Vijayanagara Empire Quiz [20 Ques] : विजयनगर साम्राज्य प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Vijayanagara Empire Quiz, Vijayanagara Empire Questions, Vijayanagara Empire Quiz, Vijayanagara Empire Quiz in hindi, Vijayanagara Empire Quiz hindi me, medieval history previous year questions, history old paper, Vijayanagara Empire Quiz for upsc, GK Vijayanagara Empire Quiz, विजयनगर साम्राज्य upsc, विजयनगर साम्राज्य pdf, विजयनगर साम्राज्य बहुविकल्पीय प्रश्न, विजयनगर साम्राज्य बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Vijayanagara Empire Quiz [20 Ques] : विजयनगर साम्राज्य प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Vijayanagara Empire Quiz [20 Ques] : विजयनगर साम्राज्य प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “मध्यकालीन भारत का इतिहास” Vijayanagara Empire Quiz [20 Ques] : विजयनगर साम्राज्य प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. विजयनगर राज्य की स्थापना की थी- Uttarakhand PCS (Pre) 2004

  1. विजय राय ने
  2. हरिहर II ने
  3. हरिहर और बुक्का ने
  4. बुक्का II ने

उत्तर – 3

विजयनगर साम्राज्य की स्थापना हरिहर तथा बुक्का ने 1336 ई. में की थी। उनके पिता संगम के नाम पर उनका वंश संगम वंश’ कहलाया। हरिहर और बुक्का काम्पिली राज्य में मंत्री थे।

2. ‘विजयनगर’ राज्य के संस्थापक थे- Uttarakhand Lower Sub (Pre) 2010

  1. हरिहर और बुक्का 
  2. कृष्णदेव राय
  3. पुष्यमित्र
  4. भद्रबाहु

उत्तर – 1

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

3. इनमें से किसने कृष्णा नदी की सहायक नदी के दक्षिणी तट पर एक नए नगर की स्थापना की और उस देवता के प्रतिनिधि के रूप में अपने इस नए राज्य पर शासन करने का दायित्व लिया जिसके बारे में माना जाता था कि कृष्णा नदी से दक्षिण की समस्त भूमि उस देवता की है? IAS (Pre) 2015

  1. अमोघवर्ष प्रथम 
  2. बल्लाल द्वितीय
  3. हरिहर प्रथम
  4. प्रतापरुद्र द्वितीय

उत्तर – 3

हरिहर प्रथम ने कृष्णा नदी की सहायक नदी (तुंगभद्रा ) के दक्षिणी तट पर एक नए नगर (विजयनगर) की स्थापना की और उस के प्रतिनिधि के रूप में अपने इस नए राज्य पर शासन करने का दायित्व लिया, जिसके बारे में माना जाता था कि कृष्णा नदी से दक्षिण की समस्त भूमि उस देवता (भगवान विरुपाक्ष) की है।

4. अपनी ‘मदुरा विजय’ कृति में अपने पति के विजय अभियानों का वर्णन करने वाली कवयित्री थी- UPPCS (Pre) 2000

  1. भारती
  2. गंगादेवी
  3. वरदंबिका
  4. विज्जिका

उत्तर – 2

1352-53 ई. में हरिहर-1 ने मदुरा विजय हेतु दो सेनाएं भेजी-एक कुमार सवल के नेतृत्व में तथा दूसरी कुमार कंपन के नेतृत्व में कुमार कंपन अडयार ने मदुरा को जीतकर उसे विजयनगर में शामिल कर लिया। उसकी पत्नी गंगादेवी ने अपने पति की विजय का अपने ग्रंथ मदुरा विजयम्’ में सजीव वर्णन किया है। कुमार कंपन बुक्का राय प्रथम का पुत्र था।’

5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- IAS (Pre) 2004

  1. नरसिंह सालुव ने संगम वंश का अंत किया और उसने राजसिंहासन छीन कर सालुव वंश आरंभ किया।
  2. वीर नरसिंह ने अंतिम सालुव शासक को गद्दी से उतारकर राजसिंहासन छीना। 
  3. वीर नरसिंह के उत्तरवर्ती उनके अनुज कृष्णदेव राय थे।
  4. कृष्णदेव राय के उत्तरवर्ती उनके अर्द्ध-भाई अच्युतदेव राय थे।

उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?

  1. 1,2 और 3
  2. 2, 3 और 4
  3. 1 और 4
  4. 1, 2, 3 और 4

उत्तर – 4

चंद्रगिरि के सामंत नरसिंह सालुव ने संगम वंश के अंतिम शासक विरुपाक्ष द्वितीय को पदच्युत करके 1485 ई. में सिंहासन पर अधिकार कर लिया एवं एक नवीन राजवंश सालुव वंश की स्थापना की। उसने 6 वर्षों तक शासन किया। वीर नरसिंह ने नरसिंह सालुव के पुत्र (इम्माड़ि नरसिंह, सालुव वंश का अंतिम शासक) को पदच्युत करके सिंहासन पर अधिकार कर लिया एवं तुलुव वंश की नींव डाली। 1509 ई. में उसकी मृत्यु के बाद उसका अनुज कृष्णदेव राय (1509-29 ई.) सिंहासनासीन हुआ। कृष्णदेव राय का उत्तराधिकारी उसका चचेरा (अर्द्ध) भाई अच्युतदेव राय हुआ, जिसने 1529 से 1542 ई. तक शासन किया। अतः उपरोक्त सभी कथन सत्य है।

6. विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय ने गोलकुंडा का युद्ध किस राजा के साथ लड़ा था? 43rd BPSC (Pre) 1999

  1. कुली कुतुबशाह
  2. कुतुबुद्दीन ऐबक
  3. इस्माइल आदिल खान
  4. गजपति

उत्तर – 1

विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय ने गोलकुंडा का युद्ध गोलकुंडा के सुल्तान कुली कुतुबशाह के साथ लड़ा था। गोलकुंडा में कुतुबशाही वंश की स्थापना कुली कुतुबशाह ने की थी। जब कृष्णदेव राय उड़ीसा के साथ युद्ध में व्यस्त था, तब कुतुबशाह ने विजयनगर की सीमा पर स्थित पांगल और गुंटूर के दुर्ग पर आक्रमण किया तथा वारंगल, कोंडविदु आदि के किले जीत लिए। इसके पश्चात उसने विजयनगर पर आक्रमण करने का प्रयास किया। कृष्णदेव राय और कुतुबशाह के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें कुतुबशाही सेना पराजित हुई।

7. इनमें से किसे ‘आंध्र भोज’ भी कहा जाता है? Jharkhand PCS (Pre) 2013

  1. कृष्णदेव राय
  2. राजेंद्र चोल
  3. हरिहर
  4. बुक्का

उत्तर – 1

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

8. ‘अष्ट दिग्गज’ किस राजा से संबंधित थे? RAS/RTS (Pre) 2010

  1. शिवाजी
  2. कृष्णदेव राय
  3. राजेंद्र प्रथम
  4. यशोवर्मन

उत्तर – 2

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

9. प्रसिद्ध विजयनगर शासक कृष्णदेव राय के अधीन किस साहित्य का स्वर्णयुग था? UP UDA/LDA (Pre) 2006

  1. कोंकणी
  2. मलयालम
  3. तमिल
  4. तेलुगू

उत्तर – 4

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

10. कृष्णदेव राय ने किस नगर की स्थापना की? UPPCS (Pre) 2016

  1. वारंगल
  2. नागलपुर
  3. उदयगिरि
  4. चंद्रगिरि

उत्तर – 2

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

11.विजयनगर का प्रसिद्ध हजारा मंदिर किसके शासनकाल में निर्मित हुआ था? MPPCS (Pre) 2014

  1. कृष्णदेव राय
  2. देवराय-I
  3. देवराय-II
  4. हरिहर-I

उत्तर – 1

विजयनगर का प्रसिद्ध हजारा मंदिर कृष्णदेव राय के शासनकाल में निर्मित हुआ था।

12. अब्दुल रज्जाक विजयनगर आया था- UPUDA/LDA (Mains) 2010

  1. देवराय-1 के राज्यकाल में
  2. देवराय-II के राज्यकाल में
  3. कृष्णदेव राय के राज्यकाल में
  4. वीर विजय के राज्यकाल में

उत्तर – 2

फारसी राजदूत अब्दुल रज्जाक संगम वंश के शासक देवराय II (कार्यकाल 1422-46) के शासनकाल में विजयनगर आया था।

13. फारसी यात्री ‘अब्दुर्रज्जाक’ भारत में किस राजा के शासनकाल आया था? 60th to 62nd BPSC (Pre) 2016

  1. देवराय |
  2. कृष्ण देवराय I
  3. देवराय II
  4. कृष्णराय II
  5. उपरोक्त में से कोई नहीं। उपरोक्त में से एक से

उत्तर – 3

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

14. निकोलो कोंटी कौन था? MPPCS (Pre) 2016

  1. एक प्रसिद्ध चित्रकार
  2. इटली का एक यात्री, जिसने विजयनगर साम्राज्य की यात्रा की
  3. एक पुर्तगाली यात्री
  4. एक ईरानी यात्री

उत्तर – 2

निकोलो कोंटी इटली का एक यात्री था, जिसने देवराय प्रथम के शासनकाल में विजयनगर साम्राज्य की यात्रा की थी। निकोलो कोंटी ने नगरों एवं मनाए जाने वाले प्रमुख त्यौहारों- दीपावली, नवरात्र आदि का वर्णन किया है। इसने दास प्रथा का विस्तृत विवरण दिया है। निकोलो कोंटी ने लिखा है “विजयनगर साम्राज्य में विशाल संख्या में दास हैं। जो कर्जदार अपना ऋण अदा नहीं कर पाते हैं, उन्हें ऋणदाता द्वारा अपना दास बना लिया जाता है। “

15. निम्नलिखित में से कौन महाभारत के तेलुगू अनुवादों के लिए विख्यात हैं? UPPCS (Pre) 2012

नीचे दिए कूट में से सही उत्तर चुनिए:

  1. कम्बन
  2. कुट्टन
  3. नन्नय
  4. टिक्कन

कूट : 

  1. केवल 1, 2
  2. केवल 2,3
  3. केवल 3, 4
  4. केवल 4, 1

उत्तर – 3

महाभारत के तेलुगू अनुवाद का कार्य 11वीं शताब्दी में नन्नय प्रारंभ किया था, जिसे 13वीं शताब्दी में टिक्कन द्वारा तथा फिर 14वीं शताब्दी में येन द्वारा पूरा किया गया। ये तीनों तेलुगू साहित्य के कवित्रय के रूप में विख्यात हैं।

16. वैदिक ग्रंथों के भाष्यकार सायण को आश्रय प्राप्त था- UPPCS (Mains) 2008

  1. परमार राजाओं का 
  2. सातवाहन राजाओं का
  3. विजयनगर राजाओं का 
  4. वाकाटक राजाओं का

उत्तर – 3

वैदिक ग्रंथों के भाष्यकार सायण को विजयनगर राजाओं का आश्रय मिला। संगम के पांच पुत्रों ने, जिनमें हरिहर और बुक्का सर्वाधिक प्रसिद्ध थे, तुंगभद्रा के उत्तरी तट पर स्थित अनेगोंडी दुर्ग के सम्मुख उसके दक्षिण तट पर विजयनगर शहर एवं राज्य की नींव डाली थी। अपने इस साहसिक कार्य में उन्हें तत्कालीन प्रसिद्ध ब्राह्मण साधु एवं विद्वान माधव विद्यारण्य तथा उनके भाई वेदों के प्रसिद्ध भाष्यकार सायण से प्रेरणा मिली थी।

17. वैदिक ग्रंथों के प्रसिद्ध भाष्यकार सायण, निम्न में से किस एक काल में सक्रिय थे? Uttarakhand PCS (Pre) 2002

  1. चोल राज्यकाल
  2. गुप्त राज्यकाल
  3. सातवाहन राज्यकाल
  4. विजयनगर राज्यकाल

उत्तर – 4

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

18. निम्नांकित में से किसके राज्यारोहण को अब 500 वर्ष गुजर गए हैं? U.P.P.C.S. (Spl) (Mains) 2008

  1. हरिहर प्रथम
  2. कृष्णदेव राय
  3. कुलोत्तुंग प्रथम
  4. राजराय प्रथम

उत्तर – 2

कृष्णदेव राय का राज्यारोहण 1509 ई. में हुआ था तथा उसने 1529 ई. तक शासन किया। वह विजयनगर साम्राज्य का महानतम राजा एवं भारत के महान शासकों में से एक था। हरिहर प्रथम (1336-1356 ई.) एवं बुक्का विजयनगर साम्राज्य के संस्थापक थे। पूर्वी चालुक्य वंशीय राजेंद्र द्वितीय कुलोत्तुंग प्रथम के नाम से चोल साम्राज्य का सम्राट बना। कुलोत्तुंग प्रथम (1070-1120 ई.) चोल शासक राजेंद्र प्रथम का प्रपौत्र था। प्रश्नानुसार वर्ष 2008 में कृष्णदेव राय के राज्यारोहण के 500 वर्ष पूरे हुए थे। यद्यपि हरिहर प्रथम और कुलोत्तुंग प्रथम के राज्यारोहण को भी 500 वर्ष गुजर |गए हैं। इस तरह इस प्रश्न में त्रुटि है। अतः निकटतम उत्तर विकल्प (b) होगा।

19. प्रमुख तेलुगू कवि ‘श्रीनाथ’ किसके दरबार में थे? Chhattisgarh PCS (Pre), 2019

  1. हरिहर द्वितीय
  2. देवराय प्रथम
  3. देवराय
  4. कृष्णदेव द्वितीय

उत्तर – 3

प्रख्यात मध्यकालीन तेलुगू कवि श्रीनाथ’ विजयनगर साम्राज्य के शासक देवराय द्वितीय (1422-46 ई.) के दरबार में थे। वे कोंडाविडु के रेड्डी शासकों के संरक्षण में भी रहे थे। ‘श्रृंगार नैषधम् उनकी प्रमुख कृति है।

20. किसके राज्य में ‘कल्याण मंडप की रचना मंदिर निर्माण का एक विशिष्ट अभिलक्षण था? IAS (Pre) 2019

  1. चालुक्य
  2. चंदेल
  3. राष्ट्रकूट
  4. विजयनगर

उत्तर – 4

मंदिर निर्माण की शैली में विजयनगर साम्राज्य का प्रमुख योगदान कल्याण मंडप का निर्माण है। धार्मिक उत्सवों के समय देवता / देवी की प्रतिमा कल्याण मंडप में स्थापित कर दी जाती थी। इसमें दैवीय विवाहों का आयोजन किया जाता था।

UPSCSITE के साथ Vijayanagara Empire Quiz [20 Ques] : विजयनगर साम्राज्य प्रश्नोत्तरी की मदद से, सभी छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आसानी से हमारी वेबसाइट तैयारी और अभ्यास कर सकते हैं। IBPS, RRB, SSC CGL, GRI, SSC CHSL, SSC MTS, CET, BANKING SECTOR, UPSC, State PCS, SSC, SSSC, University Entrance Exam, CDS, NDS, जैसे कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न सरकारों के साथ-साथ निजी संगठनों द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास पर प्रश्न शामिल हैं।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Vijayanagara Empire Quiz

सामान्य ज्ञान Vijayanagara Empire Quiz [20 Ques] : विजयनगर साम्राज्य प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, visit our website regularly. Type always google upscsite.in

1 thought on “Vijayanagara Empire Quiz [20 Ques] : विजयनगर साम्राज्य प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment