Indian National Congress Part-2 Mcq : Modern History Quiz Part-12 | UPSCSITE

Modern History Quiz Part-12, Indian National Congress Part-2 Mcq, Indian National Congress Part-2 questions, Indian National Congress Part-2 Quiz, Indian National Congress Part-2 Mcq in hindi, Indian National Congress Part-2 Mcq for UPSC, modern history previous year questions, GK Indian National Congress Part-2 Mcq, history old paper,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है आधुनिक भारत का इतिहास के Indian National Congress Part-2 Mcq : Modern History Quiz Part-12 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Indian National Congress Part-2 Mcq : Modern History Quiz Part-12

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Indian National Congress Part-2 Mcq : Modern History Quiz Part-12 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

221. लॉर्ड डफरिन के वायसराय काल की एक महत्वपूर्ण घटना थी- MPPCS(Pre)2017 

  1. रामाकृष्ण मिशन की स्थापना 
  2. ढाका में मुस्लिम लीग का स्थापना 
  3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 
  4. प्रथम जनगणना की शुरुआत 

उत्तर – C

222. किसने कांग्रेस को सूक्ष्मदर्शी अल्पसंख्यक जनता की प्रतिनिधि बताते हुए उसका मजाक उड़ाया था? UPPCS(Mains)2012 

  1. लॉर्ड रिपन ने 
  2. लॉर्ड डफरिन ने 
  3. लॉर्ड कर्जन ने 
  4. लॉर्ड वेलेजली ने 

उत्तर – B 

223. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना अधिवेशन में उपस्थित नहीं था? UPPCS(Pre)1997 

  1. दादा भाई नौरोजी 
  2. जी. सुब्रमण्यम अय्यर 
  3. जस्टिस रानाडे 
  4. सुरेंद्रनाथ बनर्जी 

उत्तर – D

1876 ई. में बंगाल के युवा राष्ट्रवादियों ने सुरेंद्रनाथ बनर्जी और आनंद मोहन बोस के नेतृत्व में इंडियन एसोसिएशन का गठन किया। दिसंबर, 1883 में इंडियन एसोसिएशन ने ‘अखिल भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन’ (इंडियन नेशनल कॉन्फ्रेंस) का आयोजन किया। दूसरा सम्मेलन दिसंबर, 1885 में कलकत्ता में हुआ जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने की। यही कारण था। कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन में जुड़े सुरेंद्रनाथ बनर्जी 1885 ई. में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना सत्र में शामिल नहीं हुए थे। 

224. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की? BPSC(Pre)2001

  1. गणेश आगरकर 
  2. सुरेंद्रनाथ बनर्जी 
  3. दादाभाई  नौरोजी 
  4. फिरोजशाह मेहता 

उत्तर – C 

कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन 1886 ई. में कलकत्ता में हुआ। इसकी अध्यक्षता दादाभाई नौरोजी ने की। 

225. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- IAS(Pre)2015 

  1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष सरोजनी नायडू थी। 
  2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तैयब जी थे। 

उपर्यूक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

  1. केवल 1 
  2. केवल 2 
  3. 1 और 2 दोनों 
  4. ना तो 1 ना ही 2 

उत्तर – B 

वर्ष 1917 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष एनी बेसेंट थी, जबकि वर्ष 1925 में कानपुर में हुई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 40वें वार्षिक अधिवेशन से सरोजनी नायडू कांग्रेस के प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष बनीं।अतः कथन 1 असत्य है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सर्वप्रथम मुस्लिम अध्यक्ष होने का गौरब बदरूद्दीन तैयबजी को है, ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से के 27-30 दिसंबर, 1887 को मद्रास में संपन्न हुए तीसरे अधिवेशन के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। अतः कथन-2 सत्य है।

Go For – Indian National Congress Part-2 Mcq

226.  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम निर्वाचित यूरोपीय अध्यक्षता था- UPRO/ARO(Mains)2013 

  1. ए. जो ह्यूम 
  2. जॉर्ज यूले 
  3. अल्फ्रेड वेब 
  4. एनी बेसेंट 

उत्तर – B

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम निर्वाचित यूरोपीय अध्यक्ष जॉर्ज यूले था। इसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चतुर्थ अधिवेशन (1848 ई.) की अध्यक्षता की थी। 

227. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कभी नहीं चुना जा सका? UPPCS(Mains)2006 UPPCS(Spl)(Mains)2008 UKUDA/LDA(Pre)2007 

  1. लाला लाजपत राय 
  2. एनी बेसेंट 
  3. मोतीलाल नेहरू 
  4. बाल गंगाधर तिलक 

उत्तर – D

लाला लाजपत राय, जिन्हें लोग प्रायः ‘शेरे पंजाब’ (पंजाब का सिंह) कहते थे, वर्ष 1920 में कलकत्ता के विशेष अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने, वे  अनहैप्पी इंडिया (Unhappy India) के लेखक थे। श्रीमती एनी बेसेंट आंग्ल-आयरलैंड से थीं, वे वर्ष 1907 से 1933 तक थियोसोफिकल सोसाइटी की प्रधान रहीं, वर्ष 1916 में होमरूल लीग का गठन किया तथा वर्ष1917 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।

मोतीलाल नेहरू वर्ष1919 और वर्ष 1928 में कांग्रेस के अध्यक्ष रहे तथा जनवरी, 1923 में उन्होंने ‘स्वराज पार्टी’ का गठन किया। तिलक महाराष्ट्र के चितपावन ब्राह्मण थे, उन्होंने ‘केसरी’ तथा ‘मराठा’ का संपादन किया, और ,स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, का प्रसिद्ध नारा दिया, किंतु वे कांग्रेस के अध्यक्ष कभी नही रहे।

228.  निम्न में कौन भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहीं? MPPCS(Pre)1995 RAS/RTS(Pre)2012 

  1. सुचेता कृपलानी 
  2. अरुणा आसिफ अली 
  3. एनी बेसेंट 
  4. विजयलक्ष्मी पंडित 

उत्तर -C 

229. निम्न में से किस अधिवेशन के लिए कांग्रेस ने पहली बार एक महिला को अध्यक्ष चुना? UPPCS(Pre)(Re-Exam)2015 

  1. कलकत्ता अधिवेशन, 1917 
  2. गया अधिवेशन, 1922 
  3. इलाहाबाद अधिवेशन, 1921
  4. लखनऊ अधिवेशन, 1916 

उत्तर – A

230. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- IAS(Pre)2004 

  1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कलकत्ता में हुआ था। 
  2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन दादाभाई नौरोजी की अध्यक्षता में हुई था। 
  3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग, दोनों ने लखनऊ में 1916 में अधिवेशन किया तथा लखनऊ समझौता सम्पन्न किया।  

उपर्यूक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

  1. 1 और 2 
  2. केवल 2 
  3. 2 और 3 
  4. केवल 3 

उत्तर – C

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कलकत्ता में नहीं बल्कि बंबई में हुआ, जिसमें कुल 72 सदस्यों ने हिस्सा लिया (यद्यपि इसे पुणे में आयोजित होना था, किंतु वहां हैजा फैल जाने के कारण मुंबई में आयोजित किया गया), अतः कथन 1 असत्य है। दूसरा अधिवेशन 1886 ई. में कलकत्ता में दादाभाई नौरोजी की अध्यक्षता में हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग दोनों ने वर्ष 1916 में लखनऊ में अधिवेशन किया।

तदनुसार, कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच लखनऊ समझौता हुआ, जो कांग्रेस लीग योजना तथा ‘लखनऊ पैक्ट’ के नाम से जाना जाता है। इसी अधिवेशन में उग्रपंथियों को जिन्हें पिछले नौ वर्षों से कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था पुणे कांग्रेस में शामिल किया गया। कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन की अध्यक्ष अंबिका चरण मजूमदार ने की थी। 

Go For – Indian National Congress Part-2 Mcq

231. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 27वां अधिवेशन किस स्थान पर हुआ? BPSC(Pre)2011

  1. भागपुर 
  2. पटना 
  3. रांची 
  4. बांकीपुर 

उत्तर – D

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 27वां अधिवेशन दिसंबर, 1912 में बांकीपुर (बिहार) में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन के अध्यक्ष आर.एन. मुघोलकर ने की। इसी अधिवेशन में ए. ओ.ह्यूम को ‘कांग्रेस का पिता’ कहा गया। 

232. निम्नलिखित में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में बाल गंगाधर तिलक ने अभिव्यक्त किया था, “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, मैं उसे लेकर रहूंगा”? UPPCS(Spl)(Mains)2004 

  1. बनारस अधिवेशन, 1905 
  2. कलकत्ता अधिवेशन,1906  
  3. सूरत अधिवेशन, 1907  
  4. लखनऊ अधिवेशन, 1970 

उत्तर – D

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन, 1916 में बाल गंगाधर तिलक ने कहा था, “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं उसे लेकर रहूंगा।” इसी अधिवेशन में उग्रवादियों की पुनः कांग्रेस में वापसी हुआ तथा तिलक एवं ऐनी बेसेंट के  प्रयासों से कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच समझौता हुआ। यह समझौता ‘लखनऊ समझौता’ या ‘कांग्रेस लीग समझौता’ के नाम से भी प्रसिद्ध है। 

233. स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूंगा।” किसने कहा था? BPSC(Pre)2019 

  1. बिपिनचंद्र पाल 
  2. अरविंद घोष 
  3. बाल गंगाधर तिलक 
  4. सुभाषचंद्र बोस 
  5. उपर्यूक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक 

उत्तर – C 

234. “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा” यह वक्तव्य किससे संबंधित है? BPSC(Pre)1997, BPSC(Pre)2003, UPPSC(Pre)2005, UKPCS(Mains)2006  

  1. लाला लाजपत राय 
  2. महात्मा गांधी 
  3. बाल गंगाधर तिलक 
  4. सुभाष चंद्र बोस 

उत्तर – C

235. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- IAS(Pre)2000 

  1. सरोजनी नायडू कांग्रेस के अध्यक्ष होने वाले प्रथम महिला थीं। 
  2. सी.आर. दास ने जब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य, वे जेल में थे। 
  3. एलन ऑक्टेवियन ह्यूम (Alan Octavian Hume) प्रथम ब्रिटिश नागरिक थे, जो कांग्रेस अध्यक्ष बने। 
  4. अल्फ्रेड वेब (Alfred Webb) 1894 में कांग्रेस के अध्यक्ष थे। 

इनमें से कौन-कौन से कथन सही हैं? 

  1. 1 और 2 
  2. 2 और 4 
  3. 2, 3 और 4  
  4. 1, 2, 3 और 4 

उत्तर -B 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष होने का गौरव एनी बेसेंट को प्राप्त है, जिन्होंने वर्ष 1917 में कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षन की। ए. ओ.ह्यूम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक थे, ये इसके अध्यक्ष कभी नहीं रहे, केवल महासचिव बने। सी.आर. दास ने वर्ष 1922 में गया अधिवेशन के अध्यक्षता की थी।

जबकि वर्ष 1921 के अहमदाबाद अधिवेशन में भी सी.आर. दास को अध्यक्ष नामित किया गया था, परंतु इस दौरान उनके जेल में होने के कारण इस अधिवेशन के अध्यक्ष हकीम अजमल खां ने की थी और दास ने जेल से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। अल्फ्रेड वेब मद्रास अधिवेशन (1894) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे। 

Go For – Indian National Congress Part-2 Mcq

236. किसने कहा था “कांग्रेस आंदोलन ना तो लोगों द्वारा प्रेरित था, ना ही यह उनके द्वारा सोचा या योजनाबद्ध किया गया था”? BPSC(Pre)2005 

  1. लॉर्ड डफरिन 
  2. सर सैयद अहमद 
  3. लॉर्ड कर्जन 
  4. लाला लाजपत राय 

उत्तर – B

लाला लाजपत राय ने अपने एक में लिखा है कि- कांग्रेस आंदोलन ना तो लोगों द्वारा प्रेरित था, ना ही यह उनके द्वारा सोचा या योजनाबद्ध किया गया था।” 

237. किसने कहा था, “कांग्रेस पतन के लिए लड़खड़ा रही है, मेरी सबसे बड़ी अभिलाषा, जब तक मैं भारत में हूं, कांग्रेस की शांतिपूर्ण समाप्ति में सहयोग करना है”? UPPCS(Pre)2002 UPPCS(Mains)2002 

  1. जॉर्ज हैमिल्टन 
  2. लॉर्ड कर्जन 
  3. लॉर्ड डफरिन 
  4. लॉर्ड मिंटो 

उत्तर – B

अंग्रेज शासक समझते थे कि नरमपंथीयों के नेतृत्व में कांग्रेस काफी कमजोर है, जनता में इसकी पैठ नहीं है, अतः इसे खत्म किया जा सकता है। इसी नीति के सबसे बड़े प्रवक्ता थे लॉर्ड कर्जन। वर्ष 1900 में कर्जन ने कहा था- “कांग्रेस अब लड़खड़ा रही है और जल्द गिरने वाली है। मेरा सबसे बड़ा मकसद भी यही है कि मेरे भारत प्रवास के दौरान ही इस पार्टी का अंत हो जाए।” वर्ष 1903 में उन्होंने मद्रास गवर्नर को लिखा- “जबसे मैं भारत आया हूं, मेरी नीति यही रही है कि किसी भी तरह कांग्रेस को नपुंसक बना दूं। वर्ष 1904 में कर्जन ने कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में एक कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल से मिलने को इंकार कर दिया था। 

238. अध्यक्षीय संबोधन के समय, जिस कांग्रेस अध्यक्ष ने हिंदी भाषा के लिए रोमन लिपि लागू करने की वकालत की, वे थे- IAS(Pre)2000 

  1. महात्मा गांधी 
  2. जवाहरलाल नेहरू 
  3. अबुल कलाम आजाद 
  4. सुभाष चंद्र बोस 

उत्तर – D

अपने अध्यक्षीय संबोधन के समय सुभाष चंद्र बोस ने हिंदी भाषा के लिए रोमन लिपि लागू करने की वकालत की थी। सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन (1938) की अध्यक्षता की थी। 

239. भारत के स्वतंत्रता-प्राप्ति के बाद निम्नलिखित में से किसने सुझाव दिया था कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाए? IAS(Pre)1996 UP.LowerSub(Spl)(Pre)2004 UKPCS(Pre)2005 

  1. सी.राजगोपाला चारी  
  2. आचार्य कृपलानी 
  3. महात्मा गांधी 
  4. जयप्रकाश नारायण 

उत्तर – C 

भारत के स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को समाप्त करने का सुझाव दिया था। 

240. अमृतसर के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन, 1919 के प्रस्ताव के अनुसार महात्मा गांधी द्वारा कांग्रेस का नया संविधान लिखने हेतु निम्नलिखित में से किन्हें उनके सहयोग हेतु चुना गया? UPPCS(Mains)2014 

  1. बी.जी. तिलक 
  2. एन. सी. केलकर 
  3. सी.आर. दास 
  4. आई.बी. सेन 

नीचे दिए हुए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- कूट: 

  1. 2 एवं 4 
  2. 1 एवं 2 
  3. 3 एवं 4 
  4. 1 एवं 3 

उत्तर – A 

कांग्रेस के संविधान लिखने हेतु महात्मा गांधी, बी.जी. तिलक एवं सी.आर. दास का सहयोग चाहते थे किंतु कार्यधिक्य के कारण इस हेतु नेताद्वय उपलब्ध नहीं हो सके। इन शीर्ष नेताओं के स्थानापन्न के रूप में इन्हीं नेताओं के कनिष्ठ सहयोगी एन.सी. केलकर एवं आई.बी.सेन को कांग्रेस संविधान के लिए महात्मा गांधी के सहयोग हेतु चुना गया। 

Go For – Indian National Congress Part-2 Mcq

UPSCSITE के साथ ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Indian National Congress Part-2 Mcq : Modern History Quiz Part-12 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Join Telegram Click Here
Whatsapp Group Click Here
Doubt Solution Group Join us

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Indian National Congress Part-2 Mcq : Modern History Quiz Part-12 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Indian National Congress Part-2 Mcq : Modern History Quiz Part-12 | UPSCSITE”

Leave a Comment