Indus Valley Civilization MCQ [35 Ques] : सैंधव सभ्यता एवं संस्कृति प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Indus Valley Civilization MCQ, Indus Valley Civilization Questions, Indus Valley Civilization Quiz, Indus Valley Civilization Quiz in hindi, Indus Valley Civilization mcq hindi me, ancient history previous year questions, history old paper, Indus Valley Civilization mcq for upsc, GK Indus Valley Civilization MCQ, सैंधव सभ्यता एवं संस्कृति प्रश्नोत्तरी upsc, सैंधव सभ्यता एवं संस्कृति प्रश्नोत्तरी pdf, सैंधव सभ्यता एवं संस्कृति बहुविकल्पीय प्रश्न, सैंधव सभ्यता एवं संस्कृति बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “प्राचीन भारत का इतिहास” Indus Valley Civilization MCQ [35 Ques] : सैंधव सभ्यता एवं संस्कृति प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Indus Valley Civilization MCQ [35 Ques] : सैंधव सभ्यता एवं संस्कृति प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “प्राचीन भारत का इतिहास” Indus Valley Civilization MCQ [35 Ques] : सैंधव सभ्यता एवं संस्कृति प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. सिंधु सभ्यता संबंधित है-

  1. प्रागैतिहासिक युग से
  2. आद्य-ऐतिहासिक युग से 
  3. ऐतिहासिक युग से 
  4. उत्तर-ऐतिहासिक युग से 

उत्तर- B

सैंधव सभ्यता आद्य-ऐतिहासिक काल की सभ्यता है, क्योंकि यहां पर लेखन कला का ज्ञान तो है किंतु अभी तक इसे पढ़ा नहीं जा सका है। अतः इतिहास निर्माण में इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

2. सिंधु घाटी की सभ्यता गैर-आर्य थी, क्योंकि-

  1. वह नागरिक सभ्यता थी।
  2. उसकी अपनी लिपि थी। 
  3. उसकी खेतिहर अर्थव्यवस्था थी। 
  4. उसका विस्तार नर्मदा घाटी तक था।

उत्तर – A

सिंधु घाटी की सभ्यता गैर – आर्य मुख्य रूप से इसलिए थी, क्योंकि वह नगरीय सभ्यता थी, जबकि आर्य सभ्यता ग्रामीण थी।

3. सिंधु घाटी संस्कृति वैदिक सभ्यता से भिन्न थी, क्योंकि-

  1. इसके पास विकसित शहरी जीवन की सुविधाएं थी।
  2. इसके पास चित्रलेखीय लिपि थी। 
  3. इसके पास लोहे और रक्षा शास्त्रों के ज्ञान का अभाव था।
  4. उपयुक्त सभी 

उत्तर – D

सिंधु घाटी संस्कृति वैदिक सभ्यता से अनेक बातों में भिन्न थी। सिंधु घाटी सभ्यता नगरीय थी, जबकि वैदिक सभ्यता ग्रामीण थी। सिंधु सभ्यता के लिपि भावचित्रात्मक थी। वैदिक सभ्यता के लोग लोहे तथा रक्षा शास्त्रों के ज्ञान से युक्त थे, जबकि सिंधु घाटी की सभ्यता में लोहे के ज्ञान का अभाव था।

4. सिंधु घाटी के निवासियों की सभ्यता को जानने का मूल स्रोत है, वहां पाई गई- 

  1. मोहरें 
  2. बर्तन, जेवर, हथियार तथा औजार 
  3. मंदिर 
  4. लिपि 

उत्तर – A

सैंधव सभ्यता से संबंधित विभिन्न पुरास्थलों की खुदाई के फलस्वरुप वहां से प्राप्त 3000 से अधिक मोहरें इस सभ्यता के विषय में जानकारी के सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन हैं। मुहरों पर अंकित चित्रों के माध्यम से सैंधव सभ्यता के विभिन्न कार्यकलापों एवं विश्वासों पर प्रकाश पड़ता है।

5. भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं-

  1. हड़प्पा संस्कृति में 
  2. पश्चिमी भारत की  ताम्रपाषाण संस्कृति में
  3. वैदिक संहिताओं में 
  4. चांदी के आहत सिक्कों में

उत्तर – A

हड़प्पावासियों को चांदी की जानकारी थी  मोहनजोदड़ो और हड़प्पा के निवासियों के मध्य इसके विविधत प्रयोग के साक्ष्य मिलते हैं। ये लोग राजस्थान के जावर और अजमेर खानों से चांदी प्राप्त करते रहे होंगे।

Indus Valley Civilization MCQ

6. हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यत: किस रंग का उपयोग हुआ था?

  1. लाल
  2. नीला-हरा 
  3. पांडु 
  4. नीला

 उत्तर – A

प्रारंभिक हड़प्पा सभ्यता में पैर से चालित चाक का प्रयोग किया जाता था। परिपक्व हड़प्पा के दौर में हाथ से चालित चाकों का प्रयोग किया जाने लगा था। डिजाइन के आधार पर इन बर्तनों की दो श्रेणियां थी- एक तो बिना डिजाइन वाले बर्तन तथा दूसरे चित्रित मृदभांड। मृदभांडों  को बनाने वाली मिट्टी में रेत का मिश्रण किया जाता था, जिनको पकाने पर यह हल्के भूरे लाल रंग का रूप ग्रहण कर लेती थी। इन मृदभांडों के ऊपरी हिस्सों लाल रंग की पुताई कर दी जाती थी तथा निचले हिस्से में काले रंग से विभिन्न प्रकार की चित्रकारी जाती थी।

7. मूर्ति पूजा का आरंभ कब से बना माना जाता है? 

  1. पूर्व आर्य(Pre Aryan) 
  2. उत्तर वैदिक काल 
  3. मौर्य काल 
  4. कुषाण काल 

उत्तर – A

मूर्ति पूजा का प्रारंभ पूर्व आर्य काल से माना जाता है।  सैंधव सभ्यता में मूर्ति पूजा प्रचलित थी, इसके उदाहरण अनेक सैंधव पूरास्थलों से प्राप्त है मातृ देवी की मृणमूर्तियां तथा मुहरों पर प्राप्त चित्र हैं।

8. निम्नलिखित पशुओं  में से किसी एक का हड़प्पा संस्कृति में पाई मुहरों और टेराकोटा कालकृतियों में निरूपण (Representation) नहीं हुआ था?

  1. गाय 
  2. हाथी 
  3. गैंडा 
  4. बाघ 

उत्तर – A

हड़प्पा संस्कृति की मुहरों एवं टेराकोटा कालकृतियों में गाय का चित्रण नहीं मिलता जबकि हाथी, गैंड़ा, बाघ, हिरण, भेड़, आदि का अंकन मिलता है। गाय को महत्व वैदिक काल में प्राप्त हुआ।

9. निम्नलिखित में से कौन-सा एक हड़प्पा स्थल नही है?

  1. चन्हूदडो़ 
  2. कोटदीजी 
  3. सोहगौरा 
  4. देसलपुर

उत्तर – C

सोहगौरा उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में राप्ती नदी  के किनारे स्थित एक गांव है। यहां से मौर्यकालीन ताम्रपात्र अभिलेख मिला है, जिसमें यहां अन्नागार होने का विवरण मिलता है। चन्हुदडो़, कोटदीजी और देसलपुर तीनों हड़प्पा सभ्यता से जुड़े नगर थे। चन्हुदडो़ और कोटदीजी वर्तमान पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तथा देसलपुर गुजरात के कच्छ में स्थित है।

10. एक जूते हुए खेत की खोज की गई थी-

  1. मोहनजोदड़ो में 
  2. कालीबंगा में 
  3. हड़प्पा में 
  4. लोथल में

उत्तर – C

Indus Valley Civilization MCQ

11. सैंधव सभ्यता का महान स्नानागार कहां से प्राप्त हुआ है?

  1. मोहनजोदड़ो 
  2. हड़प्पा 
  3. लोथल 
  4. कालीबंगा 

उत्तर – A

सैंधव सभ्यता के महान स्नानागार के साक्ष्य मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुए हैं। इसकी लंबाई उत्तर से दक्षिण की ओर 55 मीटर और चौड़ाई पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर 33 मीटर है।

12. सिंधु घाटी सभ्यता जानी जाती है-

  1. अपने नगर नियोजन के लिए, 
  2. मोहनजोदड़ो और हड़प्पा के लिए, 
  3. अपने कृषि संबंधी कार्य के लिए एवं 
  4. अपने उद्योगों के लिए 

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए। 

  1. 1 और 2 
  2. 1, 2 और 3 
  3. 2, 3 और 4 
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर – D

सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख विशेषता नगर नियोजन को माना जाता है। साथ ही हड़प्पा और मोहनजोदड़ो सिंधु घाटी सभ्यता के दो प्रमुख नगर थे हड़प्पा नामक पुरास्थल सर्वप्रथम ज्ञात होने के कारण इसको हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है। कालीबंगा से कृषि संबंधित साक्ष्य तथा अनेक सेंधव स्थलों से ईंट के भट्टे, मनका निर्माण के कारखाने आदि उद्योग संबंधी साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार सभी चारों कथन सही है।

13. निम्नांकित में किसका सुमेल नहीं है? 

  1. आलमगीरपुर – उत्तर प्रदेश 
  2. लोथल – गुजरात
  3. कालीबंगा – हरियाणा 
  4. रोपड़ – पंजाब

उत्तर – C 

कालीबंगा राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में स्थित है। इसकी खोज वर्ष 1951 अमलानंद घोष ने की थी। अन्य तीनों विकल्प सुमेलित हैं।

14. हड़प्पा संस्कृति के स्थल एवं उनकी स्थिति संबंधी निम्नलिखित युग्मों में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है?

  1. अलमगीरपुर – उत्तर प्रदेश
  2. बनावली – हरियाणा  
  3. दैमाबाद – महाराष्ट्र 
  4. राखीगढ़ी – राजस्थान 

उत्तर – D

राखीगढ़ी हरियाणा के हिसार जिले में घग्गर नदी तट पर स्थित है। इस स्थल की खोज वर्ष 1969 में सूरजभान ने की थी। अन्य युग्म सुमेलित हैं।

15. मोहनजोदड़ो निम्नलिखित में से कहां पर स्थित है?

  1. भारत के गुजरात राज्य में 
  2. भारत के पंजाब राज्य में 
  3. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 
  4. अफगानिस्तान में

उत्तर – C

Indus Valley Civilization MCQ

16. चन्हुदडो़ के उत्खनन का निर्देशन किया था-

  1. जे. एच. मैके ने 
  2. सर जॉन मार्शल ने 
  3. आइ. ई. एम.हीलर ने 
  4. सर आरेल स्टीन ने 

उत्तर – A

मोहनजोदड़ो से लगभग 130 किमी. दक्षिण-पूर्व में स्थित चन्हूदडो़ की खोज सर्वप्रथम वर्ष 1931 में एन. जी.मजूमदार ने किया तथा वर्ष 1935 में मैके ने यहां उत्खनन करवाया।

17. रंगपुर जहां हड़प्पा के समकालीन सभ्यता थी, है- 

  1. पंजाब में 
  2. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 
  3. सौराष्ट्र में 
  4. राजस्थान में 

उत्तर – C

रंगपुर गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में है, यहां से प्राक-हड़प्पा, हड़प्पा और उत्तर-हड़प्पाकालीन सभ्यता के साक्ष्य मिले हैं।

18. दधेरी एक परवती हड़प्पीय पुरास्थल है- 

  1. जम्मू का 
  2. पंजाब का 
  3. हरियाणा का 
  4. उत्तर प्रदेश का 

उत्तर – B

दधेरी एक परवती पुरास्थल है, जो पंजाब प्रांत के लुधियाना जिले में गोविंदगढ़ के पास स्थित है। दधेरी स्थल चित्रित धूसर मृदभांड काल से संबंधित है, जो कि आर्यों के आगमन का काल भी है।

19. वह हड़प्पीय नगर, जिसका प्रतिनिधित्व लोथल का पुरातत्व-स्थल करता है, किस नदी पर स्थित था? 

  1. नर्मदा 
  2. माही 
  3. भोगवा 
  4. भीमा 

उत्तर- C

हड़प्पीय नगर लोथल गुजरात के अहमदबाद जिले में भोगवा नदी के किनारे स्थित है। यहां की सर्वाधिक महत्वपूर्ण उपलब्धि हड़प्पाकालीन बंदरगाह है।

20. निम्न में से किस हड़प्पाकालीन स्थल से ‘हल’ का टेराकोटा प्राप्त हुआ?

  1. धोलावीरा 
  2. बनावली 
  3. कालीबंगा 
  4. लोथल 
  5. उपरोक्त में से कोई नहीं/उपरोक्त में से एक से अधिक 

उत्तर – B

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में स्थित बनावली से ‘हल’ का टेराकोटा प्राप्त हुआ है।

Indus Valley Civilization MCQ

21. निम्नलिखित में से कौन-सा सिंधु घाटी की सभ्यता से संबंधित स्थल नहीं है?

  1. कालीबंगा 
  2. रोपड़ 
  3. पाटलिपुत्र 
  4. लोथल 

उत्तर- C

कालीबंगा, रोपड़ तथा लोथल सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित स्थल हैं, जबकि पाटलिपुत्र महाजनपद कालीन एक प्रमुख नगर है।

22. भारत में हड़प्पा का वृहद स्थल है-

  1. राखीगढ़ी 
  2. धौलावीरा 
  3. कालीबंगा 
  4. लोथल

उत्तर- A

हरियाणा के हिसार जिले में अवस्थित राखीगढ़ी हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल है। मोहनजोदड़ो, हड़प्पा और गनवेरीवाला (पाकिस्तान) तथा राखीगढ़ी एवं धोलावीरा (भारत) हड़प्पा सभ्यता के पांच वृहद स्थलों में श्रेणी में आते हैं।

23. सिंधु घाटी के लोग पूजा करते थे-

  1. पशुपति की 
  2. इंद्र और वरुण की 
  3. ब्रह्म की
  4. विष्णु के 

उत्तर- A

सिंधु घाटी के लोग पशुपति शिव की पूजा भी करते थे। इसका प्रमाण मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक मोहर है जिस पर योगी की आकृति बनी है।

24. मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे-

  1. लॉर्ड मैकाले 
  2. सर जॉन मार्शल 
  3. क्लाइव 
  4. कर्नल टाड 

उत्तर- B

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक सर जॉन मार्शल के निर्देश पर वर्ष 1921 में दयाराम साहनी ने हड़प्पा तथा वर्ष 1921 में राखालदास बनर्जी ने मोहनजोदड़ो के टीलों का पता लगाया।

25. सर्वप्रथम मानव ने निम्न धातु का उपयोग किया-

  1. सोना 
  2. चांदी 
  3. तांबा 
  4. लोहा 

उत्तर – C

सर्वप्रथम मानव द्वारा तांबा धातु का प्रयोग किया गया। इसके विश्व के विभिन्न भागों में प्रयोग की तिथी में अंतर है।

Indus Valley Civilization MCQ

26. हाथी दांत का पैमाना हड़प्पीय संदर्भ में मिला है-

  1. कालीबंगा में 
  2. लोथल में 
  3. धौलावीरा
  4. बाणावली में 

उत्तर- B

हड़प्पा सभ्यता भारत के प्राचीनतम सभ्यता थी। हड़प्पायी संदर्भ में हाथी दांत का पैमाना लोथल से मिला है। यह गुजरात में स्थित है।

27. हड़प्पाकालीन स्थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है?

  1. तांबा 
  2. स्वाण 
  3. चांदी 
  4. लोहा 

उत्तर- D

हड़प्पा सभ्यता एक कांस्ययुगीन सभ्यता थी। यहां से तांबा, कांसा, स्वर्ण और चांदी आदि धातुएं तो मिली हैं परन्तु लोहे की प्राप्ति नहीं हुई है। वस्तुतः हड़प्पा कालीन लोग लोहे से परिचित नहीं थे। भारत में लौह युग का प्रारंभ उत्तर वैदिक काल (लगभग 1000 ई.पू.) से माना जाता है।

28. निम्न में से कौन-सा स्थल घग्गर और उसकी सहायक नदियों के घाटी में स्थित है? 

  1. आलमगीरपुर 
  2. लोथल 
  3. मोहनजोदड़ो 
  4. बनावली 

उत्तर- D

हरियाणा में स्थित बनावली नामक हड़प्पायी स्थल घग्गर एवं  उसकी सहायक नदियों की घाटी में स्थित है।

29. हड़प्पन संस्कृति के संदर्भ में शैलकृत स्थापत्य के प्रमाण कहां से मिले है?

  1. कालीबंगा 
  2. धौलावीरा 
  3. कोटदीजी 
  4. आम्री 

उत्तर- B

धोलावीरा हड़प्पा सभ्यता के भारत में स्थित दूसरी सबसे बडी (प्रथम राखीगढ़ी) बस्ती है। यह गुजरात के कच्छ के रन में अवस्थित है। यहां से उत्खनन के परिणामस्वरुप हड़प्पा सभ्यता के अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गई। इन खोजों में शैलकृत जलकुंड (Rock-cut Reservoir) महत्वपूर्ण है।

30. कौन-सा हड़प्पीय(Harappan) नगर तीन भागों में विभक्त है?

  1. लोथल 
  2. कालीबंगा
  3. धौलावीरा 
  4. सुरकोटडा 

उत्तर- C

धौलावीरा नगर आयताकार बना था। इस नगर को तीन भागों- किला, मध्य नगर एवं निचला नगर में विभाजित किया गया था।

Indus Valley Civilization MCQ

31. वस्त्रों के लिए कपास की खेती का आरंभ सबसे पहले किया गया-  

  1. मिस्र में 
  2. मेसोपोटामिया में 
  3. मध्य अमेरिका में 
  4. भारत में 

उत्तर- D

वस्त्र के लिए कपास का उत्पादन सर्वप्रथम भारत में किया गया। वर्ष 1922 में राखालदास बनर्जी के नेतृत्व में सिंधु नदी के किनारे स्थित मोहनजोदड़ो (वर्तमान  पाकिस्तान के लरकाना जिले में स्थित) उत्खनन से कपास के सूत की प्राप्ति की गई थी।

32. निम्नलिखित में से कौन-सा/से लक्षण सिंधु सभ्यता के लोगों का सही चित्रण करता है/करते है?

  1. उनके विशाल महल और मंदिर होते थे।
  2. वे देवी और देवताओं, दोनों की पूजा करते थे।
  3. वे युद्ध में घोड़ों द्वारा खींचे गए रथों का प्रयोग करते थे।

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही कथन को चुनिए।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 
  3. 1, 2 और 3
  4. उपयुक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं 

उत्तर – D

आज तक सिंधु घाटी सभ्यता के स्थलों की खुदाई में किसी मंदिर अथवा पूजा स्थल का साक्ष्य नहीं मिला है। अतः इस सभ्यता के धार्मिक जीवन का एकमात्र स्रोत यहां पाई गई मिट्टी और पत्थर की मूर्तियां एवं मुहरें हैं। इनसे यह ज्ञात होता है कि यहां मातृ देवी, पशुपति शिव उनके लिंग की पूजा और पीपल, नीम आदि पेडों एवं नाग आदि जीव जंतुओं की उपासना प्रचलित थी। पशुओं में हाथी, बाघ, भैसा, गैंडा और घड़ियाल के चित्र का अभाव है। हालांकि घोड़े की अस्थियां लोथल, सुरकोटडा एवं कालीबांगा इत्यादि स्थलों से प्राप्त हुई है फिर भी घोड़े का उपयोग युद्ध के रथ को खींचने में किया जाता था ऐसे साक्ष्य का अभाव है।

33. निम्न स्थानों पर किस एक स्थान पर सिंधु-घाटी सभ्यता से संबद्ध विख्यात वृषभ- मुद्रा प्राप्त हुई थी?

  1. हड़प्पा 
  2. चन्हूदरो
  3. लोथल 
  4. मोहनजोदड़ो 

उत्तर – D

मोहनजोदड़ों से प्राप्त कुबड वाले बैल की आकृति युक्त मोहर के कलात्मक की मार्शल ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है। इसमें बैल के अंगों में उभार और शरीर के अनुपात में जो विशिष्टता दिखाई गई है, वह अपूर्व हैं।

34. निम्नलिखित में से किस पशु का अंकन हड़प्पा संस्कृति की मुहरों पर नहीं मिलता हैं?

  1. बैल 
  2. हाथी 
  3. घोड़ा 
  4. भेड़

उत्तर – C

सिंधु घाटी सभ्यता के कुछ स्थालो से घोड़ा के अस्थि अवशेष प्राप्त हुए हैं, लेकिन उनका अंकन हड़प्पा के मुहरो पर नहीं मिलता है।

35. मृण-मट्टिका पर उत्कीर्ण सिंगयुक्त देवता की कृति प्राप्त हुई है-

  1. बनावली से
  2. कालीबंगा से 
  3. लोथल से
  4. सुरकोटडा से

उत्तर – B

Indus Valley Civilization MCQ

कालीबंगा के  मृण-पट्टिका पर एक ओर दोहरे सींग वाले देवता का अंकन है। इसके अतिरिक्त मोहनजोदडो और नौसारो से भी सिंगयुक्त देवता का चित्र प्राप्त होता हैं।

UPSCSITE के साथ “प्राचीन भारत का इतिहास” Indus Valley Civilization MCQ [35 Ques] : सैंधव सभ्यता एवं संस्कृति प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Indus Valley Civilization MCQ

Join Telegram ChannelLink
Join Whatsapp GroupLink
Doubt Discussion GroupJoin us
Indus Valley Civilization MCQ

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Indus Valley Civilization MCQ [35 Ques] : सैंधव सभ्यता एवं संस्कृति प्रश्नोत्तरी में प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “Indus Valley Civilization MCQ [35 Ques] : सैंधव सभ्यता एवं संस्कृति प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment