Mughalkal Miscellaneous Quiz 2024: मुगलकाल विविध प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Mughalkal Miscellaneous Quiz, UPSC Mughalkal Miscellaneous Questions, Mughalkal Miscellaneous Quiz in hindi, Mughalkal Miscellaneous Quiz hindi me, medieval history previous year questions, history old paper, Mughalkal Miscellaneous Quiz for upsc, GK Mughalkal Miscellaneous Quiz, मुगलकाल विविध प्रश्नोत्तरी upsc, मुगलकाल विविध प्रश्नोत्तरी pdf, मुगलकाल विविध बहुविकल्पीय प्रश्न, मुगलकाल विविध बहुविकल्पीय प्रश्न pdf, Mughalkal Miscellaneous Quiz 2024 hindi me,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Mughalkal Miscellaneous Quiz 2024: मुगलकाल विविध प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Mughalkal Miscellaneous Quiz 2024: मुगलकाल विविध प्रश्नोत्तरी

1.निम्नलिखित विदेशी यात्रियों में से किसने भारत के हीरों और हीरे की खदानों की विस्तृत रूप से चर्चा की? I.A.S. (Pre) 2018

  1. फ्रांस्वा बर्नियर
  2. ज्यां- बैप्टिस्ट टेवर्नियर 
  3. ज्यां द थेवेनो
  4. एबे बार्थेलेमी कारे

ज्यां बैप्टिस्ट टेवर्नियर (1605-1689 ई.) सत्रहवीं शताब्दी के सर्वाधिक ख्याति प्राप्त विदेशी यात्रियों में से एक था। कर्म से यह जौहरी था, किंतु साथ ही एक अनुभवी और साहसिक यात्री भी था। यह मुगल बादशाह शाहजहां के शासनकाल में भारत आया था। पूर्व दिशा की ओर उसने सात यात्राएं कीं, जिनमें से 6 बार की यात्राएं हिंदुस्तान के लिए थीं। टेवर्नियर ने ही प्रसिद्ध भारतीय हीरे ‘कोहिनूर’ के संबंध में जानकारी दी थी। साथ ही इसने हीरे की खदानों, जवाहरात तथा मोतियों के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण और विशुद्ध विवरण प्रदान किए हैं।

2. यह कथन किसका है कि “अकबर के शासन में इलाहाबाद में चालीस स्तंभयुक्त मंजिल के निर्माण में पांच हजार से बीस हजार लोगों ने चालीस साल तक काम किया था”? 64th B.P.S.C. (Pre) 2018

  1. मनुची
  2. टवर्नियर
  3. विलियम फिंच
  4. अब्दुल हामिद लाहौरी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

विलियम फिंच के अनुसार, इलाहाबाद स्थित ‘पैलेस ऑफ फोर्टी पिलर्स’ के निर्माण में 40 वर्ष लगे और इसके निर्माण हेतु पांच हजार से बीस हजार लोगों ने काम किया।

3. ‘भारतीय गौरव (यश) का अंतिम सूर्य’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ? U.P.P.C.S (Pre) 2016

  1. शिवाजी
  2. पृथ्वीराज
  3. राणा प्रताप
  4. हेमू

बी. एन. लुनिया (पुस्तक-पूर्व मध्यकालीन भारत राजनैतिक एवं सांस्कृतिक इतिहास) के अनुसार चौहान शासक पृथ्वीराज चौहान अपने समय का सबसे महान एवं यशस्वी वीर सम्राट था, इन्हें भारतीय यश का अंतिम सूर्य (The Last Sun of Indian Glory) कहा गया है।

4. अता अली खां किसका नाम था? Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014

  1. अबुल फजल
  2. अबुल फैजी
  3. टोडरमल
  4. आदम खां
  5. इनमें से कोई नहीं

तानसेन का प्रारंभिक नाम रामतनु पांडेय था। इस्लाम धर्म में धर्मांतरण के पश्चात उनका नाम अता अली खां रखा गया।

5. मुगल काल में निम्नलिखित बंदरगाहों में से किसको ‘बाबुल मक्का’ (मक्का द्वार) कहा जाता था? I.A.S. (Pre) 2001

  1. कालीकट
  2. भरूच
  3. कैवे
  4. सूरत

मुगल काल में गुजरात स्थित सूरत बंदरगाह से होकर ही हज यात्री मक्का के लिए प्रस्थान करते थे, इसीलिए सूरत बंदरगाह को ‘बाबुल मक्का’ या ‘मक्का द्वार’ कहा जाता था।

6. मुगलों ने नवरोज का त्यौहार लिया- U.P. P.C.S. (Pre) 2001

  1. पारसियों से 
  2. यहूदियों से 
  3. मंगोलों से
  4. तुर्को से

नवरोज का त्यौहार ईरान (फारस) से लिया गया था। यह एक राष्ट्रीय त्यौहार था। यह उन्नीस दिनों तक मनाया जाता था। मुगल काल में इसका बहुत महत्व था। इसे मनाने के लिए बहुत पहले से ही व्यवस्था की जाती थी। अब्दुल कादिर बदायूंनी ने इसे ‘नवरोज-ए-जलाली’ की संज्ञा दी है।

7. मुगलकाल में जिस मदरसे ने ‘मुस्लिम न्याय – शास्त्र’ की पढ़ाई में  विशिष्टता हासिल की, वह स्थित था- U.P.P.C.S (Pre) 2016

  1. लखनऊ में
  2. दिल्ली में
  3. सियालकोट में
  4. हैदराबाद (भारत) में

मुगलकाल में शाह वली उल्ला के मदरसा में हदीस (परंपराओं) तथा तफसीर (टीकाओं) पर और लखनऊ के फिरंगीमहल में फ़िक़ (न्याय शास्त्र) के अध्ययन पर विशेष बल दिया जाता था। धर्मशास्त्र के विशेषज्ञ को ‘आलिम’ तथा साहित्य के विशेषज्ञ को ‘काबिल’ की उपाधियों से विभूषित किया जाता था।

8. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा तथा खानकाह के निर्माण में सफेद संगमरमर का प्रयोग हुआ था।

2. लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा के निर्माण लाल-बलुआ पत्थर और संगमरमर का प्रयोग हुआ था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा /से सही है/हैं? I.A.S. (Pre) 2018

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न तो 1, न ही 2

फतेहपुर सीकरी स्थित विश्व का सबसे बड़ा प्रवेश द्वार माने जाने वाले बुलंद दरवाजा के निर्माण में लाल बलुआ पत्थर का प्रयोग किया गया है, जिसे सफेद संगमरमर से सजाया गया है। इसका निर्माण सम्राट अकबर ने गुजरात विजय की स्मृति 1601 ई. में कराया था। परंतु सलीम चिश्ती के खानकाह में सफेद संगमरमर का प्रयोग नहीं हुआ है, अपितु सलीम चिश्ती के मकबरे में सफेद संगमरमर का प्रयोग हुआ है। लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा का निर्माण आसफउद्दौला ने कराया था। इमामबाड़े का केंद्रीय कक्ष लगभग 50 मीटर लंबा और 16 मीटर चौड़ा है।

स्तंभहीन इस कक्ष की छत 15 मीटर से अधिक ऊंची है। यह कक्ष लकड़ी, लोहे या पत्थर के बीम के बाहरी सहारे के बिना खड़ी विश्व की अपने आप में सबसे बड़ी रचना है। इसकी छत को किसी बीम या गर्डर के उपयोग के बिना ईंटों को आपस में जोड़कर खड़ा किया गया है। इसके निर्माण में पत्थर और संगमरमर के स्थान पर ईंटों और चूने का प्रयोग किया गया है। रूमी दरवाजा जो इमामबाड़ा का मुख्य प्रवेश द्वार है के निर्माण में चूना प्लास्टर और प्लास्टर ढलाई (Molding) के साथ लखोरी ईंटों का प्रयोग हुआ है। अतः इस प्रकार न तो कथन 1 न ही कथन 2 सही हैं।

9. निम्नलिखित में से कौन-सी जोड़ी (मुगलकालीन इमारत एवं स्थान) सुमेलित नहीं है? Chhattisgarh P.S.C. (Pre) 2018

  1. शेरशाह का मकबरा – सासाराम
  2. हुमायूं का मकबरा  – दिल्ली
  3. जहांगीरी महल      – बुरहानपुर
  4. बुलंद दरवाजा –  फतेहपुर सीकरी
  5. बीबी का मकबरा  – औरंगाबाद

जहांगीरी महल आगरा के किले में स्थित है। इसका निर्माण अकबर ने शाही परिवार की महिलाओं तथा अपने पुत्र और उत्तराधिकारी सलीम के रहने के लिए कराया था। इस महल की शैली अधिकतर हिंदू स्थापत्य कला की ओर झुकी है। जहांगीरी महल की प्रेरणा ग्वालियर के मानसिंह महल से ली गई है। शेष सभी विकल्पों के युग्म सही सुमेलित हैं।

10. दिल्ली में पुराना किला के सामने ‘खैरुल मंजील’ नामक मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था? U.P.P.C.S. (Pre) 2018

  1. हमीदा बानू बेगम
  2. सलीमा सुल्तान
  3. जीजी अंगा
  4. माहम अनगा

दिल्ली में पुराना किला के सामने ‘खैरुल मंजील’ नामक मदरसा का निर्माण माहम अनगा ने करवाया था। ‘खैरुल मंजील’ मदरसा था, जो शिक्षा के लिए था।

UPSCSITE के साथ Mughalkal Miscellaneous Quiz 2024: मुगलकाल विविध प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here

सामान्य ज्ञान Mughalkal Miscellaneous Quiz 2024: मुगलकाल विविध प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

Leave a Comment