Architecture in Ancient India Quiz [20 Ques] : प्राचीन भारत में स्थापत्य कला प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

Architecture in Ancient India Quiz, Architecture in Ancient India Questions, Architecture in Ancient India Quiz, Architecture in Ancient India Quiz in hindi, Architecture in Ancient India Quiz hindi me, ancient history previous year questions, history old paper, Architecture in Ancient India Quiz for upsc, GK Architecture in Ancient India Quiz, प्राचीन भारत में स्थापत्य कला upsc, प्राचीन भारत में स्थापत्य कला pdf, प्राचीन भारत में स्थापत्य कला बहुविकल्पीय प्रश्न, प्राचीन भारत में स्थापत्य कला बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “प्राचीन भारत का इतिहास” Architecture in Ancient India Quiz [20 Ques] : प्राचीन भारत में स्थापत्य कला प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

Architecture in Ancient India Quiz [20 Ques] : प्राचीन भारत में स्थापत्य कला प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “प्राचीन भारत का इतिहास” Architecture in Ancient India Quiz [20 Ques] : प्राचीन भारत में स्थापत्य कला प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. खजुराहो मंदिर स्थापत्य के निर्माण में सहयोगी थे- 43rd B.P.S.C. (Pre) 1999, M.P.P.S.C. (Pre) 1993

  1. चंदेल
  2. गुर्जर-प्रतिहार
  3. चाहमान
  4. परमार

उत्तर – 1

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो में चंदेल राजाओं द्वारा निर्मित मंदिर आज भी चंदेल स्थापत्य की उत्कृष्टता का बखान कर रहे हैं। इन मंदिरों का निर्माण 950-1050 ई. के बीच कराया गया था। यहां के मंदिरों में कंदरिया महादेव मंदिर सर्वोत्तम है।

2. खजुराहो के मंदिर संबंधित हैं- U.P.P.C.S. (Pre) 1993

  1. बौद्ध धर्म
  2. हिंदू धर्म
  3. हिंदू धर्म और जैन धर्म 
  4. जैन धर्म

उत्तर – 3

खजुराहो में 85 मंदिरों के निर्माण का उल्लेख मिलता है। ये मंदिर चंदेल शासकों द्वारा बनवाए गए। ये मंदिर वैष्णव, शैव, शाक्त एवं जैन धर्म से संबंधित हैं।

3. खजुराहो का मातंगेश्वर मंदिर समर्पित है- U.P.P.S.C. (GIC) 2010

  1. विष्णु को
  2. शिव को
  3. सूर्य को
  4. पार्वती को

उत्तर – 2

खजुराहो का मातंगेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर संभवत: राजा धंग के काल में निर्मित हुआ। इन मंदिरों की निर्माण शैली नागर है।

4. निम्न में से कौन-सा मंदिर खजुराहो में नहीं है ? M.P.P.C.S. (Pre) 2010

  1. कंदरिया महादेव 
  2. चौसठ योगिनी
  3. दशावतार
  4. चित्रगुप्त

उत्तर – 3

दशावतार मंदिर देवगढ़ (ललितपुर) में स्थित है तथा यह मंदिर गुप्तकालीन है। शेष सभी मंदिर खजुराहो में स्थित हैं और चंदेल राजाओं के द्वारा बनवाए गए हैं।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व धरोहर स्थल (वर्ल्ड हेरिटेज साइट) नहीं है ? M.P.P.C.S. (Pre) 2008

  1. खजुराहो के मंदिर
  2. भीमबेटका की गुफाएं
  3. सांची के स्तूप
  4. मांडू का महल

उत्तर – 4

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल म. प्र. के ऐतिहासिक स्थलों में खजुराहो के मंदिर, भीमबेटका की गुफाएं एवं सांची का स्तूप शामिल हैं। मांडू का महल इस सूची में सम्मिलित नहीं किया गया है।

6. निम्नलिखित में से किसका शिखर द्रविड़ शैली में बना हुआ है? U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016

  1. भीतरगांव मंदिर
  2. ग्वालियर का तेली मंदिर
  3. कंदरिया महादेव मंदिर
  4. ओसिया मंदिर

उत्तर – 2

ग्वालियर के तेली मंदिर का शिखर द्रविड़ शैली में बना है, जबकि नक्काशियां एवं मूर्तियां उत्तर भारतीय शैली में बनी हैं। इसकी वास्तु में हिंदू और बौद्ध वास्तुकला का मिश्रण है। शैली

7. निम्नलिखित में से किस केंद्र में एक सौ से अधिक बौद्ध गुफाएं हैं? U.P. Lower Sub. (Pre) 2002

  1. अजंता
  2. कार्ले
  3. कन्हेरी
  4. राजगृह

उत्तर – 3

महाराष्ट्र में मुंबई शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बसे बोरीवली के उत्तर में (संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों के भीतर) कन्हेरी की गुफाएं स्थित हैं। यहां कुल 109 गुफाएं उपलब्ध है, जिनका निर्माण पहली शताब्दी ई. पू. में किया गया था। इन गुफाओं में अधिकांशतः बौद्ध मठ हैं, जो बौद्ध भिक्षुओं के निवास, अध्ययन और ध्यान के लिए बने हैं।

8. आबू का जैन मंदिर किससे बना है? U.P.P.C.S. (Pre) 2010

  1. बलुए पत्थर से 
  2. चूना पत्थर से
  3. ग्रेनाइट से
  4. संगमरमर से

उत्तर – 4

आबू के दिलवाड़ा जैन मंदिर संगमरमर के बने हैं, जिनका निर्माण गुजरात के चालुक्य (सोलंकी) शासक भीमदेव प्रथम के सामंत विमलशाह ने करवाया था।

9. निम्नलिखित नगरों में से किस एक के निकट पालिताणा मंदिर अवस्थित है ? I.A.S. (Pre) 2008

  1. भावनगर
  2. माउंट आबू
  3. नासिक
  4. उज्जैन

उत्तर – 1

पालिताणा का पवित्र जैन मंदिर गुजरात के भावनगर जिले की शत्रुंजय पहाड़ियों पर अवस्थित है। यह मंदिर जैन तीर्थकर आदिनाथ को समर्पित है।

10. एलीफेंटा की गुफाएं मुख्यतः निम्न धर्म के मतावलंबियों के उपयोग के लिए काटकर बनाई गई थी- U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003

  1. बौद्ध धर्म
  2. जैन धर्म
  3. शैव धर्म
  4. वैष्णव धर्म

उत्तर – 3

एलीफेंटा के प्रसिद्ध गुफा मंदिरों का निर्माण राष्ट्रकूट शासकों द्वारा कराया गया था। यहां से सात गुफा मंदिर प्राप्त हुए हैं, जिनमें हिंदू धर्म (मुख्यतः शिव) से संबंधित मूर्तियां हैं। साथ ही यहां दो बौद्ध गुफाएं भी है। इन गुफाओं का निर्माण काल 5वीं से 6वीं शती ई माना जाता है। यहां से प्रसिद्ध त्रिमूर्ति शिव की प्रतिमा प्राप्त हुई है।

11. निम्न स्थानों में से बौद्ध गुफा मंदिरों के लिए कौन-सा प्रसिद्ध है? Uttarkhand P.C.S. (Mains) 2006

  1. एलीफेंटा
  2. नालंदा
  3. अजंता
  4. खजुराहो

उत्तर – 3

बौद्ध गुफा मंदिरों के लिए अजंता प्रसिद्ध है। जबकि एलीफेंटा अपने शैव मंदिरों के लिए, खजुराहो शैव एवं वैष्णव तथा जैन मंदिरों के लिए और नालंदा बौद्ध शिक्षा केंद्र के लिए प्रसिद्ध है।

12. एलोरा गुफाओं का निर्माण कराया था- U.P.P.S.C. (GIC) 2010

  1. पल्लवों ने
  2. चोलों ने
  3. राष्ट्रकूटों ने
  4. पालों ने

उत्तर – 3

राष्ट्रकूट शासक उत्साही निर्माता थे। उन्होंने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित एलोरा गुफाओं का निर्माण करवाया। ये गुफाएं अपने शैलकृत स्थापत्य के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। वर्ष 1983 में यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर स्मारक घोषित किया गया है।

13. निम्नलिखित में से कौन एक शैलकृत स्थापत्य का उदाहरण है? U.P. P.C.S. (Mains) 2012

  1. तटीय मंदिर, मामल्लपुरम 
  2. राजराजेश्वर मंदिर, तंजावुर
  3. कैलाश मंदिर, एलोरा 
  4. जगन्नाथ मंदिर, पुरी

उत्तर – 3

एलोरा का कैलाश मंदिर शैलकृत स्थापत्य का आश्चर्य माना जाता है। द्रविड़ शैली के इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट शासक कृष्ण प्रथम ने करवाया था।

14. किस धर्म को राष्ट्रकूटों का संरक्षण प्राप्त था ? U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010

  1. बौद्ध धर्म
  2. जैन धर्म
  3. शैव धर्म
  4. शाक्त धर्म

उत्तर – 2

राष्ट्रकूट शासकों के समय वैसे तो ब्राह्मण धर्म का महत्व था, किंतु ब्राह्मण धर्म की तुलना में जैन धर्म का अधिक प्रचार प्रसार था तथा इसे राजकीय संरक्षण भी प्राप्त था। राष्ट्रकूट शासक अमोघवर्ष के गुरु जैनाचार्य जिनसेन थे, जिसने आदिपुराण की रचना की। उस समय शासकों तथा सामंतों के साथ-साथ सेनापति पदों पर भी अनेक जैन धर्मानुयायियों की नियुक्ति की जाती थी।

15. भारतीय शिलावास्तु के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- I.A.S. (Pre) 2013

  1. बादामी की गुफाएं भारत की प्राचीनतम अवशिष्ट शैलकृत गुफाएं हैं।
  2. बराबर की शैलकृत गुफाएं सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा मूलतः आजीविकों के लिए बनवाई गई थीं।
  3. एलोरा में, गुफाएं विभिन्न धर्मों के लिए बनाई गई थीं। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 3
  4. 1, 2 और 3

उत्तर – 3

बराबर की शैलकृत गुफाएं सम्राट अशोक ने अपने राज्याभिषेक के 12वें वर्ष आजीविकों को प्रदान की थीं। इन गुफाओं में ‘कर्ण चौपण’, ‘विश्वझोपड़ी’ और ‘सुदामा गुफा प्रमुख हैं। एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित हैं। इन गुफाओं में 1 से 12 तक बौद्धों, 13 से 29 तक हिंदुओं तथा 30 से 34 तक जैनों से संबंधित हैं। इस प्रकार ये गुफाए विभिन्न धर्मों से संबंधित हैं। बादामी की शैलकृत गुफाएं भारत की प्राचीनतम (Oldest) गुफाएं नहीं हैं। भारत की प्राचीनतम गुफाएं भीमबेटका की मानी जाती हैं। इस प्रकार कथन 1 तथा 2 गलत हैं, जबकि कथन 3 सही है।

16. अजंता की कला को इनमें से किसने प्रश्रय (सहायता) दिया ? Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013

  1. चालुक्य
  2. पल्लव
  3. वाकाटक
  4. गंग

उत्तर – 3

अजंता की गुफाएं औरंगाबाद (महाराष्ट्र) जिले में स्थित है। ये गुफाएं वाकाटको के अधीन राजसी संरक्षण और जागीरदारों द्वारा निर्मित करवाई। गई थीं। इन गुफाओं को गुप्त शासकों का भी संरक्षण प्राप्त था। ये गुफाएं। अपने मित्तिचित्रों तथा मूर्तिकारी के लिए बेजोड़ समझी जाती अजंता में मुख्यत बौद्ध धर्म की महायान शाखा से संबंधित चित्र है।

17. अजंता की गुफाएं निम्नलिखित में से किससे संबंधित हैं? M.P.P.C.S. (Pre) 2012

  1. रामायण
  2. महाभारत
  3. जातक कथाएं
  4. पंचतंत्र कहानियां

उत्तर – 3

अजंता के चित्र तकनीकी दृष्टि से विश्व में प्रथम स्थान रखते हैं। इन गुफाओं में अनेक प्रकार के फूल-पत्तियों, वृक्षों तथा पशु आकृतियों की सजावट तथा बुद्ध एवं बोधिसत्वों की प्रतिमाओं के चित्रण में जातक ग्रंथों से ली गई कहानियों का वर्णनात्मक दृश्य के रूप में प्रयोग हुआ है। ये चित्र अधिकतर जातक कथाओं को दर्शाते हैं।

18. निम्नलिखित ऐतिहासिक स्थलों पर विचार कीजिए- I.A.S. (Pre) 2013

  1. अजंता की गुफाएं
  2. लेपाक्षी मंदिर
  3. सांची स्तूप

उपर्युक्त स्थलों में से कौन-सा/से भित्ति चित्रकला के लिए भी जाना जाता है। जाने जाते हैं ?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. 1.2 और 3
  4. कोई नहीं

उत्तर – 2

अजंता की गुफाओं एवं लेपाक्षी मंदिर में मिति चित्रकला के साक्ष्य एकदम स्पष्ट है, परंतु सांची स्तूप में मित्ति चित्रकला के साक्ष्य स्पष्ट नहीं है। स्तूप के चारों ओर लगे तोरण बुद्ध के जीवन की घटनाओं तथा जातक कथाओं के चित्रों से भरे हैं और नीचे से ऊपर तक अलंकृत है। चूंकि तोरण स्तूप के भाग के रूप में नहीं माने जा सकते है, अत विकल्प (b) अभीष्ट उत्तर होगा।

19. अजंता और महाबलीपुरम के रूप में ज्ञात दो ऐतिहासिक स्थानों में कौन-सी बात / बातें समान है/हैं? I.A.S. (Pre) 2016

  1. दोनों एक ही समयकाल में निर्मित हुए थे।
  2. दोनों का एक ही धार्मिक संप्रदाय से संबंध है।
  3. दोनों में शिलाकृत स्मारक हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है।

उत्तर – 2

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में अजंता की पहाड़ी स्थित है। इसका निर्माण ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी से लेकर सातवीं शताब्दी ईस्वी तक हुआ। दूसरी शताब्दी तक यहां हीनयान मत का प्रभाव था, तत्पश्चात महायान मत का बुद्ध एवं बोधिसत्वों की प्रतिमाओं में अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म द्वारा प्रेरित और उनकी करुणामय भावनाओं से भरी हुई शिल्पकला और चित्रकला से ओत-प्रोत है। अजंता में स्थित मूर्तियां एकाश्मक पत्थर पर निर्मित हैं।

नरसिंह वर्मन प्रथम (630-668 ई.) के समय में (जिसकी उपाधि ‘महामल्ल’ थी) मामल्लशैली का विकास हुआ। इसके अंतर्गत दो प्रकार के स्मारक बने-मंडप तथा एकाश्मक मंदिर जिन्हें ‘रथ’ कहा गया। मामल्लपुरम (महाबलीपुरम) में इस शैली के सभी स्मारक स्थित हैं। ध्यातव्य है कि महाबलीपुरम में रथ मंदिर (वैदिक परंपरा से संबंधित) एकाश्मक पत्थर से निर्मित हैं।

20. मोढेरा का सूर्य मंदिर किस राज्य में स्थित है ? Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011

  1. बिहार
  2. गुजरात
  3. ओडिशा
  4. बंगाल

उत्तर – 2

मोढेरा का सूर्य मंदिर गुजरात में स्थित है। इसका निर्माण सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम द्वारा कराया गया था।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Architecture in Ancient India Quiz [20 Ques] : प्राचीन भारत में स्थापत्य कला प्रश्नोत्तरी

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास Architecture in Ancient India Quiz [20 Ques] : प्राचीन भारत में स्थापत्य कला प्रश्नोत्तरी में प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

3 thoughts on “Architecture in Ancient India Quiz [20 Ques] : प्राचीन भारत में स्थापत्य कला प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

  1. Right here is the perfect site for anybody who wants to understand
    this topic. You realize a whole lot its almost tough to argue with you (not that I personally will need to…HaHa).

    You definitely put a new spin on a topic that has been discussed for a long time.
    Great stuff, just great!

    Reply

Leave a Comment