प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी जानकारी के लिए और आसानी से प्रैक्टिस के लिए सामान्य ज्ञान क्विज आधुनिक भारतीय इतिहास Impact Of British Rule Quiz
यूपीएससी, अन्य राज्य पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, सीएपीएफ के परीक्षाओं में Impact Of British Rule Quiz से अक्सर पूछे जाने वाले व पिछले कुछ सालों के प्रश्नों का संग्रह विषयवार व टॉपिक वाइज किया गया।
Go For – Impact Of British Rule Quiz
क्रमानुसार क्विज श्रृंखला में हर पिछले क्विज़ का विश्लेषण अगले क्विज के साथ संलग्न प्रकाशित कर दिया जाता हैं।
और इसी क्रमानुसार Impact Of British Rule Quiz के पहले का क्विज का विश्लेषण आप नीचे पढ़ सकते हैं।
Governor General Quiz विश्लेषण – हिंदी में
21. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए – IAS(Pre)2007
- रॉबर्ट क्लाइव बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल थे।
- विलियम बेटिंक भारत के प्रथम गवर्नर जनरल थे।
उपर्यूक्त कथन में से कौन-सा/से सही है-हैं?
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- ना तो 1 और ना ही 2
उत्तर – 2
वॉरेन हेस्टिंग्स को 1774 ई. में बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल नियुक्त किया गया। 1835 ई. में लॉर्ड विलियम बेटिंक को भारत का प्रथम गवर्नर जनरल बनाया गया। राबर्ट क्लाइव बंगाल का पहला गवर्नर किया गया था, जो इस पद पर 1758- 60 ई. एवं 1765- 67 ई. की अवधि में रहा।
22. निम्नलिखित में से किस गवर्नर जनरल ने भारत की प्रसंविदाबद्ध सिविल सेवा (कोवेनैन्टेड सिविल सर्विस ऑफ इंडिया) का सृजन किया, जो कालांतर में भारतीय सिविल सेवा के नाम से जाने गई? IAS(Pre)2010
- वॉरेन हेस्टिंग्स
- विलेजली
- कार्नवालिस
- विलियम बेंटिक
उत्तर – 3
भारत की प्रसंविदाबद्ध सिविल सेवा या लोक सेवा का सृजन कार्नवालिस द्वारा किया गया। बंगाल का गवर्नर जनरल बनने के बाद कार्नवालिस ने प्रशासन को पुनर्गठित किया तथा राजस्व बोर्डों को भंग कर इसके संबंध में नए नियम बनाए तथा कंपनी के अधिकारियों के व्यक्तिगत व्यापार के संबंध में भी नए नियम बनाए। उसने ‘कार्नवालिस कोड’ के माध्यम से दीवानी तथा न्यायिक क्षेत्रों में स्पष्ट विभाजन किया, जिसने आगे चलकर भारतीय सिविल सेवा का रूप लिया।
23. लॉर्ड कार्नवालिस की कब्र कहां स्थित है? UPPCS(Mains)2011
- गाजीपुर
- बलिया
- वाराणसी
- गोरखपुर
उत्तर – 1
लॉर्ड कार्नवालिस 1786- 1793 ई. एवं 30 जुलाई, 1805 से 5 अक्टूबर, 1805 तक बंगाल का गवर्नर जनरल रहा। इसे भारत में इस्तमरारी अथवा स्थाई बंदोबस्त, न्यायिक संहिता एवं भारतीय लोक सेवा के प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है। इसकी मृत्यु 5 अक्टूबर, 1805 को गाजीपुर (उ. प्र.) में हुई थी। यहीं पर इसकी कब्र स्थित है।
24. लॉर्ड वेलेजली द्वारा लागू की गई सहायक संधि व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन- सा कथन लागू नहीं होता? IAS(Pre)2018
- दूसरों के खर्च पर एक बड़ी सेना बनाए रखना
- भारत का नेपोलियन के खतरे में सुरक्षित रखना
- कंपनी के लिए एक नियत आय का प्रबंधन करना
- भारतीय रियासतों के ऊपर ब्रिटिश सर्वोच्चता स्थापित करना
उत्तर – 3
लॉर्ड वेलेजली ने भारतीय राज्यों को अंग्रेजी राजनैतिक परिधि में लाने के लिए सहायक संधि प्रणाली का प्रयोग किया। उस समय फ्रांस के विरुद्ध यूरोपीय शक्तियों का बना हुआ मोर्चा छिन्न- भिन्न हो चुका था। नेपोलियन मिस्र तथ सीरिया को विजिट कर चुका था और गंभीरतापूर्वक भारत पर आक्रमण करने की सोच रहा था। ऐसी परिस्थिति में वेलेजली ने भारत में सहायक संधि प्रणाली का प्रयोग किया, जिससे अंग्रेजी सत्ता की श्रेष्ठता स्थापित हो गई और नेपोलियन का भय भी टल गया।
सहायक संधि की शर्तों में एक शर्त यह भी थी की संधि को स्वीकार करने वाली रियासत कंपनी की एक सेना को रखेगा, जिसका सारा खर्च राज्य को देना होगा। इस सेना को चलाने का अधिकार केवल कंपनी को होगा। सहायक संधि को स्वीकार करने वाला राज्य किसी भी यूरोपीय या अंग्रेजों के दुश्मनों की सहायता नहीं करेगा और उनके किसी भी व्यक्ति को नौकरी नहीं देगा।
25. भारतीय राज्यों पर अंग्रेजी प्रभुत्व स्थापित करने के लिए किसने प्रशासन में सहायक संधि प्रणाली का सूत्रपात किया? UPPCS (Mains) 2016
- वॉरेन हेस्टिंग्स
- लॉर्ड विलेजली
- लॉर्ड कार्नवालिस
- लॉर्ड डलहौजी
उत्तर – 2
लॉर्ड विलेजली ने भारतीय राज्यों को अंग्रेजी राजनीतिक परिधि में लाकर अंग्रेजों की प्रभुसत्ता स्थापित करने के लिए सहायक संधि प्रणाली का प्रयोग किया। इससे अंग्रेजी सत्ता की श्रेष्ठता और प्रभुसत्ता स्थापित हो गई।
Go For – Impact Of British Rule Quiz
26. आंग्ल- नेपाली युद्ध जिसके शासनकाल में हुआ था, वह है- UPPCS(Mains)2010
- लॉर्ड कार्नवालिस
- लॉर्ड हेस्टिंग्स
- लॉर्ड वेलेजली
- वॉरेन हेस्टिंग्स
उत्तर – 2
आंग्ल- नेपाली युद्ध (1814- 16) लॉर्ड हेस्टिंग्स के गवर्नर जनरल काल (1813- 23) में हुआ था, जो कि 1815 ई. की सुगौली की संधि से समाप्त हुआ था। सुगौली की संधि 2 दिसंबर, 1815 को लेखबुद्ध हुई थी जिसका अनुमोदन 4 मार्च, 1816 को किया गया था।
27. निम्नलिखित में से कौन- सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? UPPCS(Pre)2017
- हेक्टर मुनरो – बक्सर का युद्ध
- लॉर्ड हेस्टिंग्स – आंग्ल- नेपाल युद्ध
- लॉर्ड विलेजली – चतुर्थ आंग्ल- मैसूर युद्ध
- लार्ड कर्नवालिश – तृतीय आंग्ल- मराठा युद्ध
उत्तर – 4
तृतीय आंग्ल- मराठा युद्ध (1817- 18 ई.) लॉर्ड हेस्टिंग्स के समय में हुआ न कि लॉर्ड कार्नवालिस के समय में, अतः विकल्प (d) सही सुमेलित नहीं है। चतुर्थ आंग्ल- मैसूर युद्ध (1799 ई.) लॉर्ड वेलेजली एवं आंग्ल- नेपाल युद्ध (1814- 16 ई.) लॉर्ड हेस्टिंग्स के समय हुआ, जबकि बक्सर का युद्ध (1764 ई.) हेक्टर मुनरो के नेतृत्व में लड़ा गया था।
28. सर टॉमस मुनरो किस वर्षों में मद्रास के गवर्नर रहे? UPPCS(Pre)2016
- 1820- 1827 ई.
- 1819- 1826 ई.
- 1822- 1829 ई.
- 1818- 1825 ई.
उत्तर – 1
सर टॉमस मुनरो 1820- 1827 ई. तक मद्रास के गवर्नर रहे। दक्षिण भारत मे भू- राजस्व वसूली हेतु लागू की गई व्यवस्था रैयतवाड़ी व्यवस्था थी। इस व्यवस्था के जन्मदाता टॉमस मुनरो और कैप्टन रीड थे, जिन्होंने सर्वप्रथम इसे तमिलनाडु के बारमहल जिले में लागू किया। तत्पश्चात यह व्यवस्था मद्रास, बंबई से कुछ हिस्से, असम तथा कुर्ग (आधुनिक कर्नाटक का एक भाग) में लागू की गई।
29. निम्नलिखित बंगाल के गवर्नर जनरलों में से कौन एक तृतीय आंग्ल- मैसूर युद्ध से संबंधित है? UPPCS(Mains)2013
- वॉरेन हेस्टिंग्स
- लॉर्ड कार्नवालिस
- सर जॉन शोर
- लॉर्ड विलियम कैवेंडिस बेटिंक
उत्तर – 2
तृतीय आंग्ल- मैसूर युद्ध (1790- 1792 ई.) लॉर्ड कार्नवालिस संबंद्ध है। इस युद्ध में कार्नवालिस स्वयं सेना की बागडोर संभाली थी। इस युद्ध में टीपू ने सिंगर श्रीरंगपट्टनम की संधि (1792 ई.) कर ली थी, जिसके अनुसार, टीपू को अपने राज्य का लगभग आधा भाग अंग्रेजों और उसके साथियों (निजाम एवं मराठों) को देना पड़ा था।
30. विलियम बेटिंग के द्वारा सती प्रथा किस वर्ष समाप्त की गई ? MPPCS(Pre)2015
- 1825 ई.
- 1827 ई.
- 1829 ई.
- 1830 ई.
उत्तर – 3
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Go For – Impact Of British Rule Quiz
31. इनमें से किस वर्ष बंगाल के दासों के निर्यात को रोक दिया गया? JPCS(Pre)2013
- 1764
- 1789
- 1858
- 1868
उत्तर – 2
1789 ई. की घोषणा द्वारा बंगाल के दासों का निर्यात बंद कर दिया गया था।
32. बघात रियासत का ब्रिटिश में विलय कब हुआ। JPCS(Pre)2016
- 1848
- 1850
- 1852
- 1853
उत्तर – 2
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
33. जेम्स एंड्रूज रैम्जे भारत के किस गवर्नर जनरल का वास्तविक नाम था? UK(Pre)2016
- लॉर्ड डलहौजी
- लॉर्ड कैनिंग
- लॉर्ड नॉर्थ
- लॉर्ड कर्जन
उत्तर – 1
1848 ई. में लॉर्ड डलहौजी जिसे ‘अर्ल ऑफ डलहौजी’ भी कहा जाता है, गवर्नर जनरल बनकर भारत आया। उसका वास्तविक नाम जेम्स एंड्रूज ब्राउन रैम्स (james Andrew Broun-Ramsay) था।
34. अंग्रेजों द्वारा सिंध संपन्न हुआ- UPPCS(Mains)2012
- लॉर्ड एलेनबरो के समय
- लॉर्ड हार्डिंन्ज के समय
- लॉर्ड ऑकलैंड के समय
- लॉर्ड एमहसर्ट के समय
उत्तर – 1
गवर्नर जनरल लॉर्ड एलेनबरो के काल (1842- 1844) के दौरान अगस्त, 1843 में सिंह को पूर्ण रूप से ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया गया। यह प्रथम आंग्ल- अफगान युद्ध का एक प्रमुख परिणाम था।
35. निम्नलिखित में से कौन अवध का ब्रिटिश रेजिडेंट था, जब अवध का ब्रिटिश साम्राज्य में विलय हुआ? UPPCS(Mains)2011
- जेम्स आउट्रम
- डब्ल्यू. एच. स्लीमैन
- बिशाल आर. हेबर
- जनरल लो
उत्तर – 1
1854 ई. स्लीमैन के स्थान पर जेम्स आउट्रम को अवध का ब्रिटिश रेजिडेंट बनाया गया था। उसने कहा कि अवध का प्रशासन बहुत दूषित है तथा जनता की अवस्था बहुत शोचनीय है। आउट्रम की रिपोर्ट को ही फरवरी, 1856 में अवध के अधिग्रहण का आधार बनाया गया था। 1857 के विद्रोध के समय लखनऊ में ब्रिटिश रेजिडेंट हेनरी लॉरेंस था, जो विद्रोहियों के हाथों मारा गया था।
Go For – Impact Of British Rule Quiz
36. भारत में प्रथम रेलवे लाइन किस ब्रिटिश गवर्नर के समय बिछाई गई थी? UPPCS(Pre)2008
- लॉर्ड डलहौजी
- लॉर्ड कर्जन
- लॉर्ड वेलेजली
- लॉर्ड लिटन
उत्तर – 1
भारत में रेल निर्माण की दिशा में प्रथम प्रयास ब्रिटिश गवर्नर लॉर्ड डलहौजी द्वारा किया गया। प्रथम रेलवे लाइन 1853 ई. में बंबई से थाणे के बीच डलहौजी के समय बिछाई गई थी।
37. किस कंपनी ने सर्वप्रथम भारत में रेल यात्रा प्रारंभ की? CG(Pre)2011
- ईस्टन रेलवे
- ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे
- रेलवे मद्रास
- अवध तिरहुत रेलवे
उत्तर – 2
1853 ई. में बंबई की बोरीबंदर स्टेशन से थाणे के मध्य भारत में सर्वप्रथम रेल यात्रा कब प्रारंभ ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे द्वारा किया गया था।
38. पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट को 1845- 1855 के दौरान स्वरूप देने वाले थे- JPPCS(Pre)2013
- लॉर्ड डलहौजी
- लॉर्ड कार्नवालिस
- जॉर्ज ऑकलैंड
- वॉरेन हेस्टिंग्स
उत्तर – 1
डलहौजी से पूर्व सार्वजनिक र्निर्माण का कार्य एक सैनिक बोर्ड पर था। इसके कार्यकाल में पहली बार एक अलग सार्वजनिक निर्माण विभाग बनाया गया और सार्वजनिक उपयोग के कार्य के लिए बहुत-सा धन व्यय किया जाने लगा।
39. निम्नलिखित में से किसने राजपूताना के देशी रियासतों के साथ वर्ष 1817- 18 की अधीनस्थ संधि की बातचीत की थी? RAS/RTS(Pre)2018
- डेविड ऑक्टरलोनी
- चालर्स मेटकॉफ
- ऑर्थर विलेजली
- जॉन जॉर्ज
उत्तर – 2
राजपूताना की रियासतो के साथ वर्ष 1817- 18 की अधीनस्थ संधी कि वार्ता चालर्स ने की थी। लॉर्ड हेस्टिंग्स ने राजपूताना पर ब्रिटिश सर्वोच्चता तथा मराठों और पिंडरियों के प्रति राजपूताने की तटस्थता सुनिशिचत करने के लिए दिल्ली के तत्कालीन रेजिडेंस चालर्स मैटकॉफ को वार्ताकार बनाया था।
40. इल्बर्ट बिल विवाद किससे संबंधित थी? IAS(Pre)2013
- भारतीयों द्वारा हथियारों लेकर चलने पर कुछ प्रतिबंधों का लागू किया जाना
- भारतीय भाषाओं के प्रकाशित होने वाले समाचार- पत्रों और पत्रिकाओं पर प्रतिबंध लागू किया जाना
- यूरोप के लोगों के मामलों की सुनवाई करने के लिए भारतीय न्यायाधीश पर लगाई गई अयोग्यताओं को हटाया जाना
- आयातित सूती कपड़े पर लगाए गए शुल्क का हटाया जाना
उत्तर – 3
सर पी. सी. ईल्बर्ट वायसराय की परिषद के विधि सदस्य थे। इन्होंने 2 फरवरी, 1883 को विधान परिषद में एक विधेयक प्रस्तुत किया, जिसे इल्बर्ट बिल की संज्ञा दी “जाती भेद पर आधारित सभी न्यायिक अयोग्यताएं तुरंत समाप्त कर दी जाए और भारतीय तथा यूरोपीय न्यायाधीशों की शक्तियां समान कर दी जाएं”। यूरोपीय लोगों ने इसे अपने विशेषाधिकारों पर कुठाराघात माना। इल्बर्ट बिल को लेकर हुए विवाद के कारण ही 1884 ई. में लॉर्ड रिपन ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पूर्व त्यागपत्र दे दिया।
Go For – Impact Of British Rule Quiz
Impact Of British Rule Quiz से संबंधित आपके मन में कोई भी प्रश्न हैं। हमें कमेंट के जरिए बता सकते हैं, हम आपके कमेंट का रिप्लाई अवश्य करेंगे।
For any query regarding service ias, test series, subjectwise mock test. You can comment in the comment section below or send your query to email address.
Impact Of British Rule Quiz का विश्लेषण अगले क्विज़ के संलग्न प्रकाशित किया जाएगा।
Previous Test Link :-
आप सोशल साइट पर भी संपर्क कर सकते हैं, तथा हमसे जुड़े रहने के लिए फॉलो भी करें। टेस्ट लिंक अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम/व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।
For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, test series 2022 & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in