प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी जानकारी के लिए और आसानी से प्रैक्टिस के लिए सामान्य ज्ञान क्विज आधुनिक भारतीय इतिहास Governor General Quiz
यूपीएससी, अन्य राज्य पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, सीएपीएफ के परीक्षाओं में Governor General Quiz से अक्सर पूछे जाने वाले व पिछले कुछ सालों के प्रश्नों का संग्रह विषयवार व टॉपिक वाइज किया गया।
Go For – Governor General Quiz
क्रमानुसार क्विज श्रृंखला में हर पिछले क्विज़ का विश्लेषण अगले क्विज के साथ संलग्न प्रकाशित कर दिया जाता हैं।
और इसी क्रमानुसार Governor General Quiz के पहले का क्विज का विश्लेषण आप नीचे पढ़ सकते हैं।
European Arrivals India Quiz विश्लेषण – हिंदी में
1. वास्कोडिगामा, कालीकट पर किस वर्ष में आया? CG-PCS (Pre) 2004
- 1350 AD
- 1498 AD
- 1530 AD
- 1612 AD
उत्तर – 2
मध्य काल में सर्वप्रथम भारत से संबंध स्थापित करने वाले पुर्तगीज थे। प्रथम पुर्तगीज वास्कोडिगामा भारत के पश्चिमी तट पर स्थित बंदरगाह कालीकट पर 20 मई, 1498 को पहुंचा। उसने यहां पहुंचकर भारत के नए समुद्री मार्ग की खोज की। कालीकट के तत्कालीन शासक जमोरिन ने वास्कोडिगामा का स्वागत किया। पुर्तगाली व्यापारियों ने भारत में कालीकट, गोवा, दीव एवं हुलगी के बंदरगाहो में अपनी व्यपारिक कोठियां स्थापित कीं।
1505 ई. में फ्रंसिस्को द अल्मीडा भारत में प्रथम पुर्तगाली वायसराय एवं गवर्नर बनकर आया। व्यापारिक हितों के परिप्रेक्ष्य में हिंद महासागर में प्रभुत्व स्थापित करने के लिए अल्मीडा ने ‘ब्लू वाटर पॉलिसी’ (Blue water policy) ‘अर्थात ‘शांत जल की नीति’ का प्रतिपादन किया था।
2. निम्न में से कौन ‘नीला जल योजना’ (ब्लू वाटर नीति) से संबंधित है? UK-PCS (Pre) 2016
- द अल्मीडा
- अल्बूकर्क
- डूप्ले
- रॉबर्ट क्लाइव
उत्तर – 1
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. पुर्तगालियों ने भारत में निम्नलिखित में से किस स्थान पर प्रथम दुर्ग का निर्माण किया था? UPPCS (Mains) 2010
- अज्जिदिव
- किन्नौर में
- कोचीन में
- गोवा में
उत्तर – 3
पुर्तगालियों के भारत में प्रथम दुर्ग (भारत के प्रथम यूरोपीय दुर्ग भी) का निर्माण अलफांसो द अल्बूकर्क (इस समय वह गवर्नर नहीं था) द्वारा 1503 ई. में कोचीन में कराया गया था।
4. निम्नलिखित ब्रिटिश कंपनियों में से किसे भारत में व्यापार करने का पहला अधिकार- पत्र प्राप्त हुआ था? UPPCS (R.I.) 2014
- लिवेंट कंपनी
- ईस्ट इंडिया कंपनी
- दी इंग्लिश कंपनी ट्रेडिंग टू ईस्ट इंडिज
- ओस्टैंड कंपनी
उत्तर – 1
लिवेंट कंपनी को 1593 ई. में स्थल मार्ग से भारत में व्यापार करने का अधिकार- पत्र प्राप्त हुआ था। 31 दिसंबर, 1600 को महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ‘दी गवर्नर एंड कंपनी ऑफ मर्चेट्स ऑफ लंदन ट्रेडिंग इन टू दी ईस्ट इंडीज’ को समुद्री मार्ग से ईस्ट इंडीज के साथ व्यापार करने का पहला अधिकार- पत्र प्रदान किया था।
1702 ई. में इसने न्यू कंपनी तथा महारानी ऐनी के साथ मिलकर एक त्रिपक्षीय इकरारनामा किया जिसके तहत पुरानी कंपनी सात साल के भीतर खुद को बंद कर देगी तथा 1709 ई. में दोनों कंपनियां मिलकर नए नाम ‘यूनाइटेड कंपनी ऑफ मर्चेट्स ऑफ इंग्लैंड ट्रेडिंग टू दी ईस्ट इंडीज के रूप में अपने व्यापार को बढ़ाएगी यह कंपनी सामान्यतः ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम से प्रसिद्ध हुई।
5. किस मुगल साम्राज्य के काल में इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में सर्वप्रथम कारखाना स्थापित किया? IAS (Pre) 2008 & 2009
- अकबर
- जहांगीर
- शाहजहां
- औरंगजेब
उत्तर – 2
जहांगीर के शासनकाल में इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने सर्वप्रथम 1611 ई. में मसूलीपट्टनम अथवा मछलीपट्टनम में एक अस्थाई कारखाना स्थापित किया था। 1613 ई. में सूरत में स्थापित कारखाना अंग्रेजों का प्रथम स्थायी कारखाना था।
Go For – Governor General Quiz
6. ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रारंभिक दौर में वेस्टर्न प्रेसिडेंट कहां थी? MPPCS (Pre) 2018
- सूरत
- सतारा
- बॉम्बे
- पणजी
उत्तर – 1
ईस्ट इंडिया कंपनी ने आरंभ में सूरत को प्रेसिडेंट बनाया था बाद में यह बॉम्बे स्थानांतरित कर दी गई।
7. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंबई किससे लिया था? UKPCS (Pre) 2010
- डचों से
- फ्रांसीसियो से
- डेनिसों से
- पुर्तगालियों से
उत्तर – 4
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंबई पुर्तगालियों से लिया था। 1661 ई. में इंग्लैंड के सम्राट चार्ल्स द्वितीय का विवाह पुर्तगाल की राजकुमारी कैथरीन से होने पर चालर्स को पुर्तगालियों द्वारा बंबई उपहारस्वरूप प्रदान किया गया था, जिसे उन्होंने 10 पौंड वार्षिक किराए पर 1668 ई. में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को दे दिया था।
8. ईस्ट इंडिया कंपनी ने किस अंग्रेज गवर्नर को औरंगजेब द्वारा भारत से निष्कासित किया गया? MPPCS (Pre) 2008
- आंगियर
- सर जॉन चाइल्ड
- सर जॉन गेयर
- सर निकोलस वेट
उत्तर – 2
बंबई के अंग्रेज गवर्नर जॉन चाइल्ड ने 1688 ई. में बंबई और पश्चिमी समुद्री तट के मुगल बंदरगाहों का घेरा डाला तथा मक्का जाने वाले हज यात्रियों को बंदी बनाने का प्रयास किया। फलस्वरूप उसे औरंगजेब ने भारत से निष्कासित करने का आदेश दिया था। मुगल शासक औरंगजेब के सामने उसे विवश होना पड़ा और अंततः से माफी मांगनी पड़ी।
9. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? UP-GIC 2017
- कर्नाटक का प्रथम युद्ध- 1746-48
- कर्नाटक का द्वितीय युद्ध- 1750-52
- कर्नाटक का तृतीय युद्ध- 1758-63
- पानीपत का तृतीय युद्ध- 1761
उत्तर – 2
उपर्युक्त दिए गए युद्धों का सही सुमेलन निम्नलिखित है-
कर्नाटक का प्रथम युद्ध – 1746- 48
कर्नाटक का द्वितीय युद्ध – 1749-54
कर्नाटक का तृतीय युद्ध। – 1758-63
पानीत का तृतीय युद्ध। – 1761
उल्लेखनीय है कि भारत में अंग्रेजों और फ्रंसीसियों के बीच लड़े गए युद्ध को कर्नाटक युद्ध के नाम से जाना जाता है।
10. भारत में फ्रांसीसियों ने अपने सबसे पहला कारखाना निम्न स्थानों में से कहां लगाया? IAS (Pre) 2003
- सूरत
- पुलिकट
- कोचीन
- कासिम बाजार
उत्तर – 1
लुई चौदहवें के मंत्री कॉल्बर्ट द्वारा 1664 ई. में फ्रेंच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई, जिसे ‘कंपनी देस इंदेस ओरियंटलेस’ कहा गया। फ्रंसीसी कंपनी का निर्माण राज्य द्वारा हुआ और राज्य ही इसका सारा खर्च देता था। 1667 ई. में फ्रांसिस कैरो के नेतृत्व में एक अभियान दल भारत के लिए रवाना हुआ, जिसने 1668 ई. में सूरत में अपने पहले व्यापारिक कारखाने की स्थापना की।
Go For – Governor General Quiz
11. डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने किस वर्ष अपनी फैक्ट्री पटना में स्थापित की? BPSC(Pre)2019
- 1601
- 1632
- 1774
- 1651
- उपयुक्त में से कोई नहीं / उपयुक्त में से एक से अधिक
उत्तर – 2
बंगाल की समुद्ध व्यापार की तरफ आकर्षित हो डचों ने 1615 एवं 1629 ई. में असफल प्रयास किया। यद्दपि बंगाल में व्यापार का सुअअवसर उन्हें 1632 ई. में प्राप्त हुआ। 1632 ई. में सर्वप्रथम पटना में डच ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रवेश हुआ। यद्यपि पटना में डच फैक्ट्री की स्थापना (1632 ई. के संदर्भ में) से संबंधित कोई स्रोत प्रमाणिकता की कसौटी पर स्पष्ट नहीं है। यधपि इतिहासकार ओम प्रकाश ने 1638 ई. में पटना में डच फैक्ट्री की स्थापना संबंधित तथ्य प्रस्तुत किए हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण उसी वर्ष बंद हो गई। वर्तमान में डच फैक्ट्री का स्थान पटना कॉलेज के नाम से जाना जाता है।
12. निम्नलिखित यूरोपियों में से कौन- सा एक, स्वतंत्रता- पूर्व भारत में व्यापारी के रूप में सबसे अंत में आए? IAS(Pre)2007
- डच
- इंग्लिश
- फ्रांसीसी
- पुर्तगाली
उत्तर – 3
सोलहवीं- सत्रहवीं शताब्दी में यूरोप के अनेक राष्ट्रों के व्यापारी समय-समय पर व्यापारी के उद्देश्य भारत में आए। इन यूरोपियों में सबसे पहले 1498 ई. में पुर्तगाली, 1605 ई. में डच, 1608 ई. में अंग्रेज तथा 1664 ई. में फ्रांसीसी का आगमन हुआ। इस प्रकार उपर्यूक्त विकल्पो में भारत आने वाले व्यापारियों में सबसे अंत में फ्रांसीसी का आगमन हुआ।
13. निम्नलिखित में से किस किन स्थानों पर डचों ने अपने व्यापारिक अड्डे स्थापित किए? UPPCS(Pre)2017
- नागापट्टनम, चिनसुरा, मछलीपट्टनम
- सूरत, भरूच, आगरा
- कोचीन, अहमदाबाद, पटना
- उपरोक्त सभी
उत्तर – 4
भारत में डचों द्वारा स्थापित प्रमुख व्यापारिक केंद्र थे- नागपट्टनम, चिनसुरा, मछलीपट्टनम, सूरत, भरूच, आगरा, कोचीन, अहमदाबाद तथा पटना
14. निम्नलिखित पर विचार कीजिए –
- मृदा के स्वरूप तथा उपज के गुणों के आधार पर भूमि स्वराज का मूल्यांकन
- युद्ध में चलती- फिरती तोपों का उपयोग
- तंबाकू और लाल मिर्च की खेती
उपयुक्त में से कौन-सा/से अंग्रेजों की भारत को देनी थी/थीं? IAS(Pre)2012
- केवल 1
- 1 और 2
- 2 और 3
- कोई भी नहीं
उत्तर – 4
मुद्रा के स्वरूप तथा उत्पाद उपज के गुणों के आधार पर भूमि राजस्व का मूल्यांकन अंग्रेजों से पूर्व शेरशाह सूरी एवं अकबर के द्वारा किया जा चुका था। भारत में तंबाकू और लाल मिर्च की खेती पुर्तगालियों की देन थी और चलती- फिरती तोपों का प्रचलन मुगल काल में ही था। अकबर के आयुध निर्माण कारखानों में तमाम प्रकार की बड़ी- छोटी तोपें तैयार की जाती थी। इस प्रकार इनमें से अंग्रेजों की भारत को दिन कोई भी नहीं थी।
15. किसने ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में टिप्प्णी की कि “कंपनी एक असंगति है, परंतु यह उस व्यवस्था का भाग है जहां सब कुछ एक ही असंगत है।” UPPCS(Pre)2017
- वॉरेन हेस्टिंग्स
- जी. बी. मैकाले
- लॉर्ड क्लाइव
- हेनरी डुंडास
उत्तर – 2
लॉर्ड मैकाले ब्रिटेन का राजनीतिक कवि तथा इतिहासकार था। 1834 से 1848 ई. तक वह भारत की सुप्रीम काउंसिल में लॉ मेंबर तथा ला कश्मीर का प्रधान रहा। प्रसिद्ध दंड विधान ग्रन्थ ‘दी इंडियन पीनल कोड’ की पांडुलिपि इसी ने तैयार को थी। अंग्रेजी को भारत की सरकारी भाषा तथा शिक्षा का माध्यम और यूरोपीय साहित्य, दर्शन तथा विज्ञान को भारतीय शिक्षा का लक्ष्य बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। ईस्ट इंडिया कंपनी की नीतियों पर टिप्पणी करते हुए मैकाले ने कहा था की “कंपनी एक असंगति है, परंतु यह उस व्यवस्था का भाग है जहां सब कहा कुछ ही असंगत हो।”
Go For – Governor General Quiz
16. निम्नलिखित में से कौन सा मुगल सम्राट द्वारा नियुक्त बंगाल का अंतिम गवर्नर था? UPPCS(Mains)2013
- सरफराज खान
- मुर्शीद कुली खान
- अलीवर्दी खान
- शुजाउद्दीन मुहम्मद खान
उत्तर – 2
मुगल साम्राज्य फर्रुखसियर द्वारा 1717 ई. में मुर्शीद कुली खान को बंगाल का गवर्नर (सूबेदार) नियुक्त किया गया। मुर्शीद कुली खान की मृत्यु के पश्चात उसका दामाद शुजाउदीन बंगाल का सूबेदार बना, जिसे तत्कालीन मुगल सम्राट मुहम्मदशाह ‘रंगीला’ द्वारा मान्यता प्रदान की गई। अतः मुगल सम्राट द्वारा नियुक्त बंगाल का अंतिम गवर्नर मुर्शीद कुली खान था।
17. अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा लड़े गए निम्नलिखित युद्धों में से कौन- सा सर्वाधिक निर्णायक था? UPPCS(Mains)2016
- बक्सर की लड़ाई
- प्लासी की लड़ाई
- प्रथम आंग्ल सिख- युद्ध
- प्रथम आंग्ल- मैसूर युद्ध
उत्तर- 1
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
18. निम्नलिखित में से कौन- सा युद्ध भारत में अंग्रेजों अधिपत्य की स्थापना की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण समझा जाता है। UPPCS(Mains)2012
- बक्सर
- प्लासी
- श्रीरंगपट्टम
- वांडीवाश
उत्तर – 1
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
19. बक्सर की लड़ाई के समय बंगाल का नवाब कौन था? UPPCS(Mains)2016
- सिराजुदौला
- मीर जाफर
- मीर कासिम
- नजमुदौला
उत्तर – 2
बक्सर के युद्ध के समय बंगाल का नवाब मीर जाफर था।
20. 1765 ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल की दीवानी किसने प्रदान की? UPPCS(GIC)2010
- बंगाल के नवाब ने
- मुगल समराज ने
- इंग्लैंड के शासक ने
- अफगान के राजा ने
उत्तर – 2
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Go For – Governor General Quiz
Governor General Quiz से संबंधित आपके मन में कोई भी प्रश्न हैं। हमें कमेंट के जरिए बता सकते हैं, हम आपके कमेंट का रिप्लाई अवश्य करेंगे।
For any query regarding service ias, test series, subjectwise mock test. You can comment in the comment section below or send your query to email address.
Governor General Quiz का विश्लेषण अगले क्विज़ के संलग्न प्रकाशित किया जाएगा।
Previous Test Link :-
आप सोशल साइट पर भी संपर्क कर सकते हैं, तथा हमसे जुड़े रहने के लिए फॉलो भी करें। टेस्ट लिंक अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम/व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।
For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, test series 2022 & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in