तनत विविध प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Delhi Sultanate Miscellaneous Quiz, Delhi Sultanate Literature Questions, Delhi Sultanate Miscellaneous Quiz, Delhi Sultanate Miscellaneous Quiz in hindi, Delhi Sultanate Miscellaneous Quiz hindi me, medieval history previous year questions, history old paper, Delhi Sultanate Miscellaneous Quiz for upsc, GK Delhi Sultanate Miscellaneous Quiz, दिल्ली सल्तनत विविध प्रश्नोत्तरी upsc, दिल्ली सल्तनत विविध प्रश्नोत्तरी pdf, दिल्ली सल्तनत विविध बहुविकल्पीय प्रश्न, दिल्ली सल्तनत विविध बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,
नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Delhi Sultanate Miscellaneous Quiz [20 Ques] : दिल्ली सल्तनत विविध प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।
Delhi Sultanate Miscellaneous Quiz [20 Ques] : दिल्ली सल्तनत विविध प्रश्नोत्तरी
यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Delhi Sultanate Miscellaneous Quiz [20 Ques] : दिल्ली सल्तनत विविध प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।
1. भारत में पोलो खेल का प्रचलन किया- UPPCS (Pre) 2001
- यूनानियों ने
- अंग्रेजों ने
- तुर्की ने
- मुगलों ने
उत्तर – 3
भारत में पोलो खेल का प्रचलन तुर्की ने किया था। ज्ञातव्य है कि कुतुबुद्दीन ऐबक पोलो (चौगान) का शौकीन था। इसी खेल के दौरान घोड़े से गिर जाने के कारण 1210 ई. में उसकी मृत्यु भी हुई थी।
2. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? UPRO/ARO (Pre) 2017
(यात्री) (देश)
- इब्नबतूता – मोरक्को
- मार्को पोलो – इटली
- अब्दुर रज्जाक – तुर्की
- नूनिज – पुर्तगाल
उत्तर – 3
इब्नबतूता (1333-1347 ई.) मोरक्को का यात्री था। यह मुहम्मद बिन तुगलक के कार्यकाल (1325-51 ई.) में भारत आया था। मार्कोपोलो वेनिस (इटली) का प्रसिद्ध यात्री था। वह पाण्ड्य शासक मारवर्मन कुलशेखर (1268-1310 ई.) के समय में भारत आया था। ईरानी राजदूत अब्दुर रज्जाक देवराय द्वितीय (1422-46 ई) के शासनकाल में विजयनगर आया। था। नूनिज पुर्तगाल का यात्री और अश्व व्यापारी था। इसने भी विजयनगर की यात्रा की थी।
3. ‘दस्तार बन्दान’ कौन कहलाते थे? UPPCS (Pre) 2014
- सूफी संत
- खान
- मलिक
- उलेमा
उत्तर – 4
सल्तनत काल में ऊंचे धार्मिक और न्यायिक पदों पर बैठे व्यक्तियों (उलेमा) को सामूहिक रूप से ‘दस्तार बन्दान’ (पगड़ी पहनने वाले) कहा जाता था, क्योंकि वे सिर पर आधिकारिक रूप से पहनी जाने वाली पगड़ी धारण करते थे।
4. चुंबकीय दिशासूचक का भारतीय महासागरों में प्रयोग की प्रारंभिक सूचना किसके द्वारा दी गई? Jharkhand PCS (Pre) 2016
- मार्कोपोलो
- इब्नबतूता
- सदरुद्दीन मुहम्मद ‘औफी’
- निकोलो कोटी
उत्तर – 3
चुंबकीय दिशासूचक का भारतीय महासागरों में प्रयोग की प्रारंभिक सूचना 1232-33 ई. में सदरुद्दीन मुहम्मद अल औफी द्वारा दी गई। इनकी पुस्तक का नाम ‘लुबाब-उल-अल्बाब’ तथा ‘जवामी-उल-हिकायत थी। जवामी उल- हिकायत में ही इन्होंने दिशासूचक यंत्र के बारे में संदर्भित किया था।
5. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए- IAS (Pre) 2000
- विजयनगर के कृष्णदेव राय का शासनकाल
- कुतुबमीनार का निर्माण
- पुर्तगालियों का भारत आगमन
- फिरोज तुगलक की मृत्यु
इन घटनाओं का सही कालानुक्रम है-
- 2.4.3.1
- 2,4,1.3
- 4.2, 1.3
- 4, 2, 3, 1
उत्तर – 1
कुतुबमीनार का निर्माण प्रारंभ किया ऐबक तथा पूर्ण किया इल्तुतमिश ने फिरोज तुगलक की मृत्यु 1388 ई. में पुर्तगालियों का भारत आगमन 1498 ई. ( वास्कोडिगामा के नेतृत्व में) तथा कृष्णदेव राय का शासनकाल 1509-1529 ई. है। अतः विकल्प (a) सही है।
6. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा इन्हें कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए – UPRO/ARO (Pre) 2017
- मोहम्मद तुगलक द्वारा राजधानी का स्थानांतरण
- अफगानपुर षड्यंत्र
- जलालुद्दीन खिलजी की हत्या
- तराइन का द्वितीय युद्ध
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
कूट :
- 4,3,2, 1
- 3, 1, 2, 4
- 1,2,3,4
- 1, 2, 4, 3
उत्तर – 1
1192 ई. में तराइन के द्वितीय युद्ध में मोहम्मद गोरी द्वारा पृथ्वीराज चौहान की पराजय के बाद भारत में मुस्लिम शक्ति की स्थापना हुई। 1296 ई. में जलालुद्दीन खिलजी की हत्या हुई थी। अफगानपुर षड्यंत्र द्वारा उलूग खा (मुहम्मद बिन तुगलक) को सुल्तान गयासुद्दीन की हत्या (1325 ई.) का दोषी माना जाता है। सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक (1325-51 ई ) अपनी राजधानी दिल्ली से ‘दौलताबाद (देवगिरि) ले गया।
7. दिल्ली सल्तनत के किस वंश ने सबसे कम समय तक शासन किया? MPPCS (Pre) 2017
- खिलजी
- तुगलक
- सैय्यद
- लोदी
उत्तर – 1
दिल्ली सल्तनत के गुलाम वंश के सुल्तानों ने 1206 से 1290 ई. तक शासन किया। खिलजी वंश ने 1290 से 1320 ई. तक शासन किया। तुगलक वंश के शासकों ने 1320 से 1412 ई तक शासन किया। सैय्यद वंश के शासकों ने 1414 से 1451 ई तथा लोदी वंश ने 1451 से 1526 ई. तक शासन किया। इस प्रकार खिलजी वंश के शासकों ने सबसे कम समय तक शासन किया।
8. आइन-उल-मुल्क मुल्तानी ने इनमें से किस शासक के अधीन सेवा नहीं की थी? MPPCS (Pre) 2017
- अलाउद्दीन खिलजी
- मुहम्मद बिन तुगलक
- फिरोज तुगलक
- इल्तुतमिश
उत्तर – 4
आइन-उल-मुल्क मुल्तानी ने अलाउद्दीन खिलजी, मुहम्मद बिन तुगलक एवं फिरोज शाह तुगलक के अधीन अपनी सेवा प्रदान की। अलाउद्दीन खिलजी ने 1305 ई. में आइन-उल-मुल्क मुल्तानी को मध्य भारत भेजा, जहां उसने मालवा पर विजय प्राप्त की। वह अपने अंतिम दिनो में दक्षिण विजय में व्यस्त रहा।
9. निम्नलिखित में से किस प्रथा की शुरुआत राजपूतों के समय में हई? Uttarakhand UDA/LDA (Pre) 2007
- सती प्रथा
- बाल विवाह
- जौहर प्रथा
- इनमें से किसी की नहीं
उत्तर – 3
राजपूतों द्वारा मुस्लिम आक्रमणकारियों से स्त्रियों की रक्षा के लिए जौहर प्रथा का प्रचलन हुआ। इसमें सभी राजपूत पुरुषों के युद्ध में मारे जाने के पश्चात किले में सभी स्त्रियां सामूहिक रूप से चिता में कूदकर अपनी जान दे देती थीं। सती प्रथा एवं बाल विवाह जैसी प्रथाएं यद्यपि राजपूतों के समय बढ़ीं तथापि ये पहले से चली आ रही थी।
10. निम्नलिखित मध्यकालीन विद्वानों/लेखकों में कौन जैन धर्म का अनुयायी था? UPPCS (Mains) 2009
- मालघर बसु
- हेमचंद्र सूरी
- पार्थसारथी
- सायण
उत्तर – 2
हेमचंद्र सूरी मध्यकालीन विद्वान/लेखकों में जैन धर्म का अनुयायी था। वह जयसिंह सिद्धराज के दरबार को सुशोभित करता था। उसी से प्रभावित होकर जयसिंह सिद्धराज ने आबू पर्वत पर एक मंडप का निर्माण करवाया था और उसमें जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां स्थापित करवाई थीं. जो अनंतर एक जैन तीर्थ के नाम से जाना जाता है।
UPSCSITE के साथ Delhi Sultanate Miscellaneous Quiz [20 Ques] : दिल्ली सल्तनत विविध प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।
Important Links
UPSC Doubt Discussion | Click Here |
WhatsApp Group | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
सामान्य ज्ञान Delhi Sultanate Miscellaneous Quiz [20 Ques] : दिल्ली सल्तनत विविध प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in
One Comment