Khilji Vansh Quiz [20 Ques] : खिलजी वंश प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Khilji Vansh Quiz, Khilji Vansh Questions, Khilji Vansh Quiz, Khilji Vansh Quiz in hindi, Khilji Vansh Quiz hindi me, medieval history previous year questions, history old paper, Khilji Vansh Quiz for upsc, GK Khilji Vansh Quiz, खिलजी वंश upsc, खिलजी वंश pdf, खिलजी वंश बहुविकल्पीय प्रश्न, खिलजी वंश बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Khilji Vansh Quiz [20 Ques] : खिलजी वंश प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Khilji Vansh Quiz [20 Ques] : खिलजी वंश प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Khilji Vansh Quiz [20 Ques] : खिलजी वंश प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. “जब उसने राजत्व (Kingship) प्राप्त किया, तो वह शरियत के नियमों और आदेशों से पूर्णतया स्वतंत्र था।” बरनी ने यह कथन किस सुल्तान के लिए कहा? 46th BPSC (Pre) 2004

  1. इल्तुतमिश
  2. बलबन
  3. अलाउद्दीन खिलजी
  4. मुहम्मद तुगलक

उत्तर – 3

जियाउद्दीन बरनी ने उक्त कथन अलाउद्दीन खिलजी के लिए कहा है। अलाउद्दीन दिल्ली का पहला सुल्तान था, जिसने धर्म पर राज्य का नियंत्रण स्थापित किया। इस संदर्भ में अपनी नीति की व्याख्या करते हुए वह स्वयं कहता है कि, “मैं नहीं जानता कि कानून की दृष्टि से क्या उचित है और क्या अनुचित? मैं राज्य की भलाई अथवा अवसर विशेष के लिए जो उपयुक्त समझता हूं, उसी को करने की आज्ञा देता हूं, अंतिम न्याय के दिन मेरा क्या होगा, मैं नहीं जानता।”

अलाउद्दीन ने राजपद के विषय में बलबन के विचार को पुनः जीवित किया। वह राजा की सार्वभौमिकता में विश्वास रखता था, जो पृथ्वी पर ईश्वर का प्रतिनिधि मात्र है। उसने  अपनी शक्ति की वृद्धि के विषय में खलीफा की अनुमति लेना आवश्यक नहीं समझा। इसलिए उसने खलीफा से अपने पद की मान्यता प्राप्त करने के संबंध में कोई याचना नहीं की।

2. कौन-सा सुल्तान नया धर्म चलाना चाहता था, किंतु उलेमा लोगों ने विरोध किया? CGPCS (Pre) 2003

  1. बलवन
  2. अलाउद्दीन
  3. मुहम्मद तुगलक
  4. इल्तुतमिश

उत्तर – 2

अलाउद्दीन खिलजी एक महत्वाकांक्षी सुल्तान था। उसने सिकंदर द्वितीय सानी’ की उपाधि धारण की और उसे अपने सिक्कों पर अंकित करवाया। | वह संपूर्ण विश्व को जीतने की अभिलाषा रखता था और साथ ही एक नवीन धर्म चलाने की भी, किंतु अपने वफादार मित्र एवं कोतवाल अलाउल- मुल्क की सलाह पर उसने अपना विचार त्याग दिया।

3. अलाउद्दीन खिलजी के प्रसिद्ध सेनापतियों में किसकी मंगोलों के विरुद्ध लड़ते हुए मृत्यु हुई? 41″ BPSC (Pre) 1996

  1. जफर खां
  2. नुसरत खां
  3. अल्प खो
  4. उलूग खां

उत्तर – 1

अलाउद्दीन का प्रसिद्ध सेनापति जफर खां मंगोलों के विरुद्ध लड़ता हुआ मारा गया, जो अपने समय का श्रेष्ठ और साहसी सेनापति था। जफर खां के शौर्य और भारतीय सेना की दृढ़ता से मंगोल अत्यधिक प्रभावित थे।

4. रानी पद्मिनी का नाम अलाउद्दीन की चित्तौड़ विजय से जोड़ा जाता है। उनके पति का नाम है- 43rd BPSC (Pre) 1999

  1. महाराणा प्रताप सिंह
  2. रणजीत सिंह
  3. राजा मान सिंह
  4. अणा रतन सिंह

उत्तर – 4

पद्मिनी की कहानी का आधार 1540 ई. में मलिक मुहम्मद जायसी द्वारा लिखित काव्य-पुस्तक ‘पद्मावत’ है। इसके अनुसार, पद्मिनी चित्तौड़ के राजा रतन सिंह की अत्यंत सुंदर और विदुषी पत्नी थीं। अमीर खुसरो ने सुलेमान और रानी शैबा के प्रेम-प्रसंग का उल्लेख अपने ग्रंथ में किया था। और उसने अपने संकेतों में अलाउद्दीन की समता सुलेमान से तथा पद्मिनी की तुलना शैवा से की थी। संभवतया इसी को आधार मानकर मुहम्मद जायसी ने पद्मावत की रचना की और राणा रतन सिंह की रानी पद्मिनी की कहानी बनी।

5. अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था? 55th BPSC (Pre) 2011

  1. रामचंद्रदेव
  2. प्रताप रुद्रदेव
  3. मलिक काफूर
  4. राणा रतन सिंह

उत्तर – 1

अलाउद्दीन के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक रामचंद्रदेव था।। 1296 ई. में देवगिरि के शासक रामचंद्रदेव ने अलाउद्दीन के सफल आक्रमण से बाध्य होकर उसे प्रति वर्ष एलिचपुर की आय भेजने का वायदा किया था, परंतु 1305 ई. अथवा 1306 ई. में उसने उस कर को दिल्ली। नहीं भेजा। जिस कारण 1307 ई. में अलाउद्दीन ने मलिक काफूर के नेतृत्व में एक सेना देवगिरि पर आक्रमण करने के लिए भेजी। राजा रामचंद्रदेव युद्ध में पराजित हुआ और उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

6. किस सुल्तान के काल में खालिसा भूमि अधिक पैमाने में विकसित हुई? 39th BPSC (Pre) 1994

  1. गयासुद्दीन बलबन 
  2. अलाउद्दीन खिलजी
  3. मुहम्मद बिन तुगलक
  4. फिरोजशाह तुगलक

उत्तर – 2

अलाउद्दीन की राजस्व और लगान व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य एक शक्तिशाली और निरंकुश राज्य की स्थापना करना था। उसने उन सभी व्यक्तियों से भूमि छीन ली, जिन्हें वह मिल्क (राज्य द्वारा प्रदत्त संपत्ति, ईनाम, इंदरात, पेंशन) तथा वक्फ (धर्मार्थ प्राप्त हुई भूमि) आदि के रूप में मिली थी, फलतः खालिसा भूमि अधिक पैमाने पर विकसित हुई।

7. किस सुल्तान ने जमीन में फसल की नपाई का आधा राजस्व के रूप में दावा किया? 64th BPSC (Pre) 2018

  1. इल्तुतमिश
  2. बलबन
  3. अलाउद्दीन खिलजी
  4. मुहम्मद बिन तुगलक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

उत्तर – 3

सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने भू-राजस्व व्यवस्था के पुनर्गठन में विशेष रुचि ली। उसने उपज का 1/2 भाग राजस्व के रूप में वसूलना आरंभ किया। वह दिल्ली सल्तनत का प्रथम सुल्तान था, जिसने पैमाइश एवं प्रति बिस्वा उपज के आधार पर भू-राजस्व निर्धारित करने की नीति अपनायी। सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक ने केवल दोआब में उपज का आधा भाग राजस्व के रूप में वसूलने का आदेश दिया था। किसानों के विद्रोह के कारण कालांतर में उसने राजस्व वृद्धि का यह आदेश वापस ले लिया था।

8. निम्न कथनों पर विचार कीजिए जो अलाउद्दीन खिलजी से संबंधित हैं- UPPCS (Pre) 1994

i. उसने कृष्ट जमीनों की पैमाइश के बाद जमीन की मालगुजारी वसूल की। 

ii. उसने लगान व्यवस्था को अपनी पूरी सल्तनत में लागू

iii. उसने प्रांतों के गवर्नरों के अधिकारों को समाप्त किया।

निम्न कोडिंग स्कीम में से सही उत्तर चुनिए-

  1. i व ii
  2. ii व iii
  3. i व iii
  4. i, ii व iii

उत्तर – 3

अलाउद्दीन की लगान व्यवस्था संपूर्ण साम्राज्य में समान रूप से लागू नहीं की जा सकती थी। भूमि की पैमाइश करके किसानों से सरकारी कर्मचारियों द्वारा लगान वसूल किए जाने की व्यवस्था दिल्ली और उसके समीपवर्ती क्षेत्रों में ही लागू की गई थी। अलाउद्दीन पहला सुल्तान था जिसने भूमि की पैमाइश करा कर लगान वसूल करना आरंभ किया।

अपनी व्यवस्था को लागू करने के लिए अलाउद्दीन ने एक पृथक विभाग “दीवान-ए- मुस्तखराज” की स्थापना की। अलाउद्दीन ने परंपरागत लगान अधिकारियों (खुत्त, मुकद्दम एवं चौधरी) से लगान वसूल करने का अधिकार छीन लिया था। उनके सारे विशेषाधिकार समाप्त कर दिए गए। उनकी भूमि पर से कर लिया जाने लगा और बाकी अन्य सभी कर भी लिए गए जिसके कारण खुत्त (जमींदार) और बलाहार (साधारण किसान) में कोई अंतर नहीं रहा।

9. निम्न में से किस सुल्तान ने ‘बाजार सुधार’ लागू किए थे? MPPSC (Pre) 2014

  1. जलालुद्दीन खिलजी 
  2. अलाउद्दीन खिलजी
  3. मुहम्मद तुगलक
  4. बलबन

उत्तर – 2

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

10. निम्न मुस्लिम बादशाहों में से किस एक ने मूल्य नियंत्रण पद्धति को पहली बार लागू किया? UPPSC (GIC) 2010

  1. अलाउद्दीन खिलजी 
  2. इल्तुतमिश
  3. मुहम्मद बिन तुगलक
  4. शेरशाह सूरी

उत्तर – 1

सल्तनत काल में अलाउद्दीन खिलजी द्वारा ‘बाजार नियंत्रण’ या ‘मूल्य नियंत्रण’ पद्धति को लागू किया गया था। अलाउद्दीन ने केंद्र में एक बड़ी और स्थायी सेना रखी तथा उसे नगद वेतन दिया। ऐसा करने वाला वह दिल्ली का पहला सुल्तान था। उस सेना का व्यय बहुत अधिक था। बरनी के अनुसार-“यदि उतनी बड़ी सेना को साधारण वेतन भी दिया जाता, तो राज्य का खजाना पांच या छः वर्ष में ही समाप्त हो जाता।”

अतः अलाउद्दीन ने सेना के खर्च में कमी करने के लिए सैनिकों के वेतन में कमी की। परंतु उसके सैनिक सुविधापूर्वक रह सकें, इसके लिए उसने वस्तुओं के मूल्य निश्चित किए और उनकी दरें कम कर दीं।

11. बाजार कीमतों को नियंत्रित करने के अलाउद्दीन खिलजी के प्रयास ने- UPPSC (Mains) 2017

  1. कृषि को उन्नत किया।
  2. सिर्फ सामंतों / दरबारियों को फायदा पहुंचाया।
  3. बहुत सफलता प्राप्त की। 
  4. शासक को जनमानस से दूर किया।

उत्तर – 3

अलाउद्दीन का आर्थिक सुधार एक बड़ी सेना का भरण-पोषण, कालाबाजारी को रोकना और विद्रोहों पर अंकुश लगाने के लिए था। इन सब के लिए सुल्तान ने बाजार में मूल्य नियंत्रण के लिए कई नियम और प्रमुख अधिकारियों की नियुक्ति की।

उसने मलिक कबूल को शहना या बाजार अधीक्षक नियुक्त किया और उसको मूल्य में स्थिरता बनाएं रखने के लिए कई सहायक और विस्तृत अधिकार दिए, जिससे नियमों को उसने बड़ी कठोरता से लागू किया, जिसका परिणाम हुआ कि मुनाफाखोरी और कालाबाजारी बंद हो गई

12. निम्नलिखित में से किस मध्यकालीन शासक ने ‘सार्वजनिक विन प्रणाली’ प्रारंभ की थी? UPPSC (Mains) 2010

  1. अलाउद्दीन खिलजी ने 
  2. बलबन ने
  3. फिरोज शाह तुगलक ने
  4. मोहम्मद बिन तुगलक ने 

उत्तर – 1

सल्तनतकालीन शासक अलाउद्दीन खिलजी ने ‘सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ प्रारंभ की थी।

13. ‘घरी’ अथवा गृहकर लगाने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था? UPPSC (Mains) 2011

  1. बलबन
  2. अलाउद्दीन खिलजी 
  3. मोहम्मद बिन तुगलक
  4. फिरोजशाह तुगलक 

उत्तर – 2

अलाउद्दीन खिलजी द्वारा लगाए गए दो नवीन कर थे- ‘घरी कर’ जो कि घरों एवं झोपड़ियों पर लगाया जाता था तथा ‘चराई कर’ जो कि दुधारू पशुओं पर लगाया जाता था।

14. 1306 ई. सन् के बाद अलाउद्दीन खिलजी के समय में दिल्ली के सुल्तान तथा मंगोलों के बीच सीमा क्या थी? UPPSC (Pre) 2014

  1. ब्यास
  2. रावी
  3. सिंधु
  4. सतलज

उत्तर – 2

1306 ई. के बाद अलाउद्दीन खिलजी के समय में दिल्ली सल्तनत एवं मंगोलों के बीच सीमा रावी नदी थी। 1306 ई. में कबक के नेतृत्व में मंगोल आक्रमण हुआ, जिसे रावी नदी के तट पर मलिक काफूर और गाजी मलिक द्वारा रोक दिया गया था और रावी नदी मंगोल और खिलजी साम्राज्य की सीमा बन गई थी।

15. निम्नलिखित युग्मों में कौन सही सुमेलित नहीं है? UPPSC (Pre) 2018

        रियासत – शासक

  1. देवगिरि – शंकरदेव
  2. वारंगल – रामचंद्रदेव
  3. होयसल – वीर बल्लाल
  4. मदुरा – वीर पाण्ड्या

उत्तर – 2

अलाउद्दीन खिलजी के दक्षिण भारत पर आक्रमण के समय देवगिरि का शासक रामचंद्रदेव था। रामचंद्रदेव की मृत्यु के बाद उनका पुत्र शंकरदेव शासक बना। तेलंगाना में काकतीय वंश का शासन था। यहां का शासक प्रतापरुद्रदेव द्वितीय था, इसकी राजधानी वारंगल थी। शेष अन्य विकल्प सही सुमेलित हैं।

UPSCSITE के साथ Khilji Vansh Quiz [20 Ques] : खिलजी वंश प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Khilji Vansh Quiz

सामान्य ज्ञान Khilji Vansh Quiz [20 Ques] : खिलजी वंश प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

1 thought on “Khilji Vansh Quiz [20 Ques] : खिलजी वंश प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment