Maratha Rajya Aur Sangh Quiz 2024: मराठा राज्य और संघ प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Maratha Rajya Aur Sangh Quiz, Maratha Rajya Aur Sangh Quiz, UPSC Maratha Rajya Aur Sangh Questions, Maratha Rajya Aur Sangh Quiz in hindi, Maratha Rajya Aur Sangh Quiz hindi me, medieval history previous year questions, history old paper, Maratha Rajya Aur Sangh Quiz for upsc, GK Maratha Rajya Aur Sangh Quiz, मराठा राज्य और संघ प्रश्नोत्तरी upsc, मराठा राज्य और संघ प्रश्नोत्तरी pdf, मराठा राज्य और संघ बहुविकल्पीय प्रश्न, मराठा राज्य और संघ बहुविकल्पीय प्रश्न pdf, Maratha Rajya Aur Sangh Quiz 2024 hindi me,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Maratha Rajya Aur Sangh Quiz 2024: मराठा राज्य और संघ प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Maratha Rajya Aur Sangh Quiz 2024: मराठा राज्य और संघ प्रश्नोत्तरी

1.शिवाजी ने मुगलों को किस युद्ध में हराया था? U.P.P.C.S. (Mains) 2005

  1. पुरंदर
  2. रायगढ़
  3. सलहार
  4. शिवनेर

शिवाजी ने 1672 ई. में सलहार के युद्ध में मुगलों को हराया था. शिवाजी का जन्म 1627 या 1630 ई. में शिवनेर के दुर्ग में हुआ था। शिवाजी ने 1674 ई. में राज्याभिषेक के बाद ‘छत्रपति’ की उपाधि धारण की। 53 या 50 वर्ष की आयु में 1680 ई. में शिवाजी की मृत्यु हो गई।

2. वह कौन सेनानायक था जिसे बीजापुर के सुल्तान ने 1659 ई. में शिवाजी को दबाने के लिए भेजा था? U.P.P.C.S. (Pre) 1999

  1. इनायत खां
  2. अफजल खां
  3. शाइस्ता खां
  4. सैयद बांदा

बीजापुर के सुल्तान ने 1659 ई. में अफजल खां नामक अनुभवी एवं विश्वस्त सेनानायक को शिवाजी की महत्वाकांक्षाओं पर अंकुश लगाने के लिए भेजा था, किंतु कूटनीतिज्ञ शिवाजी ने उसका वध कर दिया।

3. शिवाजी की राजधानी कहां पर थी? U.P.P.C.S. (Pre) 1990

  1. रायगढ़
  2. सतारा
  3. पुरंदर
  4. तंजौर

1674 ई. में शिवाजी ने अपना राज्याभिषेक कराया तथा ‘छत्रपति’ की उपाधि धारण की एवं ‘रायगढ़’ को अपनी राजधानी बनाया। उस युग के महान विद्वान बनारस के पंडित विश्वेश्वर उर्फ ‘गंगाभट्ट’ ने उन्हें क्षत्रिय घोषित करते हुए उनका राज्याभिषेक कराया।

4. शिवाजी का छत्रपति के रूप में औपचारिक राज्याभिषेक कहां पर हुआ था? U.P.P.C.S (Mains) 2016

  1. पुणे
  2. कोल्हापुर
  3. रायगढ़
  4. अहमदनगर

शिवाजी का छत्रपति के रूप में औपचारिक राज्याभिषेक 1674 ई. में रायगढ़ में हुआ था। काशी के पंडित गंगाभट्ट ने राज्याभिषेक किया था।

5. शिवाजी के गुरु का नाम क्या था? M.P.P.C.S (Pre) 2016

  1. रामदास
  2. तुकाराम
  3. वामन पंडित
  4. गाग भट्ट

शिवाजी के गुरु रामदास थे। इन्हें समर्थ रामदास’ कहा जाता है। इन्होने 12 वर्ष तक पूरे भारत का भ्रमण किया। इनकी महत्वपूर्ण रचना ‘दासबोध में आध्यात्मिक जीवन के समन्वयवादी सिद्धांत का वर्णन मिलता है। शिवाजी एवं मराठा साम्राज्य के उत्थान में महाराष्ट्र के संतों का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

6. शिवाजी के समय ‘सरनोबात’ का पद संबद्ध था- U.P.P.S.C. (R.I.) 2014

  1. वित्तीय प्रशासन से
  2. न्यायिक प्रशासन से 
  3. स्थानीय प्रशासन से
  4. सैन्य प्रशासन से

7. शिवाजी के शासनकाल में विदेश मंत्री को कहा जाता था? M.P.P.C.S. (Pre) 2014

  1. सुमंत
  2. अमात्या
  3. सर-ए-नौबत
  4. सचिव

8. संभाजी के बाद मराठा शासन को निम्नलिखित में से किसने सरल और कारगर बनाया? I.A.S. (Pre) 2000

  1. राजाराम
  2. बालाजी विश्वनाथ
  3. गंगाबाई
  4. नानाजी देशमुख

शंभाजी के बाद मराठा शासन को पेशवा बालाजी विश्वनाथ ने सरल एवं कारगर बनाया। मराठा छत्रपति शाहू ने बालाजी को पेशवा के पद पर नियुक्त किया। नवंबर, 1713 केवल बालाजी तथा उसके परिवार के लिए ही नहीं अपितु संपूर्ण मराठा जाति के लिए भी महत्वपूर्ण था, क्योंकि इस समय से सत्ता छत्रपति के हाथों से निकलकर पेशवा के हाथों में स्थानांतरित हो गई। बालाजी विश्वनाथ की सबसे बड़ी उपलब्धि मुगलों तथा मराठों के मध्य एक स्थायी समझौते की व्यवस्था थी, जिसमें दोनों पक्षों के अधिकारों तथा प्रभाव क्षेत्र की विधिवत व्यवस्था की गई।

9. औरंगजेब की मृत्यु के समय मराठा नेतृत्व किसके हाथों में था? U.P.P.C.S. (Pre) 2012

  1. शम्भाजी 
  2. राजाराम
  3. जीजाबाई
  4. ताराबाई

राजाराम 1689-1700 ई. तक शाहू के प्रतिनिधि के रूप में मराठों का नेतृत्व करता रहा। राजाराम की मृत्यु के बाद उसकी विधवा पत्नी ताराबाई ने अपने चार वर्षीय पुत्र को शिवाजी द्वितीय के नाम से गद्दी पर बैठाया और मुगलों से स्वतंत्रता संघर्ष जारी रखा। औरंगजेब की मृत्यु के समय मराठा नेतृत्व ताराबाई के ही हाथों में था।

10. सुरक्षा के लिए मराठों के राजस्व के दावों को किस नाम से जाना है? U.P.P.C.S. (Pre) 2018

  1. सरदेशमुखी
  2. चौथ
  3. अबवाब
  4. जमादानी

‘चौथ’ उन प्रांतों से लिया जाता था, जिन्हें ‘मुगलई’ कहा जाता था। इस ‘कर’ के बदले में पड़ोसी राज्यों को मराठों के आक्रमण तथा लूटपाट से बचने का आश्वासन प्राप्त हो जाता था।

UPSCSITE के साथ Maratha Rajya Aur Sangh Quiz 2024: मराठा राज्य और संघ प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here

सामान्य ज्ञान Maratha Rajya Aur Sangh Quiz 2024: मराठा राज्य और संघ प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

Leave a Comment