South India Quiz [20 Ques] : दक्षिण भारत प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE

South India Quiz, South India Questions, South India Quiz, South India Quiz in hindi, South India Quiz hindi me, ancient history previous year questions, history old paper, South India Quiz for upsc, GK South India Quiz, दक्षिण भारत upsc, दक्षिण भारत pdf, दक्षिण भारत बहुविकल्पीय प्रश्न, दक्षिण भारत बहुविकल्पीय प्रश्न pdf,

नमस्कार दोस्तों, UPSC SITE आपके लिए लेकर आया है “प्राचीन भारत का इतिहास” South India Quiz [20 Ques] : दक्षिण भारत प्रश्नोत्तरी – Objective Question Answer, जिनकी प्रैक्टिस आप ऑनलाइन कर सकते है। हमारे संग्रह टेस्ट्स को प्रैक्टिस करने के बाद आपको अपनी तैयारी में अंतर समझ आने लग जायेगा। क्यूंकि हमने यहां पर केवल उन्ही प्रश्नो को सम्मिलित किया है जो किसी न किसी परीक्षा में पहले पूछे जा चुके है। लगभग भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न बार – बार दोहराये जाते रहें है।

South India Quiz [20 Ques] : दक्षिण भारत प्रश्नोत्तरी

यहां टॉपिक वाइज प्रश्नोत्तरी दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी एस्पिरेंट्स के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं लाभदायक साबित होने वाली है। यह “प्राचीन भारत का इतिहास” South India Quiz [20 Ques] : दक्षिण भारत प्रश्नोत्तरी की टेस्ट सीरीज सभी एस्पिरेंट्स के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न के अनुसार स्मार्ट स्टडी करने में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाली है।

1. नवी शताब्दी ई. में निम्नलिखित में से किसके द्वारा चोल साम्राज्य की नींव डाली गई? RAS/RTS (Pre) 2016

  1. कृष्ण I
  2. राजराज चोल
  3. विजयालय
  4. परांतक

उत्तर – 3

चोल साम्राज्य की स्थापना विजयालय ने की, जो आरंभ में पल्लवों का एक सामंती सरदार था। उसने 850 ई. में तंजौर को अपने अधिकार में कर लिया। इस समय पल्लवों एवं पाण्ड्यों में निरंतर संघर्ष चल रहा था। पाण्ड्यों की निर्बल स्थिति का लाभ उठाकर विजयालय ने तंजौर पर अधिकार जमा लिया तथा वहां उसने दुर्गा देवी का एक मंदिर बनवाया। विजयालय ने लगभग 871 ई. तक राज किया।

2. चोलों का राज्य किस क्षेत्र में फैला था? UPPCS (Pre) 1991

  1. विजयनगर क्षेत्र
  2. मालाबार तट
  3. होयसल
  4. कोरोमंडल तट, दक्कन के कुछ भाग

उत्तर- 4

कृष्णा तथा तुंगभद्रा नदियों से लेकर कुमारी अंतरीप तक का विस्तृत भू- भाग प्राचीन काल में तमिल प्रदेश का निर्माण करता था। इसमें कोरोमंडल तट तथा दक्कन के कुछ भाग यथा-उरैयूर, कावेरीपट्टनम, तंजावुर आदि चोलों के अधिकार में थे।

3. निम्नलिखित में कौन चोल प्रशासन की विशेषता थी? UPPCS (Pre) 1995

  1. साम्राज्य का मंडलम में विभाजन
  2. ग्राम प्रशासन की स्वायत्तता
  3. राज्य के मंत्रियों को समस्त अधिकार 
  4. कर संग्रह प्रणाली का सस्ता व उचित होना

उत्तर – 2

चोल शासन की सबसे उल्लेखनीय विशेषता वह असाधारण शक्ति तथा क्षमता है, जो स्वायत्तशासी ग्रामीण संस्थाओं के संचालन में परिलक्षित होती है। वस्तुतः इस काल में स्वायत्त शासन पूर्णतया ग्रामों में ही क्रियान्वित किया गया।

4. चोल शासकों के शासनकाल में निम्नलिखित में से कौन-सा वारियम् उद्यान प्रशासन का कार्य देखता था ? UPRO/ARO (Mains) 2013

  1. पान वारियम्
  2. एरि वारियम्
  3. टोट्ट वारियम्
  4. सम्वत्सर वारियम्

उत्तर – 3

चोलकालीन गावों के गतिविधियों की देख-रेख एक कार्यकारिणी समिति करती थी, जिसे ‘वारियम्’ कहा जाता था। उद्यान प्रशासन का कार्य देखने वाली समिति को ‘टोट्ट वारियम्’ कहा जाता है, जबकि सम्वत्सर वारियम् वार्षिक समिति, एरि वारियम् तालाब समिति तथा पोन वारियम् स्वर्ण समिति थी।

5. निम्न कथनों पर विचार कीजिए- IAS (Pre) 2003

  1. चोलों ने पाण्ड्य तथा चेर शासकों को पराजित कर प्रायद्वीपीय भारत पर प्रारंभिक मध्यकालीन समय में अपना प्रभुत्व स्थापित किया।
  2. चोलों ने दक्षिण-पूर्वी एशिया के शैलेंद्र साम्राज्य के विरुद्ध सैन्य चढ़ाई की तथा कुछ क्षेत्रों को जीता। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. दोनों में से कोई भी नहीं

उत्तर – 3

द्रविड़ देश में चोल आधिपत्य की स्थापना वस्तुतः परांतक प्रथम ने की थी। उसने मदुरा के पाण्ड्य राजा को हराकर ‘मदुरैकोंड उपाधि धारण की। राजराज-I तंजोर अभिलेख के अनुसार, सिंघल (श्रीलंका) के राजा महेंद्र पंचम ने पाण्ड्य, केरल (चेर) के राजाओं का एक संघ बनाया, जो चोल नरेश राजराज प्रथम के विरुद्ध था। इस संघ का भेदन करने के लिए। राजराज प्रथम ने सबसे पहले चेर राज्य (केरल) पर आक्रमण किया और कंडलूर के मैदान में परास्त किया। राजराज-I एवं उसके पुत्र राजेंद्र-I ने दक्षिणी-पूर्वी एशिया के शैलेंद्र साम्राज्य के विरुद्ध सैन्य चढ़ाई की तथा कुछ क्षेत्रों को जीत लिया। अतः दोनों कथन सही हैं।

6. चोल काल में निर्मित नटराज की कांस्य प्रतिमाओं में देवाकृति प्रायः – IAS (Pre) 1995

  1. अष्टभुज है.
  2. षड्भुज है
  3. चतुर्भुज है
  4. द्विभुज है

उत्तर – 3

चोल कलाकारों ने तक्षण कला में भी सफलता प्राप्त की है। उन्होंने पत्थर तथा धातु की बहुसंख्यक मूर्तियों का निर्माण किया। पाषाण मूर्तियों से भी अधिक धातु (कांस्य) मूर्तियों का निर्माण हुआ। सर्वाधिक सुंदर मूर्तियां नटराज (शिव) की हैं, जो बड़ी संख्या में मिली हैं। इन्हें विश्व की श्रेष्ठतम प्रतिमा-रचनाओं में शामिल किया जाता है। ये मूर्तियां प्रायः चतुर्भुज हैं।

7. शिव की ‘दक्षिणामूर्ति’ प्रतिमा उन्हें किस रूप में प्रदर्शित करती है? UPPCS (Pre) 2013

  1. शिक्षक
  2. नृत्य करते हुए
  3. विश्राम करते हुए 
  4. ध्यानमग्न

उत्तर- 1

शिव की ‘दक्षिणामूर्ति’ प्रतिमा उन्हें गुरु (शिक्षक) के रूप में प्रदर्शित करती है। इस रूप में शिव अपने भक्तों को सभी प्रकार का ज्ञान प्रदान करते हुए माने गए हैं। इस रूप में शिव की दक्षिण दिशा में मुख किए हुए प्रतिमा स्थापित की गई है।

8. 72 व्यापारी, चीन में किसके कार्यकाल में भेजे गए थे? UPPCS (Pre) 1992

  1. कुलोत्तुंग-I
  2. राजेंद्र-I
  3. राजराज-I
  4. राजाधिराज-I

उत्तर- 1

चोल शासक कुलोत्तुंग-I के शासनकाल में 1077 ई. में 72 सौदागरों का एक चोल दूत मंडल चीन भेजा गया था।

9. निम्न में से दक्षिण भारत का कौन-सा राजवंश अपनी नौसैनिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध था? UPPCS (Pre) 2004

  1. चोल
  2. चेर
  3. पल्लव
  4. राष्ट्रकूट

उत्तर- 1

चोल राजाओं ने एक विशाल संगठित सेना का निर्माण किया था। चोलों के पास अश्व, गज एवं पैदल सैनिकों के साथ ही साथ एक अत्यंत शक्तिशाली नौसेना भी थी। इसी नौसेना की सहायता से उन्होंने श्रीविजय, सिंहल, मालदीव आदि द्वीपों की विजय की थी।

10. किस चोल राजा ने जल सेना प्रारंभ की थी? CGPCS (Pre) 2014

  1. राजेंद्र चोल
  2. परांतक चोल
  3. राजराज प्रथम
  4. राजराज द्वितीय
  5. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 3

चोल साम्राज्य की महत्ता का वास्तविक संस्थापक परांतक द्वितीय (सुंदर चोल) का पुत्र अरिमोलिवर्मन था, जो 985 ई. में ‘राजराज’ के नाम से गद्दी पर बैठा। यह विजेता के साथ-साथ कुशल प्रशासक तथा महान निर्माता भी था। राजराज प्रथम ने एक स्थायी सेना तथा विशाल नौसेना का गठन किया। उसने समस्त भूमि की नाप कराई ।

11. चोल शासक का नाम बताइए, जिसने श्रीलंका के उत्तरी भाग पर विजय प्राप्त की। UPPCS (Mains) 2014

  1. राजराज प्रथम
  2. राजेंद्र प्रथम
  3. परांतक प्रथम
  4. आदित्य प्रथम

उत्तर- 1

चोल शासक राजराज प्रथम ने सिंहल (श्रीलंका) पर आक्रमण करके उत्तरी सिंहल को जीतकर अपने राज्य में मिला लिया। विजित क्षेत्र में राजराज ने अनुराधापुर को नष्ट कर पोलोन्नरूवा को इस क्षेत्र की राजधानी बनाया और इसका नाम ‘जननाथ मंगलम्’ रखा। 

12. चोल राजाओं में किस एक ने सीलोन (Ceylon) पर विजय प्राप्त की थी? IAS (Pre) 2001

  1. आदित्य-1
  2. राजराज-I
  3. राजेंद्र-I
  4. विजयालय

उत्तर – 3

चोल राजा राजेंद्र प्रथम ने सिंहल द्वीप या श्रीलंका विजय (सीलोन- श्रीलंका) का कार्य पूर्ण किया था। यद्यपि राजराज-I ने भी श्रीलंका पर आक्रमण कर वहां के कुछ प्रदेशों पर अपना अधिकार कर लिया था, किंतु संपूर्ण श्रीलंका पर उसका अधिकार नहीं हो पाया था। राजेंद्र प्रथम ने वहां के शासक महेंद्र पंचम को बंदी बनाकर चोल राज्य भेज दिया, जहां 12 वर्ष बाद उसकी मृत्यु हो गई। संपूर्ण श्रीलंका पर राजेंद्र का अधिकार हो गया था।

13. वह चोल राजा कौन था, जिसने श्रीलंका को पूर्ण स्वतंत्रता दी और सिंहल राजकुमार के साथ अपनी पुत्री का विवाह कर दिया था? UPPCS (Pre) 2012

  1. कुलोत्तुंग- I
  2. राजेंद्र- 1
  3. अधिराजेंद्र
  4. राजाधिराज- I

उत्तर- 1

कुलोत्तुंग प्रथम के समय में श्रीलंका के राजा विजयबाहु ने अपनी स्वतंत्रता घोषित की। किंतु कुलोत्तुंग प्रथम ने श्रीलंका में चोल प्रभाव की समाप्ति के प्रति किसी कटुता का प्रदर्शन नहीं किया तथा उसने अपनी पुत्री का विवाह श्रीलंका के राजकुमार वीरप्पेरुमाल के साथ कर दिया।

14. प्राचीन भारत का निम्नलिखित में से कौन-सा महत्वपूर्ण व्यापार केंद्र उस व्यापार मार्ग पर था, जो कल्याण को वेंगी से जोड़ता था? IAS (Pre) 1994

  1. तगर
  2. श्रीपुर
  3. त्रिपुरी
  4. ताम्रलिप्ति

उत्तर- 1

तगर प्राचीन भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था, यह कल्याण तथा वेंगी के मध्य स्थित था।

15. निम्नलिखित में से किस वंश द्वारा प्रायः महिलाओं को प्रशासन में उच्च पद प्रदान किए जाते थे? UPPCS (Mains) 2007

  1. चोल
  2. चालुक्य
  3. पाल
  4. सेन

उत्तर – 2

चालुक्यों के शासनकाल में प्रायः महिलाओं को उच्च पदों पर नियुक्त किया जाता था। विजयादित्य प्रथम के भाई चंद्रादित्य की रानी विजय भट्टारिका ने अपने नाम से दो ताम्रपत्र लिखवाए थे। वह एक अच्छी कवयित्री भी थी। विजयादित्य ने अपनी छोटी बहन कुमकुम देवी के कहने पर एक विद्वान ब्राह्मण को एक गांव दान में दिया था। कीर्तिवर्मन द्वितीय की महारानी महादेवी के उसके साथ रक्तपुर के स्कंधावार में उपस्थित रहने का उल्लेख मिलता है। इस वंश की विजय भट्टारिका ने कुशलतापूर्वक शासन संचालित किया था।

16. एम्फोरा जार होता है, एक- UPPSC (R.I.) 2014

  1. छिद्रयुक्त जार
  2. लंबा एवं दोनों तरफ हत्थेदार जार
  3. चित्रित धूसर जार
  4. काला और लाल मिट्टी का जार

उत्तर – 2

एम्फोरा जार एक लंबी एवं संकीर्ण गर्दन वाला और दोनों तरफ हत्थेदार जार है। प्राचीन काल में, इसका प्रयोग तेल या शराब को रखने के लिए किया जाता था। अरिकामेडु के उत्खनन से रोम आयातित इस जार के अवशेष मिले हैं।

17. धार्मिक कविताओं का संकलन ‘कुरल’ किस भाषा में है? MPPCS (Pre) 1997

  1. ग्रीक
  2. तमिल
  3. तेलुगू
  4. पालि

उत्तर – 2

कुरल तमिल साहित्य का बाइबिल तथा लघुवेद माना जाता है। इसे ‘मुप्पाल’ भी कहा जाता है। इसकी रचना सुप्रसिद्ध कवि तिरुवल्लुवर ने की थी। अनुश्रुतियों के अनुसार, तिरुवल्लुवर ब्रह्मा के अवतार थे।

18. निम्नलिखित में से कौन तमिल रामायणम या रामावतारम का लेखक था? UPUDA/LDA (Mains) 2010

  1. कंबन
  2. कुट्टन
  3. नन्नय
  4. टिक्कण

उत्तर- 1

कंबन ने 12वीं शती ई. में तमिल रामायणम या रामावतारम की रचना तमिल भाषा में की थी।

19. संगम कालीन साहित्य में कोन, को एवं मन्नन किसके लिए प्रयुक्त होते थे? RAS/RTS (Pre) 2010

  1. प्रधानमंत्री
  2. राजस्व मंत्री
  3. सेनाधिकारी
  4. राजा

उत्तर- 4

संगम कालीन साहित्य में कोन, को एवं मन्नन शब्द राजा के लिए प्रयुक्त होते थे।

20. किस ऋषि के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने दक्षिण भारत का आर्यकरण किया, उन्हें आर्य बनाया? JPSC (Pre) 2013

  1. विश्वामित्र
  2. अगस्त्य
  3. वशिष्ठ
  4. सांभर

उत्तर – 2

दक्षिण भारत के आर्यकरण का श्रेय महर्षि अगस्त्य को दिया जाता है। इन्होंने दक्षिण की यात्रा की और बाद में वहीं बस गए थे। इन्हें ‘तमिल साहित्य के जनक’ के रूप में जाना जाता है।

Important Links

UPSC Doubt DiscussionClick Here
WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
South India Quiz [20 Ques] : दक्षिण भारत प्रश्नोत्तरी

सामान्य ज्ञान भारतीय इतिहास South India Quiz [20 Ques] : दक्षिण भारत प्रश्नोत्तरी में प्रश्नोत्तरी के रूप में सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता प्रश्न और उत्तर की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। ये भारतीय इतिहास मॉक टेस्ट उन सभी विषयों को कवर करते हैं जो सभी छात्रों के लिए किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

For getting all UPSCSITE, subject wise mcq series, & government job notification visit our website regularly. Type always google search upscsite.in

1 thought on “South India Quiz [20 Ques] : दक्षिण भारत प्रश्नोत्तरी | UPSCSITE”

Leave a Comment