Tughlaq Vansh Quiz [20 Ques] : तुगलक वंश प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Tughlaq Vansh Quiz, Tughlaq Vansh Questions, Tughlaq Vansh Quiz, Tughlaq Vansh Quiz in hindi, Tughlaq Vansh Quiz hindi me, medieval history previous year questions, history old paper, Tughlaq Vansh Quiz for upsc, GK Tughlaq Vansh Quiz, तुगलक वंश upsc, तुगलक वंश pdf, तुगलक वंश बहुविकल्पीय प्रश्न, तुगलक वंश बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Tughlaq Vansh Quiz [20 Ques] : तुगलक वंश प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Tughlaq Vansh Quiz [20 Ques] : तुगलक वंश प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Tughlaq Vansh Quiz [20 Ques] : तुगलक वंश प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. अलाउद्दीन खिलजी के निम्न सेनाध्यक्षों में से कौन-सा तुगलक वंश का प्रथम सुल्तान बना? UPPCS (Pre) 1999

  1. गाजी मलिक 
  2. मलिक काफूर
  3. जफर खां
  4. उबेग खां

उत्तर – 1

अलाउद्दीन के सेनापतियों में गयासुद्दीन तुगलक या गाजी मलिक तुगलक वंश का प्रथम शासक था। उसने तुगलक वंश की स्थापना की। गयासुद्दीन तुगलक अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में कई महत्वपूर्ण अभियानों का अध्यक्ष था तथा उसे दीपालपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। 29 अवसरों पर उसने मंगोलों के विरुद्ध युद्ध किया, उन्हें भारत से बाहर खदेड़ा, इसलिए वह मलिक-उल-गाजी के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

खुसरो शाह को समाप्त करके उसने दिल्ली के सिंहासन पर अधिकार कर लिया तथा 8 सितंबर, 1320 ई. को सुल्तान बना। इसका एक नाम गाजी बेग तुगलक या गाजी तुगलक भी था, इसी कारण इतिहास में उसके उत्तराधिकारियों को भी तुगलक पुकारा जाने लगा और उसका वंश तुगलक वंश कहलाया।

2. कृषि को सम्मुन्नत करने के लिए नहर खुदवाने के संदर्भ में 13वीं 7 शताब्दी का निम्नलिखित में पहला शासक होने का श्रेय किसे दिया जाता है? UPPCS (Mains) 2017

  1. बलबन
  2. इल्तुतमिश
  3. गयासुद्दीन तुगलक
  4. रजिया बेगम

उत्तर – 3

तुगलक वंश की स्थापना गयासुद्दीन तुगलक ने की थी। गयासुद्दीन तुगलक ने कृषकों की स्थिति में सुधार के लिए अनेक प्रयास किए। उसने ‘मुकद्दम’ तथा ‘खूतो’ को उनके पुराने अधिकार लौटा दिए। गयासुद्दीन ने लगान निश्चित करने में बटाई का प्रयोग फिर से प्रारंभ कर दिया, ऋणों की वसूली को बंद करवा दिया, भू-राजस्व की दर को ⅓ किया तथा सिंचाई के लिए नहरों का निर्माण करवाया। सिंचाई हेतु नहर निर्माण कराने वाला गयासुद्दीन पहला शासक था।

3. किस वंश के सुल्तानों ने सबसे अधिक समय तक देश में राज्य किया? UP Lower Sub. (Spl) (Pre) 2008

  1. खिलजी वंश
  2. लोदी वंश
  3. दास वंश
  4. तुगलक वंश

उत्तर – 4

गुलाम वंश के सुल्तानों ने 1206 से 1290 ई. तक शासन किया। खिलजी वंश ने 1290 से 1320 ई. तक शासन किया। लोदी वंश के शासकों ने 1451 से 1526 ई. तक शासन किया। तुगलक वंश के शासकों ने 1320 से 1412 ई. तक शासन किया। इस प्रकार तुगलक वंश का शासन सबसे दीर्घकालिक था।

4. दिल्ली सल्तनत का सर्वाधिक विद्वान शासक जो खगोलशास्त्र, गणित 17 एवं आयुर्विज्ञान सहित अनेक विद्याओं में माहिर था- UPPCS (Mains) 2012

  1. इल्तुतमिश
  2. अलाउद्दीन खिलजी
  3. मुहम्मद बिन तुगलक
  4. सिकंदर लोदी

उत्तर – 3

दिल्ली सल्तनत के सभी सुल्तानों में मुहम्मद बिन तुगलक (1325-1351) सर्वाधिक विद्वान एवं शिक्षित शासक था। वह खगोलशास्त्र, गणित एवं आयुर्विज्ञान सहित अनेक विधाओं में निपुण था।

5. ‘अमीर-ए-कोही’ एक नया विभाग किस सुल्तान द्वारा शुरू किया गया था? JPSC (Pre) 2003) UPPCS (Spl) (Mains) 2004

  1. अलाउद्दीन खिलजी
  2. फिरोज शाह तुगलक
  3. मुहम्मद बिन तुगलक
  4. सिकंदर लोदी

उत्तर – 3

मुहम्मद बिन तुगलक ने कृषि की उन्नति के लिए एक नए विभाग ‘दीवान- ए-अमीर-ए-कोही की स्थापना की। इस विभाग का मुख्य कार्य कृषकों को प्रत्यक्ष सहायता देकर भूमि कृषि कार्य के अधीन लाना था। 60 वर्ग मील की भूमि का एक लंबा टुकड़ा इस कार्य के लिए चुना गया। भूमि पर कृषि सुधार किए गए और फसल चक्र के अनुरूप हेर-फेर के साथ विभिन्न फसलों की खेती की गई।

6. मुहम्मद बिन तुगलक अपनी राजधानी दिल्ली से ले गया- UPPCS (Pre) 2002

  1. दौलताबाद
  2. कालिंजर
  3. कन्नौज
  4. लाहौर

उत्तर – 1

मुहम्मद तुगलक के प्रयोगों में एक सबसे महत्वपूर्ण था, राजधानी दिल्ली से दौलताबाद (देवगिरी) ले जाना। मुहम्मद तुगलक द्वारा राजधानी परिवर्तन के विभिन्न कारण बताए गए हैं। बरनी के अनुसार साम्राज्य के केंद्र में होने के कारण देवगिरि को राजधानी बनाया गया।

7. निम्नलिखित में कौन पहला सुल्तान था, जिसने भारत में सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन किया? UPPCS (Mains) 2017

  1. इल्तुतमिश
  2. बलबन
  3. मुहम्मद बिन तुगलक
  4. बहलोल लोदी

उत्तर – 3

मुहम्मद तुगलक का शासनकाल क्रांतिकारी योजनाओं के लिए जाना जाता है, जिसमें उसकी प्रमुख योजना मुद्रा व्यवस्था से संबंधित थी। सुल्तान ने तांबे तथा इससे मिश्रित कांसे के सिक्के जारी किए, जिनका मूल्य तत्कालीन जारी चांदी के सिक्के के बराबर था, जिसे ‘सांकेतिक मुद्रा’ कहा गया। ऐसा प्रयोग करने वाला मुहम्मद बिन तुगलक भारत का पहला सुल्तान था। यह योजना बाजार में अव्यवस्था उत्पन्न होने के कारण असफल रही।

8. मध्यकालीन यात्री एवं लेखक इब्नबतूता किस देश का निवासी था? CGPCS (Pre), 2019

  1. फारस
  2. मोरक्को
  3. मिस्र
  4. अफगानिस्तान

उत्तर – 2

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

9. मूर देश का यात्री इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया? CGPCS (Pre) 2013

  1. मुहम्मद बिन तुगलक
  2. बाबर
  3. अकबर
  4. महमूद गज़नी

उत्तर – 1

इब्नबतूता (1333-1347 ई.) मोरक्को मूल का अफ्रीकी यात्री था। यह मुहम्मद बिन तुगलक के कार्यकाल (1325-51 ई.) में भारत आया। मुहम्मद बिन तुगलक ने इसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया था।

10. किसने सल्तनतकाल में डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण दिया है? UKPSC (Pre) 2002

  1. अमीर खुसरो
  2. इब्नबतूता
  3. सुल्तान फिरोजशाह
  4. जियाउद्दीन बरनी 

उत्तर – 2

सल्तनत काल में डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण हमें इब्नबतूता के यात्रा वृत्तांत द्वारा प्राप्त होता है। यह मोरक्को के तानजीर प्रदेश का निवासी था और मुहम्मद तुगलक के शासनकाल में भारत आया था। ‘किताब उल- रेहला’ उसकी प्रसिद्ध पुस्तक है।

11. कश्मीर घाटी के अंतिम मुस्लिम शासक युसूफ शाह चक, जिन्हें मुगल सम्राट अकबर द्वारा बिहार में निर्वासित किया गया था दफन हैं- 65th BPSC (Pre) 2019

  1. पाटलिपुत्र में
  2. राजगीर में
  3. मुंगेर में
  4. नालंदा में
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं। उपर्युक्त में से एक से अधिक

उत्तर – 4

कश्मीर घाटी के अंतिम मुगल शासक युसूफ शाह चक जिसे मुगल सम्राट अकबर द्वारा निर्वासित किया गया था। युसूफ शाह चक की मृत्यु 1592 ई. में निर्वासन के दौरान बिहार में हुई जिसे नालंदा में दफनाया गया है।

12. होली त्यौहार के सार्वजनिक उत्सव में भाग लेने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था? UPPCS (Spl) (Mains) 2004

  1. फिरोज शाह तुगलक
  2. मुहम्मद बिन तुगलक
  3. सिकंदर लोदी
  4. इब्राहीम लोदी

उत्तर – 2

दिल्ली के सुल्तानों में मुहम्मद बिन तुगलक प्रथम सुल्तान था, जो हिंदुओं के त्यौहारों, मुख्यतया होली में भाग लेता था।

13. दिल्ली के किस मुस्लिम शासक के निधन पर एक इतिहासकार ने कहा, “राजा को प्रजा से मुक्ति मिली व उन्हें राजा से”? MPPCS (Pre) 1997

  1. बलबन
  2. मुहम्मद बिन तुगलक
  3. अलाउद्दीन खिलजी
  4. शेरशाह

उत्तर – 2

मुहम्मद बिन तुगलक जब दौलताबाद में था तभी तागी (Taghi) के नेतृत्व में गुजरात में एक विद्रोह हुआ। सुल्तान स्वयं इस विद्रोह को दबाने के लिए गुजरात गया। तागी पराजित हुआ और भागकर सिंध चला गया। सुल्तान गुजरात में शांति-व्यवस्था स्थापित कर तागी को समाप्त करने के लिए सिंघ की ओर रवाना हुआ। मार्ग में ही सुल्तान बीमार पड़ा और थट्टा के निकट 20 मार्च, 1351 को उसकी मृत्यु हो गई। उसके निधन पर बदायूंनी ने लिखा है, “सुल्तान को उसकी प्रजा से और प्रजा को अपने सुल्तान से मुक्ति मिल गई।”

14. इतिहासकार बदायूंनी ने किसकी मृत्यु पर कहा था कि “सुल्तान को अपनी प्रजा से और प्रजा को सुल्तान से मुक्ति मिल गई “? UPPCS (Spl) (Mains) 2008

  1. अलाउद्दीन खिलजी
  2. बलबन
  3. इल्तुतमिश
  4. मुहम्मद बिन तुगलक

उत्तर – 4

15. बेरोज़गारों के सहायतार्थ, दिल्ली के निम्नलिखित सुल्तानों में से किसने ‘रोज़गार कार्यालय’ की स्थापना की थी? U.PU.D.A./L.D.A. (Spl) (Mains) 2010

  1. बलवन ने
  2. अलाउद्दीन खिलजी ने
  3. मोहम्मद बिन तुगलक ने
  4. फिरोज शाह तुगलक ने

उत्तर – 4

16. निम्नलिखित में से किस सुल्तान के दरवार में सबसे अधिक गुलाम थे? 45th BPSC (Pre) 2001

  1. बलबन
  2. अलाउद्दीन खिलजी
  3. मुहम्मद बिन तुगलक
  4. फिरोज तुगलक

उत्तर – 4

फिरोज शाह तुगलक को दासों का बहुत शौक था। उसके दासों की संख्या संभवतः एक लाख अस्सी हजार तक पहुंच गई थी। उनकी  देखभाल के लिए एक पृथक विभाग (‘दीवान-ए-बंदगान’) का गठन किया गया था। उन दासों की शिक्षा का पूर्ण ध्यान रखा जाता था। प्रत्येक दास को 10 से 100 टंके के बीच वेतन मिलता था तथा कभी-कभी जागीरें भी मिलती थीं। फिरोज का यह शौक राज्य के लिए हानिकारक सिद्ध हुआ।

17. सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग की स्थापना की थी- U.P. U.D.A. /L.D.A. (Pre) 2006

  1. इल्तुतमिश ने
  2. बलबन ने
  3. अलाउद्दीन खिलजी ने
  4. फिरोजशाह तुगलक ने

उत्तर – 4

सल्तनत काल में सर्वप्रथम फिरोज शाह तुगलक ने ही लोक निर्माण विभाग की स्थापना की थी। कहा जाता है कि फिरोज ने 300 नवीन नगरों का निर्माण कराया। उसके द्वारा बसाए नगरों में फतेहाबाद, हिसार, फिरोजपुर, जौनपुर और फिरोजाबाद प्रमुख थे। अपने बंगाल अभियान के दौरान उसने इकदला का नया नाम आजादपुर तथा पंडुआ का नया नाम फिरोजाबाद रखा। उसके राज्य का मुख्य वास्तुकार (Architect) मलिक गाजी शहना था। प्रत्येक भवन की योजना को उसके व्यय अनुमान के साथ ‘दीवान-ए-विजारत’ के सम्मुख रखा जाता था तभी उस पर धन स्वीकार किया जा सकता था।

18. दिल्ली के किस सुल्तान ने ब्राह्मणों पर भी जजिया लगाया था? UPPCS (Pre) 2011

  1. बलबन ने
  2. फिरोज तुगलक ने
  3. अलाउद्दीन खिलजी ने 
  4. मुहम्मद बिन तुगलक ने

उत्तर – 2

फिरोज तुगलक द्वारा ब्राह्मणों पर भी जजिया लगाया गया था। उल्लेखनीय है कि उस समय तक ब्राह्मण इस कर से मुक्त रखे गए थे। फिरोज के इस कदम के विरुद्ध दिल्ली के ब्राह्मणों ने भूख हड़ताल की थी तथा अंत में दिल्ली के अन्य हिंदुओं ने ब्राह्मणों के हिस्से का जजिया स्वयं देने का निर्णय लिया था।

19. फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित ‘दार-उल-शफा’ क्या था? UPPCS (Pre) 2013 55th BPSC (Pre) 2011

  1. एक दानशाला 
  2. एक खैराती अस्पताल
  3. एक पुस्तकालय 
  4. तीर्थयात्रियों के लिए एक अतिथिगृह 

उत्तर – 2

20. तैमूर के आक्रमण के बाद भारत में किस वंश का राज स्थापित हुआ? 45th BPSC (Pre) 2001

  1. लोदी वंश
  2. सैयद वंश
  3. तुगलक वंश
  4. खिलजी वंश

उत्तर – 2

तैमूर के आक्रमण (1398) ने दिल्ली सल्तनत एवं तुगलक वंश दोनों को ही नष्ट कर दिया। 1412 ई. में नासिरुद्दीन महमूद की मृत्यु के साथ ही तुगलक वंश का अंत हो गया। 1413 ई. में सरदारों ने दौलत खां को तैमूर द्वारा नियुक्त लाहौर का सूबेदार था। तैमूर के आक्रमण के बाद 1414 दिल्ली का सुल्तान चुना। परंतु उसे खिज्र खां ने पराजित कर दिया। वह ई. में उसने दिल्ली पर अधिकार कर एक नए वंश सैयद वंश की नींव डाली।

UPSCSITE के साथ Tughlaq Vansh Quiz [20 Ques] : तुगलक वंश प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Tughlaq Vansh Quiz

सामान्य ज्ञान Tughlaq Vansh Quiz [20 Ques] : तुगलक वंश प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

1 thought on “Tughlaq Vansh Quiz [20 Ques] : तुगलक वंश प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment