Sikh Sampraday Quiz 2024: सिक्ख संप्रदाय प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Sikh Sampraday Quiz, Sikh Sampraday Quiz, UPSC Sikh Sampraday Questions, Sikh Sampraday Quiz in hindi, Sikh Sampraday Quiz hindi me, medieval history previous year questions, history old paper, Sikh Sampraday Quiz for upsc, GK Sikh Sampraday Quiz, सिक्ख संप्रदाय प्रश्नोत्तरी upsc, सिक्ख संप्रदाय प्रश्नोत्तरी pdf, सिक्ख संप्रदाय बहुविकल्पीय प्रश्न, सिक्ख संप्रदाय बहुविकल्पीय प्रश्न pdf, Sikh Sampraday Quiz 2024 hindi me,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Sikh Sampraday Quiz 2024: सिक्ख संप्रदाय प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Sikh Sampraday Quiz 2024: सिक्ख संप्रदाय प्रश्नोत्तरी

1.गुरु नानक ने अपना उत्तराधिकारी किसे नियुक्त किया था ? M.P.P.C.S. (Pre) 2015

  1. गुरु रामदास
  2. गुरु अमरदास
  3. गुरु हरराय
  4. गुरु अंगद

गुरु नानक का जन्म 1469 ई. में तलवंडी, पंजाब में हुआ था। ये सिक्खों के पहले गुरु थे। इन्होंने नानक पंथ चलाया। अपने शिष्य लहना को उन्होंने उत्तराधिकारी नियुक्त किया। लहना, गुरु अंगद के नाम से सिक्खों के दूसरे गुरु बने।

2. निम्नलिखित में से किस सिख गुरु ने ‘गुरुमुखी’ प्रारंभ की? U.P.P.C.S. (Mains) 2017

  1. गुरु नानक
  2. गुरु अमरदास
  3. गुरु रामदास
  4. गुरु अंगद

‘गुरुमुखी’ पंजाबी शब्द ‘गुरामुखी’ से बना है, जिसका अर्थ है-‘गुरु’ मुख से’। गुरुमुखी लिपि की वर्णमाला का सृजन दूसरे सिख गुरु अंगद द्वारा किया गया था।

3. किस सिख गुरु ने विद्रोही राजकुमार खुसरो की सहायता धन एवं आशीर्वाद से की थी? U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001

  1. गुरु हरगोविंद ने
  2. गुरु गोविंद सिंह ने
  3. गुरु अर्जुन देव ने
  4. गुरु तेग बहादुर ने

मुगल बादशाह जहांगीर के शहजादे खुसरो ने 1606 ई. में विद्रोह किया। वह भागकर पंजाब गया, जहां गुरु अर्जुन देव ने उसे आशीर्वाद दिया और संभवतः कुछ आर्थिक सहायता भी दी। जहांगीर इस घटना से गुरु से अप्रसन्न हो गया, उसने गुरु पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना किया, जिसे देने से इंकार करने पर गुरु को बंदी बना लिया गया और बंदीगृह में कठोर यातनाएं देने के बाद उन्हें मृत्युदंड दे दिया गया।

4. निम्न में से किस स्थान पर एक प्रसिद्ध सिख गुरुद्वारा अवस्थित है? Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2006

  1. रूपकुंड
  2. हेमकुंड
  3. ताराकुंड
  4. ब्रह्मकुंड

प्रश्नगत दिए गए विकल्पों में हेमकुंड (चमोली जिला, उत्तराखंड) नामक स्थान पर एक प्रसिद्ध गुरुद्वारा अवस्थित है।

5. पटना में किस सिख गुरु का जन्म हुआ था? 56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015

  1. नानक
  2. तेग वहादुर
  3. हरगोविंद
  4. गोविंद सिंह

गुरु गोविंद सिंह सिक्खों के दसवें गुरु थे। इनका जन्म 1666 ई. में पटना, बिहार में हुआ था। जबकि मृत्यु 7 अक्टूबर, 1708 को नांदेड़, महाराष्ट्र में हुई थी।

6. किसकी समाधि के कारण नांदेड़ गुरुद्वारा सिक्खों द्वारा पवित्र माना जाता है? U.P. Lower Sub. (Pre) 2002

  1. गुरु अमरदास की
  2. गुरु अंगद की
  3. गुरु अर्जुन देव की
  4. गुरु गोविंद सिंह की

सिक्खों के दसवें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह की नांदेड़ (महाराष्ट्र) में एक अफगान सरदार द्वारा हत्या कर दी गई थी। वहां पर उनके समाधि स्थल पर नांदेड़ (हजूर साहिब) गुरुद्वारा स्थित है।

7. ‘खालसा पंथ’ कितने वर्ष पहले प्रारंभ हुआ? M.P.P.C.S. (Pre) 2000

  1. 150
  2. 300
  3. 200
  4. 400

खालसा पंथ की स्थापना अंतिम सिख (10वें) गुरु गोविंद सिंह जी ने 13 अप्रैल, 1699 को बैसाखी के दिन ‘आनंदपुर साहिब’ में की थी। अतः खालसा पंथ की स्थापना हुए 300 वर्ष से अधिक बीत चुके हैं।

8. निम्न में से किस सिख गुरु ने खालसा पंथ की स्थापना की थी? M.P.P.C.S. (Pre) 2014

  1. गुरु गोविंद सिंह
  2. गुरु तेगबहादुर
  3. गुरु अर्जुन देव
  4. गुरु नानक देव

9. ‘खालसा के संस्थापक गुरु थे- U.P.P.C.S. (Mains) 2006 & Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006

  1. हर राय
  2. हर किशन
  3. तेग बहादुर
  4. गोविंद सिंह

10. बंदा बहादुर का मूल नाम था- U.P.P.C.S. (Mains) 2014

  1. महेश दास
  2. लच्छन देव
  3. द्वारका दास
  4. हरनाम दास

बंदा बहादुर का मूल नाम लक्ष्मण देव (Lachhman Dev) अथवा लच्छन देव था। लक्ष्मण देव को यह नाम सिख गुरु गोविंद सिंह ने दिया था।

UPSCSITE के साथ Sikh Sampraday Quiz 2024: सिक्ख संप्रदाय प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here

सामान्य ज्ञान Sikh Sampraday Quiz 2024: सिक्ख संप्रदाय प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

Leave a Comment