Press Development In India Mcq : Modern History Quiz Part-8 | UPSCSITE

Modern History Quiz Part-8, Press Development In India MCQ, Press Development In India questions, Press Development In India Quiz, Press Development In India Mcq in hindi, Press Development In India Mcq for UPSC, modern history previous year questions, GK Press Development In India Mcq, history old paper,
नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है आधुनिक भारत का इतिहास के Press Development In India Mcq : Modern History Quiz Part-8 – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।
Press Development In India Mcq : Modern History Quiz Part-8
यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Press Development In India Mcq : Modern History Quiz Part-8 की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।
141. निम्नलिखित में से किसने सोम प्रकाश नामक समाचार-पत्र शुरू किया? IAS(Pre)2007
- दयानंद सरस्वती
- ईश्वर चंद्र विद्यासागर
- राजा राममोहन राय
- सुरेंद्र नाथ बनर्जी
उत्तर – B
बंगाल सप्ताहिक ‘सोम प्रकाश’ (Som Prakash) समाचार-पत्र का प्रकाशन 1858 ई. में ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने प्रारंभ किया था। इस समाचार-पत्र में नील आंदोलन के किसानों के हितों का समर्थन किया था।
142. निम्न अखबारों में से कौन सा-मुख्यता उदारवादियों की नीतियों का प्रचारक था? BPSC(Pre)2014
- न्यू इंडिया
- लीडर
- यंग इंडिया
- फ्री प्रेस जनरल
उत्तर – B
‘फ्री प्रेस जनरल’ एक न्यूज़ एजेंसी थी। ‘न्यू इंडिया’ की स्थापना एनी बेसेंट ने कि थी। लीटर समाचार-पत्र के के माध्यम से उदारवादी अपनी नीतियों का प्रचार करते थे।
143. ‘इंडियन ओपिनियन’ पत्रिका के प्रथम संपादक थे? UPPCS(Pre)2014
- एम. के. गांधी
- अल्बर्ट वेस्ट
- महादेव देसाई
- मनसुखलाल नजर
उत्तर – D
‘इंडियन ओपिनियन’ महात्मा गांधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका से वर्ष 1930 में प्रारंभ की गई पत्रिका थी, जिसके प्रथम संपादक मनसुखलाल नजर थे। वह नटाल कांग्रेस के सचिव थे। यह पत्रिका गुजराती, हिंदी, तमिल और अंग्रेजी में प्रकाशित होती थी।
144. एक सप्ताहिक के रूप में यंग इंडिया का शुभारंभ किया था- UP Lower Sub(Pre)2003
- होमरूल पार्टी ने
- उदारवादी पार्टी ने
- गदर पार्टी ने
- स्वराज पार्टी ने
उत्तरी – A
‘यंग इंडिया’ 7 मई, 1919 से महात्मा गांधी के पर्यवेक्षक में बंबई से द्विसप्ताहिक के रूप में प्रकाशित होता था। यहां के प्रारंभिक संस्कारणों में जमानदास द्वारकादास तथा शंकरलाल बैंकर इसके संपादक रहे। 8 अक्टूबर,1919 के यंग इंडिया संपादक महात्मा गांधी बने और यह अहमदाबाद से सप्ताहिक रूप में प्रकाशित होने लगा। जमनादास द्वारकादास तथा शंकरलाल बैंकर, एनी बेसेंट की होमरूल लीग के सदस्य थे।
145. हिंदी का पहला समाचार-पत्र ‘उदत्त मार्तद’ (30 मई, 1826) प्रकाशित हुआ था- UPPCS(Mains)2016
- कोलकाता से
- पटना से
- इलाहाबाद से
- लखनऊ से
उत्तर – A
उदत्त मार्तंड हिंदी का पहला समाचार-पत्र था। इसका प्रकाशन 30 मई, 1826 में कोलकाता से एक साप्ताहिक-पत्र के रूप में शुरू हुआ। इसके प्रकाशन एवं संपादक जुगुल किशोर शुक्ल थे।
Go For – Press Development In India Mcq
146. भारतीयों द्वारा अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित प्रथम समाचार-पत्र था- UPPCS(Mains)2006
- हिंदू पैट्रियाट
- दि हिंदू
- यंग इंडिया
- नेटिव ओपिनियन
उत्तर – A
किसी भी भारतीय द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित प्रथम समाचार-पत्र गंगाधर भट्टाचार्य का सप्ताहिक ‘बंगाल गजट’ था। दिए गए विकल्पों में हिंदू पैट्रियट भारतीयों द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित प्रथम समाचार-पत्र था। इसका प्रकाशन 1853 ई. में हुआ। इस समाचार-पत्र के प्रथम संपादक गिरीशचंद्र घोष (1853-55) थे। हरिश्चंद्र मुखर्जी (1855-61) एवं क्रिस्टोपाल दास (1861-1884) भी इसके संपादक रहे थे। उनकी सहायता मदन मोहन घोष एवं द्वारकानाथ टैगोर जैसे नेता कर रहे थे। 1874-75 ई. के बीच लंदन में तथा 1878 ई. में दिल्ली में इस पत्र के संवाददाता सुरेंद्रनाथ बनर्जी थे। बाद में ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन ने इसे खरीद लिया। अब यह स्वामियों के हितों का प्रतिनिधित्व करने लगा और राष्ट्र हितों से अलग हो गया।
147. ‘स्वदेशवाहिनी’ के संपादक थे- UPPCS(Pre)2005
- सी. वी. रमन पिल्लै
- सी. एन. मुदालियार
- के. रामकृष्ण पिल्लै
- सी. आर. रेड्डी
उत्तर – C
‘स्वदेशवाहिनी’ अथवा ‘स्वदेशाभिमानी’ के संपादक के. रामकृष्णा पिल्लै थे। के. रामकृष्ण पिल्लै का जन्म 1848 ई. में तत्कालीन ट्रावनकोर राज्य के नेयात्तीनकारा के नायर परिवार में हुआ था।
148. अंग्रेजी पत्र इंडिपेंडेंट जुड़ा था- UPPCS(Mains)2012
- महात्मा गांधी से
- सी. आर. दास से
- जवाहरलाल नेहरू से
- मोतीलाल नेहरू से
उत्तर – D
भारत के लिए स्वशासन की मांग करते हुए मोतीलाल नेहरू अंग्रेजी पत्र ‘इंडिपेंडेंट’ प्रारंभ किया था।
149. गांधीजी द्वारा शुरू किया गया एक सप्ताहिक-पत्र ‘हरिजन’ का प्रथम अंक 11 फरवरी, 1933 को निम्न शहरों में से कहां से प्रकाशित किया गया? UP Lower Sub(Mains)2013
- बंबई (आज मुंबई) से
- अहमदाबाद से
- पुना (आज पुणे) से
- नासिक से
उत्तर – C
गांधीजी द्वारा शुरू किया गया एक सप्ताहिक-पत्र ‘हरिजन’ का प्रथम अंक 11 फरवरी, 1933 को पूना (वर्तमान पुणे, महाराष्ट्र) से प्रकाशित किया गया। इसके प्रकाशन के समय महात्मा गांधी यरवदा जेल (पुणे) में थे। इसके संपादक आज आर. वी. शास्त्री थे
150. निम्नलिखित में से कौन-सा एक जनरल अबुल कलाम आजाद द्वारा प्रकाशित हैं? IAS(Pre)2008
UK UDA/LDA(Pre)2007
- अल-हिलाल
- कॉमरेड
- दि इंडियन सोसियोलाजिस्ट
- जमींदार
उत्तर – A
अबुल कलाम आजाद ने वर्ष 1912 में उर्दू सप्ताहिक अली-हिलाल का प्रशासन प्रारंभ किया था। वर्ष 1914 में अल-हिलाल का प्रेस एक्ट के तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था।
Go For – Press Development In India Mcq
151. वर्ष 1920 में लाहौर से लाजपत राय द्वारा उर्दू का कौन-सा समाचार-पत्र प्रारंभ किया गया था? UP Lower Sub(Spl) (Pre)2008
- वंदे मातरम
- पीपुल
- ट्रिब्यून
- वीर अर्जुन
उत्तर – A
लाला लाजपत राय ने लाहौर के एक उर्दू दैनिक ‘वंदे मातरम’ और एक अंग्रेजी सप्ताहिक ‘दि पीपुल’ निकाला। इसके पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में ‘यंग इंडिया’ का प्रकाशन कर चुके थे।
152. नीचे स्वाधीनता संग्रामीणों तथा उनके द्वारा प्रारंभ समाचार-पत्रों के नाम दिए जा रहे हैं। इनमें से कौन-सा जोड़ा गलत है? UK UDA/LDA(Pre)2007
- मौलाना आजाद – अल-हिलाल
- लोकमान्य तिलक – केसरी
- जवाहरलाल नेहरू – नेशनल हेराल्ड
- महात्मा गांधी – द पायनियर
उत्तर – D
‘द पायनियर’ समाचार-पत्र का प्रारंभ 1865 ई. में इलाहाबाद से जॉज एलेन ने किया था। महात्मा गांधी द्वारा प्रारंभ किए गए समाचार-पत्र थे- इंडियन ओपिनियन, हरिजन, यंग इंडिया तथा नवजीवन। अन्य विकल्पों के युग्म में सम्मिलित हैं।
153. निम्नलिखित में से किस समाचार-पत्र/ पत्रिका से महात्मा गांधी संबंधित नहीं थे? UPPCS(Mains)2017
- इंडियन ओपिनियन
- यंग इंडिया
- नवजीवन
- युगांतर
उत्तर – D
युगांतर समाचार-पत्र का संपादक भूपेंद्र नाथ दत्त तथा बारीद्र कुमार घोष ने शुरू किया था।
154. निम्नलिखित में से किसने ‘कौमी आवाज’ पत्र का प्रारंभ किया था? UPPCS(Mains)2013
- मौलाना अब्दुल कलाम आजाद
- जवाहरलाल नेहरू
- शौकत अली
- खलिककुज्ज्मान
उत्तर – B
‘कौमी आवाज’ नामक उर्दू अखबार का प्रकाशन वर्ष 1945 में जवाहरलाल नेहरू तथा रफी अहमद किदवई द्वारे लखनऊ में प्रारंभ किया गया था। इसके संपादक हयातुल्लाह अंसारी थे।
155. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? UPRO/ARO(Mains)2013
- बी. आर. अंबेडकर – इंडिपेंडेंट
- बाल गंगाधर तिलक – केसरी
- एनी बेसेंट – न्यू इंडिया
- दादाभाई नरोजी – रास्त गुप्तार
उत्तर – A
‘राज गोफ्तार’ नामक पत्र दादाभाई नौरोजी से संबंधित है। ‘केसरी’ बाल गंगाधर तिलक से तथा ‘न्यू इंडिया’ एनी बेसेंट से संबंधित है, किंतु ‘इंडिपेंडेंट’ बी. आर. अम्बेडकर से संबंधित नहीं है। भारत के लिए स्वशासन की मांग करते हुए मोतीलाल नेहरू ने ‘इंडिपेंडेंट’ नामक समाचार-पत्र निकाला था।
Go For – Press Development In India Mcq
156. ‘कॉमनवील’ पत्र किस से जुड़ा है? UPUDA/LDA(Pre)2013
- बी. जी. तिलक से
- एनी बेसेंट से
- जी. के. गोखले से
- उपयुक्त में से कोई नहीं
उत्तर – B
‘कॉमनवील’ मद्रास से प्रकाशित अंग्रेजी पत्र था, जिसकी संपादक एनी बेसेंट थी।
157. ‘दशरोजा’ पत्रिका राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान किसने प्रारंभ की थी? CPSC(Pre)2018
- मुहम्मद अली जिन्ना
- अब्दुल गफ्फार खां
- लाला लाजपत राय
- बाल गंगाधर तिलक
उत्तर – B
अब्दुल गफ्फार खां ने ‘दशरोजा’ पत्रिका निकाली थी
158. उन्नीसवीं शताब्दी के धर्म एवं समाज सुधार आंदोलनों ने जनसंख्या के किस वर्ग को मुख्यता: आकर्षित किया? BPSC(Pre)2005
- बुद्धिजीवी
- नगरीय उच्च जातियां
- निर्धन सर्वसाधारण वर्ग
- उदाहरण राजवाड़े
अपने उत्तर का चयन निम्नांकित कूटों से करें-
- केवल 1
- 1 एवं 2
- 1, 2 एवं 3
- 1, 2 एवं 3
उत्तर – D
उन्नीसवीं शताब्दी के धार्मिक एवं सामाजिक सुधार आंदोलन का भारत के आधुनिक इतिहास में विशेष स्थान है। इस आंदोलन ने बुद्धिजीवियों और मध्यम वर्ग को सर्वधिक प्रभावित किया। निर्धान सर्वधारण वर्ग इन आंदोलनों से लगभग अप्रभावित ही रहा। बुद्धिजीवी, नगरीय उच्च जातियां एवं उदार राजवाड़े इस आंदोलन से प्रभावित थे।
159. निम्न वक्तव्यो पर विचार कीजिए- RAS/RTS(Pre)2016
कथन (A) : 19वीं सदी के सामाजिक-धार्मिक आंदोलनों के कारण भारत का आधुनिकीकरण हुआ।
कारण R : सामाजिक-धार्मिक आंदोलनों के मूल में बुद्धिवाद, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा अन्य ऐसे विचार थे, जो आधुनिकता के आधार माने जाते हैं।
निम्न कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
कूट :
- (R) सही है, किंतु (A) गलत है।
- (A) व (R) दोनों सही हैं और (A) की सही व्याख्या (R) है।
- (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
- (A) व (R) दोनों सही हैं, किंतु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं करता
उत्तर – B
उन्नीसवीं शताब्दी के धार्मिक एवं सामाजिक सुधार आंदोलनों का भारत के आधुनिक इतिहास में विशेष स्थान है। इस आंदोलन में बुद्धिजीवियों और मध्यम वर्ग को सर्वाधिक प्रभावित किया। इन सामाजिक आंदोलनों के कारण भारत का आधुनिकीकरण प्रारंभ हुआ। इसके मूल में बुद्धिवादी तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण निहित थे, जो आधुनिकिकरण के आधार स्तंभ माने जाते हैं। अतः कथन (A) व कारण (R) दोनों सही है और (A) ही सही व्याख्या (R) है।
160. राजा राममोहन राय द्वारा स्थापित प्रथम संस्था थी- UPPCS(Mains)2009
- ब्रह्मा समाज
- आत्मीय सभा
- ब्रह्मा सभा
- तत्वबोधिनी सभा
उत्तर – B
हिंदू धर्म के एकेश्वरवादी मत का प्रचार करने के लिए 1815 ई. में राजा राममोहन राय ने अपने युवा समर्थकों के सहयोग से ‘आत्मीय सभा’ की स्थापना की। राजा राममोहन राय द्वारा स्थापित यह प्रथम संस्था थी।
Go For – Press Development In India Mcq
UPSCSITE के साथ ‘आधुनिक भारत का इतिहास’ Press Development In India Mcq : Modern History Quiz Part-8 की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, IT Company Recruitment Round, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।
Join Telegram | Click Here |
Whatsapp Group | Click Here |
Doubt Solution Group | Join us |
सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Press Development In India Mcq : Modern History Quiz Part-8 के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in
One Comment