Shahjahan Quiz 2024: शाहजहां प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Shahjahan Quiz, Shahjahan Questions, Shahjahan Quiz, Shahjahan Quiz in hindi, Shahjahan Quiz hindi me, medieval history previous year questions, history old paper, Shahjahan Quiz for upsc, GK Shahjahan Quiz, शाहजहां प्रश्नोत्तरी upsc, शाहजहां प्रश्नोत्तरी pdf, शाहजहां बहुविकल्पीय प्रश्न, शाहजहां बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Shahjahan Quiz 2024: शाहजहां प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Shahjahan Quiz 2024: शाहजहां प्रश्नोत्तरी

1. ईरान के शाह और मुगल शासकों के बीच झगड़े की जड़ क्या थी? 39th B.P.S.C. (Pre) 1994

  1. काबुल
  2. कंधार
  3. कुंदूज
  4. गजनी

उत्तर – 2

कंधार राज्य ईरान के शाह और मुगलों के बीच संघर्ष की जड़ था, क्योंकि कंधार को अपने हाथों में रखना मुगल शासक तथा ईरान के शाह के लिए। प्रतिष्ठा का विषय बन गया था। दोनों शासकों की साम्राज्यवादी योजनाओं को कार्यान्वित किया जाना बहुत कुछ कंधार को अपने हाथों में रखने पर ही निर्भर करता था।

2. कंधार के निकल से मुगल साम्राज्य को एक बड़ा धक्का पहुंचा- I.A.S. (Pre) 1998

  1. प्राकृतिक संसाधनों के दृष्टिकोण से
  2. मध्यवर्ती राज्य क्षेत्र (Buffer Territory) के दृष्टिकोण से
  3. संचार व्यवस्था के दृष्टिकोण से
  4. सामरिक महत्व के केंद्र के दृष्टिकोण से (Strategic Strong-hold)

उत्तर – 4

शाहजहां के शासनकाल में 1649 ई. में कंधार पर पुनः ईरानी अधिकार हो जाने से मुगल साम्राज्य को सामरिक महत्व के केंद्र के दृष्टिकोण से एक बड़ा धक्का पहुंचा, क्योंकि कंधार के बिना उत्तर-पश्चिमी सीमा पर मुगलों की स्थिति अपेक्षाकृत दुर्बल थी। शाहजहां के समय में कंधार अंतिम रूप से मुगलों के अधिकार से निकल गया।

3. शाहजहां के बल्ख अभियान का उद्देश्य था- I.A.S. (Pre) 2002

  1. काबुल की सीमा से सटे बल्ख और बदख्शां में एक मित्र शासक को लाना। 
  2. मुगलों की मातृभूमि समरकंद और फरगना को जीतना।
  3. मुगल सीमा को ‘वैज्ञानिक पद्धति’ आमू दरिया पर निर्धारित करना।
  4. मुगल साम्राज्य का विस्तार उप-महाद्वीप से आगे तक करना।

उत्तर – 1

बादशाह शाहजहां की कामना अपने पूर्वज बाबर की मातृभूमि को पुनः अधिकृत करने की न होकर मध्य एशिया तथा पश्चिम एशिया के राज्यों में शक्ति संतुलन की अधिक थी। उसके बल्ख अभियान का उद्देश्य काबुल की सीमा से सटे बल्ख और बदख्शां में एक मित्र शासक को लाना था ताकि वे ईरान और मुगल साम्राज्य के बीच बफर राज्य बन सकें।

4. निम्न में से कौन शाहजहां के शासनकाल का ‘राजकवि’ था? U.P.P.C.S. (Mains) 2015

  1. कलीम
  2. काशी
  3. कुदसी
  4. मुनीर

उत्तर – 1

शाहजहां ने ईरानी फारसी पद्य शैली के कवि कलीम (अबू जलीह) को ‘राजकवि’ नियुक्त किया। कलीम के अतिरिक्त फारसी कवियों में ‘सईदाई गीलानी, कुदसी, मीरमुहम्मद काशी, सायब, सलीम, मसीह, रफी, फारुख, मुनीर, शोदा, चंद्रभान ब्राह्मण, हाजिक, दिलेरी आदि थे।

5. मुमताज महल का असली नाम था- Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003

  1. अर्जुमंद बानो बेगम
  2. लाडली बेगम
  3. मेहरुन्निसा
  4. रोशन आरा

उत्तर – 1

आसफ खां की पुत्री अर्जुमंद बानो बेगम का विवाह मुगल बादशाह जहांगीर के पुत्र शहजादे खुर्रम (शाहजहां) के साथ हुआ। भविष्य में | अर्जुमंद बानो बेगम मुमताज महल’ के नाम से प्रसिद्ध हुई।

6. हिंदू तथा ईरानी वास्तुकला का सर्वप्रथम समन्वय हमें देखने को मिलता है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992

  1. ताजमहल में
  2. लाल किले में
  3. पंचमहल में
  4. शेरशाह के मकबरे में

उत्तर – 1

ताजमहल के निर्माण के लिए शाहजहां ने भारत, ईरान एवं मध्य एशिया से डिजाइनरों, इंजीनियरों एवं वास्तुकारों को एकत्र किया था। ताजमहल की वास्तुकला में भारतीय, ईरानी एवं मध्य एशियाई वास्तुकला का संतुलित समन्वय दिखायी पड़ता है।

7. निम्न में से किस मुगल बादशाह ने दिल्ली की जामा मस्जिद का निर्माण करवाया? U.P. Lower Sub. (Pre) 2004

  1. अकबर
  2. जहांगीर
  3. शाहजहां
  4. औरंगजेब

उत्तर – 3

दिल्ली की जामा मस्जिद का निर्माण शाहजहां ने करवाया था। मुगल सम्राटों में शाहजहां सबसे महान भवन-निर्माणकर्ता था। उसके काल में चित्रकार और स्वर्णकार की कला का कलात्मक संयोग हुआ। जामा मस्जिद दिल्ली के लाल किले के बाहर ऊंचे चबूतरे पर स्थित है। इसके तीन प्रवेश द्वार हैं, जिनमें पूर्वी प्रवेश द्वार से बादशाह नमाज पढ़ने आया करता था तथा अन्य दो प्रवेश द्वारों (उत्तरी तथा दक्षिणी) से सामान्य प्रजा आया करती थी।

8. दिल्ली की प्रसिद्ध जामा मस्जिद का निर्माण किसने किया? R.A.S/R.T.S. (Pre) 1997

  1. हुमायू
  2. शाहजहां
  3. अकबर
  4. इब्राहिम लोदी

उत्तर – 2

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

9. निम्नलिखित में से किसने साम्राज्य की राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की? U.P.P.C.S. (Spl) (Mains) 2008

  1. अकबर ने
  2. जहांगीर ने
  3. शाहजहां ने
  4. औरंगजेब ने

उत्तर – 3

1628 ई. में शाहजहां ‘अबुल मुजफ्फर शहाबुद्दीन मुहम्मद साहिब किरन- ए-सानी’ की उपाधि धारण कर गद्दी पर बैठा। आगरा में उसका राज्याभिषेक हुआ। इसी ने राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की।

10. दिल्ली के लाल किले का निर्माण करवाया था- 42nd B.P.S.C. (Pre) 1997

  1. अकबर
  2. नूरजहां
  3. जहांगीर
  4. शाहजहां

उत्तर – 4

अकबर के फतेहपुर सीकरी की भांति शाहजहां ने दिल्ली में अपने नाम पर ‘शाहजहांनाबाद’ नामक एक नगर की स्थापना की तथा वहां अनेक सुंदर एवं वैभवपूर्ण भवनों का निर्माण कर उसे सुसज्जित करने का प्रयास किया। शाहजहांनाबाद के भवनों में लाल किला प्रमुख है। यह चतुर्भुज आकार का किला लाल बलुआ पत्थर से निर्मित होने के कारण लाल किले के नाम से प्रसिद्ध है। इस किले के पश्चिमी द्वार का नाम-लाहौरी दरवाजा एवं दक्षिणी द्वार का नाम दिल्ली दरवाजा है। यह सुंदरता तथा शोभा में अनोखा है।

11. लाल किले के निर्माण के श्रेय का अधिकारी कौन है? U.P.P.C.S. (Pre) 2002

  1. सिकंदर लोदी
  2. अकबर
  3. जहांगीर
  4. शाहजहा

उत्तर – 4

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

12. इनमें से किसे शाहजहां ने ‘शाह बुलंद इकबाल’ की पदवी दी थी? U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2014

  1. दारा शिकोह
  2. शूजा
  3. औरंगज़ेब
  4. मुराद

उत्तर – 1

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

13. अधोलिखित में से कौन एक दाराशिकोह की रचना है? Chhattisgarh P.S.C. (Pre) 2018

  1. तबकति नासिरी
  2. किताबुल हिंद
  3. तहकीक-ए-हिंद 
  4. मज्जमउल बन
  5. सिर्र-ए-अकबर

उत्तर – 4

मज्जमउल बह्रैन (मज्म-उल-बहरीन) दाराशिकोह की मूल रचना है, जबकि उपनिषदों का फारसी अनुवाद दाराशिकोह ने ‘सिर्र-ए- अकबर’ शीर्षक के तहत किया।

14. दाराशिकोह को किस स्थान पर दफनाया गया था? U.P.R.O/A.R.O. (Mains) 2017

  1. दिल्ली
  2. आगरा
  3. औरंगाबाद
  4. लाहौर 

उत्तर – 1

दाराशिकोह को मलिक जीवन नामक बलूची सरदार ने औरंगजेब के सरदारों को सौंप दिया। औरंगजेब द्वारा नियुक्त विशेष न्याय समिति ने दारा को विधर्मी घोषित किया और मृत्युदंड की आज्ञा दी। 1659 ई. में दारा का कत्ल कर दिया गया, उसके सिर को आगरा के ताजमहल परिसर में तथा धड़ को हुमायूं के मकबरे (दिल्ली) में दफना दिया गया। किंतु इतिहास की अनेक पुस्तकों में इसका वर्णन नहीं मिलता। दारा की कब्र हुमायूं के मकबरे वाले परिसर में है। अतः इस प्रश्न का उत्तर दिल्ली मानना उपयुक्त है।

15. निम्नलिखित में से कौन शाहजहां के शासनकाल में अधिकांश समय तक दक्कन का गवर्नर रहा था? U.P. Lower Sub. (Pre) 2009

  1. दारा शिकोह
  2. मुराद बख्श
  3. शाह शुजा
  4. औरंगज़ेब

उत्तर – 4

शाहजहां के शासनकाल में औरंगजेब पहले 1636-44 ई. तक दक्कन का गवर्नर रहा था तथा 1652 ई. में उसे पुन: इस पद पर नियुक्त किया गया। था, जिस पर वह उत्तराधिकार के युद्ध में विजय और मुगल बादशाह बनने तक रहा।

UPSCSITE के साथ Shahjahan Quiz 2024: शाहजहां प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Shahjahan Quiz 2024

सामान्य ज्ञान Shahjahan Quiz 2024: शाहजहां प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

Leave a Comment