Aurangzeb Quiz 2024: औरंगजेब प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Aurangzeb Quiz, Aurangzeb Questions, Aurangzeb Quiz, Aurangzeb Quiz in hindi, Aurangzeb Quiz hindi me, medieval history previous year questions, history old paper, Aurangzeb Quiz for upsc, GK Aurangzeb Quiz, औरंगजेब प्रश्नोत्तरी upsc, औरंगजेब प्रश्नोत्तरी pdf, औरंगजेब बहुविकल्पीय प्रश्न, औरंगजेब बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Aurangzeb Quiz 2024: औरंगजेब प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Aurangzeb Quiz 2024: औरंगजेब प्रश्नोत्तरी

1. निम्नलिखित में से किस मुगल बादशाह का दो बार राज्याभिषेक हुआ था ? U.P.P.C.S. (Mains) 2006 & (Pre) 2009

  1. अकबर
  2. जहांगीर
  3. शाहजहां
  4. औरंगजेब

उत्तर – 4

मुगल बादशाह औरंगजेब का राज्याभिषेक दो बार हुआ था। उसका पहला राज्याभिषेक दिल्ली में 31 जुलाई, 1658 को हुआ था। उसका दूसरा राज्याभिषेक 15 जून, 1659 को हुआ तथा ‘अब्दुल मुजफ्फर मुहीउद्दीन मुहम्मद औरंगजेब बहादुर आलमगीर पादशाह गाजी’ की उपाधि धारण कर वह मुगल बादशाह के सिंहासन पर आसीन हुआ।

2. धरमत का युद्ध निम्न में से किनके बीच लड़ा गया? I.A.S. (Pre) 2003

  1. मुहम्मद गोरी तथा जयचंद
  2. बाबर तथा अफगान
  3. औरंगजेब तथा दारा शिकोह
  4. अहमद शाह दुर्रानी तथा मराठा

उत्तर – 3

मध्य प्रदेश में स्थित उज्जैन के निकट घरमट नामक स्थान पर 15 अप्रैल,1658 को औरंगजेब तथा दारा शिकोह के मध्य युद्ध हुआ था। इस युद्ध में जोधपुर के राजा जसवंत सिंह ने दारा शिकोह की तरफ से तथा मुराद ने औरंगजेब की तरफ से भाग लिया था। धरमट युद्ध ने औरंगजेब की स्थिति को काफी सुदृढ़ बना दिया एवं शाही सेना की पराजय से दारा शिकोह की दुर्बलता प्रकट हुई।

3. निम्नलिखित युद्धों को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए – U.P.P.C.S. (Pre) 2019

I. सर्नाल का युद्ध

II. बिलग्राम का युद्ध

III. धरमत का युद्ध

IV. जजाऊ का युद्ध

कूट :

(a) II, I, III, IV

(b) II, III, IV,I

(c) III. II. I, IV

(d) III, I, II, IV

उत्तर -1

1572 ई. में सर्नाल (गुजरात) का युद्ध अकबर के गुजरात अभियान के दौरान हुआ था, जिसमें अकबर के नेतृत्व में मुगल सेना ने इब्राहिम मिर्ज को पराजित किया था। 1540 ई. में बिलग्राम के युद्ध में शेरशाह सूरी न हुमायूं को हराया था। 1658 ई. में धरमत के युद्ध में औरंगजेब की सेना ने दाराशिकोह की सेना को पराजित किया था। जजाऊ का युद्ध 1707 ई. में औरंगजेब की मृत्यु के बाद उसके उत्तराधिकार हेतु बहादुरशाह प्रथम और मुहम्मद आजम शाह के बीच हुआ था। इस प्रकार सही कालानुक्रम विकल्प (a) में प्राप्त हो रहा है।

4. औरंगजेब ने जोधपुर के शासक जसवंत सिंह को 1658 ई. के धरमट के युद्ध में पराजित किया था, धरमट किस राज्य में स्थित है ? R.A.S./R.T.S. (Pre) 2007

  1. राजस्थान
  2. मध्य प्रदेश
  3. गुजरात
  4. उत्तर प्रदेश

उत्तर – 2

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

5. मुगल शहज़ादा जिसने श्रीनगर गढ़वाल में आश्रय लिया था- Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2004

  1. मुराद
  2. औरंगजेब
  3. दारा शिकोह
  4. सुलेमान शिकोह

उत्तर – 4

उत्तराधिकार के युद्ध में औरंगजेब से पराजित दारा शिकोह के पुत्र शहजादे सुलेमान शिकोह ने श्रीनगर गढ़वाल के शासक पृथ्वीसिंह के यहां शरण ली थी किंतु, उसके उत्तराधिकारी मेदिनीसिंह ने उसे औरंगजेब को सौंप दिया। सुलेमान शिकोह को ग्वालियर के किले में बंद कर दिया गया और वहां उसको अफीम खिलाकर मार डाला गया।

6. किस मुगल बादशाह को ‘जिंदा पीर’ कहा जाता था? Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003

  1. अकबर
  2. औरंगजेब
  3. शाहजहां
  4. जहांगीर

उत्तर – 2

औरंगजेब जो कुछ दूसरों पर लागू करना चाहता था, उसका वह स्वयं अभ्यास करता था। उसके व्यक्तिगत जीवन का नैतिक स्तर ऊंचा था तथा वह अपने युग के प्रचलित पापों से दृढ़तापूर्वक अलग रहता था। इस प्रकार उसके समकालीन उसे ‘शाही दरवेश’ समझते थे तथा मुसलमान उसे ‘जिंदा पीर’ के रूप में मानते थे।

7. निम्न में से कौन जिंदापीर के नाम से जाना जाता था ? U.P.R.O/A.R.O. (Mains) 2017

  1. बहादुरशाह प्रथम
  2. शाहआलम II
  3. औरंगजेब
  4. आदिल शाह

उत्तर – 3

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

8. किस बादशाह के अंतर्गत मुगल सेना में सर्वाधिक हिंदू सेनापति थे? U.P.P.C.S. (Pre) 2000

  1. हुमायूं
  2. अकबर
  3. जहांगीर
  4. औरंगजेब

उत्तर – 4

औरंगजेब के शासनकाल के दौरान मुगल सेना में सर्वाधिक हिंदू सेनापति थे। उसके काल में कुल सेनापतियों में 33 प्रतिशत हिंदू थे, जिसमें मराठों की संख्या आधे से अधिक थी। अकबर के काल में यह अनुपात 16 प्रतिशत तथा शाहजहां के काल में 24 प्रतिशत था।

9. औरंगज़ेब ने किसको ‘साहिबात-उज़-ज़मानी’ की उपाधि प्रदान की?  U.P.P.S.C. (Pre) 2014

  1. शायस्ता खान
  2. अमीन खान
  3. जहां आरा
  4. रोशन आरा

उत्तर – 3

औरंगज़ेब ने जहां आरा को ‘साहिबात-उज़-ज़मानी’ की उपाधि प्रदान की थी। जहां आरा सम्राट शाहजहां और महारानी मुमताज महल की सबसे बड़ी बेटी थीं। वह अपने पिता के उत्तराधिकारी और छठें मुगल सम्राट औरंगज़ेब की बड़ी बहन भी थीं।

10. संत रामदास को किसके शासनकाल से संबंधित किया जाता है ? U.P.P.C.S. (Mains) 2009

  1. अकबर
  2. जहांगीर
  3. शाहजहां
  4. औरंगजेब

उत्तर – 4

संत अथवा समर्थ रामदास महाराष्ट्र के महान संत थे। इनका जन्म 1608 ई. में हुआ था। यह मुगल शासक औरंगजेब के समकालीन थे। गुरु | रामदास सिख संप्रदाय के चौथे गुरु थे, जो अकबर के समकालीन थे।

UPSCSITE के साथ Aurangzeb Quiz 2024: औरंगजेब प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Aurangzeb Quiz 2024

सामान्य ज्ञान Aurangzeb Quiz 2024: औरंगजेब प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

1 thought on “Aurangzeb Quiz 2024: औरंगजेब प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment